Author: Khabar bharat 36
गरियाबंद। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोदोबतर के अंतर्गत आने वाले किसानों ने लंबे समय से लंबित धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग को लेकर अब आर-पार की तैयारी कर ली है। किसानों ने जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि वर्तमान उपार्जन सत्र में कोदोबतर में नया केंद्र नहीं खोला गया, तो वे कल 12 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-130C) पंटोरा के पास उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम करेंगे। किसानों ने बताया कि शासन द्वारा वर्षों पूर्व सोहागपुर समिति से पृथक कर कोदोबतर समिति का गठन किया गया था, किंतु आज तक वहां कार्यालय या उपार्जन केंद्र शुरू नहीं किया गया।…
Unity March : बिलासपुर, छत्तीसगढ़: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) द्वारा आज बिलासपुर में आयोजित किए गए ‘यूनिटी मार्च’ (एकता मार्च) का उद्देश्य भले ही पार्टी में एकता का संदेश देना रहा हो, लेकिन इस आयोजन ने पार्टी के भीतर की विवादों और टकराव को सार्वजनिक मंच पर ला दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में, बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला और प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच ‘फर्स्ट लाइन’ में चलने को लेकर जमकर विवाद हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। Big Statement By Sourav Ganguly : मोहम्मद शमी की सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया…
बिलासपुर। जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कर्रा में रविवार को उस समय हंगामा मच गया जब नवधा रामायण कार्यक्रम के लिए जुटाए जा रहे चंदे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों ओर से लात-घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। इस झगड़े में कई लोग घायल हो गए। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। Delhi Blast 2025 : दिल्ली धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर कड़ी जांच शुरू धार्मिक आयोजन के दौरान बढ़ा विवाद जानकारी…
Naxal Rehabilitation Scheme :रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुख्यात नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा और बारसे देवा की माताओं का एक भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों माताएं अपने बेटों से हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील कर रही हैं। वीडियो में वे रोते हुए कहती नजर आ रही हैं – “बेटा अब लौट आओ, मां घर बुला रही है।” Major Action In Mahasamund : 60 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख से अधिक की जब्ती हिड़मा की मां ने कहा – “अब लौट आ बेटा, जंगल छोड़ दे” नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा की मां माड़वी पुंजी…
रायपुर, 11 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ सरकार की अगली मंत्रिपरिषद की बैठक 14 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसमें धान खरीदी, राज्य के किसानों से जुड़ी नीतियां, तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 की तैयारियों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर-महाराष्ट्र सीमा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कई नक्सली ढेर होने की आशंका धान खरीदी पर हो सकता है बड़ा फैसला छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने कहा कि इस धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है, और दोषियों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय भूटान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। वहीं से उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि “जो लोग इस कायराना हमले की साजिश रच रहे हैं, उन्हें सख्त सजा दी जाएगी।” Dharmendra’s health : बॉलीवुड…
Chhattisgarh Naxal Encounter: बीजापुर (छत्तीसगढ़):छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित बीजापुर जिले में मंगलवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। बताया जा रहा है कि नेशनल पार्क इलाके में कई नक्सलियों के मारे जाने की आशंका है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। Major Action In Mahasamund : 60 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख से अधिक की जब्ती बीजापुर SP ने की मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि बीजापुर-गढ़चिरौली बॉर्डर के जंगलों में मुठभेड़ चल रही है। ऑपरेशन अब भी जारी है। “हमने…
महासमुंद (छत्तीसगढ़) — एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बसना पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 60 किलो ग्राम अवैध गांजा को जब्त किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जप्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त आयशर ट्रक, दो मोबाइल फोन और अन्य सामग्री सहित कुल जब्ती की कीमत लगभग 22 लाख 10…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक ग्रामीण परिवार ने पुश्तैनी जमीन न मिलने पर बड़ा कदम उठाया है। अमलीपदर तहसील के खरीपथरा गांव निवासी मुरहा नागेश ने अपने परिवार के साथ जिला मुख्यालय के गांधी मैदान में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वह कड़कती ठंड में खुले आसमान के नीचे न्याय की उम्मीद में बैठे हैं। मुरहा नागेश का आरोप है कि वर्षों पुरानी उनकी पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और प्रशासन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। New Aadhaar app launched : डिजिटल इंडिया की नई…
Delhi Blast : नई दिल्ली, । राजधानी दिल्ली सोमवार शाम हुए लाल किले के पास के धमाके ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस ब्लास्ट का मुख्य संदिग्ध उमर बताया जा रहा है, जो जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले का रहने वाला है। पुलिस ने उमर की एक तस्वीर और उसका बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री का एक सीसीटीवी वीडियो भी बरामद किया है। Big Statement By Sourav Ganguly : मोहम्मद शमी की सभी फॉर्मेट में टीम इंडिया में…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की राष्ट्रीय टीम में सभी फॉर्मेट में वापसी (Mohammed Shami Comeback) की मांग की है। गांगुली ने कहा कि शमी पूरी तरह फिट हैं, शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन चयनकर्ता लगातार उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं। शमी को साउथ अफ्रीका सीरीज से बाहर रखा गया 35 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। इस फैसले से गांगुली नाराज़ नज़र आए।…
कोरबा। जिले के दीपका खदान क्षेत्र में शनिवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में निजी कंपनी के एक युवा कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान बुड़गहन (बलौदा) निवासी निलेश पटेल (25 वर्ष) के रूप में की गई है, जो एसईसीएल कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में कार्यरत एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में लोडर सहायक के रूप में काम कर रहे थे। Road Accident : खेलकूद कार्यक्रम में जा रही छात्राओं की ऑटो पलटी, हादसे से क्षेत्र में दहशत यह हादसा 10 नवंबर की रात न्यू सीएचपी, PQR-1 ड्राइव हाउस के सामने हुआ। पुलिस के मुताबिक, निलेश पटेल अपनी बाइक से…
Aaj Ka Panchang, नई दिल्ली| आज 11 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन विशेष है। यह दिन मार्गशीर्ष (अगहन) माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जा रहा है। मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी को समर्पित माना गया है। इस शुभ अवसर पर भक्त विशेष पूजा-अर्चना और व्रत करते हैं ताकि जीवन में सुख, शक्ति और समृद्धि बनी रहे। Delhi Blast 2025 : दिल्ली धमाके के बाद छत्तीसगढ़ में अलर्ट, रायपुर एयरपोर्ट पर कड़ी जांच शुरू आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 November 2025) तिथि (Date): कृष्ण पक्ष सप्तमी माह (Month): मार्गशीर्ष (अगहन) वार (Day): मंगलवार नक्षत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार रात हुए भीषण धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंगलवार सुबह स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया। दिल्ली ब्लास्ट पर गृह मंत्री अमित शाह की हाई लेवल मीटिंग आज, सुबह होंगे बड़े फैसले इस दौरान डॉग स्क्वाड और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS) की टीमों ने एयरपोर्ट परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच की। मुख्य टर्मिनल, आगमन-प्रस्थान गेट, पार्किंग…
नई दिल्ली। बीती रात लालकिले के पास हुए धमाके (Delhi Blast) से पूरी दिल्ली दहल गई है। घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुटी हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक (High Level Meeting) बुलाई है। सुबह 11 बजे होगी अहम बैठक सूत्रों के अनुसार, यह बैठक आज सुबह 11 बजे गृह मंत्रालय में होगी। इसमें देश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता स्वयं गृह मंत्री…
रायपुर। नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति ने अपने समर्थक अमित बघेल की गिरफ्तारी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। समिति ने साफ चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने अमित बघेल को गिरफ्तार करने की कोशिश की या उन्हें कोई नुकसान पहुंचाया, तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा। Supreme court road safety : राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबों और दुकानों की सुरक्षा जांच के आदेश समिति के अध्यक्ष रूपनलाल चंद्राकर, सचिव कामता प्रसाद रात्रे और प्रवक्ता गिरधर पटेल ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि अमित बघेल किसानों की आवाज़ बनकर लगातार भूमि अधिग्रहण, मुआवजा और पुनर्वास के…
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को लालकिला के पास हुए भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। इस धमाके में अब तक कम से कम 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर पुलिस, एनएसजी और एफएसएल की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां दिल्ली पुलिस ने बताया कि धमाका बेहद शक्तिशाली था और आसपास की कई गाड़ियों व दुकानों को नुकसान पहुंचा। शुरुआती जांच में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद के अनुसार,…
दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। 89 साल के एक्टर को सोमवार को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत स्थिर न होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। करीबी सूत्र के अनुसार, एडमिट होने के बाद के 72 घंटे बेहद क्रिटिकल कहे गए थे। देओल परिवार के करीबी सूत्र के अनुसार, धर्मेंद्र की बेटियों को पहले ही विदेश से मुंबई बुलाया गया है। बीती रात सनी देओल अस्पताल के बाहर बेहद भावुक नजर आए, वहीं बॉबी देओल भी अल्फा की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौट आए हैं।…
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सोमवार शाम को 6 बजकर 55 मिनट पपर पार्किंग में खड़ी एक कार में धमाका हो गया। ब्लास्ट के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़ी तीन और गाड़ियां भी जल गईं। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। ब्लास्ट की वजह अभी साफ नहीं है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कई घायलों को LNJP अस्पताल ले जाया गया है। छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा का औचक निरीक्षण बंद मिली राशन दुकान सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर…
Breaking news: गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगभग 42 किमी दक्षिण दिशा में स्थित थाना मैनपुर अंतर्गत दर्रीपारा क्षेत्र के ग्राम सेम्हरा के पहाड़ी इलाके में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह कार्यवाही जिला पुलिस गरियाबंद की ई-30 आपरेशन टीम द्वारा विशेष नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत की गई। गरियाबंद में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, सामान छोड़कर भागे नक्सली सूत्रों के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि सीतानदी-नगरी एरिया कमेटी के 06 से 08 माओवादी सेम्हरा के पहाड़ों में मौजूद हैं। सूचना की पुष्टि के बाद ई-30 टीम सर्चिंग के लिए रवाना हुई। दोपहर के समय जब पुलिस दल…
Horoscope: :मेष (Aries) आज आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। पुराने निवेश से लाभ के योग हैं। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी।उपाय: हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं। वृषभ (Taurus) परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है, लेकिन अनावश्यक खर्चों से बचें। सेहत का ध्यान रखें।उपाय: माँ लक्ष्मी की आरती करें। 7 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका को पीट-पीटकर मार डाला: नवजात की भी मौत! मिथुन (Gemini) व्यवसाय में भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। रिश्तों में कोई गलतफहमी दूर होगी। यात्राओं से लाभ संभव।उपाय: तुलसी…
सरगुजा।’ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में लिव इन रिलेशन में रह रही 7 महीने की गर्भवती प्रेमिका की उसके प्रेमी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मां के पेट में पल रहे नवजात की भी मौत हो गई। युवक के शराब पीने से परेशान होकर युवती उसे बिना बताए मायके चली गई थी। जिससे वह नाराज था। आरोपी युवती को ढुकू प्रथा के तहत घर लाया था। Terror Plot Exposed In Haryana : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से 350 आरडीएक्स और दो एके-47 राइफलें बरामद कीं अब पिटाई करते हुए वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह डंडे से प्रेमिका को…
New Aadhaar app launched, नई दिल्ली, 10 नवंबर:यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने आधार कार्ड का नया मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है। यह ऐप पहले से मौजूद mAadhaar ऐप का नया वर्ज़न नहीं, बल्कि एक सपोर्टिव ऐप है, जो इसके साथ मिलकर काम करेगा। Central deputation IAS officers : छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों के IAS अधिकारियों को केंद्रीय मंत्रालयों में नया कार्यभार अब एक ही फोन में रख सकेंगे 5 आधार प्रोफाइल UIDAI के इस नए ऐप के जरिए अब आप एक ही मोबाइल में 5 अलग-अलग आधार प्रोफाइल स्टोर कर सकते हैं। यह सुविधा परिवार के सदस्यों…
Chhattisgarh Technical Education, रायपुर, 10 नवंबर| छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को गुजरात के गांधीनगर स्थित NAMTECH (New A Maker’s Institute of Technology) का भ्रमण किया। यह संस्थान देशभर में मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी की आधुनिक शिक्षा पद्धति के लिए प्रसिद्ध है। Ranji Trophy 2025 : रणजी ट्रॉफी में धमाका, मेघालय के आकाश कुमार ने एक ओवर में 6 छक्के और 11 गेंदों में फिफ्टी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड मुख्यमंत्री ने की तकनीकी शिक्षा मॉडल की सराहना मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गुजरात महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमि है, जिसने पूरे देश को विकास, आत्मनिर्भरता…
गोरखपुर, 10 नवंबर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित ‘एकता यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान एक ऐतिहासिक घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में ‘वंदे मातरम्’ का नियमित गायन अनिवार्य किया जाएगा। राष्ट्रभक्ति और एकता की भावना को मिलेगी नई ऊर्जा सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि यह निर्णय भारत माता और मातृभूमि के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के प्रति सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है। इससे विद्यार्थियों में देशभक्ति और एकता की भावना विकसित…
Road Accident, गौरेला-पेंड्रा- मरवाही: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। खेलकूद कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रही 6 से 7 स्कूली छात्राओं से भरी ऑटो रिक्शा सड़क पर अचानक मवेशी से टकराने के कारण पलट गई। इस हादसे में कई छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं। Wife kills husband : सूटकेस मर्डर केस, जशपुर पुलिस ने लोकेशन ट्रैकिंग से पकड़ी आरोपी महिला हादसे का कारण जानकारी के अनुसार, यह हादसा अड़भार मुख्य सड़क मार्ग पर हुआ। ऑटो में बैठी छात्राएं स्कूल स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लेने के…
Dharmendra’s health : बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखे गए
Dharmendra’s health, मुंबई, 10 नवंबर: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सोमवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। Tragic Accident : कांग्रेस नेता पुसऊ राम दुग्गा की आग में जलकर मौत, हार्ट अटैक की आशंका डॉक्टरों की टीम ने बनाई निगरानी अस्पताल की डॉक्टरों की टीम लगातार धर्मेंद्र की सेहत पर नजर बनाए हुए है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके लिए अगले 72 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होंगे।…
भानुप्रतापपुर, 10 नवंबर। भानुप्रतापपुर क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पूर्व जनपद सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुसऊ राम दुग्गा की आग में जलकर मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे हार्ट अटैक आने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक आने के बाद तड़पने से पास में जल रहे अलाव से बिस्तर में आग लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात पुसऊ राम दुग्गा को सीने में दर्द महसूस हुआ था। उन्होंने अपने परिजनों से मालिश करवाई और ठंड…
Road Accident, भिलाई/एमपी: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक अत्यंत दर्दनाक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना गढ़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ कोठार गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुई, जहाँ छत्तीसगढ़ के दुर्ग पासिंग वाली एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रहे लोगों को रौंद दिया। Supreme court road safety : राष्ट्रीय राजमार्गों पर ढाबों और दुकानों की सुरक्षा जांच के आदेश हादसे का विवरण घटना गढ़ थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, मरने वालों में रामनरेश…
Supreme court road safety, नई दिल्ली, 10 नवंबर: राजस्थान के फलौदी में हुए भीषण सड़क हादसे, जिसमें 15 लोगों की मौत और कई घायल हुए, पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान (Suo Motu Cognizance) लिया है। अदालत ने इस घटना को गंभीर मानते हुए राष्ट्रीय राजमार्गों की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। Salman khan : छत्रपति शिवाजी की कहानी पर आधारित ‘Raja Shivaji’ में सलमान-अभिषेक का अनोखा संगम आंध्र प्रदेश के हादसे पर भी लिया संज्ञान सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम…
Salman khan, मुंबई: बॉलीवुड के दो बड़े सितारे, सलमान खान और अभिषेक बच्चन, जल्द ही एक ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। ये खबर उनके फैन्स के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। रितेश देशमुख की आने वाली फिल्म ‘Raja Shivaji’ में यह ऐतिहासिक मिलन देखने को मिलेगा। Ranji Trophy 2025 : रणजी ट्रॉफी में धमाका, मेघालय के आकाश कुमार ने एक ओवर में 6 छक्के और 11 गेंदों में फिफ्टी लगाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड फिल्म का विवरण:‘Raja Shivaji’ में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही वह फिल्म का निर्देशन भी…
Ranji Trophy 2025 : नई दिल्ली, 10 नवंबर 2025। क्रिकेट प्रेमियों के लिए रणजी ट्रॉफी का यह मुकाबला किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं रहा। मेघालय के खिलाड़ी आकाश कुमार ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ प्लेट ग्रुप मैच में ऐसी तूफानी पारी खेली कि सभी हैरान रह गए। उन्होंने न सिर्फ एक ओवर में 6 छक्के लगाए, बल्कि लगातार 8 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही 11 गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। Wife kills husband : सूटकेस मर्डर केस, जशपुर पुलिस ने लोकेशन ट्रैकिंग से पकड़ी आरोपी महिला कोच के कहने पर खेली रिकॉर्डतोड़…
रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सड़क किनारे लंबे समय से खुले पड़े गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना ने पूरे इलाके को शोक और गुस्से में डुबो दिया। जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह हुई। कबीर नगर इलाके में बरसात के कारण लंबे समय से खुला गड्ढा पानी से भर गया था। बच्चों के रोज़ खेलने के दौरान, दो मासूम खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गए। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, दोनों बच्चे पानी में डूब चुके थे। Chhattisgarh…
Central deputation IAS officers, रायपुर। केंद्र सरकार ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों को मंत्रालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यह नियुक्तियां केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) के तहत की गई हैं, जिसमें करीब आधे दर्जन वरिष्ठ अधिकारियों को सचिव और निदेशक स्तर पर पदस्थ किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कोसरिया मरार समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव का शुभारंभ IRS विनय शील गौतम को सहकारिता मंत्रालय में निदेशक की जिम्मेदारी 2009 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी विनय शील गौतम को राजस्व विभाग द्वारा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के…
Sonakhan gold mine, बलौदाबाजार, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में एक नया स्वर्ण अध्याय जुड़ गया है। जिले के सोनाखान क्षेत्र के बाघमाड़ा जंगलों में राज्य की पहली सोने की खान की आधिकारिक खुदाई शुरू हो चुकी है। यह कदम न केवल प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि मध्य भारत के औद्योगिक मानचित्र पर भी छत्तीसगढ़ की एक मजबूत पहचान स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया कोसरिया मरार समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव का शुभारंभ 500 किलो सोने के उत्पादन का अनुमान प्रारंभिक आकलनों के अनुसार, इस खान से करीब 500…
बालोद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर पहुंचे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कोसरिया मरार समाज के युवक-युवती परिचय एवं शाकंभरी महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा किसी भी समाज और राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार है, इसलिए सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी को शिक्षित और ज्ञानवान बनाएं। उन्होंने समाज को एकजुटता और सामाजिक उत्थान की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम…
Wife kills husband, जशपुर, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली और फिल्मी अंदाज वाली वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। एक पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या की और फिर लाश को एक सूटकेस में पैक कर ट्रेन के माध्यम से फरार हो गई। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश, पीछे के रास्ते से भागे हत्या के बाद सूटकेस में रखी लाश पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में महापुरुषों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी मामले ने नया मोड़ ले लिया है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए रविवार को पुलिस टीम ने उनके घर में दबिश दी। हालांकि, पुलिस पहुंचने से पहले ही अमित बघेल पीछे के रास्ते से कूदकर फरार हो गए। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने सुबह से ही अमित बघेल के घर के बाहर सुरक्षा घेरा बना रखा था। उनके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन स्विच ऑफ बताया गया। फिलहाल पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। छत्तीसगढ़ खाद्य…
CG Excise Department Corruption : बिलासपुर, 10 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से आबकारी विभाग की दबंगई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि आबकारी विभाग की टीम ने एक किराना दुकानदार से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी, दुकान के गल्ले से 15 हजार रुपए निकाल लिए और उसकी 13 साल की बेटी को अगवा कर जंगल में छोड़ दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। शराब के केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे 20 हजार रुपए ग्राम भड़हा रेलहा निवासी पदुम बर्मन ने…
Minor girl kills siblings, खैरागढ़, छत्तीसगढ़: खैरागढ़ से एक अत्यंत हृदय विदारक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एक 13 वर्षीय बच्ची ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई-बहन को कुएं में धकेलकर उनकी जान ले ली। मृतकों की पहचान करण वर्मा (4 वर्ष) और राधिका वर्मा (1.5 वर्ष) के रूप में हुई है। छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा का औचक निरीक्षण बंद मिली राशन दुकान पारिवारिक विवाद बना खौफनाक घटना का कारण पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों परिवारों के…
SDM action on illegal paddy बलरामपुर, छत्तीसगढ़। धान खरीदी की तैयारी शुरू होने से पहले धान बिचौलियों की सक्रियता बढ़ गई है, लेकिन पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने जंगल में अवैध धान पकड़ने में सफलता हासिल की। इस दौरान एसडीएम आनंद राम नेताम ने फिल्मी अंदाज में बिचौलियों को चेतावनी दी, और कहा, “जॉनी, जब तक तुम झुकेगा नहीं, तब तक हम रुकेगा नहीं।” कार्रवाई का विवरण पुलिस-प्रशासन की टीम ने गश्त के दौरान 143 बोरी अवैध धान के साथ एक पिकअप वाहन जब्त किया। जानकारी लगते ही बिचौलिए जंगल में धान को छुपाकर फरार हो गए। जब्त किया गया…
श्रीनगर। देश की सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक छापेमारी के दौरान 350 आरडीएक्स, दो एके-47 राइफलें और गोला-बारूद बरामद किया है। माना जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल हरियाणा में आतंकी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। इससे पहले पुलिस ने काजीगुंड निवासी डॉक्टर आदिल अहमद राथर को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान डॉक्टर राथर के लॉकर से भी एक एके-47 राइफल और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ था। Chhattisgarh News : धर्मांतरित…
दुर्ग, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान योगेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह वारदात पत्नी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। जानकारी के मुताबिक, रविवार रात योगेश अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान तीन युवक उसके घर के बाहर आए और किसी बात को लेकर बहस करने लगे। विवाद बढ़ने पर बात हाथापाई तक पहुंच गई,…
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी टैरिफ (शुल्क) नीति का जोरदार बचाव किया है। ट्रंप ने कहा है कि टैरिफ की वजह से आज अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर और सबसे सम्मानित देश बन चुका है। उन्होंने अपने विरोधियों को मूर्ख करार देते हुए कहा कि जो लोग टैरिफ का विरोध कर रहे हैं, वे समझ नहीं पा रहे कि इस नीति से देश को कितना फायदा हुआ है। ट्रंप के अनुसार, टैरिफ लागू करने के बाद से अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और देश में महंगाई लगभग नगण्य है। उन्होंने यह भी दावा…
Shiv puja monday fast : नई दिल्ली, 10 नवंबर 2025। आज मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है और इस दिन सोमवार पड़ रहा है। हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित माना जाता है। इसलिए आज का दिन शिव भक्ति, व्रत और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ है। भक्तजन इस दिन महादेव की आराधना कर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं। आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 10 November 2025) तिथि: कृष्ण षष्ठी मास (पूर्णिमांत): मार्गशीर्ष दिन: सोमवार संवत्: 2082 तिथि समाप्ति: पंचमी रात्रि 01:54 बजे तक योग: सिद्ध (दोपहर 03:02…
Crime News : खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से रविवार शाम दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झुरानदी में दो मासूम भाई-बहन की लाश गांव के कुएं से बरामद हुई। तीन वर्षीय करण वर्मा और डेढ़ वर्षीय उसकी बहन का शव मिलने से पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसर गया। गांव में हर तरफ चीख-पुकार और आक्रोश का माहौल है। Virendra Singh Tomar : करोड़ों की अवैध वसूली और संपत्ति का खेल, वीरेन्द्र सिंह तोमर की गिरफ्तारी से खुल सकते हैं कई राज प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों…
Chhattisgarh Meteorological Department alert रायपुर। नवंबर महीने के दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर-पूर्वी दिशा से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी करते हुए शीतलहर चलने की संभावना जताई है। Tantra Mantra Case : जशपुर में पुलिस अधिकारी ने पत्नी को जिंदा करवाने के लिए किया तंत्र-मंत्र का ढोंग…
Horoscope: मेष राशि: दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। सुबह तक सब ठीक‑ठाक होगा, लेकिन दोपहर के बाद कुछ रुकावटें या मतभेद सामने आ सकते हैं। नौकरी या कार्यस्थल पर वरिष्ठों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में संवाद का ध्यान रखें और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा का औचक निरीक्षण बंद मिली राशन दुकान वृषभ राशि: आज आपका दिन शुभ संकेत दे रहा है। भाग्य आपके साथ रहेगा, पुराने रुके हुए काम बन सकते हैं। कार्य‑स्थल पर सराहना मिलेगी। परिवार में सुख‑शान्ति बनी रहेगी। खर्चों पर ध्यान दें। मिथुन राशि: समय थोड़ा सतर्क रहने का…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा आज अचानक गरियाबंद जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला मुख्यालय क्षेत्र की एक राशन दुकान बंद पाई गई। छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग अध्यक्ष संदीप शर्मा का औचक निरीक्षण नियमों के अनुसार राशन दुकान सप्ताह में छह दिन खुली रहनी चाहिए, लेकिन यहां दुकान के बाहर केवल मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को खुला रहेगा लिखा मिला। इस पर अध्यक्ष संदीप शर्मा ने तत्काल संबंधित अधिकारी को मौके पर बुलाया और स्पष्टीकरण मांगा। जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष फिलहाल जिले की अन्य राशन दुकानों का भी निरीक्षण कर रहे…
धमतरी। राज्य में फसल चक्र परिवर्तन से किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि में लागत कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में धमतरी जिले में भूमि एवं जल संरक्षण के साथ-साथ किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से फसल चक्र परिवर्तन अभियान को गति दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा कृषि विभाग एवं संबंधित विभागों के समन्वय से किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर दलहनी, तिलहनी, लघु धान्य एवं मक्का जैसी कम जल की जरूरत वाली फसलों की खेती हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। धमतरी जिले में फसल चक्र परिवर्तन पर जोर धमतरी…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..