Author: Khabar bharat 36

गरियाबंद जिले का एक ऐसा स्कूल जँहा 2016 से 2022 तक 31 छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले का नाम राज्य स्तर पर संभाग स्तर पर, जिला स्तर पर स्कूल का नाम रोशन किया हैं , 2016 में स्कूल की छात्रा कु तरुणा देवांगन ने बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुरूद नवोदय विद्यालय में प्रदर्शन किया, भाषण प्रतियोगिता में जोन स्तर पर माया राम सुरजन विद्यालय रायपुर में ,विज्ञान प्रदर्शनी में पशिचम भारत विज्ञान मेला शिक्षा महाविद्यालय रायपुर ,इसी प्रकार जागृति देवांगन, रितु निषाद , खोमेश्वरी पाड़े, हिमांचली यादव ,खुशबू देवांगन ने भाग लिया । गणित…

Read More

गरियाबंद। जिला मुख्यालय से लगे ग्राम सढ़ौली के शासकीय हाई स्कुल के प्राचार्य श्री दीपक आनन्दीकर जो कि विगत इस संस्था में विगत 9 वर्षो से कार्यरत थें। जिनकी सेवा अवधि 31 जूलाई को समाप्त हुई। जिसका संस्था मंे कार्यरत अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर भावभिनी विदाई दी गई। ज्ञात हो कि श्री आनन्दीकर अपने कार्यकाल में अनेक स्थानों में अपनी सेवाएॅ दी है तथा वे पूर्व में गरियाबंद, नगरी व छुरा विकासखण्ड के ब्लाक शिक्षा अधिकारी के पद पर भी अपनी सेवाएॅ दी। कार्यक्रम के दौरान श्री आनन्दीकर अपनी जीवन में बिताएॅ अनुभवों को साथी…

Read More

गरियाबंद शहर के अंबेडकर नगर वार्ड क्रमांक 10के आंगनबाड़ी केंद्र पर आज छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित जन शिशु हितैषी कार्यक्रम स्वस्थ मा स्वस्थ पोषित बच्चे, के नारे के साथ वजन तिहार कार्यक्रम नगर पालिका एल्डरमैन मुकेश रामटेके एवं वार्ड वासियों के उपस्थिति में मनाया गया जिसमे नन्हे मुन्ने बच्चों का वजन माप, लंबाई, जांच कराया गया साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चे के सभी मातृ शक्तियों को शासन की योजनाएं एवं बच्चों को स्वस्थ ,बलवान पोषित ,रखने जरूरी जानकारियां बताया गया एवं छोटे-छोटे बच्चों को कुपोषण से बचाने मजबूत सशक्त ऊर्जावान बनाने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी भोजन आहार सेवन की विशेष…

Read More

गरियाबंद. नगरीय निकायों में अब अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग्स हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर में कुछ होर्डिंग्स संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। पूरा शहर होर्डिंग्स भरा पड़ा है रायपुर रोड से फ़ारेस्ट कालोनी तक 34 होर्डिंग हटाया जा चुका है, नगरपालिका प्रशासन द्वारा बुधवार सुबह से नगर मे लगे अवैध होर्डिंग को उखाड़ते हुए जप्ती की कार्यवाही किया गया ।ज्ञात हो कि नगर में प्रचार प्रसार के लिए 34 होर्डिंग्स स्टैंड लगाया गया है ,जिसमे केवल पांच होर्डिंग्स ही वैध है जिसका टैक्स भी नगरपालिका परिषद तक पहुचता है ,और अन्य होर्डिंग का न वैध है और…

Read More

गरियाबंद 02 अगस्त 2022। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौमूत्र की जिले में खरीदी की जा रही है। राज्य शासन द्वारा लिए गए इस दूरगामी निर्णय से अब लोगो को आजीविका का नया स्रोत मिल गया है। ज्ञात है कि फसल उत्पादन एवं कीट नियंत्रण में गौमूत्र की उपयोगिता प्रभावी माना गया है। खेती किसानी में अब गौमूत्र से बनने वाले जैविक कीट नियंत्रक, जीवामृत, ग्रोथ प्रोमोटर भी उपयोगी साबित होंगे। रासायनिक खाद तथा कीटनाशक के दुष्प्रभाव को देखते हुए किसान इसे अपना रहे हैं। गोधन न्याय योजनांतर्गत जिले के ग्राम फुलकर्रा और ग्राम भेंड़री गौठान में हरेली तिहार के…

Read More

गरियाबंद 02 अगस्त 2022/ कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने आज अधिकारियांे की समय-सीमा बैठक में विभागवार समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा की साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह तैयारी और हर-घर झण्डा कार्यक्रम की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में अप्रैल 2022 के लंबित प्रकरणों के समीक्षा की जायेगी। उक्त समीक्षा पी.पी.टी माध्यम से विभागवार निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर होगी। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक जानकारियां प्रदर्शित करना होगा। कलेक्टर ने जिले में आगामी 11 से 17 अगस्त स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर-घर झण्डा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए शासन…

Read More

छुरा: सेंट जॉन्स इंग्लिश मिडियम स्कूल को सीबीएसई से मान्यता मिले कुछ ही महीने हुआ है पर इतने कम समय मे सेंट जॉन्स को लगातार उपलब्धी पर उपलब्धी मिलने लगी है। संस्था प्रमुख बिंदू जार्ज जेकब से मिली जानकारी के अनुसार इंटरनेशनल ऑर्गनाईजेसन स्टैंडर्डाइजेशन द्वारा आईएसओ 9001:2015 के तहत कक्षा नर्सरी से 10 वीं तक की कक्षाओं में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, कौशल विकास गतिविधि,खेल, साहित्य, सामाजिक और पर्यावरण के क्षेत्र में विनिमय और पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में जागरूकता लाने लिए यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। उक्त प्रमाण पत्र मिलने पर डायरेक्टर जार्ज जेकब, एकेडमिक डायरेक्टर…

Read More

गरियाबंद:-शनिवार काे जारी सूची में रायपुर संभाग के लिए बने संभागीय अधिमान्यता समिति में गरियाबंद जिले से पत्रकार गोरेलाल सिन्हा काे सदस्य बनाया गया है। राज्य सरकार ने हरिभूमि गरियाबंद के ब्यूरोचीफ गोरेलाल सिन्हा को पत्रकारों को अधिमान्य करने वाली संभाग स्तरीय अधिमान्यता समिति में सदस्य नामांकित किया है। छत्तीसगढ़ शासन ने पत्रकारों के कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ संचार प्रतिनिधि कल्याण समिति और राज्य संभाग स्तरीय अधिमान्यता समितियों का गठन करने के साथ ही राजपत्र में इसका प्रकाशन भी कर दिया है। इस बारे में शासन की ओर से 22 जुलाई 2022 को आदेश जारी किया गया है। समिति के…

Read More

गरियाबंद। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद में डॉ प्रफुल्ल चंद्र राय महान वैज्ञानिक के जन्मदिन पर विद्यालय में विज्ञान दिवस मनाया गया ल इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रह्म स्वरूप ॐ, ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे एवं मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। तत्पश्चात आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय जी के चित्र के सम्मुख शिशुमंदिर के सारंक्षक जी॰डी॰ उपासने के द्वारा पुष्पार्चन किया गया। इसके साथ ही सर्वप्रथम भैया/बहिनों द्वारा आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय के जीवन परिचय एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई। तत्पश्चात इस अवसर पर प्रचार्य ने विद्यार्थियों…

Read More

गरियाबंद। रविवार को स्थानीय साईं मंदिर में छत्तीसगढ़ प्रशिक्षित मनरेगा मेट संघ के प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष डीके यादव,उपाध्यक्ष राधे कौशिक, कोषाध्यक्ष रामचरण साहू,संरक्षक मनोहर साहू, उपाध्यक्ष संध्या मानिकपुरी, नागिना सोम, जिला अध्यक्ष धमतरी गायकवाड जी, चैन सिंह वट्टी, चोखे लाल यादव, जिला अध्यक्ष कांकेर मनोहर लोनहरे, अनिल पटेल की उपस्थिति में संगठन के विस्तार के लिए चर्चा कर गरियाबंद जिले का संगठन का गठन कर जिला पदाधिकारी का चुनाव लाटरी पद्धति से किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष परमेश्वर साहू फिगेश्वर, उपाध्यक्ष सोहन लाल शर्मा गरियाबंद, सचिव टिकेश्वर यादव छुरा, कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद्र शर्मा देवभोग,सहसचिव ओमप्रकाश जगत मैनपुर, संरक्षक जोगेंद्र यादव देवभोग,…

Read More

गरियाबंद : श्रावण मास के तीसरे रविवार को वातावरण बम भोले के नारों से गूंज उठा। भगवान शिव का जलाभिषेक करने को हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए कांवरिए भूतेश्वर नाथ पहुंचे। दोपहर बाद कांवरियों के आने से नगर केसरिया रंग से पट गया। : बोलबम, बोलबम के जयकारे से गरियाबंद शिवभक्तों की नगरी गूंज उठा. शनिवार देर रात से ही श्रद्धालुओं का जत्था नदियों से जलबोझी कर तीसरी सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए नाचते-गाते पहुंचने लगे. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की उपस्थिति में मंदिर पुजारी के प्रथम पूजा के बाद रात में ही दर्शन पूजन के…

Read More

रायपुर : डी ए व एच आर ए के लिए स्वतंत्र अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बूढ़ातालाब रायपुर के धरना को संबोधित करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री जी के (यथासमय वाले) बयान के बाद फेडरेशन को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का आग्रह किया, पर फेडरेशन ने हड़ताल वापस कर दिया है, भविष्य में ऐसा आंदोलन खड़ा नही होगा और न ही फेडरेशन कभी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा, कुछ साथी हड़ताल में शामिल थे और हड़ताल समाप्त कर चले गए, वही साथी हमे अब अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु समर्थन दे रहे है। शासन द्वारा…

Read More

गरियाबंद – दिनांक 29 जुलाई 2022 को वृंदावन हॉल सिविल लाइन रायपुर में आयोजित चतुर्थ पंडित शंभूनाथ मिश्र शिखर सम्मान 2022 में पत्रकारिता, खेल, कला, पुलिस, समाज सेवा, चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया। सम्मान के क्रम में गरियाबंद जिले के आरक्षक अखिलेश वैष्णव को भी इस सम्मान में सम्मानित किया गया है बता दें अखिलेश वैष्णव गरियाबंद जिले के थाना पहले खंड में पदस्थ हैं जो अब तक 30 से अधिक बार रक्तदान कर लोगों को नया जीवन दिया है इसके साथ ही साथ वह वृक्षारोपण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम…

Read More

छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के अवसर पर 28 जुलाई को गरियाबंद जिले के विकास खण्ड फिंगेश्वर के आदर्श मॉडल गौठान भेंडरी(लोहरसी) में गौ मूत्र खरीदी का शुभारंभ हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत फिंगेश्वर उपाध्यक्ष योगेश साहू,अध्यक्षता जनपद सदस्य दीपक साहू,विशेष अतिथि जिला पंचायत गरियाबंद के मुख कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव,सरपंच मोहन लाल साहू,उपसरपंच आनंद राम साहू,गौठान अध्यक्ष खेलू राम साहू,पूर्व सरपंच सोमनाथ साथ के उपस्थिति में कृषि यंत्रों के पूजा अर्चना के साथ हुआ।गांव के महिला स्व सहायता समूह द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का प्रर्दशनी लगाया गया जिसमें ठेठरी,खुर्मी, चीला एव विंभिन्न पकवानों का प्रर्दशनी लगया गया था,…

Read More

गरियाबंद : आज दिनाक 29,07, 2022 को आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद के वरिष्ठ लेखापाल श्री मो इस्माईल के 62 वर्ष सेवावधि पूर्ण होने के पश्चात सेवानिवृत् हेतु विदाई समारोह आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर गरियाबंद किया गया। इसमें कार्यालय के प्रमुख श्री बी, के, सुखदेवे सहायक आयुक्त एवं मंडल संयोजक कार्यालयीन स्टॉप एवं अधीक्षक उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त महोदय का उद्बोधन श्री मोहम्मद इस्माइल की उज्जवल भविष्य की कामना एवं स्वस्थ दीर्घायु की शुभकामनाएं दिया गया| मोहम्मद इस्माइल द्वारा भी सभी के साथ आपने कार्यालयीन अनुभव साझा किया गया।अंत मे सभी के द्वारा इस्माइल जी को प्रतीक चिन्ह…

Read More

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता के स्थान पर राज्य के कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों को केवल 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है। साथ ही पेंशनरों को भी केवल 17 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार व अन्य राज्य सरकारों द्वारा कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों व पेंशनरों को 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। राज्य के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत कम महगाई भत्ता देय है तथा गृह भाड़ा भत्ता को अब तक 7 वें वेतनमान के अनुरुप पुनरीक्षित नही किया गया है। जिससे छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों, शिक्षकों, अधिकारियों व पेंशनरों में रोष व्याप्त है।…

Read More

गरियाबंद : 02 सूत्रीय मांग को लेकर 05 दिवसीय आंदोलन के आखरी दिन उमडा कर्मचारी अधिकारियों का जनसैलाब” “महारैली मे राज्य सरकार के खिलाफ लगे वादा खिलाफ़ी के नारे ” जिला भर से लगभग 7 हजार कर्मचारी अधिकारी शामिल हुवे ” छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 05 दिवसीय निश्चित कालीन आंदोलन के पाचवा दिवस जिला मुख्यालय गरियाबंद पांचो ब्लॉक के सभी कर्मचारी अधिकारी 11 बजे से गरियाबंद में एकत्र होना प्रारंभ हो गया था हड़ताली कर्मचारी अधिकारियों साथियों की भारी भीड के साथ धरना स्थल मे नारेबाजी से पूरा पंडाल स्थल गुंजाएमान हो रहा था, जिला भर…

Read More

गरियाबंद : विगत कुछ दिनों पहले अनु विभागीय अधिकारी छुरा के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मुड़ागांव में तीन अनाथ बच्चों की जानकारी प्राप्त हुई जिसमें से दो बालिका एवं एक बालक है जिनके दोनों माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है श्री शैलेंद्र नागदेवे नोडल अधिकारी बाल कल्याण समिति के द्वारा बताया गया की अनाथ बच्चों के संबंध में जानकारी मिलने पर महिला बाल विकास के उच्च जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अशोक पांडे के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बाल संरक्षण अधिकारी अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में जांच कराया गया और तीनों बालक बालिकाओं को बाल कल्याण समिति…

Read More

गरियाबन्द, 28 जुलाई 2022/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की महती गोधन न्याय योजना के तहत गौठानो में गोबर के साथ अब गौमूत्र की खरीदी भी की जाएगी। प्रदेश सहित जिले में ’हरेली’ त्यौहार 28 जुलाई से इसकी शुरूआत की गयी है। आज ग्राम भेंड़री के आदर्श गौठान में आयोजित गौमूत्र खरीदी कार्यक्रम में जिला पंचायत के सीईओ रोक्तिमा यादव की मौजूदगी में किसानों ने गोमूत्र विक्रय किया। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह ने छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्टाल लगाया और हरेली त्यौहार के अवसर पर परंपरागत खेल प्रतियोगिता जैसे फुगड़ी, कुर्सी दौड़ ,गेंड़ी दौड़ का आयोजन किया…

Read More

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना अंतर्गत आज आदर्श गोठान फुलकर्रा में आज के मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमान फिरतू राम कंवर, सभापति जिला पंचायत विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रवीण यादव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री के के डहरिया व जिला पंचायत एवम जनपद पंचायत के जन प्रतिनिधिगण, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, गोठान समिति के अध्यक्ष ग्राम के व अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे आज के कार्यक्रम का शुभारंभ हरेली तिहार के उपलक्ष में गौ मूत्र प्रति लीटर…

Read More

गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस कप्तान श्री जे आर ठाकुर के द्वारा आज पुलिस लाइन गरियाबंद में छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में जिले के अधिकारी/कर्मचारियों एवं कोबरा बटालियन के अधिकारी/कर्मचारी के साथ धूमधाम से हरेली त्यौहार मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा पश्चात छत्तीसगढ़ के पारंपरिक औजार फावड़ा, गैती, कुदाली, कुल्हाड़ी का पूजा कर चीला रोटी चढ़ाकर नारियल तोड़े। साथ ही साथ पुलिस लाइन के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं जायदाद पौधे लगाए गए। इस दौरान पुलिस कप्तान द्वारा कोबरा बटालियन के उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को छत्तीसगढ़ के हरेली…

Read More

रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आज भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव भाई शर्मा, विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ आशुतोष मंडावी, जनसंचार विभाग के विभागाध्यक्ष शाहिद अली,पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष पंकज नयन पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही विज्ञापन एवं जनसंपर्क विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खण्डेलवाल ने कार्यक्रम का संयोजन किया| कार्यक्रम “कलाम को सलाम” विषय पर आयोजित की गई| कार्यक्रम की शुरूवात कुलपति ने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर…

Read More

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता के स्थान पर राज्य के कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों को केवल 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय है। साथ ही पेंशनरों को केवल 17 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार व अन्य राज्य सरकारों द्वारा कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों व पेंशनरों को 34 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। राज्य के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत कम महगाई भत्ता देय है तथा गृह भाड़ा भत्ता को अब तक 7 वें वेतनमान के अनुरुप पुनरीक्षित नही किया गया है। जिससे छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों, शिक्षकों, अधिकारियों व पेंशनरों को प्रति माह…

Read More

गरियाबंद : आज 27 जुलाई 2022 को गरियाबंद स्थित मंगल भवन में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल ग़फ़्फ़ार (ग़फ़्फ़ु} मेमन की मुख्यआतिथ्य एवं जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर की अध्यक्षता में उज्जवल भारत उज्जवल भविष्य 2047 योजना अंतर्गत बिजली महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम मे पीएल सिदार अधीक्षण अभियंता महासमुंद द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। तत्पश्चात सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंच पर उपस्थित माननीय अतिथियों के द्वारा उज्वल भारत उज्वल भविष्य 2047 कार्यक्रम को लेकर अपने अपने मनतब्य रखे इस क्रम मे पीएल सिदार अधीक्षण…

Read More

गरियाबंद : ED और CBI द्वारा सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ से नाराज होकर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आबिद ढ़ेबर एवं पार्षद रितिक सिन्हा के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है। कांग्रेस जनों का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार सत्ता का गलत फायदा उठा रही है। केंद्र सरकार अपनी नाकामी छुपा रही है ईडी को बताना चाहिए कि वह किसके दबाव में काम कर…

Read More

गरियाबंद : आज 27जुलाई को गरियाबंद जिला कलेक्टर प्रभात मलिक ने मॉडल गौठान एवं शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी का औचक निरीक्षण किया।कलेक्टर प्रभात मलिक ने मॉडल गौठान का निरीक्षण कर कम्पोष्ट खाद,बकरी पालन,मुर्गी पालन के सम्बंध में सरपंच मोहन लाल साहू से विस्तृत जानकारी लिया ,गौठान में उपलब्ध सुविधा को देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की एव उपस्थित महिला स्व सहायता समूह के महिलाओं से बात चीत कर योजनाओं से हो रहे लाभ के सम्बंध में जानकारी लिया,साथ गौठान समूह के द्वारा कम्पोष्ट खाद से सब्जी उत्पादन कर रहे महिलाओं से भी बात किया।सरपंच द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्य…

Read More

गरियाबंद – मामला थाना छुरा का है जहां आज दिनांक 27.07.2022 को छुरा क्षेत्र में निवासरत् प्रार्थी द्वारा अपनी नाबालिक लड़की को आरोपी अमित तिवारी पिता नारद तिवारी ग्राम आवासपारा छुरा के द्वारा अपहरण कर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने की लिखित शिकायत थाना छुरा में पेश करने पर थाना प्रभारी छुरा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता पूर्वक वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 95 / 2022 धारा 363, 366क, 376(2)(ढ). 376 ( 3 ) भादवि0, 4.6 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम तैयार कर उसके सकुनत…

Read More

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ सरकार के हठधर्मिता के परिणामस्वरूप लंबित 34℅ DA एवं 7 वें वेतनमान के आधार पर HRA से हो रहे नुकसान के कारण पूरे छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है।इसी मांगों के लिए अनिश्चित कालीन आंदोलन पर समान भूमिका,निष्पक्ष बैनर तले दूसरे दिवस 26 जुलाई 2022, को मुख्यमंत्री छ ग शासन, मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन, सचिव वित्त विभाग छत्तीसगढ़ शासन, सचिव सामान्य प्रशासन विभाग छ.ग. शासन के नाम से अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद को ज्ञापन महिला शक्ति के द्वारा दिया गया। आज के आंदोलन में वृहद रूप से महिला शक्ति के साथ साथ शिक्षक साथियों का…

Read More

गरियाबंद : छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक प्रदीप कुमार वर्मा जी एवं महासचिव बसंत त्रिवेदी जी ने बताया कि छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन के तृतीय चरण में 25 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक 05 दिवसीय आंदोलन के द्वितीय दिवस जिला गरियाबंद अंतर्गत ब्लॉक संयोजक गरियाबंद मनोज कुमार खरे के नेतृत्व में हडताल का आगाज किया गया । 05 दिवसीय आंदोलन में विभिन्न संघठनों के समस्त कर्मचारी अधिकारी भारी संख्या में ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय में उपस्थित होकर अपनीं आवाज को बुलंद किये है। पूर्व में 29 जून 2022 को 02 सूत्रीय…

Read More

गरियाबंद : श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को भगवान मनकेश्वर नाथ महादेव फिंगेश्वर से पंचकोशी धाम यात्रा सैकड़ों की संख्या , मैं शिवभक्त एवं श्रद्धालु गन पंचकोशी यात्रा निकले मोटरसाइकिल पर सवार एवं हाथ में भगवा ध्वजा तथा शिव जी का जयकारा करते हैं पंचकोशी धाम कोपरा के को पेश्वर नाथ महादेव राजिम के कुलेश्वर नाथ चंपारण के चैंपेश्वर नाथ बमनी के बनेश्वर नाथ महादेव तथा कनेरा के गणेश्वर नाथ तथा कर्णेश्वर नाथ महादेव का दर्शन एवं पूजा अर्चना किया एवं क्षेत्र की जनता का खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया जिसमें प्रमुख रुप से रामू राम साहू पूनम यादव प्यारे…

Read More

छुरा- आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा(कोसमी)छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में विगत वर्षों के भांति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार इस वर्ष भी अकादमिक सत्र 2022-23 के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरानुसार मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीपप्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। ग्रंथालय एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष सुश्री विमला सोना ने सरस्वती वंदना एवं राजकीय गीत प्रस्तुत किया। उद्घाटन भाषण देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.पी.भोल ने बताया कि, दीक्षारंभ कार्यक्रम नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा है।विश्वविद्यालय में अनेक रोजगार मूलक पाठ्यक्रम संचालित हो रही हैं।अकादमिक अधिष्ठाता डॉ.एन.कुमार…

Read More

https://youtu.be/arO2ggHk_Tw गरियाबंद : छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक प्रदीप कुमार वर्मा जी एवं महासचिव बसंत त्रिवेदी जी ने बताया कि छत्तीसगढ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आंदोलन के तृतीय चरण में 25 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक 05 दिवसीय आंदोलन के प्रथम दिवस जिला गरियाबंद अंतर्गत पाचों ब्लाकों के ब्लॉक संयोजको के नेतृत्व में हडताल का आगाज किया गया है। 05 दिवसीय आंदोलन में विभिन्न संघठनों के समस्त कर्मचारी अधिकारी भारी संख्या में ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय में उपस्थित होकर अपनीं आवाज को बुलंद किये है। पूर्व में 29 जून 2022 को 02 सूत्रीय…

Read More

गरियाबंद : उपरोक्त विषयान्तगत लेख है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 34 प्रतिशत महगाई भत्ता के स्थान पर अभी भी राज्य के कर्मचारियों, अधिकारियों व शिक्षकों को केवल 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, तथा पेंशनरों को केवल 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार व अन्य राज्य सरकारों द्वारा कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों व पेंशनरों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को 12 प्रतिशत कम महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है तथा गृह भाड़ा भत्ता को अब तक 7 वें वेतनमान के अनुरुप पुनरीक्षित नहीं किया गया है,…

Read More

गरियाबंद : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान द्वारा जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी के के डहरिया के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत गरियाबंद ब्लॉक में संचालित समुदाय आधारित संवहनीय कृषि परियोजना अंतर्गत चल रहे आंतरिक सीआरपी चक्र में विभिन्न ग्रामों में जैविक कृषि को प्रोत्साहित करने हेतु गौ मूत्र, गोबर एवं पौधो की पत्तियों से निर्मित जैविक दवाइयों का निर्माण जैसे निमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्नास्त्र, हांडी दवाई, खट्टा मट्ठा साथ ही साथ ही जैविक खाद जैसे घनजीवामित्र, द्रव्यजीवामित्र,नाडेप खाद,वर्मी कंपोस्ट खाद एवं पशु आहार जैसे अजोला कल्चर निर्माण, मल्चिंग विधि, मचान…

Read More

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसारद्वा स्कुलो में प्रत्येक शनिवार को बस्तमुक्त किया गया है।जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर,जिला मिशन समन्वयक श्याम चन्द्राकर,संकुल प्राचार्य के एल कंवर,संकुल समन्वयक दुलेश्वर सिन्हा के मार्गदर्शन में लोहरसी संकुल में हो रहा है विविध आयोजन। उन्हें गणित के जोड़ घटाने के लिए गुरुजी ने नहीं बोला और ना ही अंग्रेजी पढ़ने पड़ी। बल्कि सुबह 7:30से 11:45तक योगा से लेकर शतंरज,क्रिकेट कैरम,गीत,कविता,खेल-खेल में व्यस्त रहें। इस मस्ती की पाठशाला में 23 जुलाई को प्राथमिक शाला भेंडरी के सभी बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखे।दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग ने तय किया है कि प्रत्येक…

Read More

गरियाबंद : आज दिनांक24//07//2022 को गरियाबंद शहर के बूथ क्रमांक 269 वार्ड क्रमांक 10 ,11 ,13 अंबेडकर नगर ,कुम्हार पारा, सुभाष चौक में राज्य शासन की योजना राजीव युवा मितान क्लब सदस्यता पद हेतु आवेदन फार्म जमा किया गया जिसमें नवयुवक एवं युवतियों ने स्वघोषणा पत्र फार्म भरने के लिए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ज्ञात हो कि राज्य शासन के द्वारा पूरे प्रदेश में गरियाबंद नगरीय क्षेत्र मे राजीव युवा मितान क्लब की समितियां गठित की जानी है प्रत्येक समिति को शासन के द्वारा जनहित में सार्वजनिक कार्यों , मूलभूत समस्याओं के निराकरण हेतु समिति गठित कर वार्षिक ₹1लाख धनराशि…

Read More

धमतरी : शासकीय कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय कुरूद में सेवानिवृत्त गुहा सर जी का बिदाई समारोह और शाला विकास समिति अध्यक्ष अशोक साहु जी को शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि नीलम चन्द्राकर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष मुख्य अतिथि नीलम चंद्राकर ने शाला परिसर में वृक्षारोपण कर मां सरस्वती का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया शाला परिवार की तरफ मुख्य अतिथि और अतिथियो का जोरदार स्वागत किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि नीलम चंद्राकर ने नवनियुक्त शाला विकास समिति अध्यक्ष अशोक साहु को शपथ दिलाया गया मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा की शिक्षा ग्रहण करने के लिए…

Read More

मगरलोड : आरोपी के कब्जे से 10 पौवा गोवा विस्की अंग्रेजी शराब तथा 10 पौवा देशी प्लेन शराब एवं 250/-रूपये बिकी रकम जप्त कर आबकारी एक्ट तहत की गई कार्यवाही पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को असामाजिक,अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के दिये गए हैं सख्त निर्देश पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर के द्वारा असामाजिक एवं अपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंभुरकर साहू के मार्गदर्शन…

Read More

छुरा- आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा(कोसमी)छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में विगत वर्षों के भांति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार इस वर्ष भी अकादमिक सत्र 2022-23 के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए 25 जुलाई, सोमवार को दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.पी.भोल ने बताया कि, दीक्षारंभ कार्यक्रम उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश द्वार की तरह है।नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं मे विश्वविद्यालय को लेकर अनेक प्रश्न होते,इन्हीं जिज्ञासाओं को शांत करने एवं एक स्वस्थ परिवेश के निर्माण के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।कार्यक्रम में कुलाधिपति एक कुलपति के उद्बोधन के पश्चात…

Read More

राजिम – पटेल समाज राजिम राज का राज स्तरीय अर्ध वार्षिक बैठक 24 जुलाई दिन रविवार को सुबह 10 बजे से आयोजित है,, चार तहसील राजिम, छुरा, गरियाबंद, मगरलोड, के सामाजिक पदाधिकारियो के साथ साथ गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर जिला के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।। उक्त कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य शेखर साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता राज अध्यक्ष तेजराम पटेल शिक्षक तथा विशेष अतिथि के रूप में संरक्षक सुखराम पटेल, रोशन पटेल, नारायण पटेल, फिरंगी पटेल, सुमेर पटेल, आशाराम पटेल, विनोद पटेल, तहसील अध्यक्ष बसंत पटेल, बिष्णु पटेल, जीवन पटेल, संतोष पटेल जी के साथ समस्त…

Read More

दिल्ली – छत्तीसगढ़ शिवसेना ने दिल्ली के जंतर मंतर मे जाकर सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना देकर अपनी आवाज बुलंद की है। धरना को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने केंद्र की भाजपा सरकार को जमकर निशाना साधा। विगत 38 वर्षों से हम छत्तीसगढ़ में जनहितकारी विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन आंदोलन करते हुए संघर्ष कर रहे हैं। पूरे प्रदेश देश पर महंगाई चरम सीमा पर है।आम जनता महंगाई की मार को झेल रहा है। खाद्य पदार्थ,रसोई गैस सिलेंडर, दैनिक उपयोग की वस्तुओं के भाव आसमान पर पहुंच गई है। पूरे देश भर…

Read More

गरियाबंद 22 जुलाई 2022/ आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और निराकरण के उद्देश्य से आज मैनपुर के जनपद पंचायत स्थित सामुदायिक भवन में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देशन पर यह शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मैनपुर विकासखंड के ग्रामीण सुबह से ही पहुंच रहे थे। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक शिविर में सुबह 10.30 बजे ही आला अधिकारियों के साथ पहुंच गए थे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री जे. आर. ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव सहित जनप्रतिनिधि भी मौके पर मौजूद थे। विभिन्न…

Read More

गरियाबंद : विश्व आदिवासी दिवस के अवसर को ध्यान में रखते हुये विशेष जनजातीय समूहों के लिये पारम्परिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ के पारम्परिक खेलों को बढ़ावा देने का लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने एवं लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से ज़िले में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों का खेल प्रतियोगिता खेल मड़ई का आयोजन गरियाबंद हाई स्कूल के प्रगाण में किया जा रहा है। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस खेल मड़ई का आरम्भ आज हुआ ।इस खेल मड़ई…

Read More

छुरा:- सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल छुरा में विगत दिनों हुए छात्र संघ चुनाव में विजयी विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज शाला प्रांगण में रखा गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में आईएसबीएम विश्वविद्यालय के डिन डॅा. एन कुमार स्वामी, विशिष्ठ अतिथि ऋषि कुमार साहू व्याख्याता, विशेष अतिथि डॉ. जार्ज जेकब मैनेजिंग डारेक्टर सेंट जाँस इंग्लिश मिडियम स्कूल और सपना कन्सारी सदस्य पालक समिति उपस्थित थे। उपस्थित अतिथिओं द्वारा सर्व प्रथम माँ सरस्वती के छायाचित्र का पूजन किया गया साथ ही आतिथियों के स्वागत उपरांत कार्यक्रम की शुरुआत की गई। चेयरपरसन के लिए मान्या सीतलानी, वाइस…

Read More

रायपुर , 21 जुलाई 2022/हरेली-तिहार छत्तीसगढ़ राज्य का पहला त्यौहार है, जो छत्तीसगढ़ की ग्रामीण कृषि संस्कृति, परंपरा एवं आस्था से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के तीज-त्यौहार, परंपरा एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने की पहल के चलते हरेली सहित अन्य तिहार जैसे पोला-तीजा, छेर-छेरा पुन्नी आदि का आयोजन बीते तीन सालों से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़ना है, ताकि लोग छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला-संस्कृति, तीज-त्यौहार एवं परंपराओं पर गर्व की अनुभूति कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ी तीज-त्यौहारों पर सार्वजनिक अवकाश की…

Read More

गरियाबंद।खेत मे धान बोवाई के लिए खेत का जोताई करते ट्रेक्टर पलट गया जिससे ट्रेक्टर चला रहा युवक खेत मे ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे चालक की मौत हो गई ।घटना के विषय मे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जंगल धवलपुर के दादर पारा में ट्रेक्टर से खेत की जोताई कर रहा था वही खेत ज्यादा दलदल होने के चलते ट्रेक्टर उस दलदल में फंस गया तभी ट्रेक्टर को निकालने ज्यादा रफ्तार किया गया जिससे ट्रेक्टर पलट गया ।इस घटना में ट्रेक्टर चला रहा 20 वर्षीय युवक तँकेश्वर विश्कर्मा ट्रैक्टर के नीचे कीचड़ में फंस गया जिससे उसकी मौत…

Read More

मगरलोड : पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर के द्वारा असामाजिक जवं अपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिये थे। इसी क्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी.कुरूद के नेतृत्व में थाना प्रभारी मगरलोड को मुखबीर के माध्यम से सूचना कि एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर ग्राम अरौद देवा सायकल स्टोर की ओर जा रहा कि तस्दीकी व वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ रवाना किये मुखबीर के बताये अनुसार ग्राम अरौद के पास संदेही कमलेश…

Read More

रायपुर, 20 जुलाई 2022/छत्तीसगढ़ को लघु वनोपज प्रोसेसिंग के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ को संधारणीय विकास, गरीबी उन्मूलन और महिला सशक्तिकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। इसमें पुरस्कार ग्रहण करने आज 20 जुलाई को माना विमानतल रायपुर से दल रवाना हो चुका है। सिंगापुर में आगामी 22 और 23 जुलाई को आयोजित ईएसजी ग्रिट पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ सहित जगदलपुर और कोरबा के दो महिला स्व-सहायता समूह पुरस्कृत होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के उपरांत संभवतः यह पहला अवसर है, जब महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य एक…

Read More

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में बुधवार को कृषि महाविद्यालय धनोरा भिलाई के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने टीवी स्टूडियो व एफ एम रेडियो की कार्यप्रणाली, तकनीकों के अलावा प्रोडक्सन, पीसीआर, कैमरा सेटअप, एंकर, कंटेंट समेत इनसे जुड़ी अनेक बारीकियों व पहलुओं को जाना। कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विजिट के दौरान स्टूडियो में अपनी रिकॉर्डिंग की साथ ही एंकरिंग करने का अनुभव भी प्राप्त किया। भ्रमण के अलावा पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने एक व्याख्यान माला का भी आयोजन किया। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि कृषि विज्ञान किसी भी…

Read More

गरियाबंद- स्वावलंबी महिला विकास समिति महिला समिति के द्वारा सावन उत्सव मनाया गया। उत्सव की शुरुआत तनु साहू की सरस्वती वंदना से हुई। साथ ही सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना किया साथ ही राम रक्षा श्रोत हनुमान चालीसा महामृत्युजंय जाप किया, उसके बाद महोत्सव में सावन को समर्पित एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य ने ऐसा रंग जमाया कि वहां उपस्थित सभी महिलाएं अपने आप को रोक नहीं सकी और जमकर धमाल मचाया। समिति की अध्यक्षा तनु साहू ने इस मौके पर सभी महिलाओं का स्वागत किया। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि सावन का महीना…

Read More