Author: Khabar bharat 36

गरियाबंद । वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय गरियाबंद मे नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का प्रवेश उत्सव के रूप कार्यक्रम आयोजित किया गया । प्रवेश उत्सव के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक एवं छ0ग0 के प्रथम पंचायत एवं विकास मंत्री अमितेश शुक्ल उपस्थित थे । विगत दो वर्षो से कोरोना काल के चलते महविद्यालयों मे कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियां ठप्प सी हो गयी थी । अब चूकि कोरोना का असर लगभग समाप्ति की ओर है, जिसके चलते इस वर्ष प्रवेश उत्सव में छात्र-छात्राओं मे गजब का उत्साह देखने को मिला । महाविद्यालय परिवार में मुख्य अतिथि के स्वागत की व्यापक…

Read More

गरियाबंद / कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा के नेतृत्व में आबकारी नियंत्रण कक्ष के टीम द्वारा ग्राम विजोपाल के जंगल में दबिश देकर छापामार कार्यवाही की गई। जहां जंगल में झाड़ के नीचे 6 नग चढ़ी भट्टी से शराब निर्माण कार्य जारी जिसे तोड़ा गया तथा शराब निर्माण कर झाड़ियों में छिपाकर रखे हुए 5 प्लास्टिक डिब्बा एवं 6 नग प्लास्टिक जैरी कैन में भरी हुई कुल 110 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ एवं अलग-अलग जगहों में झाड़ियों में छिपा कर रखे हुए बोरियों में भरी हुई महुआ लाहन 1200 कि.ग्रा बरामद हुई,…

Read More

गरियाबंद- गरियाबंद पुलिस द्वारा 21 अक्टूबर पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले के शहीद जवानों को याद कर शहीद के परिजनों के साथ मिलकर थाना क्षेत्रों में श्रद्धांजलि दी गई।

Read More

गरियाबंद : छुरा विकासखंड के ग्राम सोरिद में गुरुवार को महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी को लघु फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। राज्य महिला आयोग द्वारा निशुल्क और त्वरित न्याय दिया जा रहा है जिसमे 2 अधिवक्ता आपकी समस्याओं को सुनेंगे, न ही वकील का खर्चा लगेगा न कोई फीस लगती है ।इसमें वाटसअप काल नंबर और QR कोड दिया जा रहा है जिसे आप अपने फोन में सेव करके रख सकते है। फोन में फोटो खींच कर इसे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचा सकते है । महिलाओं के अधिकार एवं जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ…

Read More

गरियाबंद / खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु जिले के धान उपार्जन केन्द्रों के सतत निगरानी एवं मॉनिटरिंग करने हेतु कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने जिला अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर के आदेशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी श्री करमन खटकर को उपार्जन केन्द्र गरियाबंद, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा श्री जितेन्द्र पाठक को नागाबुड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी गरियाबंद श्री तामसन रात्रे को बिन्द्रानवागढ़, आडिट अधिकारी सहायक पंजीयक कार्यालय श्री सुभाष कोल्हे को धवलपुर, जिला रोजगार अधिकारी श्री के.एन. साहू को सोहागपुर, सहायक संचालक रेशम श्री सुरेन्द्र कोल्हेकर को परसुली, वरिष्ठ…

Read More

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण नगर के रेस्ट हाउस में विभिन्न समाजों के प्रमुख और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों और उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री का अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन द्वारा ठेठरी-खुरमी सहित अन्य छत्तीसगढ़ी पकवानों से तौलकर उन्हें सम्मानित किया गया। औषधी विक्रेता संघ की ओर से मुख्यमंत्री को छायाचित्र भेंट किया गया। सतनामी समाज नवागढ़ और पामगढ़ द्वारा देशभर में हुए सर्वे में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनने पर श्री भूपेश बघेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।…

Read More

रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकातhttp://भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण नगर के रेस्ट हाउस में विभिन्न समाजों के प्रमुख और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सामाजिक गतिविधियों और उनकी समस्याओं के बारे में चर्चा की। इस मौके पर मुख्यमंत्री का अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन द्वारा ठेठरी-खुरमी सहित अन्य छत्तीसगढ़ी पकवानों से तौलकर उन्हें सम्मानित किया गया। औषधी विक्रेता संघ की ओर से मुख्यमंत्री को छायाचित्र भेंट किया गया। सतनामी समाज नवागढ़ और पामगढ़ द्वारा देशभर में हुए सर्वे में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बनने पर श्री भूपेश बघेल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री…

Read More

गरियाबंद / छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने आज जिला कार्यालय परिसर से मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अपनी शुभकामनाएं दी। ‘‘बात हे अभिमान के महिला मन के सम्मान के’’ सूत्र वाक्य के साथ यह यात्रा रवाना की गई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पहल पर प्रदेश की महिलाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों और कानूनों की जानकारी देकर जागरूक करने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से यह न्याय रथ यात्रा शुरू की गई है। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अनीता रावटे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती…

Read More

गरियाबंद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के द्वारा समस्य थाना प्रभारियों को निर्देश दिये थे कि जिले अवैध तस्करी व अवेध कार्यों में संलिप्त लोगो के उपर कार्यवाही किया जाये। जिसके परिपालन में जिले के अति. पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर व अनुविभागीय अधिकारी पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों अवैध गांजा, शराब, जुआ, सट्टा, हीरा अन्य अपराधों में संलिप्तव्यक्तियों की सूचना हेतु मुखबीर लगाया गया था। इसी कड़ी में थाना प्रभारी गरियाबंद द्वारा दिनांक 18.10.2022 को हमराह स्टाफ एवं स्पेशल टीम के साथ टाउन / देहात भ्रमण कर रहे थे। जो भ्रमण…

Read More

गरियाबंद। प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री व विधायक राजिम अमितेश शुक्ल 20 अक्टूबर को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। श्री शुक्ल दोपहर 12 बजे मुख्यालय पहुँचेंगे और स्थानीय वीर सुरेंद्रसाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जिसके बाद स्थानीय विश्राम भवन में कार्यकर्ताओं व आम जानो से मुलाक़ात करेंगे। यह जानकारी वीर सुरेंद्रसाय महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष हरमेश चावड़ा ने दी है l

Read More

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में ईडी के छापों एवं ईडी द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट के उपरांत प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि डीके प्रेस नोट ने छत्तीसगढ़ में हो रहे भ्रष्टाचार के रैकेट की पोल खोल दी है। हम सब ने कभी सोचा भी नहीं था कि कांग्रेस के शासन में छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के आदिवासियों का किसानों का आम जनता का मेहनत का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ाया जाएगा एक तरफ सरकारी योजनाओं को देने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं और दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में सरकारी संरक्षण में भ्रष्टाचार ने अपनी सारी सीमाएं लांग दी…

Read More

रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में आदिवासी समाज के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात कर आरक्षण के मुद्दे पर की विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर आदिवासी समाज के सांसद, मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों को 32 प्रतिशत के आरक्षण का लाभ दिलाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और इसके लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने मुलाकात के दौरान शासन की मंशा से स्पष्ट रूप से अवगत कराते हुए कहा कि प्रदेश में आरक्षित वर्ग का…

Read More

दर्रीपारा ।  रविवार  क़ो ग्राम पंचायत  बेंदकुरा  के आश्रित ग्राम बुटेंगा मे विश्व  खाद्य सुरक्षा  दिवस के अवसर पर  एच.डी एफ. सी बैंक  परिवर्तन  निवसीड  संस्था  के द्वारा अपने गोद ग्राम बुटेंगा मे एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन  किया गया.  जिसमे निवसीड संस्था  के सब्जेक्ट एक्सपर्ट टीकाराम नागेश  जी द्वारा खाद्य  सुरक्षा के विषय पर प्रकाश  डालते हूए बताया  गया  की जैसे जैसे हम  आधुनिकता की ओर बढ़ते  जा रहे है  वैसे वैसे  ही हमारा खान  पान  बदल  रहा हैं और हम हानिकारक केमिकल  युक्त भोजन  के आदि होते जा रहे हैं जिसके कारण  दिनों दिन हमारा स्वास्थ्य कई  प्रकार…

Read More

गरियाबंद : प्रदेश प्रदेश सतनामी समाज छत्तीसगढ़ ISSO के द्वारा प्रदेश स्तरीय युवा सम्मान समारोह भिलाई सेक्टर 3 में रखा गया था जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से उत्कृष्ट कार्यों पर युवाओं का सम्मान हुआ। वही गरियाबंद जिले से पत्रकार व सम्भाग मिडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज के पद पर रह कर समाज सेवक करने वाले देव प्रसाद बघेल को पत्रकारिता के क्षेत्र में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजा राम बनर्जी व इनकाउंटर इंस्पेक्टर वर्तमान DSP अजीत ओगरे के हाथों से सम्मानित किया गया। वही देव प्रसाद बघेल इसके पहले गौरव सम्मान से रायपुर में भी सम्मानित हो चुके…

Read More

गरियाबंद 17 अक्टूबर 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंर्तगत जिले के पंजीकृत 78 हजार 79 किसानों को 57 करोड़ 15 लाख रुपये राशि का अन्तरण किया गया। गोधन न्याय योजना अंतर्गत 231353 क्विंटल गोबर क्रय का 4 करोड़ 51 लाख रुपये अन्तरण किया गया। इस अवसर पर भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना राशि अंतरण, न्यूतम समर्थन मूल्य पर मूंग,उडद एवं अरहर क्रय की अभिनव पहल , नवीन तहसील एवं नामांतरण सरलीकरण पोर्टल का शुभारंभ भी किया गया । जिला अंतर्गत नवीन तहसील अमलीपदर के ग्राम चिखली के किसान विजय पटेल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद…

Read More

गरियाबंद विकास खंड के ग्राम पतोरादादर के 22 किसान पहुंचे जन चौपाल मे किसानों ने बताया कि विगत दो साल से हम सभी किसान विद्युत कनेक्शन की माग को लेकर मैनपुर विद्युत विभाग में कनेक्शन के लिए आवेदन दे चुके हैं विद्युत विभाग के अधिकारी बताते हैं कि प्रकरण को डिवीजन में भेज दिये हैं वहा से अभी तक कोई आदेश नहीं आया है, वही जन चौपाल में पहुंचे किसान में बताया की हमारे जमीन में बोर खनन हो चुका है हमारे जमीन समतल होने के कारण बारिश पर निरभर रहता है बारिश नहीं होने की स्थिति मे फसल नहीं…

Read More

फिंगेश्वर : जिला गरियाबंद पुलिस अधीक्षक गरियाबंद अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन पर अति ० पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना फिंगेश्वर क्षेत्र में चल रहे अवैध जुआ , सट्टा , शराब पर कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन राजपुत मुखबीर से सूचना मिला की थाना क्षेत्र के ग्राम बरभाठा जामबाड़ी नदी किनारे में जुआडियान जुआ खेल रहे है कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाना फिंगेश्वर पुलिस स्टाफ के द्वारा मौके पर दबिस देकर 06 आरोपियों से फड एवं आरोपियों के पास से कुल 25090 रूपये व…

Read More

गरियाबंद : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर बी०एन० मीणा के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर व अनुविभागी अधिकारी पुलिस पुष्पेद्र नायक के सतत मार्गदर्शन मे ताबडतोड कार्यवाही से अपराधियों में खौफ का माहौल दिखाई दे रहा है दूसरी ओर आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना व पुलिस के प्रति विश्वास नजर आ रहा है। विगत पखवाडे मे स्वीफट डिजायर कार से 02 लाख रूपया का अवैध शराब पकड़ा गया तथा आरोपी हिम्मत बंजारे, महेन्द्र कुमार ढिढी को जेल भेजा गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार राजसात…

Read More

राजिम। ग्राम घोघरा में कोसरिया गंधर्व समाज परिक्षेत्र फिंगेश्वर के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू, अध्यक्षता कर रहे समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजू टांडिया, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल सोनकर,राजू साहू भाजपा नेता की उपस्थिति में एवं जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू के नेतृत्व में 200 सामाजिक बंधुओं ने भाजपा प्रवेश किया। अतिथियों ने गमछा ओढ़ाकर जैसे ही भाजपा प्रवेश कराया उसके बाद जय…

Read More

छुरा- ग्राम पंचायत सिवनी में छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलकूद जोन स्तरीय का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पटेल माखनलाल पटेल,जयराम जगत कांग्रेसी कमेटी प्रभारी सिवनी क्षेत्र अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति हाई स्कूल सिवनी,सरपंच प्रीतम ध्रुव,नथेल साहू जी वरिष्ठ नागरिक अध्यक्ष राजमिस्त्री संघ ब्लांक छुरा, अशोक ठाकुर सरपंच देवरी,मेवा लाल नायक उपसरपंच,नारायण लाल ओगरे प्रमुख प्रमुख, केदार ध्रुव सरपंच,हेमसिंह गंगवंशी वरिष्ट नागरिक,सिंह वरिष्ठ नागरिक रेवाराम ध्रुव,के द्वारा राजीव गांधी और छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का शुभारंभ किया गया जिसमें कबड्डी,खो-खो,भंवरा ,गिल्ली,डंडा,बांटी,दौडा़,का आयोजन किया गया हेमलाल कंवर जोन स्तरीय समिति,नंदझरोखा…

Read More

राजिम : दिनांक 13 अक्टूबर को रायपुर में संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल राजिम के छात्र मयंक साहू ने राज्य स्तरीय को खो प्रतियोगिता हेतु रायपुर सम्भागीय खो खो टीम में अपना नाम दर्ज कराया है। इसी प्रकार गरियाबंद में जिला स्तरीय विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं की प्रतियोगिता दिनांक 15 अक्टूबर को सम्पन्न हुई। इन प्रतियोगिताओं में भी स्वामी आत्मानंद स्कूल राजिम के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अभिजीत शिंदे ने एकल गायन में प्रथम, गरिमा ठाकुर तृतीय, कुंदन साहू एकल नृत्य तृतीय, अभिजीत शिंदे…

Read More

विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के निधन पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गहरा दुख जताते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धाजंली अर्पित किया है ।उनके निधन से कांग्रेस ने असीम सम्भावनाओ से भरा अपना कर्मठ नेता खो दिया ।वे आदिवासी समाज की मजबूत आवाज थे उनका इस तरह जाना हृदय विदारक है ।ईश्वर उनके परिजनों को इस वज्राघात को सहने की शक्ति दे। सुशील आनंद शुक्ला

Read More

रायपुर / छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए अनेक कदम उठाये जा रहे हैं। राज्य की उद्योग नीति में कृषि और वनोपज से जुड़े उद्योगों को प्राथमिकता दी गई है। खाद्य एवं वनोपज प्रसंस्करण के उद्योगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, इसके लिए उद्यमियों को भरपूर मदद दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल का मानना है कि राज्य के युवा उद्यमिता से जुड़ेंगे तो वे अन्य लोगों को भी रोजगार देंगे, इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। यह विचार रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि सभागार में नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता पर…

Read More

रायपुर / छत्तीसगढ़ में चालू वर्षा ऋतु 2022 के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 26 विभिन्न नदियों के तट पर लगभग 15 लाख 41 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 01 हजार 400 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगे, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य किया गया। इनका रोपण कैम्पा तथा विभागीय मद सहित नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत किया…

Read More

कांकेर – कोतवाली थाना में एक छात्रा की जहर सेवन से मौत का मामला सामने आया है। छात्रा के मौत के बाद आक्रोशित सैकड़ों लोग कोतवाली थाना पहुंच प्रार्चाय पर छात्र छात्राओं पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाते प्राचार्य पर कार्यवाही करने की मांग किया है।मामला कांकेर से महज 10 किलोमीटर दूर ग्राम कन्हारपुरी का है जहां बिते दिनो कन्हारपुरी हाई स्कूल के 11 वी कक्षा में पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने जहर सेवन कर लिया था छात्रा की स्थिति गंभीर होने पर उसके परिजनो ने छात्र को धनेलीकन्हार के समुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया था जहां छात्र…

Read More

गरियाबंद 15 अक्टूबर 2022,राज्य को दलहन उत्पादन मे स्वावलंबी बनाने तथा दलहनी फसल लगाने वाले कृषकों को अपने उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द की खरीदी 17 अक्टूबर को शुभआरंभ किया जा रहा है, जिसमे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिले के किसानो से सीधा संवाद करेंगे। खरीदी हेतु मार्कफेड को नोडल एजेंसी तथा उर्पाजन केन्द्र सी.जी. स्टेट वेयर हाउस गरियाबंद को घोषित किया गया है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द, अरहर की खरीदी हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित (मार्कफेड) एवं कृषि विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां…

Read More

फिंगेश्वर : जिला गरियाबंद पुलिस अधीक्षक गरियाबंद अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन पर अति ० पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना फिगेश्वर क्षेत्र में हो रही चोरी के मामले में कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन राजपुत द्वरा टीम गठित कर मामले का जल्द से जल्द से पतासाजी कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने के संबंध में आदेशित किया गया था । इसी कड़ी में थाना फिंगेश्वर की सक्रियता चोरी के मामला को गम्भीरता पूर्वक ध्यान में रखते हुये प्रार्थी ओंकार साहू पिता नोहर सिंह साहू उम्र 42…

Read More

रायपुर / छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने आज रायपुर के रोहणीपुरम स्थित स्थित राम मंदिर प्रांगड हाल में योग व फिजियोथेरेपी के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की पूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का शुभारंभ किया। एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन रीजनल रिसोर्स एवं ट्रेनिंग सेंटर (RRCT) मुंबई, सेंटर फॉर द स्टडी आफ सोशल चेंज (CSSC) मुंबई, हेल्पेज इंडिया छत्तीसगढ़ व सीनियर सिटीजन सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया था। ज्ञानेश शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ होने वाले अत्याचार और अपराधों पर दुख व्यक्त करते हुए युवाओं के संवेदीकरण का आवाहन किया। उन्होंने कहा…

Read More

रायपुर / छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अन्तर्राष्ट्रीय कृषि मड़ई ‘‘एग्री कार्नीवाल 2022’’ में आज भविष्य के लिए पर्याप्त भोजन की उपलब्धता और इसके लिए अपनायी जाने वाली आधुनिक तकनीक के उपयोग से फसलों की उपज में वृद्धि पर विचार-विमर्श के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान भावी पीढ़ी के लिए भोजन की पर्याप्त उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए धान की रोग-प्रतिरोधक, सस्ती और यूजर फ्रेंडली वेरायटी के उत्पादन के लिए आधुनिक तकनीकी पर चर्चा और प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्नीवाल में दस अफ्रीकी देशों युगांडा, जिम्वाम्बे, मेडागास्कर, सेनेगल, इथोपिया, नामिबिया, घाना, माली, सेशेल्स, साउथ एशियन देश नेपाल,…

Read More

गरियाबंद : संदर्भित लेख है कि छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज 32% निवास करते है और 80% हिस्सा पांचवी अनुसूची के रूप में अधिसूचीत है। अधिसूचित क्षेत्र मे आदिवासियों की जनसंख्या 70% से 100% है उसी अनुपात में आदिवासी समाज आर्थिक समाजिक शैक्षणिक एवं राजनैतिक रूप से पिछड़े है अगर जनसंख्या के अनुपात में आदिवासी की 32% आरक्षण नही दी जाति है तो आदिवासियों की हालत और बद से बदतर हो जाएगी। पांचवी अनुसूचित क्षेत्र में पेशा एक्ट ग्राम सभा का पूर्णतः पालन नहीं होने से आदिवासी समाज संविधानिक अधिकार से वंचित हो रहा है। आदिवासियों की रूढीजन्य परंपरा हमारी मूल…

Read More

Khabarbharat36.com गरियाबंद / राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत विगत गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिले के विकासखण्ड स्तर पर आंखों की देखभाल संबंधी जन-जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला चिकित्सालय गरियाबंद में 12 ऐसे लोगों के आंख का ऑपरेशन किया गया जिनकी आंखों की रोशनी मोतियाबिंद के कारण चली गयी थी वे अपने रोजमर्रा के सभी कार्यों के लिए अपने परिजनों पर निर्भर थे। ऑपरेशन के बाद दोबारा उनकी आंखों की रोशनी लौट आई है, अब वे अपनी आंखों से फिर से दुनिया…

Read More

छुरा- आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय द्वारा म्यूचुअल फंड पर वेबीनार सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में विभागाध्यक्ष ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए विषय विशेषज्ञ सीए श्री वी.के.जैन के बारे में परिचय एवं स्वागत उद्बोधन किया दिया। वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के इस वेबीनार में प्रमुख वक्ता श्री वी.के.जैन पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। जिन्हें वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय में सीए और एमबीए अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने का व्यापक अनुभव है। श्री जैन स्टॉक और शेयर ब्रोकर और वित्तीय सलाहकार के रूप में 15 वर्षों का अनुभव रखते हैं। पिछले…

Read More

बिल्हा : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक-बिल्हा धरमलाल कौशिक ने अपने अथक प्रयासों से एक बार फिर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लिये करोड़ो के सड़क निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति दिलवाई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने तीन दिन के अतंर्गत क्षेत्र को लगभग 27 करोड़ की स्वीकृति दिलवाई है। इस दौरान उन्होनें एक बार फिर क्षेत्र के दो महत्वपुर्ण सड़क मार्ग भोजपुरी से दगोरी पहुंच मार्ग हेतु 6 करोड़ 21 लाख रूपये एवं बिल्हा से बरतोरी अमलडीहा पहुंच मार्ग हेतु 6 करोड़ 38 लाख रूपये की स्वीकृति दिलवाई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने हाल ही में अपने अथक प्रयासों से…

Read More

फिंगेश्वर – समीप ग्राम बोरसी में बहुत से महिलाओं ने अपनी पति के दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखा था वहीं खिलेश्वरी लोकनाथ यादव ने कहा कि और मान्यता है कहकर बताए कि देह मेरी, हल्दी तुम्हारे नाम की सिर मेरा चुनरी तुम्हारे नाम की। मांग मेरी सिंदूर तुम्हारे नाम का माथा, मेरा बिंदिया तुम्हारे नाम की। नाक मेरी नथनी तुम्हारे नाम की गला मेरा। सिर्फ पत्नी ही अपना पूरा अस्तित्व अपने पति में ढूंढती है विवाहित महिलाओं को समर्पित और सुहागिनों के लिये सबसे खूबसूरत और चर्चित इस कविता का यथार्थ महिलाओं के लोकप्रिय त्योहार करवाचौथ व्रत पूजन…

Read More

गरियाबंद : विकास खण्ड फिंगेश्वर के आदर्श मॉडल गोठान भेंडरी(लोहरसी) में नरवा गरवा घरूवा बाड़ी योजना के तहत महात्मागांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क(RIPA)के द्वारा ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए निर्माणाधीन मशरूम सेड, कोल्ड स्टोरेज, स्व सहायता भवन,गार्डनिंग, शौचालय निर्माण का 14 अक्टूबर को जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव ने औचक निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी लिया।जिसमे विभिन्न निर्माण कार्यो को प्रारंभ करने हेतु रूपरेखा तैयार करने सक्त निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिया। महात्मा गाँधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के तहत होने वाले निर्माण कार्यो से गांव में ग्रामवासियों को आजीविका सम्बंधी आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा जिसमें…

Read More

रायपुर/समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा है कि जरूरतमंदों को समय पर सामाजिक सहायता योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन में कसावट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी दो माह के भीतर सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रगति दिखनी चाहिए। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्रीमती भेंड़िया आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं। श्रीमती भेंड़िया ने समीक्षा बैठक में कोरबा जिले में योजनाओं की संतोषजनक प्रगति नहीं पाए जाने और बैठक में अनुपस्थिति को…

Read More

गरियाबंद / बैंकों के कामकाज से संबंधित 36वीं जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं परामर्शदात्री समिति की बैठक में कलेक्टर प्रभात मलिक ने सभी बैंकर्स से कहा है कि बैंकर्स विभागों से शासकीय योजनाओं के तहत बैंकों में भेजे गये प्रकरणों को प्राथमिकता से स्वीकृत कर स्वीकृत प्रकरणों का वितरण भी सुनिश्चित करें। साथ ही आम जनता से अपना व्यवहार मधुर बनाये। शासकीय योजनाओं के लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण की गति में प्रगति लाये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रोक्तिमा यादव, भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर के जिला अग्रणी अधिकारी श्री दिग्विजय राउत, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री प्रियब्रत…

Read More

छुरा – वरिष्ठ पुलिस कप्तान द्वारा प्रभारियों की समीक्षा बैठक में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में तत्परता एवं संवेदनशीलता पूर्वक कार्यवाही करने निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में थाना छुरा प्रभारी द्वारा तत्परता से महिला की शिकायत के 03 घंटे के भीतर ही छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी वैगा को गिरफ्तार किया गया है । मामला थाना छुरा का है जहां आज दिनांक 13.10.2022 को सुबह क्षेत्र की एक महिला द्वारा अपने साथ झाड फूँक के नाम पर छेड़छाड़ व दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराया । मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी छुरा…

Read More

राजिम : दिनांक 10 एवं 11 अक्टूबर 2022 को जिले के सभी स्वामी आत्मानंद स्कूलों का जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गरियाबंद में संपन्न हुआ। स्वामी आत्मानंद स्कूल राजिम के छात्र छात्राओं ने भी गरियाबंद जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। स्वामी आत्मानंद स्कूल राजिम के 20 विद्यार्थियों ने अपना दबदबा बनाते हुए विभिन्न खेलों में विजई होकर संभागीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। शतरंज में राकेश यादव निखिल पवार मुझे सॉरी सोनकर अभिजीत शिंदे, 200 मीटर रेस में दीपेश सिंह, 400 मीटर रेस योजित सिन्हा, कबड्डी बालक हरमीत देवांगन, कबड्डी बालिका माही…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा हाट परिसर, पंडरी में आज सादे समारोह में दस दिवसीय हस्तशिल्प एवं हाथकरघा वस्त्रों की ‘‘दीपावली महोत्सव’’ का प्रदर्शनी-सह-विक्रय का शुभारंभ किया गया। दस दिवसीय ‘‘दीपावली महोत्सव’’ का आयोजन 12 से 21 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस त्योहार के सीजन में यह प्रदर्शनी राजधानीवासियों को लुभा रही है। यहां पर 75 से भी अधिक स्टॉल और एक फूड जोन भी लगाए गए हैं, जहां पर लोगों को छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लुत्फ भी उठा रहे हैं। प्रदर्शनी में आयी कचना निवासी सुश्री नाव्या वर्मा ने बताया कि वह पहली बार यहां आयी हैं। यह…

Read More

रायपुर/ भारत में छत्तीसगढ़ छठवां राज्य है, जहां ऑनलाईन की प्रक्रिया के तहत तीनों स्तर में (जनसूचना अधिकारी, प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं द्वितीय अपील) आवेदक आवेदन कर सकता है। सूचना का अधिकार प्रशासन को पारदर्शी और जवाबदेही बनाता है और जागरूक नागरिक शासन एवं प्रशासन से जानकारी प्राप्त कर सकता है। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा राज्य सूचना आयोग के लिए ऑनलाईन बेवपोर्टल (rtionline.cg.gov.in) तैयार किया गया है, जिसका आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कम्प्यूटर के एक बटन की क्लिक कर शुभारंभ किया। ऑनलाईन बेवपोर्टल (rtionline.cg.gov.in) का शुभारंभ आज राज्य सूचना आयोग कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर…

Read More

दर्रीपारा। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक पूरे राज्य में शुरू हो गया है।त्योहारों के इस खुशनुमा माहौल में बच्चों महिलाएं ,युवाओं से लेकर बुजुर्ग इन खेलों में उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं।इसी के तहत राजीव गांधी युवा मितान क्लब के द्वारा गरियाबंद विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रीपारा के रानी दुर्गावती चौंक एवं ग्राम पंचायत कोसमी द के मड़ाई भाटा मैदान में पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुनीता नेताम ने कहा कि ये खेल देख बचपन के दिन याद आ गई। प्रतियोगिता का ग्राम पंचायत दर्रीपारा सरपंच सुनीता नेताम,वार्ड पंच हुमेश्वर नेताम ,सरपंच प्रतिनिधि शंकर नेताम,ग्रामीण…

Read More

गरियाबंद : दिनांक 11/10/2022 को मां जतमई मंदिर परिसर में सर्व आदिवासी समाज के प्रमुखों , आस पास के ग्राम पंचायत के सरपंच ,एवं ग्रामीण की बैठक मां जतमई धाम परिसर में रखी गयी । जिसमें प्रमुख रूप से यह मुद्दा सामने आया कि जय मां जतमई गढ़ धाम ग्राम पंचायत गायडबरी विकासखंड छुरा जिला गरियाबंद छ.ग. में पूर्व पंजीकृत समिति मां जतमई सेवा समिति तथा अपंजीकृत समिति जय मां जतमई ग्रामसभा संचालन समिति के मध्य आये दिन विवाद होता रहता है। सर्व आदिवासी समाज जिला गरियाबंद का जतमई गढ़ धाम में आरंभ से महत्वपूर्ण सहयोग रहा है, और समाज…

Read More

गरियाबंद – थाना पीपरछेडी जिला गरियाबंद क्षेत्र के ग्राम पीपरछेडीकला का है जहां आरोपी दाउलाल वर्मा दिनांक 10.10.22 को अपने पिता डेहरू राम वर्मा को घर परछी मे जान से मारने की नियत से टंगिया एवं डण्डा से मारपीट करने के संबंध मे रिपोर्ट दर्ज कराया था । प्रथम प्रथम दृष्टिया अपराध के घटित पाए जाने से थाना पीपरछेडी द्वारा अपराध क्रमांक 22/2022 धारा 307 भादवि कायम किया गया है। उक्त घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराने पर मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस…

Read More

मुड़ागांव(कोरासी) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार द्वारा हमारे प्राचीन खेलकूद खो खो,कबड्डी,रस्सी खींच,लंम्बी कूद,उंची कूद,फुगडी़,जैसे पारंपरिक खेलों को पुनजीवित करने के लिए छत्तीसगढिया ओलपिंक प्रतियोगिता का शुभारंंभ किया गया है।ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाओं को सामने आने के लिए एक सुनहरा अवसर है उक्त बातें ब्लांक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकुमुद मिश्रा ने ग्राम पंचायत खैरझिटी में छत्तीसगढिया ओलपिंक खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा।छत्तीसगढिया ओलपिंक समापन कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा दिन मंगलवार के ग्राम खैरझिटी में छत्तीसगढिया ओलपिंक खेल में के मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए बालकुमुद…

Read More

रायपुर/गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा तीन साल पहले शुरू की गई मुख्यमंत्री सुपोषण योजना ने सकारात्मक परिणाम दिए हैं। इसे देखते हुए कई क्षेत्रों में नवाचार और उत्साह के साथ योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बालोद जिले में योजना को शतप्रतिशत सफल बनाने के लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में किन्ही कारणों से नहीं आ पाने वाली 650 महिलाओं को घर पहुंच टिफिन सेवा के माध्यम से गर्म पका भोजन देने की शुरूआत की गई है। इससे गर्भवती और शिशुवती माताओं के साथ उनके बच्चों की भी…

Read More

गरियाबंद/ बिन्द्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी की अनुशंसा पर कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा विधायक निधी से 14 विकास कार्य के लिए 95 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत देवभोग अंतर्गत ग्राम पंचायत कोकड़ीपारा के ग्राम सहसखोल में देविसिंह के खेत के सामने पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख रूपये व ग्राम सहसखोल में सागर मार्ग पर खामसिंह के खेत के सामने पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख रूपये, ग्राम पंचायत करलागुडा में प्रधानमंत्री सड़क से प्राथमिक शाला भवन तक सीसी सड़क निर्माण हेतु 10 लाख रूपये, ग्राम पंचायत रोहिनागुड़ा में…

Read More

गरियाबंद / कलेक्टर ने श्री प्रभात मलिक ने कहा कि विभागों को आम जनता से प्राप्त समस्या संबंधी आवेदनों के निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देवे अधिकारी। कलेक्टर श्री मलिक ने आज अधिकारियों की समय-सीमा बैठक में जनचौपाल, जन शिकायत, सीपीग्राम और विधायक/सांसद से प्राप्त पत्रों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने दिसम्बर 2021 तक के जनचौपाल से संबंधित सभी लंबित प्रकरण आगामी समय-सीमा बैठक के पूर्व निराकृत कर लेने अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने विगत दिवस कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में दिये गये निर्देशों को अधिकारियों को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। साथ ही विभागीय कार्यो में प्रगति लाने के…

Read More

दर्रीपारा ।  शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर रविवार को नव युवक – युवती जनजागृति समिति एवं समस्त ग्रामवासियों सहयोग से ग्राम अंदोरा में राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम,अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि  कोसमी द मनोहर मरकाम,विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत सदस्य व सभापति खिलेश्वरी आयाम,सरपंच ग्राम पंचायत कोसमी द डमेश्वरी मरकाम,सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ध्रुव,गज्जू कपिल,युवा कांग्रेस ग्रामीण ब्लाँक अध्यक्ष बिन्द्रानवागढ़ गोपाल कुमार नेताम,अभिमन्यु ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत मरोदा थे। सर्व प्रथम मुख्य अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित ,अगरबत्ती व…

Read More