Author: Khabar bharat 36

    दर्रीपारा। ग्राम पंचायत बिंद्रानवागढ़ मे आज मितानिन दिवस मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर मितानिन बहनों को साड़ी एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से सरपंच श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव ,उपसरपंच श्रीमती रीना सिन्हा, श्रीमती भारती सिन्हा इन पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मितानिन बहनों का सम्मान किया गया। जिसमें सुपरवाइजर शारदा वैद्य ,मितानिन श्रीमती नर्मदा ध्रुव, श्रीमती मिला बाई यादव,रूखमणी सिन्हा मानकी बाई सोरी, गिरजा बाईं सेन ,श्रीमती खैरुन्निसा ,पार्वती यादव ,श्रीमती गायत्री बाई यादव ,पुनिया बाई नेताम, श्रीमती बास्की बाई ,श्रीमती दुगली बाई, श्रीमती भानमती यादव, लखंतीन बाई ध्रुव आदि मितानिन बहनों…

Read More

दर्रीपारा। मंगलवार को भूतेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में गरियाबंद जिला मनरेगा मेट कर्मचारी कल्याण संघ की द्वितीय बैठक आहूत की गई। जिसमें संघ के कल्याण हेतु विभिन्न विषय पर चर्चा की गई। रोजगार सहायकों के रिक्त पदों पर भर्ती में प्राथमिकता,मेट  भर्ती पर रोक , मेट राशि को मजदूरों के साथ भुगतान करने जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर गरियाबंद जिला मेट संघ के अध्यक्ष परमेश्वर साहू, उपाध्यक्ष सोहन शर्मा,सचिव टिकेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद शर्मा, मीडिया प्रभारी युगल सोनी, पन्नू नेताम सदस्यगण भजन लाल यादव,अमरू मरकाम, रितिक डोंगरे ,खगेश्वर बघेल, जितेंद्र पटेल, टोमेश्वर साहू महिला…

Read More

राजिम : ग्राम रोहिना निवासी हीरालाल साहू को समाज के प्रति समर्पण भाव व उनके सक्रियता को देखते हुए साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के युवा प्रकोष्ठ का सह संयोजक के पद पर मनोनीत किया गया है। समाज के वरिष्ठ जनों की अनुशंसा पर कर्मठता एवं जागरूकता को देखते हुए साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष श्री लालाराम साहू जी व पूर्व अध्यक्ष श्री डॉ महेंद्र साहू जी के नेतृत्व में यह पद नियुक्त किया गया है, आगे हीरालाल साहू ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं आशा व विश्वास के साथ…

Read More

गरियाबंद / जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 84 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्री टी.आर. देवांगन ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की समस्या संबंधी आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु आवेदन सौंपे। साथ ही आवेदकों को उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। जनचौपाल में ग्राम फिंगेश्वर की श्रीमती बसमतिया बाई ने जमीन का पट्टा प्रदान करने, ग्राम दुल्ला के विमल सिंह ने ऋण पुस्तिका बनाने, ग्राम…

Read More

गरियाबंद / एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर मे 04 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 01 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 21 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कुल 26 पद हेतु 11 जनवरी 2023 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है। उक्त पदों की भर्ती हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप मे आवेदन मंगाया गया है। आवेदन कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर में पंजीकृत डाक से या सीधा भी जमा कर सकते है। उक्त संबंध मे विज्ञापन का विस्तार से जानकारी हेतु कार्यालय जनपद पंचायत गरियाबंद एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद में सम्पर्क कर सकते है।

Read More

छुरा – आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एचआईवी एड्स रोकथाम जन – जागरूकता कार्यक्रम शासन के आदेशानुसार विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा 1 से 15 दिसम्बर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका थीम “समानता” था जो कि सभी का जन्मसिद्ध अधिकार है, “चाहे वे एचआईवी संक्रमित ही क्यों ना हो” विश्वविद्यालय के गोद ग्राम भैंसामुड़ा में एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया l जिसके अंतर्गत ग्राम भैसामुड़ा में एड्स जागरुकता रैली राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा निकाला गया, चौक- चौराहे, शा.प्रा.शाला, पंचायत भवन और शहीद चौक के पास नुक्कड़…

Read More

गरियाबंद उ.कन्या माध्यमिक साला में आज सरस्वती सायकल योजना कार्यक्रम में दूर वनांचल से आने वाले छात्राओं को 107. बालिकाओं को साईकिल प्रदान किया गया एल्डरमैन मुकेश रामटेके ने बताया राज्य शासन की यह महत्वपूर्ण योजना बेटियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा यह योजना प्रदेश के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के नेक उद्देश्य,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,महिला सशक्तिकरण को लेकर क्षेत्रीय विधायक मा. अमितेश शुक्ल के आदेशानुसार दूर ग्रामीण क्षेत्र से शिक्षा प्राप्त करने आने वाली छात्राएं को स्कूल के पठन,पाठन में आने जाने से परेशानी ना हो व अपने पढ़ाई को निरंतर बनाए रखें एवं अच्छी…

Read More

गृह एवं धर्मस्व मंत्री श्री साहू ने किया नवीन राजिम मेला स्थल का अवलोकन मेला स्थल को स्थायी रूप से विकसित किया जायेगा मेला स्थल में सभी सुविधाएं होगी मौजूद गरियाबंद / प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, धर्मस्व मंत्री ताम्रध्वज साहू आज राजिम मेला के लिए चयनित नये स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने स्थल पर चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए शीघ्रता से नवीन स्थल को राजिम मेला के लिए स्थायी रूप से विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आवश्यकता, स्थानीय नागरिकों के सुझाव और आगामी 100 सालों को ध्यान में रखते…

Read More

छुरा। शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय में आज रामकृष्ण मिशन विवेकांनद आश्रम रायपुर द्वारा व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ विनित कुमार साहू के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री स्वामी अव्ययात्मानन्द महाराज जी सचिव,रामकृष्ण मिशन विवेकांनद आश्रम रायपुर एवं स्वामी प्रापत्यानंद महाराज जी संपादक विवेक ज्योति,रामकृष्ण मिशन विवेकानन्द आश्रम रायपुर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती एव स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना और राज्य गीत के साथ शुभारंभ हुआ। प्रथम उद्बोधन के रूप में प्राचार्य डॉ विनीत कुमार साहू ने बताया की छत्तीसगढ़ में व्यक्तित्व विकास शिविर रामकृष्ण…

Read More

देवभोग – ग्राम उरमाल में शहीद वीरनारायण सिंह शहादत दिवस मनाया गया देवभोग एवम मैनपुर से आदिवासी विशेषकर गोंड समाज के पुरुष महिलाएं यूवा बच्चे सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम में सर्वप्रथम देव पूजन किया गया तत्पश्चात उरमाल में एक विराट रैली निकाली गई जिसमे युवा रंग बिरंगे पोशाक में सजे हुए नाचते गाते नारे लगाते हुए प्रदर्शन किए उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकेंद्र सिंह कोमर्रा महासचिव अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता जय सिंह शांडिल्य राज अध्यक्ष अमात गोंड समाज केंद्रीय समिति कांडाडोंगर देवभोग राज एवम विशेष अतिथि आर एन…

Read More

गरियाबंद जिला के भुंजिया आदिवासी बाहुल्य गांव हाटमहुआ जो चारो ओर से जंगलों से घिरा हुआ है जहा पर आवागमन के अच्छे साधन भी नही वह पर आस्था सेवा संस्थान व संगवारी महिला मंच के संयुक्त तत्वधान में पीएचएफ (Paul Hamlyn foundation) के सहयोग से 16 दिवस व 10 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर खेल उत्सव कार्यक्रम के तहत महिला एवं किशोरियों का महिला कबड्डी का आयोजन किया गया, जिसमे आसपास के 17 गांव के 300 से अधिक महिला एवं पुरुष बड़ चढ़ का भाग लिया | कार्यक्रम की अगली कड़ी में अतिथियों के द्वारा भारत माता की प्रतिमा…

Read More

छुरा- छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह की शहादत दिवस सर्व आदिवासी समाज तहसील छुरा द्वारा स्थानीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मनाया गया कार्यक्रम के प्रथम चरण में कोसमबुढा़ अमात गोड समाज भवन में पूजा अर्चना कर बाइक रैली के साथ युवाओं ने वीर नारायण सिंह के जयकारा लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे द्वितीय चरण में कार्यक्रम स्थल से सर्व आदिवासी समाज के बच्चे महिला पुरुष सैकड़ों की संख्या में कलश यात्रा लेकर सांस्कृतिक परंपरा रिलो नाच बाजा के साथ राजमहल पहुंचे।जहां राजमाता चंद्रकुमारी शाह राजकुमार यशपेन्द्र शाह ने कलश यात्रा का स्वागत किया तथा समाज…

Read More

गरियाबंद – छुरा विकास खंड के ग्राम हीराबतर में नौ दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम दिवस भव्य कलशयात्रा पुरे गांव में निकाली गई और कलशयात्रा इतनी भव्य रही जिसका समापन रात्रि बारह बजे हुआ।तत्पश्चात रोजाना एक बजे से पांच बजे तक बाघामुड़ा वाले कथावाचक पंडित सेवक प्रसाद शर्मा के द्वारा श्रद्धालुओं को भगवान के कथाओं का रसपान कराया जाता है। जिसे सुनने के लिये क्षेत्र के ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिसमें कथावाचक के द्वारा श्रद्धालुओं को रोज एक कथा का श्रवण कराया जाता है। और इस अवसर पर गांव एवं…

Read More

रायपुर/ उच्च शिक्षा मंत्री एवं बलौदाबाजार-भाटापारा जिलें के प्रभारी मंत्री उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर सोनाखान पहुंचकर शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पितकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्मृति स्थल पर स्थापित शहीद वीर नारायण सिंह के आदम कद प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेव राय, सुश्री शकुंतला साहू, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष जीव जंतु कल्याण बोर्ड विद्याभूषण शुक्ल, सदस्य अनुसूचित जनजाति आयोग गणेश ध्रुव, अध्यक्ष रजक कल्याण बोर्ड लोकेश कन्नौजे, कलेक्टर रजत बंसल, एएसपी दीपक झा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्थानीय प्रशासन के…

Read More

रायपुर / मानव-वन्यजीव द्वंद एवं वन्यप्राणी अपराध नियंत्रण विषय पर छत्तीसगढ एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती वन अधिकारियों की संयुक्त बैठक 09 दिसंबर भोरमदेव अभ्यारण्य चिल्फी परिक्षेत्र के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के विश्राम भवन चिल्फी में आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा छत्तीसगढ एवं मध्यप्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विचरण कर रहे हाथी, शेर और अन्य वन्यप्राणियों की निगरानी, सुरक्षा, मानव-वन्यप्राणी द्वंद, वन्यप्राणी शिकार की रोकथाम, वन अपराध पर नियंत्रण आदि बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। वनमण्डलाधिकारी कवर्धा चूड़ामणि सिंह ने सर्वप्रथम उपेन्द्र दुबे, डब्लूडब्लूएफ इंडिया के द्वारा पावर प्वाईंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से अचानकमार टायगर रिजर्व, फेन…

Read More

गरियाबंद – बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महुलकोट एवं करचिया में आयोजित माँ महालक्ष्मी पूजा कार्यक्रम में अखिल भारतीय गोड़वाना गोड़ महासभा के महासचिव लोकेन्द्र सिंह कोमर्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान घुमरा कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया श्री कोमर्रा ने अपने संबोधन में कहा ग्राम करचिया वीरो की भूमि है । यहां शहीद भोजराम तांडिल्य को नमन करते हुए कहा यह गांव और क्षेत्र में सभी धर्मो के लोग आपसी भाईचारा के साथ त्यौहार मनाते है जो एक मिशाल है।…

Read More

छुरा-आदिवासी बालक छात्रावास दुल्ला में शहीद वीर नारायण सिंह दिवस मनाया गया इस अवसर पर छात्रावास के छात्रों को श्री मती केशरी नोहर ध्रुव जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद द्वारा ड्रेस वितरण किया।श्रीमति केशरी ध्रुव ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मन लगाकर पढा़ई करो आप सब को डांक्टर, इंजीनियर,और वकील,राजनेता, बनकर दिखाना है।कार्यक्रम में अधीक्षक श्री केशव नेताम , श्रीमती अघनतीन बाई पंच,श्री रामेश्वर ठाकुर,राज ठाकुर छात्र-छात्राएं इत्यादि लोग उपस्थित थे।

Read More

छुरा – असम राज्य के सांसद नबा सरनिया दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। जहां रायपुर राजधानी स्थित सर्किट हाऊस में कई क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में आदिवासियों की समस्याओं उनके रोजगार के अवसर सहित अन्य परंपरागत वननिवासियों से जुड़े मुद्दों पर गहन विचार मंथन की गई। इस अवसर पर धमतरी जिले के मोहंदी से पहुंचे सरपंच एवं गरियाबंद जिले के छुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरूवामुड़ा के सरपंच प्रताप सिंह नेताम के साथ क्षेत्रीय समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई। एवं कई मुद्दों व समस्याओं को संसद में उठाने व निदान हेतु आवेदन भी…

Read More

गरियाबंद – नगर पालिका गरियाबंद में अविश्वास प्रस्ताव के ताजा घटनाक्रम के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने जोगी कांग्रेस से कांग्रेस में शामिल हुई पार्षद एवं सभापति नीतू देवदास को पीआईसी से हटा दिया हैं। उनके बदले पार्षद रिखी राम यादव को पीआईसी सदस्य बनाया गया है। शनिवार को पालिका अध्यक्ष मेमन ने इसकी सूचना जारी की। अब तक नीतू देवदास नल–जल सभापति थी। ज्ञात हो कि 2019 में भाजपा ने नगर पालिका में जोगी कांग्रेस के दो पार्षदों के सहयोग से सत्ता बनाई थी। इसमें जका से जीते नीतू देवदास और पद्मा यादव ने भाजपा के…

Read More

छुरा – आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में कला एवं मानविकी संकाय द्वारा मानव अधिकार दिवस मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सचित साहू, सीएमओ नगर पंचायत छुरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा अनुसार दीपप्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के तेलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं रुपेश्वरी एवं बिन्दु साहू द्वारा सरस्वती वंदना एवं राजकीय गीत का गायन किया गया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने 1857 की क्रांति का छत्तीसगढ़ में अलख जगाने वाले शहीद वीर नारायण सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन करते हुए अतिथि परिचय एवं कार्यक्रम…

Read More

गरियाबंद / एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद में नगर पालिका गरियाबंद क्षेत्र में 01 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 01 आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 04 जनवरी 2023 तक एवं ग्रामीण क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 01 एवं आंगनबाड़ी सहायिका के 05 रिक्त पद हेतु 09 जनवरी 2023 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। रिक्त पदों के भर्ती हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में मंगाया गया है। आवेदन कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना गरियाबंद जिला गरियाबंद छ.ग. में पंजीकृत डाक से या सीधे भी जमा कर सकते हैं। उक्त संबंध में अधिक जानकारी हेतु शहरी क्षेत्र में कार्यालय नगर पालिका परिषद गरियाबंद…

Read More

रायपुर – प्रधानमन्त्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए केंद्रीय विद्यालय स्कूल की छात्रा नायरा रंगारी ऊर्फ पीहुश्री का नाम कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर के अनुमोदन से नई दिल्ली मंत्रालय महिला व बाल विभाग चयन समिति को भेजा गया भारत और छत्तीसगढ़ की सबसे कम उम्र में मात्र 5 साल 11 माह में नायरा ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है छत्तीसगढ़ के प्रतियोगिता मैगजीन पर नायरा का प्रश्न भी प्रकाशित हुआ जिसे सभी प्रतियोगी छात्र एवम छात्रा पढ़ रहे है आप सब के स्नेह ,आशीष ,शुभकामनाएं से छत्तीसगढ़ की बेटी नायरा इस बार प्रधानमंत्री से…

Read More

रायपुर : आज अभनपुर में 16% आरक्षण को लेकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री और शिव डहरिया का पुतला दहन किया गया भीम रेजिमेंट अभनपुर ब्लॉक ईकाई द्वारा अपनी 5 सूत्री मागों को लेकर आज मुख्यमंत्री भुपेश बघेल और मंत्री शिव कुमार डहरिया का पुतला दहन कर आक्रोश रैली निकला गया (1) अनुसुचित जाती को 16 प्रतिशत मंगो (2) पुलिस कर्मचारी की 16 सूत्री मांग (3) दारू भट्टी बंद (4) संविदा कर्मचारियों को नियमित करना (5) बेरोजगारों को 2500 बेरोजगारी भत्ता जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भीम रेजिमेंट प्रदेश प्रभारी प्रकाश चंदानिय छबि साहु जिला अध्यक्ष गरियाबंद ज्ञानेश्वर कुर्र जिला अध्यक्ष दुर्ग…

Read More

गरियाबंद / राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जिला गरियाबंद अंतर्गत जिले में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के. सी. उरांव के मार्गदर्शन में जिला मानसिक स्वास्थ्य दल के सदस्य राजेन्द्र प्रसाद निराला (क्लिनिकल सायकोलॉजिस्ट), उमेश सोनी (सायकेट्रिक सोशल वर्कर), श्रीमती हेमलता खुंटे (सिनियर नर्सिंग ऑफिसर) एवं सुश्री साधना कश्यप (नर्सिंग ऑफिसर) के द्वारा मैनपुर विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी स्क्रिनिंग बढ़ाने के लिए निर्देशित करते हुए 8 दिसंबर 2022 को आत्महत्या रोकथाम एवं गेटकीपर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेन्द्र कुमार ध्रुव, खण्ड कार्यक्रम…

Read More

गरियाबंद-नगरपालिका में उपाध्यक्ष के प्रति कांग्रेस पार्टी के आठ पार्षदो के द्वारा अविश्वास प्रस्तुत करने कलेक्टर को 24, नवम्बर को ज्ञापन दिया दिया गया था ,उस अविश्वास प्रस्ताव में बहुमत साबित करने 9 दिसम्बर का समय निर्धारण करते हुए आज शुक्रवार को नगरपालिका के सभाकक्ष में मतदान की प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया ।ज्ञात हो कि गरियाबंद नगर पालिका में 15 पार्षदो में आठ पार्षद कांग्रेस और सात पार्षद बीजेपी समर्थक माने जाते है ,इसके साथ ही पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर बीजेपी समर्थक गफ्फार मेमन और सुरेंद्र सोनटके पदासीन है ।वही उपाध्यक्ष के कार्य से असंतुष्ट आठ…

Read More

छुरा – आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी दी गई तथा विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा शपथ दिलाया गया। सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखना है। यातायात नियमों का हमेशा और खुद अपने स्वजनों से पालन करवाऊंगा। दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट लगाऊंगा। कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूंगा। हमेशा एंबुलेंस…

Read More

छुरा- ग्राम पंचायत पिपराही के सिद्ध बाबा धाम में दो दिवसीय मड़ाई मेला महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।जिसमें मुख्य अतिथि बतौर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी नोहर ध्रुव,अध्यक्षता श्रीमती तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष, विशेष अतिथि श्री चन्द्रशेखर साहू जी जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद,श्री संतराम नेताम जनपद सदस्य मंचासीन थे श्री चन्द्रशेखर साहू ने कहा कि।इस प्रकार कार्यक्रम रखने से गांव में एकता और भाईचारे की भावना बनी रहती है।मड़ाई मेला कार्यक्रम आपस में मेल मिलाप जान पहचान का कार्यक्रम है । श्रीमति केशरी ध्रुव ने अपने उदबोधन कहा कि मड़ाई मेला कार्यक्रम हमारे संस्कृति की पहचान है।सिद्ध…

Read More

गरियाबंद – छुरा ब्लॉक के आदिवासी बहुल क्षेत्र ग्राम तिलाईदादर में लोक आस्था सेवा संस्थान व संगवारी महिला मंच के संयुक्त तत्वधान में पीएचएफ के सहयोग से महिला हिंसा के विरुद्ध पखवाड़ा दिवस पर खेल उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न प्रकार के खेलकूद का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा भारत माता की प्रतिमा में फुल गुलाल से पूजा अर्चना किया गया । उसके बाद संस्थान के सचिव सुश्री लता नेताम द्वारा स्वागत उद्बोधन में कहीं के यह दिवस विश्व स्तर पर 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले अभियान है इस…

Read More

गरियाबंद / जिले के राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विगत दिवस फिंगेश्वर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम लोहरसी के ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा दिये निर्देश के परिपालन में राजस्व विभाग द्वारा ग्राम लोहरसी में अतिक्रमित भूमि खसरा 2328, रकबा 0.95 हेक्टेयर का अतिक्रमण हटा दिया गया है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजिम सुश्री पूजा बंसल से मिली जानकारी अनुसार ग्राम लोहरसी पटवारी हल्का नंबर 38, राजस्व निरीक्षक मंडल कौंदकेरा तहसील न्यायालय राजिम द्वारा 20 अक्टूबर 2022 को पारित आदेश के अनुसार राजकुमार यादव पिता लालू यादव निवासी ग्राम लोहरसी द्वारा खसरा नंबर 2328,…

Read More

रायपुर / छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे शासकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है। योजना के तहत अब तक करीब 41 हजार शासकीय दस्तावेज नागरिकों को घर प्राप्त करने के लिए अपॉइंटमेंट बुक कराया है। इस योजना के अंतर्गत नागरिकों को दस्तावेज संबंधी जानकारी टोल फ्री नम्बर 14545 पर प्रदान की जा रही है। इस टोल फ्री नम्बर पर शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने जानकारी ली है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने हेतु घर पहुँच सेवा ’मुख्यमंत्री मितान…

Read More

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत क्रमोन्नति देने व प्रथम नियुक्ति तिथि से अर्हकारी सेवा (पूर्व सेवा को पेंशन योग्य सेवा) मान्य करते हुए पुरानी पेंशन की गणना कर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन देने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जल्द ही सक्षम अधिकारियों से मिलकर मांग पत्र सौपेगा। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर प्रदेश उपाध्यक्ष , देवनाथ साहू ,प्रांतीय पदाधिकारी यशवंत बघेल ,विनोद सिन्हा ,पुरन लाल साहू , गीता शरणागत ,भुवन यदू ,नंदकुमार रामटेके ,सुरेश केला ,सलीम मेमन ,मनोज तिवारी ,टिकेन्द्र…

Read More

छुरा- छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर नगर में 10 दिसंबर को सर्व आदिवासी समाज तहसील द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है छुरा नगर के गजानन प्रसाद विद्यालय परिसर में प्रातः 10:00 बजे से समाज प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है एवं 11:00 से 12:00 बजे तक राजमहल तक कलश यात्रा 12:00 बजे से समाज प्रमुखों द्वारा बड़ादेव की पूजा अर्चना स्वागत सम्मान उद्बोधन एवं सांस्कृतिक महोत्सव आदिवासी नृत्य होगा समाज के सभी प्रबुद्ध जन समाज प्रमुख गण महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ अधिकारी कर्मचारी छात्र-छात्राएं सभी आदिवासी समाज प्रमुखों को अपील किया है…

Read More

नारायणपुर / मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आज नारायणपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र कड़ेनार और कडेमेटा पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क पल्ली-बारसूर का जायजा लिया और अन्य सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी साथ थे। मुख्य सचिव ने पल्ली सड़क पर निर्मित किये जा रहे पुल-पुलिया की प्रगति, सड़क निर्माण, सुरक्षा का भी निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। 39 किलोमीटर में से 35 किलोमीटर का कार्य पूर्ण वहीं 104 में से 6…

Read More

महासमुंद / भेंट-मुलाकात में महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंवरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भंवरपुर को दिल खोलकर सौगातें दीं। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के आग्रह पर ग्राम पंचायत भंवरपुर को नगर पंचायत बनाने, भंवरपुर को उप तहसील बनाने, भंवरपुर में किसी राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ करने, पुलिस चौकी भंवरपुर का थाने में उन्नयन, भंवरपुर में कॉलेज की स्थापना, भंवरपुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश माध्यम विद्यालय खोलने, भंवरपुर में ओपन जिम और भंवरपुर से सरायपाली तक सड़क निर्माण को तेज गति से पूरा कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणाओं का…

Read More

फिंगेश्वर:- ग्राम बोरसी के ग्रामवासी के सबसे बड़ी मांग रहा है तो वह हायर सेकंडरी स्कूल का उन्नयन का सबसे बड़ी मुद्दा वा मांग रहा। जो ग्रामीणों द्वारा लगातार बीजेपी के कार्यकाल से 20,25 साल से हायर सेकेण्डरी स्कूल उन्नयन के लिए मांग करते रहा लेकिन नही हो पाया था आज प्रदेश में कांग्रेस कि सरकार आई है तो ग्राम बोरसी का सपना पूरा हुआ वही क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ला एवम मुख्यमंत्री से लेकर दफ्तर तक चक्कर काटे जो कि आज कहीं ना कहीं उन्ही के परिणाम स्वरूप हमारे राजिम विधानसभा के विधायक श्री अमितेश शुक्ला के अथक प्रयास एवं…

Read More

मुडा़गांव (कोरासी) 22 वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय चैंपियन शीप कबड्डी प्रतियोगिता हेतु गरियाबंद जिला कबड्डी संघ द्वारा सब जूनियर कबड्डी टीम का चयन 11-12 2022 दिन रविवार समय 10:00 स्थान मुडा़गांव प्राथमिक शाला परिसर मैदान विकास खण्ड छुरा में रखा गया है।ध्यान रहे खिलाड़ी की उम्र 31,12,2022 की स्थिति में16 वर्ष से अधिक ना हो व वजन 55 किलोग्राम से अधिक ना हो खिलाड़ी अपने साथ पासपोर्ट साईज की दो फोटो आधार कार्ड की छायाप्रति आठवीं की अंकसूची की मूल व छायाप्रति साथ के अपनी उपस्थिति देंगे अधिक जानकारी के लिये गरियाबंद जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री नरेंद्र…

Read More

मुडा़गांव(कोरासी) ग्राम पंचायत खड़मा के आश्रित ग्राम कुरेकेरा में संतोष साहू के परिवार में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया था।कथा श्रावण करने अतिथि बतौर पहुंचे क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी नोहर ध्रुव।अपने उद्बोधन में कहा कि भागवत कथा सुनकर अपने दिल में उतारना है और भागवत कथा सुनने से मन को शांति मिलती है हम सबको रामायण भागवत महापुराण कथा सुनना चाहिए कथा भागवत कथा सुनने आसपास के ग्रामीण महिला पुरुष भारी जनसंख्या में उपस्थित थे।

Read More

गरियाबंद – प्रार्थीया प्रेमिका नेताम पति धनसिंग नेताम उम्र 28 साल साकिन मुडामहान थाना अमीपदर जिला गरियाबंद दिनांक 04.12.22 के शाम 06:00 बजे प्रार्थीया द्वारा लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि पति धनसिंग नेताम को उनका छोटा भाई हुरूद नेताम पिता सम्पत नेताम उम्र 24 साल साकिन मुडामहान थाना अमलीपदर जिला गरियाबंद निवासी द्वारा जमीन बंटवारें की बात को लेकर इनके पति के साथ गाली गलौज कर झगड़ा विवाद करते लकड़ी के डंडे से जान से मारने की नियत से सिर में प्राणघातक हमला किया कि रिपोर्ट पर थाना अमलीपदर में अपराध क्रमांक 77 / 2022 धारा 294, 506,307 भादवि० दर्ज…

Read More

गरियाबंद – गरियाबंद सुन्नी मुस्लिम मनिहार बिरादरी गरियाबंद का गठन 5 दिसम्बर दिन सोमवार को किया गया, इस दौरान नगर के बिरादरी के सभी लोग मौजूदगी में अध्यक्ष व पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से मोहम्मद ज़ाकिर मनिहार को बिरादरी का सदर (अध्यक्ष) सहित सभी पदाधिकारियों को मनोनित कर फूल माला पहनाकर मुबारकबाद दी। मोहम्मद ज़ाकिर ने कहा कि बिरादरी ने जिस उम्मीद और भरोसा के साथ अपना सदर बनाया है मैं पूरी कोशिश करुगा कि उनकी उम्मीदों व भरोसे पर खरा उतरु। श्री रिजवी पूर्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष…

Read More

गरियाबंद – तमिलनाडु प्रदेश से पहुंचे तंजावुर क्षेत्र के 14 किसानों के प्रतिनिधि ने आज शाम सर्किट हाउस गरियाबंद में मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने अपने साथ नारियल के पौधे और पांच प्रकार की धान की प्रजातियां मुख्यमंत्री को भेंट किया। कावेरी नदी किसान संगठन के सदस्य सुंदर विमल ने बताया कि यहाँ छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर उनसे मिलने आए हैं। उन्होंने बताया की यहां धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रति एकड़ बोनस राशि भी दी…

Read More

   दर्रीपारा। जिला मुख्यालय गरियाबंद से 25 किलोमीटर दूर आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र दर्रीपारा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इस क्षेत्र में एक मात्र हायर सेकेण्ड्री संचालित है।जिसके अंतर्गत तीन हाई स्कूल एवं दस मिडिल स्कूल आश्रित हैं। जिसमें आसपास के 15 किलोमीटर दूर से छात्र-छात्राएं अध्ययन हेतु आते हैं। लेकिन उस हिसाब से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का विस्तार नहीं किया गया है। यह विद्यालय गरियाबंद – देवभोग  मार्ग पर जोबा से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। विदित हो कि हाई स्कूल का उन्नयन वर्ष 1995 में किया गया था। तत्पश्चात हाई स्कूल…

Read More

गरियाबंद / भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दुसरे दिन 6 दिसम्बर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम रेस्ट हाउस में प्रातः 9.30 बजे से अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। तत्पश्चात सुबह पत्रकारों से रूबरू होंगे एवं प्रेसवार्ता लेंगे। यहीं प्रातः 11 बजे विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात वे 11.05 बजे कॉलेज ग्राउंड स्टेडियम राजिम से हेलीकॉप्टर द्वारा देवभोग के लिए रवाना होंगे। दूसरे दिन वे देवभोग एवं बिन्द्रानवागढ़ में आम जनता से भेंट मुलाकात करेंगे एवं शाम 5.30 बजे से गरियाबंद में साहू समाज के शपथग्रहण समारोह में भी शामिल होंगे प्रोटोकॉल से मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री श्री…

Read More

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में नन्ही छत्तीसगढ़ी गायिका कु. आरू साहू ने मुलाकात की। गायिका आरू साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें मुम्बई में देश भर से चयनित टॉप 30 गायकों के साथ ‘जी-गिव इंडिया-बॉर्न-टु-शाइन‘ अवार्ड से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने नन्हीं आरू को उनकी गायन प्रतिभा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होने पर बधाई दी। साथ ही उन्हें भविष्य में कला के और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री को नन्ही गायिका ने बताया कि हाल ही में मुम्बई में आयोजित संगीतमय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राजगीत ‘अरपा पैरी…

Read More

गरियाबंद / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में गरियाबंद आयेंगे। वे अपने प्रवास में राजिम विधानसभा अंतर्गत आम जनता से रूबरू होकर शासकीय योजनाओं की जमीनी हकीकत की जानकारी लेंगे। प्रोटोकॉल से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 5 दिसम्बर सोमवार को छुरा विकासखण्ड से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री 5 दिसम्बर को कुम्हारी से हेलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 11.55 बजे हेलीपैड स्थल मिनी स्टेडियम छुरा पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 1.35 बजे तक भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 1.40 बजे भेट मुलाकात स्थल से फिंगेश्वर के लिए रवाना…

Read More

गरियाबंद – ग्राम उरमाल में देवभोग कांडाडोंगर राज के गोंड समाज का बैठक आयोजित किया गया था । उक्त बैठक में मुख्यअतिथि श्री लोकेंद्र सिंह कोमर्रा (प्राचार्य शासकीय पालीटेकनिक कालेज धमतरी ) राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय गोंडवाना गोड महासभा एवम अध्यक्षता श्री जय सिंह ने की , बैठक में उपास्थित सामाजिक बांधूओं द्वारा देवभोग कांडाडोंगर राज में 10 दिसंबर को शाहिद वीर नारायण सिंह का शहादत दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है । यह कार्यक्रम उरमाल के गोंडवाना भवन में आयोजित होगा जिसमें क्षेत्र हज़ारों सामाजिक जन के अलावा प्रदेश के अन्य स्थान के साथ अन्य…

Read More

छुरा-गरियाबंद जिले के दिव्यांगो की सेवा में समर्पित छुरा नगर के समाजसेवी मनोज पटेल ने समाज कल्याण विभाग गरियाबंद से दिव्यांग बच्ची कु.हर्षिता सेन के लिए उनके घर फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनेसिली में जाकर व्हीलचेयर दिया गया। जिस पर हर्षिता सेन के पिताजी और समस्त ग्राम वासियों ने समाजसेवियों का धन्यवाद किया। समाजसेवी ने कहा कि कभी-कभी समाज में इस प्रकार के किसी व्यक्ति से मिलने का अवसर आता है, जो हमारे मन में ढेर सारे विचार आते हैं। हमारी सोच के अनुसार हम उसे देखने का अपना नजरिया भी व्यक्त करते हैं। कई लोग होते हैं, जो…

Read More

गरियाबंद / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ मिले, इसी उत्कृष्ट सुशासन के उद्देश्य से प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। जिले के विकासखण्ड छुरा अंतर्गत ग्राम गाड़ाघाट निवासी दिव्यांग संतोष कुमार निषाद को मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से उनका चेहरा खुशी से खिल गया। विगत दिनों समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेड परिसर में ट्रायसायकल प्रदान किया गया। ट्रायसायकल पाकर संतोष ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा…

Read More

गरियाबंद / मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत कोर्स सुरक्षा गार्ड, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोसेसड फूड इंटरप्रेनर, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट (हेल्थकेयर) व ऑफिस असिस्टेंट के लिए आठवीं, दसवीं एवं बारहवीं पास उम्र 18 से 45 वर्ष की आयु सीमा वाले बेरोजगार युवक-युवतियों को लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किया जायेगा। इस हेतु 05 दिसम्बर 2022 को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक काउंसलिंग रखा गया है। कौशल प्रशिक्षण हेतु इच्छुक हितग्राही अपना पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति-निवास प्रमाण एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ लाईवलीहुड कॉलेज डीपीआरसी भवन, जिला पंचायत के पीछे…

Read More

छुरा – आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी), छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में विज्ञान संकाय द्वारा निबंध, कैरम एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। विश्वविद्यालय कुलसचिव विद्यार्थियों को प्रेरित किया तथा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर अपना उद्बोधन दिया। छात्र-छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में अधिक संख्या भाग लिया “कोरोना के बाद शिक्षा से संबंधित मुद्दे और जिम्मेदारियां” विषय पर निबंध लेखन का आनंद लिया। विद्यार्थियों ने निबंध के माध्यम से अपने विचारों और सुझावों को बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया है। साथ ही उन्होंने अपने संदेशों द्वारा समाज से आह्वान किया कि सरकार…

Read More

गरियाबंद – पुलिस महानिरीक्षक रायपुर के निर्देशन में आज शुक्रवार को गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन गरियाबंद में समस्त पुलिस जवानों का जनरल परेड लिए। एसएसपी ने कहा परेड का मुख्य उद्देश्य है पुलिस जवानों में अनुशासन की भावना पैदा करना। परेड के दौरान पुलिस जवानों को टर्नआउट उच्चकोटि का धारण करने के संबंध में विषेश निर्देश दिए साथ ही संबंधित जिन पुलिस जवानों का टर्नआउट सामान्य स्तर का पाए गए उन्हें चेतावनी दी गई । परेड के दौरान वाहन शाखा के वाहनों का भी निरीक्षण किया गया वाहनों के रखरखाव एवं मियाद के संबंध में विस्तृत जानकारी…

Read More