Author: Khabar bharat 36
Khabarbharat36 : गरियाबंद जिले में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी पुष्पित एवं पल्लवित होने लगी है। ग्रामीण महिलाएं शासन की पोषण बाड़ी योजना अंतर्गत अपनी बाड़ी में सब्जियों की पैदावारी लेकर घर की आमदनी बढ़ाने में सफल हो रही है। इन्ही महिलाओं में से ग्राम परियाबाहरा की मथुरा बाई भी है। जिन्होंने अपनी बाड़ी में सब्जी उत्पादन कर प्रतिमाह 5 से 10 हजार रूपये आमदनी अर्जित करने में सफलता पाई है। मथुरा बाई ने बताया कि पहने वह अपने पारंपरिक कार्य जंगल इत्यादि से वनोपज इकटठा करने व मजदूरी का कार्य करती थी। इससे परिवार का…
छुरा। गरियाबंद जिला के इंडियन रेडक्रास संरक्षक सदस्य मनोज पटेल ने पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में ब्लड जरूरतमंद मरीजों को हो रही परेशानियों को देखते हुए, महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके महोदया के समक्ष अपने सुझाव आवेदन प्रस्तुत किया हमारे गरियाबंद जिला में हमारे प्रयास से लगातार रक्तदान जागरूकता अभियान दिव्यांगों की सहयोग और जरूरतमंदों लोगों की मदद किया जा रहा है। इस पर राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके महोदया ने कहा कि यह बहुत ही नेक कार्य है इस पर कहा कि युवाओं को इस तरह की मुहिम से जुड़ने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि किसी के जीवन को बचाने…
Gariaband: छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन *जिला गरियाबंद के प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी डीएस चौहान गरियाबंद से मुलाकात कर पदोन्नत प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदांकन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई,जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बहुत जल्द पदांकन हेतु काउंसलिंग तिथि जारी करने की बात कही साथ ही पंचायत विभाग द्वारा जारी शिक्षाकर्मियों के आवंटन के संबंध में भी चर्चा की गई प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर , ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद जितेंद्र सोनवानी, जिला सचिव सुरेश केला, जिला कोषाध्यक्ष नंद कुमार रामटेके ,जिला महासचिव आर एस कवर, जिला उपाध्यक्ष सलीम मेमन…
राजिम : प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति प्रदेश साहू संघ द्वारा भव्य रूप से 7 जनवरी राजिम माता की जयंती मनाने जा रही है जिसमें प्रदेश भर से तथा अन्य प्रदेश से भी लाखों की संख्या में साहू समाज से जुड़े तथा अन्य समाज के भी लोग तथा राजिम भक्तिन माता के भक्त एवं सामाजिक कार्यकर्ता गन पहुंचेंगे जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रयाग धर्म नगरी राजिम में राजिम जयंती 7 जनवरी को संपन्न होने जा रही है राजिम भक्तिन माता समिति के संरक्षक डॉ महेंद्र साहू जी एवं समिति के अध्यक्ष लाला साहू…
छुरा:-गरियाबंद जिले के छुरा मुख्यालय में वर्षों बाद परम्परानुसार 7 जनवरी 2023 से 9 जनवरी 2023 तक भव्य मड़ाई मेला का आयोजन किया जॉयेगा। मड़ाई मेला उत्सव के सफल संचालन के लिए पूर्व विधायक व मन्दिर सामिति के अध्यक्ष माननीय ओंकार शाह जी एवं राजकुमार यशपेन्द्र शाह जी के नेतृत्व में बैठक आहूत की गई । उक्त बैठक में मड़ाई मेला सबंधी सभी व्यवस्थाओं के बारे मे चर्चा की गई । जिसमे 6 जनवरी की शाम पूजा पष्ट व 2 दिवसीय सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जॉयेगा । 6 जनवरी की शाम से पूजा पष्ट शुरू किया जॉयेगा ।…
रोहित साहू ने कहा- प्रेम बांटिए जीवन धन्य हो जाएगा भागवत महापुराण कथा सुनने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य
गरियाबंद। घुट्कुनवापारा एवं भेजराडिही गांव के मध्य जंगल पर नवगढ़हीन माता एवं नवगड़िया बाबा के प्रांगण पर चल रहे श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतिम दिन गीता पाठ के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू पहुंचे उन्होंने व्यासपीठ से पूज्य नंद किशोरी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने द्वापर युग में जीवन को अच्छे से जीने का मार्ग दिखाया बालपन से ही सब्जियों के बीच रहकर माखन लूटना, राधा कृष्ण के मध्य प्रेम को प्रदर्शित करना, सुदामा के भक्ति से प्रसन्न होकर तीन मुट्ठी चावल से सब कुछ प्रदान…
छुरा : दिनाँक 04/01/2023 को दोपहर 12 बजे से ग्राम नरतोरा छूरा (सामुदायिक भवन) में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित क्षेत्र में लागू “पेशा एक्ट” के तहत ग्रामसभा का गठन व उनके अधिकार,वनअधिकार अधिनियम,5वीं,6वीं अनुसूची का प्रशिक्षण अखिल भरतीय आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद,गोंड़वाना सेवा ट्रस्ट अमूरकोट(अमरकंटक) व जंगो रायतार गोंड़वाना महिला उत्थान समिती गरियाबंद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है,जिसमें इच्छुक व जनप्रतिगण उक्त प्रशिक्षण में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम गरियाबंद उपस्थित रहेंगे।
गरियाबंद के छात्र नेता अहसन मेमन को मिली बड़ी जिम्मेदारी बनाए गए छत्तीसगढ़ NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) के प्रदेश सचिव मेमन पहले भी कई पदों पर जिम्मेदारी निभाएं जैसे अल्पसंख्यक विभाग के शहर उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष नियुक्त हुए स्कूल यूनिट का चुनाव जीत कर अध्यक्ष निर्वाचित हुए अहसन मेमन ने इसका श्रेय अपने मार्गदर्शन एवं राजनीतिक गुरू गरियाबंद जिले के युवाओं के प्रेरणास्रोत श्री आबिद ढेबर जी को दिया एनएसयूआई में मलिकार्जुन खरगे , सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के…
गरियाबंद / जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत निर्मित व्यक्तिगत भूमि सुधार कार्य से जहां एक ओर मजदूरों के हाथों में काम मिला है, वहीं भूमि सुधार कार्य से किसानों के खेतों की पैदावारी बढ़ी है। ऐसा ही एक किसान ग्राम घुटकुनवापारा निवासी परमानंद है, जिन्होंने अपने कृषि भूमि सुधार कर धान फसल की पैदावारी बढ़ाने में सफलता हासिल की है। किसान परमानंद के कृषि भूमि सुधार हेतु स्वीकृत कार्य से गांव के 361 जॉब कार्डधारी मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध हुई है। उक्त ग्राम में पर्याप्त मात्रा में कृषि भूमि है, जिसमें से अधिकतर भूमि भर्री…
गरियाबंद / कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी प्रभाकर शर्मा के मार्गदर्शन में आबकारी वृत गरियाबंद के अंतर्गत चिखली मोड पर पैरी नदी के किनारे ग्राम चिखली निवासी रविकुमार के होटल / ठेला की तलाशी ली जाने पर उनके कब्जे से 13 बल्क लीटर हाथ भटठी कच्ची महुआ शराब बरामद किया गया। इस पर आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59 (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर रविकुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से न्यायिक अभिरक्षा में 11 जनवरी 2023 तक जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग की इस कार्यवाही…
राजिम न्यूज- नव वर्ष के पावन अवसर पर पटेल मरार समाज का नगर स्तरीय महिला प्रकोष्ठ का बैठक पटेल धर्मशाला राजिम में सम्पन्न हुवा। जिसमे सर्व प्रथम समाज की आराध्य देवी माँ शाकाम्भरी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें जिसमे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल ,राज अध्यक्ष तेजराम पटेल, सचिव नारायण पटेल, संरक्षक कैलाश पटेल, दामोदर पटेल नगर अध्यक्ष शीतल पटेल व सचिव संजु पटेल की उपस्थिति में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष दीपिका पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष शांति पटेल , सचिव प्रभा पटेल, कोषाध्यक्ष रेणुका पटेल, उपाध्यक्ष…
छुरा। नगर पंचायत छुरा के आवासपारा में निवासरत देवार जाति लोहा टीपा कचड़ा काटुन बिनने को मजबूर रहते हैं। इकट्ठा कर कबाड़ी दुकान में बेच कर अपना जीवन चलाते हैं गरीबी स्थिति होने के कारण अपने बच्चों को सही शिक्षा देने में असमर्थ होते हैं जिसके कारण उनके बच्चों को भी यह काम करना पड़ता है बाकी बच्चों के तरह ऐसे परिवारों के बच्चों को अच्छे कपड़े भी नसीब नहीं हो पाता इसे देख गरियाबंद जिले के समाजसेवी व इंडियन रेडक्रॉस संरक्षक सदस्य मनोज पटेल ने मुलाकात कर शासन प्रशासन से अपील किया कि देवार जाति के बच्चों के शिक्षा…
छुरा। ग्राम पंचायत जरगांव के आश्रित ग्राम रवेली में नया वर्ष के पावन शुभ अवसर एक दिवसीय राज्य स्तरीय डीजे डांस प्रतियोगिता का कार्यक्रम नवयुवक समिति के तत्वधान में किया गया जिसमें कार्यक्रम का मुख्य अतिथि श्रीमती केशरी नोहर ध्रुव द्वारा मां शारदे के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अध्यक्षता सुश्री खिलेश्वरी ध्रुव,विशेष अतिथि गोकुल ध्रुव सरपंच सारागांव,रुपाऊ राम धुव पूर्व सरपंच,मचांसीन थे।श्रीमति केशरी नोहर ध्रुव ने अपने उदबोधन में कहा कि इस प्रकार कार्यक्रम रखने से गांव में एकता और भाईचारे की भावना बनी रहती है।गांव में एकता रहने से बड़े से बड़े कार्य को भी करने में कठिनाइयां…
छुरा। जन्मदिवस की तरह नववर्ष को भी माना जाता है।लोग अपने जन्म दिवस पर कुछ अलग करने का सोच विचार करते हैं वैसे ही नव वर्ष में आओ कुछ अलग सोचे जरूरतमंद लोगों की करें मदद रक्तदान तो करते ही हैं इस नववर्ष पर नेत्रदान करने का ले संकल्प नेत्रदान जागरुकता अभियान समाजसेवी मनोज पटेल की पहल जिलावासियों को नेत्रदान करने अपील किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा द्वारा दिए गये महान संदेश मनखे-मनखे एक समान की भावना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य विकास, सद्भावना, शांति और प्रेम के मार्ग पर चलकर विकास के नये आयाम गढ़ रहा है। बाबा के दिखाये मार्ग पर चलकर मानवता का कल्याण किया जा रहा है। हम सभी ईश्वर के संतान है, सत्य ही ईश्वर है और ईश्वर ही सत्य है। सत्य से बाहर कुछ भी नहीं है। मुख्यमंत्री बघेल आज बेमेतरा जिले अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु घासीदास बाबा लोक महोत्सव एवं जयंती समरोह 2022 के समापन के अवसर…
सेवानिवृत्ति पर राज्यांश राशि करेंगे जमा पर प्रथम नियुक्ति से पेंशन हेतु सेवा गणना का आदेश करें शासन एल बी संवर्ग का संविलियन 2018 से NPS कटौती 2012 से, पेंशन हेतु अर्हकारी सेवा की पात्रता प्रथम नियुक्ति से पेंशन हेतु 10 वर्ष की सेवा के कारण एल बी संवर्ग के शिक्षकों को सेवानिवृत्त होने पर नही मिल रहा OPS का लाभ छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा ने कैबिनेट के निर्णय पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति पर राज्यांश राशि जमा करेंगे पर प्रथम नियुक्ति से पेंशन हेतु सेवा गणना का आदेश शासन को तत्काल करना चाहिए। छत्तीसगढ़…
दर्रीपारा।छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वन मितान जागृति वन पर्यावरण एवं वानिकी गतिविधियों का परिचय सह जागरूकता कार्यक्रम नवागढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्रीपारा में आयोजित किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं,वन कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने रैली निकाल कर नारे लगाते हुए पूरे गांव को भ्रम किया। इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि उपमंडला अधिकारी मनोज चंद्राकर,अध्यक्षता ग्राम पंचायत दर्रीपारा सरपंच सुनीता नेताम,विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य खिलेश्वरी आयाम,हायर सेकंडरी स्कूल प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार पटेल थे।सर्वप्रथम मुख्यातिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप,गुलाल,अगरबत्ती जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा वनों की महत्त्व लाभ…
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में गुड़भेला नाला से सिंद्यत तक निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता की जांच शुरू कर दी गई है। इस निर्माणाधीन सड़क के डामरी करण कार्य में अमानक गिट्टी का मामला कलेक्टर श्री पी.एस. ध्रुव ने स्वयं मौका मुआयना के दौरान पकड़ा था। कलेक्टर ने सड़क निर्माण में अमानक गिट्टी के उपयोग पर तत्काल रोक लगाने के साथ इस मामले की जांच के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए थे। कलेक्टर ने मिक्स प्लांट में भण्डारित एवं कंटेनर में भरी गिट्टी को भी प्लांट से हटवाये जाने की कार्रवाई की थी। गौरतलब है कि मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ग्रामीण…
छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों में कुपोषण और एनीमिया की स्थिति को दूर करने के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में हुई आज राज्य मंत्री परिषद् की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब प्रदेश के सभी जिलों में फोर्टिफाइड चावल का वितरण होगा। फोर्टिफाइड चावल उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से राशनकार्डधारियों को अप्रैल 2023 से वितरण किया जाएगा। प्राथमिकता, अन्त्योदय, एकल निराश्रित, निःशक्जन, श्रेणी के राशनकार्डधारियों को वर्तमान में दिए जा रहे सामान्य चावल के स्थान पर फोर्टिफाइड चावल मिलेगा। गौरतलब है कि सार्वभौम पीडीएस के तहत खाद्यान्न सुरक्षा के साथ-साथ पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा…
गरियाबंद / छत्तीसगढ़ सरकार की अभिनव योजना बैगलेस डे (बस्ता रहित दिवस) शनिवार को रहता है। शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बैकलेस डे में अलग-अलग क्रियाकलाप किया जाता है। बैकलेस डे की इसी कड़ी में गरियाबंद जिला छूरा ब्लॉक के संकुल केंद्र अतरमरा मे सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला अतरमरा, दिवना, रजनकट्टा, कुरुद, खट्टी, कुम्हरमरा मे बस्ता रहित दिवस पर गतिविधि किया जाता है। बैकलेस डे शासन की महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के क्रियान्वयन में जिला शिक्षा अधिकारी डीएस चौहान जी,जिला मिशन समन्वयक श्याम चंद्राकर जी के कुशल मार्गदर्शन में अतरमरा…
गरियाबंद / माननीय सर्वोच्च न्यायालय तथा बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार जेलों में निवासरत बंदियों का उम्र सत्यापन किया जाता है। उम्र निर्धारण के संबंध में संदेह अथवा प्रक्रियागत त्रुटि के कारण बच्चे जेलों में निरुद्ध हो जाते हैं। जिनके उम्र का सत्यापन करने हेतु अधिवक्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के पैनल को सम्मिलित कर जेलों का निरीक्षण प्रत्येक त्रैमास में किया जाता है। उक्त निर्देश के परिपालन में 30 दिसम्बर 2022 को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अशोक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री अनिल द्विवेदी के समन्वय से…
राजिम : नव वर्ष के शुभ आगमन पर मोर संगवारी ग्रुप व समस्त ग्रामवासी के सहयोग से हमारे ग्राम सेमहरतरा में प्रथम वर्ष दिनांक 31- 12- 2022 दिन शनिवार को भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ फिल्म जगत के भीष्म पितामह माननीय मोहन सुंदरानी जी व विभिन्न छत्तीसगढ़ फिल्म जगत के कलाकारों का आगमन हो रहा है अतः आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है जिसमें प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार इस प्रकार से है सामूहिक नृत्य में प्रथम 10000 द्वितीय 7000 तृतीय 5000, युगल नृत्य में प्रथम 5000 द्वितीय 3000 तृतीय 2000, एकल नृत्य…
गरियाबंद News : गरियाबंद मुख्यालय से लगभग 23 कि.मी. दूर ग्राम पंचायत बिन्द्रानवागढ़ के आश्रित ग्राम परियाबाहरा जो कि राष्ट्रीय राजमार्ग से लगभग 06 कि.मी. पर स्थित है। ग्राम के बाबा मंदिर के पास कु. उमेश्वरी यादव का घर है जहां कुल माता – पिता को मिलाकर 09 सदस्य निवास करते हैं, घर में आय का साधन के लिए कृषि पर निर्भर हैैं, कुमारी उमेश्वरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिन्द्रानवागढ़ के नवमीं कक्षा में पढ़ती है, उमेश्वरी और उनके परिवार नल से पेयजल के रूप में पानी का भरपुर उपयोग करते है। पहले दूर से पानी लाना पड़ता था। पर्याप्त…
छुरा। ग्राम पंचायत सारागांव के आश्रित ग्राम डुमरडीह में घासीदास जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी नोहर ध्रुव,अध्यक्षता श्री बालमुकुंद मिश्रा ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष मंचीसन थे।बालमुकुंद मिश्रा ने बाबा जी के विचारों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया मनखे मनखे एक समान को अपने जीवन में उतारना है श्रीमति केशरी ध्रुव ने अपने उदबोधन में कहा कि इस प्रकार कार्यक्रम रखने से गांव में एकता और भाईचारे की भावना बनी रहती है बाबा घासीदास जयंती हर्षोल्लास से हर वर्ष मनाया जाना चाहिए हम सबको गुरु घासीदास बाबा जी के…
छुरा। वन परिक्षेत्र छुरा रेंजर सुयशधर दीवान के मार्गदर्शन में किया गया अतिथि के रुप में कलीराम नेताम उपसरपंच सरपंच,प्रतिनिधि चेतन ठाकुर,नीलकंठ ठाकुर शामिल हुए सर्वप्रथम चरौदा हाई स्कूल से 15 छात्र-छात्राएं चरौदा माध्यमिक शाला के 15 छात्र-छात्राएं नागिनबाहरा12 हाई स्कूल माध्यमिक शाला प्राथमिक शाला के विद्यार्थी के साथ वन गमन रेंजर सुयशधर दीवान डिप्टी रेंजर धनेश कुमार सिंहा शिक्षक गण उमेश कुमार यादव तेजराम साहू बीएस ठाकुर विभाग के कर्मचारी देवराज साहू पुष्पा गंधर्वो,ईशु जोशी आदि के साथ वन भ्रमण के लिए गए जहां रेंजर दीवान एवं डिप्टी रेंजर द्वारा विद्यार्थियों से परिचित कराया गया जिनमें सेमल,तेदू,चार भेलवा, कुसुम,पलाश,तिनसा,साजा,के…
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को उच्च गुणवत्ता की जेनेरिक दवाएं सस्ती दर पर उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए राज्य के सभी नगरीय निकायों में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना के तहत जेनेरिक दवाओं की दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों में देश की ख्याति प्राप्त कंपनियों की जेनेरिक दवाईयों पर 50 से 70 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। धनवन्तरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक, सर्जिकल आईटम भी रियायती मूल्य पर जरूरतमंदों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। नगरीय प्रशासन एवं…
गरियाबंद / छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, जल संसाधन एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविन्द्र चौबे 01 जनवरी 2023 को ग्राम किरवई के प्रवास पर रहेंगे। श्री चौबे 01 जनवरी रविवार को दोपहर 01 बजे रायपुर निवास से ग्राम किरवई (राजिम) के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां वे ब्रम्हलीन संत कवि पवन दीवान के प्रतिमा का अनावरण करेंगे एवं कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे शाम 4 बजे रायपुर के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।
छुरा : जिला गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुमाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करों पर लगातार कार्यवाही हो रही है। जरिये मुखबीर के मोबाईल से सूचना प्राप्त हुआ कि एक काला रंग का बजाज प्लेटिना मो०सा० कमांक सीजी 06 डी 0968 में एक व्यक्ति अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा बिकी हेतु उड़ीसा राज्य की…
मुड़ागांव (कोरासी) अत्यंत हर्ष के साथ आप श्री जनों को आमंत्रित किया जाता है, कि हमारे ग्राम रवेली (छुरा) में दिनांक 31 दिसंबर 2022 दिन शनिवार को भव्य डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन समस्त ग्रामवासी के सहयोग से रखा गया है। जिसमें आप सादर आमंत्रित हैं। सामूहिक नित्य प्रथम पुरस्कार 7001₹, द्वितीय 5001₹, तृतीय 3001₹, युगल नृत्य प्रथम पुरस्कार 3001₹, द्वितीय 2001₹, तृतीय 1001₹, एकल नृत्य पुरस्कार प्रथम 2001₹, द्वितीय 1501₹, तृतीय 1001₹। स्तरीय डी.जे.डांस प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम रवेली में रखा गया है। आमंत्रित किया जाता है, कि हमारे ग्राम रवेली (छुरा) में दिनांक 31 दिसंबर 2022 दिन शनिवार…
गरियाबंद : भाजपा मंडल फिंगेश्वर के अंतर्गत ग्राम बिजली तथा ग्राम बरभाठा में भव्य रुप से संपन्न हुआ उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश साहू जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडल सह प्रभारी रामू राम साहू भाजपा मंडल फिंगेश्वर के अध्यक्ष डॉ प्यारेलाल सोनकर ने प्रमुख रूप से कार्यक्रम में वक्ता के रूप में उपस्थित रहे भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अति महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना है सन 2022 तक पूरे देश में आवास योजना पूर्ण करने…
गरियाबंद / कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के क्रियान्वयन पर 28 दिसम्बर 2022 गरियाबंद में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया है। अशोक कुमार पाण्डेय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग गरियाबंद के द्वारा उक्त विषय पर विस्तृत जानकारी दिया गया है। कार्यक्रम में लैंगिक उत्पीड़न समिति को पूर्व विसाखा नाम से जाना जाता था के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। जहां पर 10 लोग कार्य कर रहे हो वहां लैगिक उत्पीड़न की आंतरिक शिकायत समिति का गठन…
गरियाबंद : मैनपुर-ब्लॉक मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत उसरीजोर के दिव्यांग खिरमन यादव बहुत दिनों से बैटरी ट्राई साईकिल के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल पा रहा था सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें एक दिन दिव्यांगों की सेवा में समर्पित गरियाबंद जिले के समाजसेवी व इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक सदस्य मनोज पटेल से संपर्क हुआ उनके मार्गदर्शन से बैटरी ट्राईसाईकिल मिल पाया इन्होंने किया मदद गुप्तेश्वर यादव गोलू यादु लालू यादव रोहित यादव समाजसेवी मनोज पटेल गरीब दिव्यांग खिरमन ने समाज कल्याण विभाग गरियाबंद व सहयोगी साथियों…
छुरा। ग्राम पंचायत पोटिया के आश्रित ग्राम छिंदौला के विशेष पिछड़ी जनजाति गंगूराम से मुलाकात करने पहुंचे गरियाबंद जिले के समाजसेवी मनोज पटेल चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि जब भालू ने हमला किया उस हमले से बाल-बाल बच पाया हूं मेरे घर की स्थिति खराब होने के बाद भी शासन के द्वारा 1000 का ही सहयोग मिल पाया जिसके कारण मुझे बहुत से पहचान रिश्तेदारों से मदद के लिए गिड़गिड़ाना पड़ा उसके बाद भी मुझे इलाज के लिए अपनी जमीन बेचना पड़ा कागजों पर लिखा जरूर होता है विशेष पिछड़ी जनजाति लोगों के लिए शासन प्रशासन से अनेक सुविधाएं…
छुरा। ग्रामीण क्षेत्रों एवं पंचायतों में रक्तदान जागरूकता अभियान चलाने में उल्लेखनीय कार्य के लिए छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान सदस्यों का प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ मरार पटेल समाज महासंघ ने मनोज पटेल का सम्मान किया। इस अवसर पर पटेल मरार समाज के पदाधिकारियों ने कहा मनोज उन विशेष लोगों में से हैं, जो समय पर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर उनके जीवन रक्षा का पुनीत कार्य कर रहे हैं। वहीं समाजसेवी मनोज ने बताया कि हमारी संस्था छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान का उद्देश्य जरूरतमंदों को यथाशीघ्र रक्त उपलब्ध कराना है साथ ही आसपास घटित दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने का…
रसेला। विधानसभा विन्द्रानवागढ के कनफाड में राजवाली बाई जात्रा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।रात्रिकालीन में छत्तीसगढ़ी नाचा का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी नोहर ध्रुव अध्यक्षता श्री कृष्णा गुप्ता उपसरपंच मुढीपानी,विशेष अतिथि श्री थानेश्वर कंवर जनपद सदस्य,श्री चैनू नेताम पूर्व जनपद सदस्य मंचासीन था।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा मां शारदे के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।मुख्य के अतिथि केशरी नोहर ध्रुव ने अपने उदबोधन में कहा कि कनफाड में राजवाली बाई जात्रा हर वर्ष मनाया जाता है।जो कि हम सब धन धान्य से परिपूर्ण…
रसेला।विन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तंर्गत ग्राम पंचायत कुडे़रादादर के आश्रित ग्राम छीदपारा में जिला पंचायत निधि से15 वे विंत्त द्वारा 5 लाख के नाली निर्माण हेतु राशि स्वीकृत किया गया था।जिसका भूमि पूजन श्रीमती केशरी नोहर ध्रुव जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ । श्रीमती केशरी ध्रुव ने कहा कि नाली बन जाने से कीचड़ से मुक्ति मिलेगी और आम नागरिक को आने जाने में सुविधा होगी। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से सरपंच श्रीमती कामिनी नेताम,श्रीमति आशा साहू रोजगार सहायक,श्री केजुराम ध्रुव,श्री घनश्याम साहू , श्री पप्पु अग्रवाल पंच,श्री बिरेंद्र ध्रुव,श्री चैनू नेताम पूर्व जनपद सदस्य,श्री…
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ प्रदेश मरार महासंघ कर्मचारी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में 25 दिसम्बर रविवार को कालीबाड़ी चौक रायपुर स्थित रविन्द्र मंच, बंगाली काली बाड़ी समिति में आयोजित की गई थी। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर द्वय जागेश्वर कौशल और गौतमचंद पाटिल, महासंघ प्रदेशाध्यक्ष देवचरण पटेल के अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि शिक्षा, समाज सेवा, रक्तदान, कृषकों एवं समाज के मीडिया प्रतिनिधियों के साथा-साथ उल्लेखनीय कार्य करने वाले समाज के गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान मंच के माध्यम से किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भर के मरार पटेल समाज के…
दर्रीपारा । कोरोना की तीसरी लहर धीरे से थमते दिखा रहा था। इसी बीच कोरोना की चौथी लहर तेजी से आने की जानकारी मिल रही है।वहीं जिला प्रशासन द्वारा लोगों को कोरोना के दो टीका के साथ बूस्टर डोज लगाने की अपील किया जा रहा है। लेकिन कुछ लोगों के द्वारा इस अपील को अनदेखा कर कोरोना के दूसरे डोज और बूस्टर डोज लगाने में कोताही बरती जा रही है। इसी बीच जिला अस्पताल और समर्थन सेंटर डेवलपमेंट सपोर्ट की टीम द्वारा ग्राम दर्रीपारा, भीरालाट,जोबा में लोगों की घर पहुंच सेवा देते हुए, कोरोना की टीका लगाने की मुहिम चलाई…
छुरा।राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए दूसरी बार चयनित नगर की खेल प्रतिभा कुमकुम ध्रुव का जनपद पंचायत छुरा में विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया विदित हो कि 40 किलोग्राम भार वर्ग में सब जूनियर महिला प्रतिभागी कुमकुम ध्रुव इससे पूर्व भुनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हुए थी। इस बार 28 दिसंबर से 7 जनवरी तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुनः चयन हुआ है जिन्हें विकास ध्रुव ने स्पोर्ट्स शूज व कुलेश्वर मरकाम ने टी-शर्ट प्रदान कर शुभकामनाएं दिया। प्रमोद कुमार ठाकुर कोच एवं मार्गदर्शक जिनके मार्गदर्शन में या खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पहुंची जनपद…
छुरा… विकास खंड छुरा अंतर्गत ग्राम रसेला में विद्युत विभाग का नये कनिष्ठ अभियंता कार्यालय का आज शुभारंभ हुआ। जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस कनिष्ठ अभियंता कार्यालय के अंतर्गत पीपरछेड़ी एवं रसेला दो सब स्टेशन होगा। जिससे इस क्षेत्र के लगभग पचास से भी ज्यादा गांव के ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। इससे पहले लोग विद्युत संबंधी समस्याओं के लिए 30-40 किलोमीटर छुरा सफर तय कर इन कार्यों के लिये जाते थे और खासकर बारिश के दिनों में लोगों को काफी परेशानियों का सामना…
गरियाबंद News : बीते दिनों भाजपा नेता अनिल विज द्वारा छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के खिलाफ आपत्ति जनक बयान बाजी किया गया था, जिसके चलते गरियाबंद के ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हाफिज खान के नेतृत्व में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस भवन से रैली निकाल जमकर नारेबाजी करते हुए गरियाबंद नगर के तिरँगा चौक में हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी किया । वही कार्यकर्ता मे मो हाफिज खान् ब्लाक् अध्यक्ष प्रेम सोनवानी शहर अध्यक्ष ओमराठौर ,अमित मीरी ,चंद्र भूषण चौहान, अवधराम यादव,सेवाराम गुप्ता,भानु सिन्हा,नेपाल यादव,मुकेश राम टेके,हरिश ठक्कर,अमीरित पटेल अध्यक्ष युवा कांग्रेस,बाबा सोनी,फरदिन खान,भैय्यालाल,सूरज…
Gariaband News – आईएसबीएम विश्वविद्यालय नवापारा (कोसमी) छुरा, गरियाबंद छत्तीसगढ़ में विज्ञान संकाय द्वारा प्रतिवर्ष की भांती इस वर्ष भी 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप मे डाॅ.काॅती साहू , सांख्यिकीविद उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ माॅ सरस्वती की छाया चित्र की पूजा अर्चना के साथ आरंभ हुआ। मुख्य वक्ता ने महान गणितज्ञ रामानुजन को याद करते हुये दैनिक जीवन मे सांख्यिकी के महत्व को समझाया तथा चिकित्सिकीय क्षेत्र में गणित की सहायाता से प्राप्त डाटा का उपयोग करना बताया । विश्वविद्यालय के कूलपति ने श्री रामानुजन की गणित…
गरियाबंद ब्रेकिंग : थाना गरियाबंद में दिनांक 03.09.2022 को प्रार्थी विकास रोहरा पिता स्व. दौलत रोहरा उम्र 42 साल साकिन गरियाबंद द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया सांई ट्रेडर्स के नाम से इलेक्ट्रानिक सामान का सप्लाई करता है, जो दिनांक 26.06.2019 को Basic First learning Pvt. Ltd. कंपनी का कर्मचारी ताहिर हुसैन प्रार्थी के दुकान में आकर आनलाईन क्लासेस हेतु लर्निंग टेबलेट व कंपनी का फ्रेंचाईजी लेने, कंपनी के संस्थापक रणधीर कुमार प्रियदर्शी को 60 नग लर्निंग टेबलेट हेतु 7,34,000/- रूपये कंपनी में जमा कराये जो आज दिनांक तक न ही टेबलेट दिये न ही एडवांश राशि वापस किये कि…
मुडा़गांव(कोरासी) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड़मा में प्रसूति माताओं की हाल जानने पहुंचे गरियाबंद जिले के इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक सदस्य व समाजसेवी मनोज पटेल ने माताओं से भेंट कर नए मेहमान की बधाई दिया सभी नवजात शिशुओं से मुलाकात कर मच्छरदानी देकर नवजात बच्चों के लिए भगवान से स्वस्थ रहने प्रार्थना किया गर्भवती महिलाएं भारती ध्रुव द्वारतरा,निर्मला ध्रुव द्वारतरा,दुर्गा ध्रुव मोहराडीह,जिसमें प्रमुख रुप से ग्रामीण चिकित्सा अधिकारी डां.भावेश पटेल,डां.महावीर प्रसाद बरगाह,शिवदयाल ध्रुव,द्रोपती साहू सिस्टर,सुष्मिता सिस्टर,दुर्गश्वरी साहू,हुमेश मनेद्र साहू,मोंगरा,भागचंद बंजारे,चन्द्रहास गोविन्द साहू,समाजसेवी रेखराम ध्रव,पुनितराम ठाकुर उपस्थित थे।
गरियाबंद न्यूज / प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक के आवासों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ किश्त की राशि जारी की जा रही है। राज्य नोडल खातें से हितग्राही के खातें में 20.32 करोड़ रूपये की राशि विगत 02 माह के भीतर हस्तांरित की गई है। राशि मिलने के बाद कोरोना काल के समय से लंबित पड़े आवासों में कार्य तेज गति से शुरू हो गया है और हितग्राही अपने आशियानों को पूर्ण होते देख रहें है। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बताया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का कलेक्टर…
Gariaband News : आज विकासखंड फिंगेश्वर में ग्राम पंचायत बासीन के शास. उच्च. माध्य. विद्यालय परिवार में छात्र संघ व शाला प्रबंधन समिति के नेतृत्व में छात्र छात्राओं द्वारा एक दिवसीय वार्षिक आनंद मेले (स्नेह सम्मेलन) के रूप में आयोजन रखा गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में सम्मानिय श्री पवन यदु जी (चुना फर्शी पत्थर वरिष्ठ ठेकेदार बरभांठा बासीन) अध्यक्षता श्री डी के सेवई सर जी(प्राचार्य) एवम् विशिष्ट अतिथि शाला प्रबंधन विकास समिति अध्यक्ष रेवा ओगरे छबि साहू जी समाजिक कार्यकर्ता/विधायक प्रतिनिधि पालक समिति के अध्यक्ष एवन दास पुर्रे एस एम सी अध्यक्ष श्रीमती बीना साहू, समिति…
ब्रेकिंग न्यूज : जिला गरियाबंद में पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले द्वारा जिले के थाना प्रभारियों को अवैध जुआ, सट्टा, आबकारी, गांजा तस्करों एवं अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कड़ी से कडी एवं व्यापक कार्यवाही किये जाने निर्देश दिया गया है। जिसका व्यापक प्रभाव थाना छुरा में देखने को मिला है। मामला इस प्रकार है कि दिनांक 21.12.2022 को मोबाईल से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम पीपरहट्ठा तरफ से एक काले रंग के मोटर सायकल पल्सर क्रमांक सीजी 04 एनबी 1619 में 02 व्यक्ति देशी कट्टा लेकर छुरा की तरफ आ रहे है कि सूचना की…
छुरा । शासकीय महाविद्यालय छुरा में मनोनीत छात्र संघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सलिम मेमन (अध्यक्ष जनभागीदारी समिति महा. छुरा ) थे। उन्होंने छात्रों को महाविद्यालय के विकास में विद्यार्थियों की भूमिका पर उद्वोधन दिया। उन्होंने कहा कि अनुशासित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करें तथा छात्रों को महाविद्यालय में होने वाली गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कॉलेज हित और छात्र हित के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य डॉ विनित कुमार साहू ने किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि रितेश दीक्षित (जिला अध्यक्ष NSUI), ज. भा. समिति…
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू के नेतृत्व में आज प्रतिनिधिमंडल ने संचालक लोक शिक्षण संचालनालय सुनील कुमार जैन आईएएस को विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा। जिसमें गरियाबंद जिले में सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति में जो गतिरोध उत्पन्न हुआ है उसे शीघ्र बहाल करने की मांग पर डीपीआई ने कहा कि उसका निर्देश जारी किया जा चुका है शीघ्र ही पदोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ होगी।सहायक शिक्षक से शिक्षक के पद पर जिन सहायक शिक्षक संवर्ग द्वारा अंग्रेजी विषय में स्नातक की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं उन्हें 1 नवंबर…
Gariaband News : छायाचित्र प्रदर्शनी छुरा में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर गरियाबंद जन संपर्क विभाग ने स्टाल लगाकर छायाचित्र प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सरकार के योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। इस क्रम में दो दिन जिला मुख्यालय गरियाबंद, एवं एक एक दिन देवभोग,मैनपुर में यह कार्यक्रम किया गया। इसी क्रम में आज एकदिवसीय छुरा में लगाया गया था जहां आम लोगों को सेवा जतन सरोकार, न्याय का नया अध्याय, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, अन्नदाता, समृद्ध खेती खुशहाल किसान, युवाओं को नई सुविधाएं नए अवसर जैसी किताब व पाम्पलेट वितरित करते हुए जानकारी दी गई। इस…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..