Author: Khabar bharat 36

Gariaband — छ.ग. शासन द्वारा वन-टाइम रिलेक्सेशन के तहत जिला गरियाबंद में सहायक शिक्षक एल.बी., टी. व ई. संवर्ग प्राथमिक शाला प्रधानपाठक पद पर 3अक्टूबर को पदोन्नति आदेश तो जारी कर दिया गया,परंतु 2 माह से भी अधिक समयावधि व्यतीत हो जाने के बाद भी पदांकन नही किया गया है।इससे जिले भर के सभी शिक्षक संवर्ग को आर्थिक क्षति हो रही है, साथ ही भविष्य में ई. संवर्ग को पदोन्नति वरिष्ठता में कनिष्ठ हो जाएंगे। पदांकन के सम्बंध में जिला शिक्षाअधिकारी से वस्तु स्थिति की जानकारी समय समय पर ली गई परंतु हर बार केवल आश्वासन ही मिलता रहा, समुचित…

Read More

छुरा।दुल्ला धान खरीदी केन्द्र में निरीक्षण के लिए क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्री दीपक चंद्राकर ने निरीक्षण किया गया और श्री चन्द्राकर ने कहा कि किसानों को कोई प्रकार के परेशानी ना हो जिसमें प्रमुख रुप से किसान मणिक साहू,होमन ठाकुर,बल्लू रात्रे,दुकालू ध्रुव,मोहनू सेन,और मंडी समिति के अध्यक्ष विमल ठाकुर,समिति के कर्मचारी धनी राम ठाकुर,संतोष विप्र और क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

Read More

छुरा नगर में गायत्री महिला मंडल एवं गायत्री परिवार के तत्वाधान में चल रहे 9 दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू जी का आगमन कथा स्थल पर हुआ। सर्वप्रथम सांसद द्वारा व्यासपीठ की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात व्यास मंच से सांसद का स्वागत अभिनंदन पंडित तिलक दुबे महाराज जी द्वारा किया गया तत्पश्चात आयोजन समिति की ओर से अशोक मिश्रा द्वारा उन्हें श्रीफल एवं मंत्र चादर देकर तिलक लगाकर अभिनंदन किया। सांसद के साथ जनपद अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी का स्वागत सम्मान गायत्री महिला मंडल अध्यक्ष कमला सारस्वत द्वारा…

Read More

दिशा की बैठक में की केन्द्रीय योजनाओं की समीक्षा Gariaband/  केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जिले में क्रियान्वयन की समीक्षा हेतु आज महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री चुन्नीलाल साहू की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई। सांसद श्री साहू ने केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा और लक्ष्य के अनुरूप करने के निर्देश दिये। बैठक के प्रारंभ में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई सांसद श्री साहू ने विगत बैठक के निर्देशों के अनुरूप अधिकारियों द्वारा किये कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। बैठक…

Read More

केंद्रीय संसदीय समिति की प्रदेश मुख्यसचिव        और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक   Chhattisgarh : केंद्रीय संसदीय समिति ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की तारीफ की। संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रोफेसर किरीट प्रेमजीभाई सोलंकी ने कहा कि प्रदेश में प्रयास विद्यालय द्वारा इन वर्गों के साथ-साथ नक्सल प्रभावित परिवारों के बच्चों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया जा रहा है, वह सराहनीय है। बैठक में संसदीय दल के सदस्यों में डॉ. नीरज डांगी, श्री जगन्नाथ सरकार, डॉ. वी. शिवादासन,…

Read More

    मुख्यमंत्री शामिल हुए कलंगपुर में आयोजि प्रांतीय                           कलार महोत्सव में मुख्यमंत्री भूपेश  बघेल ने कहा कि माता बहादुर कलारिन पर कलार समाज ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ को गर्व है। उनकी अदम्य वीरता पर हम सबको नाज है उनके नाम पर वीरता के क्षेत्र पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलार (सिन्हा) समाज मेहनतकश समाज है। छत्तीसगढ़ के विकास में इस समाज का गौरवपूर्ण भागीदारी है।  बघेल आज बालोद जिले के कलंगपुर में कलार समाज के प्रांतीय महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री बघेल ने…

Read More

गरियाबंद विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तावरबाहरा ग्राम पंचायत तावरबाहरा में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन संस्था निवसीड द्वारा विगत दो वर्षों से संपादित गतिविधि जैसे – मृदा परीक्षण जांच,तालाब जीर्णोद्धार, पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन का विस्तार,गांव में विशेष दिवस समारोह ,स्कूल वॉश शौचालय दुरुस्तीकरण ,युवा खेल विकास,मिश्रित मिलेट की खेती,श्री विधि से धान की खेती,वाड़ी प्रचार ( आम बगीचा),गांव में बीज बैंक,उच्च मूल्य वाली सब्जी की खेती,लाख खेती पर प्रशिक्षण,लाख खेती का प्रचार,सेमियाला प्रचार,प्याज की खेती,उत्पादन व्यवसाय पर एफपीओ प्रशिक्षण,एफपीओ वैधानिक लाइसेंस,जैव उत्पादों पर,एफआईजी ,प्रशिक्षण,रेडीमेड गारमेंट क्लस्टर विकास,मत्स्य पालन,मुर्गी पालन,पोषण वाटिका,बोरी बगीचा,पशुधन विकास,मिलेट टिफिन…

Read More

गरियाबंद जिला के छुरा ब्लाक के साहू स‌माज परिक्षेत्र मड़ेली के प‌‌क‌तियां ग्राम में भक्त माता राजिम जयंती समारोह बड़े धुम -धाम से मनाया गया. जिसमें मुख्य अतिथि श्री चुन्नीलाल साहू जी (सांसद, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र) अध्यक्षता -श्री महेंद्र कुमार साहू (अध्यक्ष, साहू स‌माज परिक्षेत्र मड़ेली एवं उपसरपंच, ग्राम पंचायत पकतियां) विशेष अतिथि -श्री नारायण साहू जी (अध्यक्ष, जिला साहू स‌माज गरियाबंद) श्री राजेश साहू जी (पूर्व अध्यक्ष, तहसील साहू स‌माज -छुरा , एवं जिला अध्यक्ष भाजपा मण्डल गरियाबंद) विशिष्ट अतिथि -श्रीअवध राम साहू जी (अध्यक्ष, तहसील साहू स‌माज छुरा) श्रीमती लक्ष्मी साहू जी (जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश साहू…

Read More

छुरा।ग्राम चुरकीदादर में युवा क्लब के तत्वावधान में टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्री मती केशरी नोहर ध्रुव,अध्यक्षता चरणसिंह जगत सरपंच चुरकीदादर,विशेष अतिथि मांझी जी सरपंच केदूपारा उड़ीसा, उपसरपंच चरण सिंह मरकाम, ग्राम पटेल बलदेव मरकाम,नंदकुमार नेताम मंचासीन थे।श्रीमती केशरी ध्रुव ने कहा कि कोई भी खेल खिलाड़ी भावना से खेलना चाहिए।और सबसे खुशी की बात यह है कि क्रिकेट पहले शहरों में खेला जाता था जो आज हर गांव में खेला जा रहा है।विजेता खट्टी उपविजेता तोर्रा उड़ीसा रहे।विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि…

Read More

दर्रीपारा। संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष घोषित किया गया है।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मिलेट के तहत कोदो,कुटकी,रागी (माडिया)के उपयोग व उत्पादन हेतु शनिवार शासकीय हाई स्कूल आमदी (द) में कृषि विभाग के अधिकारी श्री  सतीश कुमार सोम व शाला प्रबंधन एवं विकास समिति आमदी के अध्यक्ष श्री आत्मा राम ध्रुव सदस्य श्री मुकेश कुमार नेताम जी  सरपंच श्रीमती छतरानी देवी घ्रुव की उपस्थिति में छात्र _छात्राओं को जानकारी प्रदान किया गया।मिलेट की कृषि कम खर्च व कम मेहनत से किया जा सकता है तथा यह स्वास्थ्यवर्धक पेय व भोज्य पदार्थ के रूप में इस्तेमाल किया…

Read More

छुरा।पुलिस विभाग गरियाबंद द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक सुश्री निशा सिन्हा उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मैं आज दिनांक 14 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह जन जागरूकता कार्यक्रम ग्राम दुल्ला मैं छुरा थाना द्वारा किया गया यातायात सड़क सुरक्षा सुरक्षा के नियमों की जानकारी दिया गया एवं अपील भी किया गया दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठकर वाहन ना चलाएं,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें,घर में छोटे बच्चों को वाहन ना दें,दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का उपयोग…

Read More

गरियाबंद जिले के ग्राम तर्रा (कोपरा) जूनियर एवं सिनियर कब्बड्डी प्रतियोगिता रखा गया है। अत्यंत हर्ष के साथ आपको आमंत्रित किया जाता है कि हमारे ग्राम तर्रा में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता रखा गया है। समस्त ग्रामवासी एवं खेल प्रेमियों के सहयोग से दिनांक 27 जनवरी 2023, दिन शुक्रवार एवं जूनियर 29 जनवरी 2023, दिन रविवार को एक दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है ॥ सिनियर:- 27/01/2023, शाम 4 बजे से शुरू (स्थान – गाँधी चौक तर्रा ) जुनियर :- 29/01/2023 सुबह 9 बजे से शाम…

Read More

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध मंदिर खल्लारी में रक्तदान शिविर बागबाहरा। महासमुंद जिले के खल्लारी मंदिर मंगल भवन में छत्तीसगढ़ शाकंम्भरी सेवा संस्थान के तत्वधान में विशाल सर्व समाज रक्तदान शिविर व रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन दिन बुधवार 18 जनवरी को रखा गया है। ब्लड जरूरतमंदों की बढ़ती हुई समस्याओं को देखते हुए महासमुंद जिले के समाजसेवी मनोज पटेल द्वारा लगातार रक्तदान शिविर व रक्तदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। रक्तदाता अपना दिया हुआ रक्त 6 माह के अंदर अपने परिवार वालों जरूरत पड़ने पर ब्लड दिला कर मदद कर सकते हैं ग्राम पंचायत सरपंच व समाजसेवी ने युवाओं एवं…

Read More

साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रूपए और दुबेलिया समाज के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव जिले के फतेहसिंह खेल मैदान खैरागढ़ में जिला साहू संघ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित सभी को मकर संक्राति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 30 लाख रूपए तथा दुबेलिया समाज के सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की।…

Read More

शाकम्भरी महोत्सव / नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया आज यहां मंदिर हसौद में शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए। डॉ. डहरिया ने माता शाकम्भरी की पूजा-अर्चना कर सभी को शकाम्भरी महोत्सव की शुभकामना दीं। उन्होंने मंदिर हसौद में करीब 18 लाख रुपए की लागत से निर्मित मरार पटेल समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। यह भवन नगर पंचायत मंदिर हसौद द्वारा निर्मित किया गया है। डॉ. डहरिया ने इस अवसर मरार समाज भवन में प्रसाधन इत्यादि के तीन लाख रुपए और प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पटेल-मरार समाज कृषि उद्यानिकी…

Read More

छुरा। छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान के संस्थापक व समाजसेवी मनोज पटेल व रेखराम ध्रुव ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर शासकीय हाई स्कूल परसदाखुर्द (देवगांव) स्कूली छात्र-छात्राओं को तिल के लड्डू व पतंग दान कर मकर संक्रांति की बधाई दिए। समाजसेवियों ने मकर संक्रांति की महत्व को बताएं कि मकर संक्रांति के दिन दान करने का महत्व अन्य दिनों की तुलना में बढ़ जाता है। इस दिन यथासंभव किसी गरीब व्यक्ति को अन्न दान तिल व गुड़ का दान करना चाहिए। तिल या फिर तिल से बने लड्डू या फिर तिल के अन्य खाद्य पदार्थ भी दान करना शुभ…

Read More

मुड़ागाँव (कोरासी) विशेष पिछड़ी कमार, आदिवासी के लोग आज भी अपने अधिकार से वंचित है। जो निवास ग्राम मुड़ागांव के ग्रामीण जो विगत वर्षों से वन भूमि कक्ष क्रमांक 162 पर 13 दिसंबर 2005 की पूर्व तीन पीढ़ीयो से निवास काबीज है। जिसका वन अधिकार पट्टा अभी तक नहीं मिला है। श्रीमती धान बाई कमार, श्याम बाई कमार, बुधुराम कमार, धनसाय कमार, शेर सिंह कमार, रामाशंकर दीवान, समारू यादव, बुधराम यादव,ताम्रध्वज यादव, फनेश यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि हम बहुत दिनों से प्रयास कर रहे हैं, परंतु हमारी ओर शासन-प्रशासन की ध्यान आकर्षित नहीं हो रही है। विशेष पिछड़ी…

Read More

Gariaband : छत्तीसगढ़ शासन स्कूल के आदेशानुसार संकुल केंद्र लोहरसी में मेघा संकुल कोपरा ,तरीघाट,लोहरसी के शिक्षकों का चार दिवसीय एफ एल एन प्रशिक्षण 9 से 12 जनवरी आयोजित किया गया ।राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 निपुण भारत योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों में गणितीय एवं भाषायी कौशल विकास के 6 से 8 वर्ष आयु समूह के बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं सख्यात्मकता ,मौखिक भाषा विकास, मेंटर एवं मेंटो, अंगना म शिक्षा, मुस्कान पुस्तकालय,चर्चा पत्र,टीएलएम का नियमित उपयोग सहित विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा किया गया।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को अलग अलग समूह में विभाजित कर गणित, भाषा पर…

Read More

गरियाबंद/ जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजनांतर्गत वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक के आवासों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ किश्त की राशि जारी की जा रही है। राज्य नोडल खातें से 11336 हितग्राही के खातें में 21.595 करोड़ रूपये की राशि विगत 03 माह के भीतर हस्तांरित कर दी गई है। राशि मिलने के बाद लंबित पडे़ आवासों में कार्य तेज गति से शुरू हो गया है और हितग्राही अपने आशियानों को पूर्ण होता देख रहें है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बताया…

Read More

पैरादान/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों से पैरादान करने की अपील का व्यापक असर हुआ है। प्रदेश भर में किसान पैरादान कर रहें है। पिछले दो माह में लगभग 13 लाख 89 हजार क्विंटल से अधिक पैरा गौठानों में संग्रहित किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने पैरादान को महादान की संज्ञा देते हुए कहा है कि किसान अपने खेतों में पैरा जलाने के बजाए गौठान में दान करें इससे प्रदूषण से राहत मिलेगी और पशुओं को चारा भी मिलेगा। इसके अलावा पैरा का उपयोग वर्मी कम्पोस्ट बनाने में किया जा सकेगा।गौरतलब है कि भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान विभिन्न…

Read More

गरियाबंद। ग्राम पंचायत पोटिया के आश्रित ग्राम छिंदौला के विशेष पिछड़ी भुंजिया जनजाति के निवासरत लोगों ने देवगुड़ी मंदिर नया निर्माण करने शासन प्रशासन से मांग किया गरियाबंद जिले के समाजसेवी मनोज पटेल ने देवगुड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए ग्रामीणों ने कहा हमारे देवगुडी देवी की नया मंदिर निर्माण करने की शासन प्रशासन तक संदेश पहुंचाने समाजसेवी को निवेदन किया साथ ही साथ गरियाबंद जिले के पत्रकार परमेश्वर यदु रसेला तेजराम ध्रुव कोरासी भी पहुंचकर देवी की पूजा अर्चना की भुंजिया सदस्य रामेश्वर भुंजिया समाजसेवी बीरबल सोनवानी रेखराम ध्रुव समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे।

Read More

राजिम : छ.ग. शासन की स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना अंतर्गत शास. राम बिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल राजिम का प्रथम वार्षिकोत्सव “अभ्युदय” दानदाता स्व. रामविशाल पांडेय जी के पुत्र लोकेश पांडे जी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। विशेष अतिथि के रूप में राजीम नगर के लगभग सभी जाने-माने एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि गण शामिल हुए। नगर की प्रथम नागरिक नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा सोनकर, सभापति पुष्पा गोस्वामी, सोसायटी अध्यक्ष, विकास तिवारी, मंडी अध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी, वरिष्ठ नेता डी के ठाकुर, नीरज ठाकुर, एल्डरमैन गिरीश राजानी, वरिष्ठ नेता कालुराम ध्रुव, पद्ममा दुबे , मनीष दुबे, ताराचंद मेघवानी…

Read More

निर्माता युमेन्द्र कश्यप व निर्देशक शेषनाग चौहान के निर्देशन पर हिरवानी फ़िल्म प्रोडक्शन राजनांदगाँव के प्रोडक्शन में बनने वाली छत्तीसगढ़ी फ़िल्म संगवारी का ऑडिशन राजनांदगांव जिला के सोमनी में दिनांक 11 जनवरी 2023 दिन बुधवार को बाज़ार चौंक स्थित घासीदास मंगल भवन में रखा गया जिसमें राजनांदगांव सहित दुर्ग, बालोद, रायपुर जिले के सैकड़ों कलाकारों ने भाग लिया। ऑडिशन के शुभारंभ में अतिथि के रूप में पहुंचे साहू संगठन सचिव प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ टूमन साहू बालोद के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा कर ऑडिशन का शुभारंभ किया गया।ज्ञात हो कि निर्माता युमेन्द्र कश्यप व निर्देशक शेषनाग…

Read More

छुरा। नगर में राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय द्वारा विवेकानंद जयंती मनाया गया नगर में रैली,स्वामी विवेकानंद झांकी,गीत,एवं जयकारे के साथ नगर भ्रमण किया गया साथ ही साथ विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें निबंध प्रतियोगिता,चित्रकला रंगोली, भाषण,किया गया सभी प्रतिभागियों को पेन,मेडल,एवं स्वामी विवेकानंद की छायाचित्र देकर पुरस्कृत किया गया।हर वर्ष 12 जनवरी को करोड़ों युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है इस दिन को भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है जब भी बात होती है तो अमेरिका के…

Read More

गरियाबंद विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंगरीगाव के आश्रित ग्राम केशोडार में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन संस्था निवसीड द्वारा विगत दो वर्षों से संपादित गतिविधियों जैसे भूमि समतलीकरण, खेत तालाब, स्पंगलर पाइप, मृदा परीक्षण जांच , वाडी (आम) बगीचा ,कृषि यंत्र सुलभ केंद्र , स्कूल में वाटर फिल्टर, मढ़िया खेती, श्रीविधि धान खेती,आंगनबाड़ी बाला पेंटिंग ,FPC,सहित अन्य गतिविधियों की गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए, आगामी गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। जिसमें प्रमुख रूप से संस्था के विषय विशेषज्ञ श्री दीप नारायण तिवारी जी ग्राम सयोजक दानी राम साहू, सरपंच श्री चमरू राम जी…

Read More

राजिम। नगर के प्रतिष्ठित रामबिशाल पांडे शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी विद्यालय राजिम में युवा दिवस के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स वेपन ट्रेनिंग में शामिल हुए। 27 सी जी एनसीसी बटालियन रायपुर के कमान अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल प्रदीप कुमार के निर्देशन एवं सूबेदार मेजर प्रथम सिंह के मार्गदर्शन तथा नगर के एन सी सी अधिकारी सागर शर्मा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेटों को वेपन ट्रेनिंग दिया गया, जिसमें शासकीय राजीवलोचन महाविद्यालय सहित सेठ फूलचंद स्मृति महाविद्यालय नवापारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पांडुका,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गरियाबंद, शासकीय हरिहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा के 300 से अधिक छात्र सैनिक उपस्थित रहे।…

Read More

गरियाबंद – पदोन्नत प्राथमिक प्रधानपाठक की पदस्थापना में हो रही देरी के संबंध में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर के नेतृत्व में जिला व ब्लॉक पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षकगण आज जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद से प्रधान पाठक पदोन्नति के बाद पदस्थापना में हो रहे विलंब के संबंध में मुलाकात कर शिक्षक संवर्ग में बढ़ रहे निराशा और आक्रोश को जाहिर किया। इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी ने आश्वस्त करते हुए कल दिनांक – 13/01/2023 तक काउंसलिंग की तिथि जारी कर, गणतंत्रता दिवस के पहले तक पदस्थापना आदेश जारी करने का पूर्ण आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में…

Read More

राजिम- ग्राम सेमहरतरा” मोर संगवारी ग्रुप” के होनहार युवाओं के द्वरा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को युवा दिवस के रुप में मनाया, युवाओं ने विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चन कर पुष्पमाला अर्पित किया तथा ग्राम के शीतला तालाब में वृक्षारोपण कर के विवेकानंद जी के विचारों को स्मरण किया इस बीच मोर संगवारी ग्रुप के अध्यक्ष इंद्र कुमार साहू ने कहा कि भारत सरकार का भी लक्ष्य युवाओं के नेतृत्व वाले विकास पर है निष्क्रिय होकर बैठने की बजाय युवाओं को देश के विकास और प्रगति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ,मौके पर मौजूद संगवारी ग्रुप के…

Read More

गरियाबंद जिला मुख्यालय के कांग्रेस भवन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद हाफ़िज खान के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित कर उनके तैल-चित्र पर पुष्पांजलि व फूलमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प दोहराया।हफिज् खान- ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री भारतीय इतिहास के एक स्तंभ एवं सादगी के प्रतीक थे। शास्त्री जी स्वभाव से विनम्र, उच्च आत्मसम्मान और नैतिकता के साथ एक उच्च अनुशासित, सहनशील एवं महान व्यक्तित्व के धनी थे। देशहित में शास्त्री जी…

Read More

गरियाबंदः राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आज दिनांक 11/01/2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में गरियाबंद नगर के बस स्टैंड से हेलमेट रैली निकालकर यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया, यह कार्यक्रम दिनांक 11 .01.2023 से 17.01 2023 तक सड़क सुरक्षा एवं यातायात के संबंध में जानकारी हेतु सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपील किया गया कि हेलमेट पहनकर वाहन चलाए, शराब पीकर वाहन न चलाने व दुपहिया वाहन में तीन सवारी बैठ कर वाहन न चलाने ,वाहन चलाते समय…

Read More

गरियाबंद – थाना देवभोग क्षेत्र में घटित गंभीर अपराध की घटना को देखते हुए गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर अनुविभागीय अधिकारी मैनपुर अनुज कुमार के द्वारा देव थाना प्रभारी को उक्त मामले की जांच एवं आरोपी पतासाजी हेतु निर्देशित करने पर थाना देवभोग थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर। आरोपी का पतासाजी बाद आरोपीगण से पूछताछ करने पर बताया कि जयप्रकाश मरकाम उर्फ जैकी ग्राम मुनगापदर, बृजलाल मांझी, कौशल पावडे उर्फ कमलेश ग्राम उरमाल, भोज हरपाल उर्फ भवानी शंकर ग्राम सरगीगुडा, उमाशंकर उर्फ रूटु सोनवानी ग्राम मटिया, रोहित सोनवानी ग्राम धौराकोट हम…

Read More

छुरा।छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गरियाबंद जिले की रही धूम प्रदेश में पहली बार हो रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में रायपुर संभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे गरियाबंद जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।पारंपरिक खेलों के इस टर्नामेंट में 0से18 वर्ष पुरुष वर्ग दौड़ में पारस तारक ने द्वितीय,गेड़ी दौड़ 18 से 40 वर्ग में डिगम चंद ने तृतीय,0से 18 वर्ष संखली में महिला टीम जिसमें कुमारी लीना साहू,लिली,मोहनी,भारती,प्रेमलता,नेहा,गायत्री ने भाग लिया उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।40+ महिला फुगड़ी में आसोबाई ने एक घंटे 31मिनट58सेकंड का नया रिकॉर्ड बना कर प्रथम स्थान पाया।वहीं रस्साकसी जिसमे छुरा ब्लॉक की महिलाएं श्रीमती देवला नागेश,हेमलता साहू,जयंती,सेवती…

Read More

Gariaband : तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खंड चिकित्सा अधिकारी फिंगेश्वर राजिम के आदेशानुसार ब्लॉक के समस्त शिक्षण संस्थानों मे यह तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसमे शासकीय हाई स्कूल बरोंडा तहसील राजिम मे तम्बाकू सेवन के हानि करक प्रभावो को प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से सार्ट वीडियो दिखलाकर समस्त छात्र छात्रों को अपने व अपने परिवार को तम्बाकू के किसी भी उत्पाद के सेवन न करने के लिए जन जागरूक किया , कार्यक्रम मे उपस्थित दंत चिकित्सक डॉक्टर प्रवीण देवांगन द्वारा बताया गया की तम्बाकू का सेवन से गैर संचारी रोग होता है जो स्वास्थ्य के लिए…

Read More

राजनांदगाँव:- संस्कारधानी के हुनरमंद कलाकारों के लिए छत्तीसगढ़ी फ़िल्म में काम करने ऑडिशन रखा जा रहा है। हिरवानी फ़िल्म प्रोडक्शन राजनांदगांव, निर्माता युमेन्द्र कश्यप व शेषनाग चौहान के निर्देशन में बनने वाली आगामी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म संगवारी में कलाकारों की आवश्यकता को लेकर दिनांक 11 जनवरी बुधवार को जिले के ग्राम सोमनी में एक दिवसीय ऑडिशन रखा जाना है। जिसमे सभी वर्ग के कलाकार सादर आमंत्रित है । इस विषय पर फ़िल्म के निर्माता युमेन्द्र कश्यप ने कहा कि- आगामी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म छत्तीसगढ़ के संस्कृति पर आधारित पारवारिक फ़िल्म है। इस फ़िल्म में काम करने हुनरमंद कलाकारों की आवश्यकता है। ऐसे…

Read More

दर्रीपारा । सोमवार को ग्राम बेंदकुरा  मे निवसीड संस्था के माध्यम से  एचडीएफसी बैंक परिवर्तन के तहत ग्राम स्तरीय जागरूकता बैठक किया गया। जिसमे सबसे पहले ग्राम के ग्राम विकास समिति का परिचय के साथ बैठक का शुभारम्भ किया गया। जिसके बाद निवसीड संस्था के माध्यम  से एचडीएफसी  बैंक परिवर्तन के द्वारा पिछले 2 वर्ष  मे हूए कार्यों की समीक्षा किया गया एवं गतिविधि का सफल संचालन के लिये कुछ नियम बनाये गये। वर्ष 2023 मे होने वाले कार्यों के विषय मे सभी उपस्थित ग्रामीणों को निवसीड संस्था के विषय विशेषज्ञ श्री रोहित सोनवानी जी द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान किया…

Read More

Khabarbharat36 – गरियाबंद पुलिस की नई पहल पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले के द्वारा आज पुलिस लाइन गरियाबंद में मियावाकी पद्धति से 100 फलदार एवं छायादार सघन वृक्षारोपण कर, पुलिस परिवार के बच्चों के लिए पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया कि रक्षित केंद्र गरियाबंद में पुस्तकालय खोलने से पुलिस परिवार के बच्चों में पढ़ने की उत्सुकता बढ़ेगी पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की बौद्धिक एवं मनोरंजन से संबंधित पुस्तक रखा गया है, जिसे पुलिस परिवार के बच्चों के लिए नि:शुल्क पढ़ने हेतु खोला गया है। अपने उद्बोधन के दौरान बच्चों को मोबाइल…

Read More

छुरा। निस्वार्थ भाव से कर रहे सर्व समाजसेवी संस्था छत्तीसगढ शांकम्भरी सेवा संस्थान द्वारा मां शांकम्भरी देवी जयंती पर पूजा अर्चना कर के अन्ना दान करने धर्मेंद्र ध्रुव नवाडिही मडे़ली आदिवासी गरीब परिवारों के बीच संस्थापक मनोज पटेल ने पहुंचकर संस्था द्वारा अन्न का किया दान विशेष मदद समाज सेवी मनोज पटेल जी ने बताया की हमारी संस्था का उद्देश्य ही गरीबों परिवार का समस्या निराकरण के लिए बनाया गया है गरीबों का समस्या को सरकार तक पहचाने के लिए है विशेष पिछड़ा कमार भुजिया जनजाति को जागरूक करने एवं गरीबी दूर करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है…

Read More

छुरा।राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई अकलवारा उच्चतर विद्यालय द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन 1 से 7 जनवरी तक ग्राम भैरा नवापारा मैं आयोजित किया गया था जिनका समापन समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती तोकेश्वरी मांझी अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरा, अध्यक्षता श्रीमती शांता दीवान सरपंच ग्राम पंचायत नवापारा भैरा विशेष अतिथि अशोक पटेल जनपद सदस्य जनपद पंचायत छुरा,शीतल ध्रुव समाजसेवी, पुनितराम ठाकुर,भुगेश यादव ए के सिन्हा थेअतिथियों द्वारा सबसे पहले स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत स्वयंसेवकों के द्वारा पुष्पगुच्छ बैच तिलक लगाकर स्वागत किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम…

Read More

दर्रीपारा। गरियाबंद विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत खरता के आश्रित ग्राम आमारोड़ा में समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन संस्था निवसीड द्वारा विगत दो वर्षों से संपादित गतिविधियों जैसे भूमि समतलीकरण, खेत तालाब, स्पंगलर पाइप, सोलर वाटर पाइपलाइन,जैविक खाद, सब्जी खेती, स्कूल में वाटर फिल्टर, लाइब्रेरी, मढ़िया खेती ,श्रीविधि धान द्वारा धान की खेती सहित  अन्य गतिविधियों की गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए, आगामी गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। जिसमें  प्रमुख रूप से संस्था के प्रोग्राम मैनेजर मलय कुमार साहू,विशेष विशेषज्ञ ग्राम नागेश, ग्रामीण संयोजक गुलशन कुमार साहू, भूतपूर्व सरपंच पन्नालाल ध्रुव, हीरामन ध्रुव, कालेंद्री…

Read More

दर्रीपारा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासीयो के सहयोग से ग्राम पंचायत धवलपुर  जिला गरियाबंद मे 9 दिवसीय  श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रवचनकर्ता पं विरेन्द्र चतुर्वेदी स्मृती नगर दुर्ग,पराणकर्ता पं जितेन्द्र प्रसाद मिश्रा धवलपुर हैं।पंचम दिन सागर मंथन, वामन अवतार, राम कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाया। जिसमे आज युवा कांग्रेस बिद्रानवागढ विधान सभा महासचिव एव वैध राज संघ जिला सचिव एंव मंगधा यादव समाज जिला सह सचिव एव कांग्रेस कमेटी सूचना का अधिकार ब्लाक अध्यक्ष गरियाबंद यशवंत कुमार यादव जी भागवत महापुराण मे पहुँचकर पूजा अर्चना कर वामन भगवान से पुरे क्षेत्र…

Read More

गरियाबंद / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गरियाबंद जिले के कुटेना में आयोजित कुम्भकार समाज के महाधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किये। इस अवसर पर उन्होंने अधिवेशन में ग्राम बसीन में ग्लेजिंग यूनिट लगाने तथा सिरकट्टी आश्रम के छात्रावास हेतु 20 लाख रुपये की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कुम्भकार समाज के लोगों को नया वर्ष और छेर छेरा पुन्नी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुम्भकार समाज का सामाजिक संस्कार में महत्वपूर्ण योगदान है। कोई भी संस्कार, वैवाहिक कार्य एवं पारिवारिक कार्य इस समाज के योगदान के बिना संभव नहीं है। मेहनतकश कुम्भकार समाज का योगदान युगों…

Read More

छुरा। विकासखण्ड के ग्राम लोहझर में शांकम्भरी माता मंन्दिर में पटेल समाज द्वारा नवरात्रि पर्व मनाया जा रहा जिसमें ज्योति कलश का स्थापना किया गया है और आज छेरछेरा पूर्णिमा शुभ अवसर पर शांकम्भरी जंयती भी मनाया जाता है जहां छुरा नगर के समाजसेवी मनोज पटेल पुनितराम ठाकुर ने शांकम्भरी मंन्दिर पंहुचकर पूजा अर्चना किया गया और क्षेत्रवासियों को सुख-समृद्धि की कामना की गई और दान का महापर्व छेरछेरा तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिसमें पटेल समाज के प्रमुख जन उपस्थित थे।

Read More

गरियाबंद – पटेल मरार समाज गरियाबंद के तत्वावधान में 6 जनवरी छेरछेरा पर्व के दिन समाज की आराध्य देवी माँ शाकाम्भरी जयंती धूमधाम से मनाया गया। जिसके उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय गरियाबंद के ह्रदय स्थल में जिला अस्पताल ,थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद, दिव्यांग स्कूल कोकड़ी , सियान सेवा आश्रम , फल सब्जी वितरण का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य रूप में तहसील अध्यक्ष विष्णु पटेल उक्त सम्बंद में जानकारी देते हुये समाज के जिला सहसचिव कुंजबिहारी पटेल, तहसील कोषाध्यक्ष गोविंद पटेल, प्रहलाद पटेल, संरक्षक रोशन पटेल, सलाहकार जय पटेल, त्रिलोक पटेल,सांतू राम पटेल,बेनूराम पटेल, गरियाबंद तहसील एवं समस्त मरार पटेल…

Read More

रसेला।ग्राम पंचायत मेडकीडबरी में न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।जिसके समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी नोहर धुव,अध्यक्षता श्रीमती ढेलेश धुव सरपंच मेड़कीडबरी,विशिष्ट अतिथि श्रीमती हेमलता धुव सदस्य जनपद पंचायत छुरा,श्री मूलचंद सोरी उपसरपंच,श्री आनन्द जायसवाल पंच मेड़कीडबरी,जनक धुव पूर्व सरपंच मेड़कीडबरी मंचासीन थे। श्री मति हेमलता धुव ने कहा कि खेलकूद का जीवन में काफी महत्व है खेल के साथ साथ पढ़ाई-लिखाई भी जरूरी है मुख्य अतिथि श्रीमती केशरी नोहर धु्व ने अपने उदबोधन में कहा कि क्रिकेट काफी पसंदीदा खेल है हर गांव के गली…

Read More

गरियाबंद – भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने गुरुवार को अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी, स्थाई आमंत्रित सदस्य व संभाग प्रभारी की घोषणा की। इसमें जिलें से अल्पसंखयक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवम वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन को मोर्चा का स्थाई आमंत्रित सदस्य मनोनित करते हुए उन्हें दुर्ग संभाग का प्रभारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि श्री मेमन प्रदेश के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के करीबी माने जाते है। अपने नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष…

Read More

गरियाबंद। छुरा मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत जरगांव के नवाडिही में विश्व ब्रेल लिपि दिवस पर दिव्यांग छात्र धनराज कुमार ध्रुव पिता नरेंद्र ध्रुव का सम्मान करने पहुंचे छुरा के समाजसेवी मनोज पटेल दिव्यांग धनराज कक्षा पांचवी स्कूल सक्षम दिव्यांग विद्यालय राजीम ब्रेल लिपि का छात्र हैं। 10 वर्ष का नन्हा बालक बहुत ही हुनरमंद कामयाबी की शिखर पर बढ़ता हुआ अपने परिवार तथा ग्राम का नाम निरंतर रोशन कर रहा है शीतकालीन अवकाश पर अपने गृह ग्राम मे पहुंचे धनराज ध्रुव से विशेष रुप से बातचीत हुआ। इन्हीं बीच उनसे कलाकारी के भी परिचय हुआ उन्होंने बताया कि बैंड…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुसूचित क्षेत्र में लागू पेसा एक्ट के तहत ग्राम सभा, वन अधिकार 5 वीं,6 वीं अनुसूची का प्रशिक्षण बुधवार को ग्राम नरतोरा छुरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें प्रवक्ता लोकेश्वरी नेताम जिला पंचायत सदस्य एवं अध्यक्ष जंगो रायतार गोंडवाना महिला उत्थान समिति छत्तीसगढ़, वेदवती दरियो टीआई माना कैंप व संरक्षक जंगो रायतार गोंडवाना महिला उत्थान समिति छत्तीसगढ़, केसरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद, महेंद्र सिंह नेताम संरक्षक अ. भा. आ. वि. प. गरियाबंद, गजेंद्र पुजारी अध्यक्ष युवा प्रभाग अ. आ. वि. प.गरियाबंद, हेमलाल ध्रुव गरियाबंद जिला संयोजक,गोंडवाना सेवा न्यास ट्रस्ट अमूरकोट अमरकंटक मध्य प्रदेश , सेवा…

Read More

राजिम- पटेल मरार समाज राजिम नगर के तत्वावधान में 6 जनवरी छेरछेरा पर्व के दिन समाज की आराध्य देवी माँ शाकाम्भरी जयंती धूमधाम से मनाया जावेगा। जिसके उपलक्ष्य में नगर के ह्रदय स्थल में निःशुलन सब्जी वितरण का आयोजन किया जावेगा। साथ ही सामाजिक सम्मेलन, प्रतिभावान छात्र छात्राओं व बुजुर्गों का भी सम्मान किया जावेगा। जिसमे मुख्य रूप में शाकाम्भरी आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राम कुमार पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मति जितेंद्र रेखा सोनकर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, जिला पंचायत सदस्य चंद्र शेखर साहू, रोहित साहू,…

Read More

गरियाबंद / जिले के सभी विकासखण्ड में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सकों का दल गठन कर बच्चों के गंभीर बीमारी का बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ उरांव से मिली जानकारी अनुसार आरबीएस के दल द्वारा गंभीर बीमारी से चिन्हित जिले के उमंग साहू, जिज्ञासा निर्मलकर और लक्ष्य मानिकपुरी नाम के बच्चों को डी.के.एस. अस्पताल मे भेजकर बीमारी से छुटकारा दिलाने के लिए ईलाज का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी प्रकार आरबीएस के दल ने देवभोग क्षेत्र के ग्राम चिकराभाठा के योगेन्द्री और सौरवी को रायपुर स्थित एनएच एमएमआई अस्पताल ले जाकर…

Read More

गरियाबंद / जिले के आबकारी अमला द्वारा छापामारी कार्यवाही कर 85 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 1500 कि.ग्रा. लाहन जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंटोरा निवासी तोमेश्वर पिता सुध्दुराम और मिलन सोरी पिता आंनद राम मकान से लगे बाड़ी की तलाशी ली जाने पर आरोपी के कब्जे से 20-20 बल्क लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरूध्द आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59 (क) के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार पंटोरा के जंगल (डोंगरी पहाड़ के नीचे) से 45 बल्क लीटर हाथ भटठी कच्ची महुआ शराब एवं 1500 कि.ग्रा…

Read More