Author: Khabar bharat 36

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा रैली निकालकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा चार साल में कराए गए विकास कार्य व केंद्र सरकार की विफलताओं के बारे में जन-जन तक पहुंचकर जानकारी दी गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में मोहब्बत और भाईचारा बढाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 150 दिनों की 3500 किलोमीटर तक 12…

Read More

गरियाबंद दर्रीपारा-ग्राम मोहलाई में कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई,ग्रामीणों की सहयोग से गली भ्रमण कर पूजा अर्चना किया गया, बारिश होने के बावजूद भी लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया, ग्रामीण अध्यक्ष रामजी साहू ने कहा कि मां कर्मा भक्त शिरोमणि सेवा, त्याग,भक्ति, समर्पण की देवी है, मां कर्मा देवी देश-विदेश में सर्व साहू तेली समाज की आराध्या देवी कर्मा बाई की गौरव गाथा जन-जन के मानस में श्रद्धा भक्ति के भाव से हजारों वर्षों से चली आ रही है मां कर्मा देवी की जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी नगर में चैत्र कृष्ण पक्ष के पाप मोचनी एकादशी संवत…

Read More

गरियाबंद छुरा।ग्राम पंचायत भरुवामुडा के आश्रित ग्राम जटियातोरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन प्रेरक स्वयऺ सेवी संस्था गरियाबंद व ग्राम वासी जटियातोरा द्वारा किया गया था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर जिला पंचायत सदस्य श्री मती केशरी नोहर धुव अध्यक्षता श्री मती तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष छुरा विशेष अतिथि श्री मती हेमलता धुव सदस्य जनपद पंचायत छुरा,सुश्री जागृति ठाकुर सदस्य जनपद पंचायत छुरा,सुरेखा ठाकुर सरपंच सड़क परसुली,हितेश्वरी ठाकुर सरपंच मैनपुर,संतरा बाई नेताम सरपंच मोगरा,धनेश्वरी नेताम सरपंच कौन्दकेरा,दीपा सोरी सरपंच दादरगांव नया,अश्वनी नेताम उपसरपंच भरूवामुडा,प्रताप सिंह नेताम सरपंच भरूवामुडा मंचासीन थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र पर…

Read More

गरियाबंद छुरा।आजादी के 75 वर्ष बाद भी गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड ग्राम पंचायत कनेसर के आश्रित ग्राम जुनवानी के विशेष पिछड़ी कमार जनजाति महिला देवनतीन बाई के घर आज तक बिजली व नल जल पीएम आवास योजनाएं नहीं पहुंच पाए अभी हाल ही में एक दिन की हवा पानी तूफान से उनकी घर की स्थिति दयनीय हो गया लेकिन बरसात के दिनों में कैसे रहेंगे ऐसे परिवार झिल्ली तान कर ही एक ही रूम में जीवन यापन चला रहे परिवार देवनतीन बाई ने बताया हमें योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं हो पाता ना ही हम शिक्षित है…

Read More

कांकेर।  प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 मार्च को कांकेर जिले के ग्राम करप में आयोजित कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महासम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर 143 करोड़ 92 लाख रूपये के 95 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जायेगा। इनमें 110 करोड़ 15 लाख रूपये के 76 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 33 करोड़ 77 लाख रूपये के 19 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिन कार्यों का भूमिपूजन किया जायेगा उनमें नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत साल्हेभाट-सारण्डा मार्ग के 1/4 किलोमीटर पर कंक नाला में उच्च…

Read More

महासमुंद। बैठक का उद्देश्य आगामी कार्यक्रम 1 अप्रैल 2023 दिन शनिवार को राजधानी रायपुर में भव्य रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जाएगी इस संदर्भ में बैठक लिया गया । प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए शिवसेना के जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ने बताया कि महासमुंद शिवसेना द्वारा बैठक आज दिनांक 17.03.2023 को रखी गई , बैठक में रायपुर राजधानी में भव्य रामनवमी शोभा यात्रा माननीय प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार जी के नेतृत्व में निकाली जाएंगी जिसमें महासमुंद जिले के शिवसैनिक भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शिवसैनिक सम्मिलित होंगे । इसके साथ ही…

Read More

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित बीकॉम अंतिम वर्ष की विषय इनकम टैक्स की परीक्षा 11 मार्च 2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों में संपन्न हुई । छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अहसन मेमन से बीकॉम अंतिम वर्ष के अधिकांश परीक्षार्थियों ने शिकायत कर बताया कि उक्त प्रश्न पत्र में अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के बाहर से पूछे गए । पाठ्यक्रम से बाहर प्रश्न पूछे जाने के कारण अधिकांश परीक्षार्थियों को अनुत्तीर्ण होने का डर सता रहा है एवं भविष्य अंधकार में लग रहा । एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अहसन मेमन ने वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय के प्राचार्य को कुलपति के…

Read More

कांकेर। परम्परागत् खेती की जगह आधुनिक खेती फायदे का सौदा साबित हो रही हैं। इससे कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत तुड़गे के गौठान में काम कर रही महिलाओें की जिन्दगी भी अब महकने लगी है। शीतला स्व-सहायता समूह की इन महिलाओं ने तुड़गे के गौठान की महज 04 डिसमिल भूमि में कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन एवं सहयोग से पहली बार गेंदा फूल के टेनिस बॉल किस्म की खेती शुरू की है। पहली बार में ही महिलाओं को अच्छा मुनाफा हो रहा है। समूह की महिलाएं औसतन 100 रुपए प्रति किलो की दर से गेंदा फूल की…

Read More

गरियाबंद। वही पाते हैं, जिंदगी में कामयाबी जो खामोशी से अपना काम कर जाते है। एक ऐसे दिव्यांग की कहानी है। जो अस्थिबाधित श्रेणी के 42 प्रतिशत दिव्यांग है, लेकिन उनके काम करने के जुनून से नहीं लगता की वो दिव्यांग है। फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम चैतरा के डिगेश्वर साहू अस्थि बाधित श्रेणी के दिव्यांग होने के बावजुद भी वह अपने जिन्दगी में कुछ कार्य कर सफल आदमी बनने के लिए प्रतिदिन पढ़ाई के साथ-साथ पत्थर पॉलीस का काम करता था। दिव्यांग डिगेश्वर अभी फनीकेश्वर नाथ कॉलेज फिंगेश्वर में बी.ए फाईनल में अध्यनरत हैं। उसे अपने बचपन से लेकर शादी…

Read More

गरियाबंद। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर (एनआईसी) एनएसएस कैम्प में शासकीय वीर सुरेंद्र साय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद के भूगोल विभाग में अध्ययनरत एम.ए द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा इंद्राणी साहू पिता श्री संतराम साहू ग्राम गोरेगांव का चयन हुआ है। यह कैम्प 18 मार्च से 24 मार्च तक विश्वविद्यालय कैंपस में आयोजित किया जा रहा है। जिसमे पूरे राज्य से चयनित स्वयं सेवक भाग लेंगे। यह चयन डॉ.एलएस गजपाल रासेयो समन्वयक, डॉ.टीएस सोनवानी जिला समन्वयक गरियाबंद के मार्गदर्शन में हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आर.के तलवारे, कार्यक्रम अधिकारी सत्यम कुमार कुम्भकार, भूगोल विभागाध्यक्ष  एस.के बंजारे एवं समस्त…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के तत्वाधान में रायपुर के जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके आयोजकों की ओर से पर पत्रकारों को पुरोधा पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया। इनमें रायपुर के अलावा बस्तर, सरगुजा, रायपुर तथा दुर्ग संभाग के पत्रकार भी सम्मानित हुए। इस अवसर पर प्रदेश में पत्रकारों के हित में छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा विधेयक संबंधी अहम निर्णय पर मुख्यमंत्री बघेल का पत्रकार कल्याण संघ की ओर से अभूतपूर्व स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा यह…

Read More

Gariaband दर्रीपारा – घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक (अभि0) केरिपुबल रेंज रायपुर संजय कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर 65 बटालियन की नवीन एफ ओ बी  ग्राम  छिन्दौला स्थित खोलापारा में  विजय कुमार सिंह कमाण्डेन्ट 65 बटालियन के नेतृत्व में सिविक एक्शन प्रोग्राम तथा चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस मौके पर  अनुभव गौड, चिकित्सा अधिकारी, जावेद अली सहायक कमा०,  एवं बटालियन के जवानों के साथ साथ खोलापारा के लगभग 120 ग्रामिणों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें ज्यादा संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्ग शामिल रहे। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को सोलर…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर सभी आयु वर्ग के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं सुलभ कराने के उद्देश्य से संचालित श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना से अब तक मरीजों को 100 करोड़ रूपए से अधिक की बचत हो चुकी है, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के जेब को बड़ी राहत मिली है। राज्य के सभी नगरीय निकायों में संचालित इस योजना के अंतर्गत प्रख्यात कंपनियों की जेनेरिक दवाएं 50 से 70 प्रतिशत कम दाम पर उपलब्ध कराई जाती है। धन्वंतरी दवा दुकानों में सर्दी, खांसी, बुखार, ब्लड प्रेशर, इन्सुलिन के साथ गंभीर बीमारियों की दवा, एंटीबायोटिक,…

Read More

गरियाबंद छुरा। ग्राम पंचायत खरखरा ब्लॉक मुख्यालय से लगे हुए गांव पंडरीपानी विशेष पिछड़ी कमार जनजाति गरीब परिवार एक भाई दो बहन जिन बच्चों के माता-पिता अब नहीं रहे बूढ़ी दादी स्कूल में खाना बनाकर तीनों बच्चों की पालन पोषण करती है माता-पिता का सहारा नहीं रहा ऐसे बच्चे की जानकारी सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला पंडरीपानीडीह बसंती साहू ने समाजसेवी को जानकारी देते ही मुलाकात करने पहुंचे इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य व समाजसेवी मनोज पटेल दादी जाती बाई कमार से मुलाकात कर चर्चा करने पर बताया मेरा तबीयत भी सही नहीं रहती लेकिन अपने नाती पोती के जीवन…

Read More

सिटी कोतवाली गरियाबंद एवं एफएसएल युनिट रायपुर व स्पेशल टीम के सदस्यों ने मिलकर सुलझाया अंधे कत्ल की गुत्थी गरियाबंद : मामला थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम केशोडार का है। जहां कल दिनांक 15.03.2023 को परसन कमार के सुने मकान से लगे हैण्ड पम्प में पानी भरने गये ग्रामिण महिलाओं को तेज दुर्गन्ध आने पर ग्राम प्रमुखों को बताया गया जिनके द्वारा जाकर देखने पर एक अज्ञात महिला का शव सड़े-गले हालत में होने की सूचना थाना सिटी कोतवाली गरियबांद को दी गई जिस पर मर्ग क्रमांक 20/203 धारा 174 दं0प्र0सं0 कायम किया गया। *प्रकरण की गंभीरता को…

Read More

छुरा – गरियाबंद जिले में पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के प्रांतिय प्रदेश पंचायत सचिव संघ ने अपनी एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। उपरोक्त संदर्भित विषयांतर्गत लेख है कि छ.ग. के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सचिव का बजट 2023-24 में शासकीय करण करने हेतु पंचायत मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया था। किन्तु बजट में पंचायत सचिव के शासकीय करण के संबंध में कोई पहल नहीं होने से छ.ग. के समस्त पंचायत सचिवों में रोष व्याप्त है। छ.ग. पंचायत सचिव संगठन के प्रांतीय बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार पंचायत सचिव के एक सूत्रीय…

Read More

गरियाबंद जिले में वर्ष 2022-23 से लागू शिल्क समग्र के शहतूत बाड़ी येाजना में फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम रावण में  नारायाण निषाद एवं परसदाकला के  शिवकुमार मल्होत्रा एवं छुरा विकाखण्ड के ग्राम खुसरूपाली में हेमनारायण गोड़ के 01-01 एकड़ निजी भूमि पर प्रति एकड़ 5500 पौधों के हिसाब से कुल 16500 शहतूत के पौधे रोपित किये गए हैं। उक्त जानकारी देते हुए सहायक संचालक रेशम  एस.के. कोल्हेकर ने बताया कि हितग्राहियों द्वारा पौधों की उचित देखभाल की जा रही है, आगामी लगभग 6-7 माह उपरांत हितग्राहियों द्वारा कृमि पालन करके मलवरी कोसा उत्पादन का कार्य प्रारंभ की जायेगी।

Read More

गरियाबंद । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवम् उपभोक्ता संरक्षण विभाग नवा रायपुर द्वारा जारी निर्देशानुसार आगामी 02 माह अप्रैल एवम् मई का चावल एक साथ अप्रैल माह में वितरित किया जावेगा। खाद्य अधिकारी श्री सुधीरचंद गुरु से मिली जानकारी अनुसार गरियाबंद जिले के सभी राशन कार्डधारियों को माह अप्रैल एवं मई 2023 की पात्रता अनुसार चावल का आवंटन एवं वितरण माह अप्रैल 2023 में किए जाने हेतु एकमुश्त खाद्यान्न भण्डारण समय पर कराये जाने का निर्देश संचालक, खाद्य ने जारी किया गया हैं। अधिकारियों को उपरोक्तानुसार खाद्यान्न के भण्डारण बाबत् आवश्यक वाहन की व्यवस्था सुरक्षित भण्डारण स्थल का चयन करने के…

Read More

Gariaband छुरा, 15 मार्च, योग्यकर्ता, इंडोनेशिया में एशियाई देशों के विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता से संबंधित राउंड टेबल कांफ्रेस विगत 10 तथा 11 मार्च 2023 को राइज कम्पनी द्वारा आयोजित की गई जिसमें एशियाई देशों से तकरीबन 50 विश्वविद्यालयों के रेक्टर, वाइस रेक्टर, कुलपति सम्मिलित हुए। छत्तीसगढ़ राज्य से आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय अकेला विश्वविद्यालय था जिसे इस कांफ्रेस में आमंत्रित किया गया। आई.एस.बी.एम. का प्रतिनिधित्व विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आनंद महलवार ने किया। इस राउंड टेबल कांफ्रेस में एशियाई देशों में स्थापित विश्वविद्यालयों के विभिन्न मानकों को विस्तारपूर्वक बताया गया तथा इन विश्वविद्यलयों के बीच फैकल्टी एवं छात्र-छात्राओं के…

Read More

रायपुर।  हरियाणा राज्य के पंचकूला में आज सम्पन्न हुई 26 वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ 11वीं बार ओवर ऑल चैम्पियन बना है। छत्तीसगढ़ ने कुल 164 मेडल जीतकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक को पछाड़ते हुए पुनः अपना प्रथम स्थान कायम रखा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ राज्य की अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वन विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में टेनिस, टेबल टेनिस, बैडमिन्टन, तैराकी, कैरम, चेस, वेटलिफ्टिंग, पावर…

Read More

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में सक्ती जिले अंतर्गत नवनिर्मित तहसील भोथिया के निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उप तहसील भोथिया का उन्नयन करते हुए तहसील का दर्जा दिया जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री को भोथिया के निवासियों ने बताया कि उप तहसील से तहसील का दर्जा दिया जाने से अब क्षेत्र के निवासियों के राजस्व सहित अन्य कार्य सुगमता से होंगे और साथ ही क्षेत्र का विकास भी अब तीव्र गति से होगा। इस अवसर पर सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े, डॉ चोलेश्वर चंद्राकर, नंदकुमार सिंह चंद्रा,…

Read More

गरियाबंद  / प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाले जनचौपाल में आज आवेदन लेकर पहुंची महिला उसके पुत्र के नाम तत्काल राशनकार्ड जारी किया गया। कलेक्टर  प्रभात मलिक ने आज जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का निराकरण करते हुए लोगों की समस्याओं का मौंके पर समाधान भी किया। आवेदन लेकर पहुंची महिला श्रीमती गिरजा साहू पति चम्पेश्वर साहू कुरूद ब्लॉक अंतर्गत ग्राम डांडेसरा की निवासी है। धमतरी जिले में इनके नाम पर प्राथमिकता राशनकार्ड जारी है। श्रीमती गिरजा अपने माता-पिता के पास गरियाबंद जिले में विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत कोपरा में निवासरत हैं। उन्होंने अपने आवेदन में गरियाबंद जिले में राशनकार्ड की…

Read More

छतीसगढ़ में दंतेशवरी मंदिर ; दंतेवाड़ा शहर में स्थितद्ध, बस्तर क्षेत्र के आदिवासियों के लिए सबसे सम्मानित स्थान में से एक है, इस तथ्य का सबसे अच्छा उदारण हैं कि आदिवासी प्राचीन काल से सनातन धर्म का एक अभिन्न अंग थे । देवी दंतेशवरी, जो छतीसगढ़ के सभी जनजातियों की पूजनीय देवता हैं, यह शक्तिपीठों में से एक है और इसे 14 वीं शताब्दी में बनाया गया था माना जाता है कि सती देवी का एक दांत यहां गिरा था, इसलिए इसका नाम दंतेवरी / दंतेवाड़ा पड़ा । ऐतिहासिक रूप से, बस्तर के केंद्र में, दंतेवाड़ा, एक विशाल अभेद्य जंगल…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 मार्च को गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 7 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 16 फरवरी से 28 फरवरी तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 25 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1.65 करोड़ रूपए और महिला समूहों को   1.14 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठान न सिर्फ अपनी सहभागिता निभा रहे हैं…

Read More

जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 59 लोगों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की समस्या संबंधी आवेदन को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण हेतु आवेदन सौंपे। साथ ही आवेदकों को उनकी समस्या का शीघ्र निराकरण का भरोसा दिलाया। जनचौपाल में ग्राम गोहरापदर के यदुनाथ कश्यप ने स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने व नवीना कश्यप ने वृद्धा पेंशन दिलाने, गरियाबंद के नवल किशोर तिवारी ने नल कनेक्शन प्रदान करने, ग्राम मरौदा की लिलेश्वरी…

Read More

गरियाबंद। जिला मुख्यालय से लगभग 11 किलोमीटर दूरी से लगे ग्राम पंचायत जोबा के आश्रित ग्राम बोहारडीही के विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के बुजुर्ग सुनाराम कमार जिस की स्थिति चलने की नहीं है, वे जमीन घसीटते हुए चलते हैं। आज तक शासन-प्रशासन इनके पास नहीं पहुंचे हैं। शासन-प्रशासन की गई महत्वपूर्ण योजनाएं राज्य व जिले में संचालित है। लेकिन इस बुजुर्ग को अभी तक इसकी जानकारी नहीं, क्योंकि इन तक कोई भी सरकारी अमला इनके पास दस्तक नहीं दी हैं। बुजुर्ग लोगों की स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए बुजुर्गों के लिए अनेकों योजनाएं संचालित है लेकिन इसका…

Read More

छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय राज्य सहकारी बैंक महासंघ (नेफ्स्काब) मुम्बई के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर व जनरल असेम्बेली की बैठक में अपेक्स बैंक छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और नेफ्स्काब के राष्ट्रीय संचालक  बैजनाथ चंद्राकर ने सुझाव दिया गया कि अन्य राज्यों में भी छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाया जाना चाहिए। केन्द्र एवं राज्य शासन को ब्याज अनुदान की राशि समितियों को समय उपलब्ध कराना चाहिए। शासकीय योजनाओं के तहत् समितियों को हुई हानि की प्रतिपूर्ति समय पर किए जाने से समिति की आर्थिक स्थिति सृदृढ़ होगी। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष  चन्द्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सहकारिता क्षेत्र के लगातार मजबूत बनाया जा…

Read More

छुरा : महिला एवं युवती के शिकायत के 24 घंटे के भीतर आरोपीगण गिरफ्तार, दो अलग-अलग छेडछाड के प्रकरणों में रिमाण्ड पर भेजा गया।जिला गरियाबंद में वर्तमान पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले द्वारा थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में तत्परता एवं संवेदनशीलता पूर्वक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया था जिसके परिपालन में थाना छुरा प्रभारी द्वारा तत्परता से महिला एवं युवती की शिकायत के 24 घंटे के भीतर ही छेड़खानी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया। थाना छुरा का है दिनांक 11.03.2023 को क्षेत्र की एक…

Read More

गरियाबंद : भारत जोड़ो पदयात्रा की तर्ज पर आज गरियाबंद विकास खंड के कोसमी गांव से हाथ से जोड़ों पद यात्रा के ब्लॉक प्रभारी युगल किशोर पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस पदअधिकारियों ने हाथ जोड़ो पदयात्रा की शुरुआत की वही ग्राम कोसमी में ब्लॉक प्रभारी युगल किशोर पांडेय व कांग्रेस पदअधिकारियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जनकल्याणकारी योजनाएं जनता से किए गए वादों को पूरा करने की प्रतिबद्धता को लोगों को बताया और ग्राम के लोगों व अंतिम व्यक्ति के घर तक पहुंच कर सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जनकारी दिया गया वही आज हाथ जोड़ों पद यात्रा…

Read More

हमें पक्का घर दे दो सरकार भुंजिया जनजाति महिलाएं महासमुंद बागबाहरा। ग्राम पंचायत बीकेबाहरा के भुंजियापारा ग्रामीणों की समस्या जानने पहुंचे समाजसेवी मनोज पटेल वहा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे सभी ने अपनी अपनी समस्या की जानकारी दी विशेष पिछड़ी भुंजिया जनजाति महिलाओं ने पक्का घर के लिए सरकार से संदेश पहुंचाने समाजसेवी से अपील किया साथ ही भूमिहीन पैसे नहीं मिल पा रहे व विधवा महिलाओं ने पेंशन नहीं मिल पाने की समस्याएं व गलियों में सौर ऊर्जा की मांग बात रखी। समाजसेवी ने कहा की आज हमारा भारत देश डिजिटल हो गया है लेकिन विशेष पिछड़ी भुंजिया जनजाति…

Read More

पाटन : सर्वप्रथम माँ शाकम्भरी की पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुवात हुआ आये हुये समस्त पदाधिकारियों, ग्राम प्रमुखों,सदस्यों की रंग गुलाल लगाकर स्वागत अभिनन्दन हुआ आत्माराम पटेल व सच्चिदानंद सूर्यवंशी को निरंतर लम्बे समय से समाज सेवा हेतु सम्मान किया गया। होली मिलन समारोह में सर्व लक्ष्मी नारायण पटेल (अध्यक्ष)पटेल समाज पाटन राज,संरक्षक  आत्माराम पटेल,गणेश पटेल, गौकरण पटेल, सचिव  डॉ शंकर पटेल,कोषाध्यक्ष रामबदन पटेल,अंकेक्षक  सच्चिदानंद सूर्यवंशी,विधायक प्रतिनिधि विनय पटेल, महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती हेमलता पटेल,रीना पटेल जानकी पटेल व गैंदलाल पटेल,महेंद्र पटेल,धनेश्वर पटेल अनिल पटेल, मनीष पटेल,पवन पटेल,योगेश पटेल,राजेंद्र पटेल,महेश पटेल,नरसिंह पटेल एवं पाटन राज से बहुतायत संख्या…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ झेरिया-गड़रिया समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को झेरिया गड़रिया-धनकर-पाल समाज की वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर झेरिया गड़रिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष  मिलन धनकर, उपाध्यक्ष तेजराम पाल, महामंत्री रामविलास धनकर,  खुमान सिंह धनकर, शिवराम पाल,  राजू पाल एवं  गोपी पाल मौजूद थे।

Read More

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में पूज्य पंचायत व शदाणी सेवा मंडल संत शदाणी नगर रायपुर के पदाधिकारियों  ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ में 63 वाँ वर्सी महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को शदाणी दरबार के वर्तमान पीठाधीश की ओर से आशीर्वाद स्वरूपा भेंट किया गया। शदाणी दरबार के प्रवक्ता नन्दलाल साहितिया ने बताया की 14 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में  पाकिस्तान के सिंध प्रांत के लगभग 300 तीर्थयात्रियों…

Read More

Gariaband  छुरा  11 मार्च, 2023: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के तहत एक मुफ्त युवा रोजगार कार्यक्रम (YEP) आज छत्तीसगढ़ में ISBM विश्वविद्यालय के छुरा परिसर में शुरू किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित अंतराल पर आईएसबीएम विश्वविद्यालय में आयोजित छात्र सहायता और प्रगति गतिविधियों का एक हिस्सा है। आईएसबीएम विश्वविद्यालय के संयुक्त रजिस्ट्रार डॉ. रानी झा ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम उन छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा जो निकट भविष्य में सक्रिय रूप से नौकरी की तलाश में होंगे। छात्रों को बिजनेस कम्युनिकेशन स्किल्स, कंप्यूटर स्किल्स, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, रिज्यूमे…

Read More

मैनपुर दर्रीपारा – जिला मुख्यालय गरियाबन्द से लगभग 50 किमी दूर अति दुर्गम, घने जंगल एवं पहाड़ से आच्छादित घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस उपमहानिरीक्षक (अभि0) केरिपुबल रेंज रायपुर  संजय कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर 65 बटालियन की नवीन एफ ओ बी ग्राम – छिन्दौला स्थित जी/ 65 कम्पनी परिसर में  विजय कुमार सिंह कमाण्डेन्ट 65 बटालियन के नेतृत्व में शनिवार  को सिविक एक्शन प्रोग्राम तथा चिकित्सा आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस मौके पर  रविन्द्र सिंह, उप० कमा० पी० वैरवनाथन, उप कमा०,  अनुभव गौड, चिकित्सा अधिकारी, जावेद अली सहायक कमा०, अनुज शर्मा ई०ई० पी0डब्लयु०डी०, डॉ०…

Read More

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी व संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत आज देवभोग विकासखंड के ग्राम चिचिया में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सम्मिलित हुए। उन्होंने शिव प्रतिमा की पूजा अर्चना कर नवनिर्मित मंदिर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनमति यादव , जनक ध्रुव, ग्राम के सरपंच श्री राजकुमार कोर्राम, यादव समाज एवं अन्य समाज के लोग बढ़ी संख्या में उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए अपने संछिप्त उद्बोधन में मुख्य अतिथि…

Read More

बिलासपुर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हुए निजी एवं शासकीय संस्थाओं को पर्यटन से लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा आज बिलासपुर में क्षेत्रीय कार्यालय सह पर्यटन सूचना केन्द्र का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव एवं अन्य अतिथियों ने प्रताप चौक स्थित राघवेन्द्र भवन में क्षेत्रीय पर्यटक सूचना केंद्र का शुभारंभ किया। पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय से बिलासपुर संभाग के मुख्य पर्यटन केंद्रों खूंटाघाट जलाशय, अचानकमार अभ्यारण्य, मल्हार, ताला, रतनपुर, हसदेव बांगों, सतरेंगा, मदकूद्वीप आदि अनेक पर्यटन स्थलों…

Read More

सिटी कोतवाली गरियाबंद एवं स्पेशल टीम की संयुक्त कार्यवाही गरियाबंद : मामला गरियाबंद के मुख्य मार्ग पर स्थित छत्तीसगढ़ ऑटो केयर हिरो शोरूम का है। दिनांक 04. 03.2023 को अज्ञात चोर के द्वारा शोरूम का ताला तोड़कर दराज में रखे 1 लाख 77 हजार रूपये नगदी तथा एक नग सीसीटीव्ही डीवीआर को चोरी कर ले जाने के सम्बंध में प्रार्थी मयुर सिद्धपुरा पिता किशोर सिद्धपुरा उम्र 34 साल निवासी लक्ष्मण चकचारी का मकान अम्बेडकर चौक गरियाबंद की रिपोर्ट पर धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिला गरियाबंद के उप…

Read More

छत्तीसगढ़ सुकमा वन विभाग द्वारा आज छापामार कार्रवाई के दौरान सुकमा वनमंडल अंतर्गत 10 लाख रूपए से अधिक मूल्य की अवैध लकड़ी की जब्ती की कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ वन अपराध प्रकरण के तहत कार्रवाई जारी है। मुख्य वनसंरक्षक मो.शाहिद से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान सुकमा के तीन विभिन्न वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नीलावरम तथा आसपास के क्षेत्रों में विभागीय टीम द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया गया। टीम में विभाग के 30 से अधिक कर्मचारियों का सक्रिय योगदान रहा। गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम तथा वनो की सुरक्षा के लिए…

Read More

Gariaband : छुरा स्थित आईएसबीएम विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को एससी एसटी के लिए मधुमक्खी पालन पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के लिए एससी एसटी वर्ग से संबंधित कुल 10 लाभार्थियों को चुना गया था। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा प्रायोजित, कार्यक्रम हनी मिशन कार्यक्रम के तहत चलाया जाता है जिसे केवीआईसी द्वारा मई 2017 में लॉन्च किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य लाभार्थियों को मधुमक्खी पालन व्यापार के कौशल के साथ सशक्त बनाना है और इस तरह से व्यवस्थित किया गया है कि लाभार्थी अपना उद्यम शुरू कर सकें, डॉ. रानी झा,संयुक्त…

Read More

गरियाबंद : जिला साहू संध महिला प्रकोष्ठ संयोजिका श्रीमती पुष्पा साहू एवं महिला प्रकोष्ठ महामंत्री श्रीमती तनु साहू ने संयुक्त रुप से बताया कि महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान अंतरराष्टीय महिला दिवस एवं होली मिलन समारोह का भब्य आयोजन दिनांक 12/03/2023 दिन रविवार को ग्राम कोपरा में आयोजित किया जायेगा उक्त कार्यक्रम में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने हेतु विभिन्न प्रकार की कुटीर उद्योग ,जैसे आचार पापङ, फिनाईल ,साबुन ,निरमा ,साङी कढाई ,हस्तशिल्प इ त्यादी का प्रदर्शनी लगाया जायेगा तथा ऐसे गृह उद्योग ,कुटीर उद्योग के माध्यम से महिलाऐ सशक्त तथा आत्म निर्भर हो जिसके लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का भी सभी…

Read More

छुरा। मुड़ागाँव में नव युवाओं ने बड़ी शांति पूर्वक होली की इस पर्व को मनाया। और पूरे प्रदेश में होली की धूम नजर आ रहा है। होलिका दहन का दिन फागुन मास की पूर्णिमा पर पड़ता है, और यह हिंदू नव वर्ष का अंतिम दिन भी होता है। रंगो का उत्सव होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक, और पारंपरिक त्यौहार है। होली आपसी प्रेम सद्भावना एवं भाईचारे का त्यौहार है। परिवार को समाज से जोड़ ने के लिए होली जैसे पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। होली उन…

Read More

छुरा मुडा़गांव(कोरासी)विकासखण्ड मुख्यलाय से 8 किलो मीटर दूरी ग्राम गिधनी में चैत्र कृष्ण पक्ष दिन मंगलवार को होलिका दहन किया गया उसके दूसरे दिन बुधवार को रंगों का पर्व होली का त्यौहार हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया और छोटे छोटे बच्चे नौजवान बुजुर्ग महिलाएं युवाओं ने गुलाल लगाकर होली के पर्व पर बधाई शुभकामनाएं दिया दी और साथ-साथ डीजे के धुन पर खूब थिरके।युवा छोटे-छोटे बच्चे गांव के लोग रंग में रंगते हुए दिखाई दिए।पूरा प्रदेशवासी भाईचारा के साथ मिल जुलकर होली उत्सव मानते आ रहा हैं इस त्योहार से हमारी संस्कृति सामाजिक समरसता मजबूत होते हैं। इस…

Read More

छुरा मुडा़गांव(कोरासी)राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस(इंटक)ब्लॉक अध्यक्ष एवं राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन एवं रंगोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।इस दौरान उन्होंने कहा कि होली का पर्व रंग बिरंगे रंगों से सराबोर खुशियों का पर्व है।पूरा प्रदेशवासी भाईचारा के साथ मिल जुलकर होली उत्सव मानते हैं इस त्योहार से हमारी सामाजिक समरसता मजबूत होती है।

Read More

Chhattisgarh डेयरी एवं पशुपालन अब घाटे का सौदा नहीं रह गया हैं। गोबर बेचकर लोग अपने बाल बच्चों की पढ़ाई एवं वर-विवाह की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। बहुत सारे लोग तो गोठान से मिली आमदनी से ही काफी जायदाद बना लिये हैं। शुरूआती आशंका के बाद हमारी गोधन न्याय योजना ने न केवल देश में बल्कि विश्व में भी काफी लोकप्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित अखिल भारतीय यादव महासभा के शताब्दी समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान श्रीकृष्ण की छायाचित्र के…

Read More

वन विभाग की छापामार कार्रवाई निरंतर जारी छत्तीसगढ़ राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत विगत दिवस कार्रवाई उपरांत अवैध कटाई तथा अतिक्रमण में संलिप्त तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।वनमंडलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा वन परिक्षेत्र रतनपुर अंतर्गत बानाबेल सर्किल के सोडाखुर्द परिसर में जांच के दौरान ग्राम सोडाखुर्द से दो आरोपियों तथा ग्राम लोहाड़िया से एक आरोपी को सागौन एवं अन्य मिश्रित प्रजातियों के वृक्षों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण करते पाया गया। इनका अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख…

Read More

गरियाबंद : मामला थाना छुरा का है जहां दिनांक 04.03.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी जयपाल सेन द्वारा अपने घर के सामने ग्राम रानीपरतेवा में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी जयपाल सेन के घर के सामने विधिवत् रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही दौरान आरोपी के…

Read More

छुरा।नगर के गोड़वाना वीरांगना रानी दुर्गावती चौक का भूमि पूजन बस स्टैंण्ड तिराहा चोंक पर आदिवासी समाज द्वारा बडे़ ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ गोंडी धर्म संस्कृति संरक्षण एवं आदिवासी समाज के तत्वधान में किया गया सर्वप्रथम विरागना रानी दुर्गावती के छायाचित्र पर पूजा अर्चना कर एवं भूमि पूजन किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से तिरुमाल राजा ओंकार शाह केंद्रीय अध्यक्ष अमात गोड़ समाज, खोमन चंद्राकर नगर पंचायत अध्यक्ष छुरा,केशरी ध्रुव जिला पंचायत सदस्य,पुरन सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष,शिव दर्शन ठाकुर राज अध्यक्ष,उमेंन्द्र सिंग सोरी,भगवान सिंह ध्रुव, कौशल सिंग ठाकुर सरपंच,पुनितराम ठाकुर,भारत ध्रुव,सुभेराम ठाकुर,खेदूराम नेताम,रामलाल,कौशिल्या ठाकुर,देश बाई ध्रुव,रतनी बाई,कुमारी…

Read More

छुरा। नगर पंचायत छुरा के बाजार परिसर में लाखों रुपए की लागत से निर्मित वाटर एटीएम मशीन अब नगर पंचायत छुरा के सीमेंट रखने का काम आ रहा है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी मशीन को ठीक कराने में ध्यान नहीं दे रहे हैं। गर्मियां शुरू हो गई हैं पर अब तक अधिकारीगण मौन धारण किए हुए है। वहीं लोग नगर के बस स्टैंड में बोरिंग से निकल रहे गंदे पानी पीने यात्री मजबूर है। शासन प्रशासन के द्वारा जनहित में करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं।वहीं इस गंभीर समस्या को दूर करने शासन से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक सदस्य…

Read More