Author: Khabar bharat 36
(Khabarbharat36)राजिम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस संगठित होने का प्रयास कर रही है। साथ ही कांग्रेस जोड़ों से अभियान चला रही है।वही इसके विपरीत कांग्रेस को राजिम विधानसभा में 300 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा, दे दिया है ,दरसल मामला तर्रा निवासी जनपद सदस्य संतोष सेन को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित करने वा कार्यवाही की बात को ले कर 300कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया ,विगत दिनों तर्रा सड़क चक्काजाम में अपने ही पार्टी के विधायक व मंत्री के खिलाफ नारे लगाने का है । आरोप, जनपद सदस्य संतोष सेन ने लगाया था मुर्दाबाद के नारे,वही जिला कांग्रेस कमेटी…
(Khabarbharat36)छुरा। गरियाबंन्द जिले के नवपदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा जी से गुलदस्ता भेंटकर मुलाकात किया गया इस मौके पर विंन्द्रानवागढ़ विधानसभा महासचिव एव वैद्यराज संघ जिला सचिव गरियाबद एव मंगधा यादव समाज जिला सहसचिव यशवंत कुमार यादव,इंटक कांग्रेस ब्लांक अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर,समाजसेवा रेखराम ध्रुव उपस्थित थे।
(Khabarbharat36) रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 18-19 सितम्बर 2023 को जी-20 देशों के कार्य समूह की बैठक का आयोजन प्रस्तावित है। बैठकों की तमाम व्यवस्थाओं के समन्वय हेतु प्रशासनिक तैयारियों के संबंध में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में गठित राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। मुख्य सचिव ने जी-20 की बैठक की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नियुक्त किए राज्य स्तरीय नोडल अधिकारियों से बैठक की व्यवस्थाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। जी-20 की बैठक से पूर्व राजधानी के महत्वपूर्ण मार्गों की साफ-सफाई, सौन्दर्यीकरण,…
(Khabarbharat36) गरियाबंद। जैतपुरी के प्रधान पाठक मिडिल स्कूल के संजय वखारिया की और प्राथमिक। शाला जैतपुरी के मोतीराम त्रिवेंद् की सेवा निवृत होने पर प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक,और हाईस्कूल आमदी के शिक्षकों द्वारा बिदाई समारोह आयोजित किया।जिसमे बच्चे,और पालक भी उपस्थित रहे। उप सरपंच लक्ष्मण ध्रुव आर एन यादव,कोमल सिंह दीवान, देवेंद्र पांडे, तारिणी दुबे, ललित तुरकाने, शिवकुमार साहू देवांतीन ध्रुव द्वारा दोनो प्रधान पाठक का पुष्प हार तथा गुलाल लगा स्वागत किया गया।पश्चात संजय वखारिया को शाल पहनाकर,श्रीफल तथावस्त्र प्रदान आर एन यादव, देवेंद्र पांडे,द्वारा किया गया। मोतीराम त्रिवेंद्र को भी शिव साहू,देवांतिन ध्रुव द्वारा शाल श्रीफल वस्त्र भेट किया…
रायपुर (khabarbharat36)। दुनिया के सबसे मंहगे आम को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। जापानी प्रजाति के आम के इस किस्म की कीमत प्रतिकिलो दो लाख 70 हजार रूपए है। जापान की मियाजकी आम की खासियत यह है कि एक ही आम में दो तरह के स्वाद मिलता है। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में लगाए गए आमों की प्रदर्शनी में 200 किस्मों के आम प्रदर्शित किए गए थे। इस प्रदर्शनी का आयोजन 17 से 19 जून तक पंजाब केसरी भवन में उद्यान विभाग और प्रकृति की ओर सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस प्रदर्शनी के मुख्य…
गरियाबद (khabarbharat36)। ग्रीष्म ऋतु के मौसम में तापमान में वृद्वि के चलते भीषण गर्मी पड़ने तथा नागरिकों को लू लगने की संभावना है। जिससे आम जन जीवन व स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिसे देखते हुए कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिलेवासियों से आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने की अपील की है। लू के लक्षण : सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आना, भूख न…
गरियाबंद (khabarbharat36)। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किये जाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर) खड़मा एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, दुल्ला को राज्य द्वारा प्रमाणीकरण किया गया था। इसके पश्चात केन्द्र सरकार की टीम के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़मा का 23 एवं 24 मार्च 2023 तथा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर दुल्ला का 06 मई 2023 को विभिन्न मापदण्डों के आधार पर आंतरिक मूल्यांकन किया गया। मूल्यांकन के पश्चात भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अस्पताल के गुणवत्ता के आधार पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खड़मा एवं हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर दुल्ला…
गरियाबंद (khabarbharat36)। लंबे समय से कार्य से अनुपस्थित रहने और शासकीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन नहीं करने के कारण जिले के दो ग्राम पंचायत सचिवों को बर्खास्त कर दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिर्रीखुर्द में पदस्थ सचिव गणेश राम वर्मा एवं ग्राम सोनासिल्ली में पदस्थ सचिव लालूराम साहू पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की गई है। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने बताया कि दोनों सचिवों पर सेवा में लगातार अनुपस्थित रहने तथा अनुशासनहीनता के कारण पूर्व में भी निलंबन की कार्यवाही गई थी। साथ ही संचयी प्रभाव से…
रायगढ़ (khabarbharat36)। घरघोड़ा मार्ग में यात्रियों से भरी एक बस यात्री आज सुबह अनियंत्रित होकर रेलवे ओवरब्रिज से जा टकराई। हादसे में कई यात्री बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि रायगढ़ से घरघोड़ा जाने निकली बस आज सुबह जैसे ही दर्रीडीपा के पास पहुंची कि अचानक बस चालक को झपकी आ गई। इसके चलते बस अनियंत्रित होकर रेलवे ओवरब्रिज से टकरा गई। हादसे में चालक केबिन में बैठे दो यात्री सीधे ओवरब्रिज के नीचे जा गिरे। वहीं बस में सवार अन्य यात्री बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद मची चीख-पुकार के बीच…
रायपुर (khabarbharat36)। प्रदेश की प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं के कर्मचारियों ने किसानों के हित को देखते हुए एक जून से जारी अपनी हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया है। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रदेश सहकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में चर्चा की। मंत्री डॉ. टेकाम ने प्रतिनिधि मंडल से किसानों के हित में ऋण, खाद, बीज आदि के वितरण को सुनिश्चित करने के लिए तत्काल हड़ताल वापिस लेने की समझाईश दी। डॉ. टेकाम ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि समितियों से संबद्ध…
चेन्नई (khabarbharat36)। तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण चेन्नई सहित छह जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1996 के बाद यह पहली बार है जब तमिलनाडु में जून के महीने में इतनी भारी बारिश हुई है। चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, वेल्लोर, रानीपेट और तिरुवल्लूर जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इन छह जिलों में रविवार रात से आंधी और भारी बारिश हो रही है, जो सोमवार सुबह भी जारी रही। मीनांबक्कम मौसम केंद्र ने सोमवार को सुबह 5.30 बजे तक 14 सेमी बारिश दर्ज की। तारामणी…
कवर्धा (khabarbharat36)। तरेगांव थाना क्षेत्र के रब्दा गांव में एक व्यक्ति ने तंबाखू मांगने और पत्नी द्वारा नहीं दिए जाने से नाराज होकर उसकी लाठी मार-मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी बुधराम बैग निवासी ग्राम रब्दा गांव में चल रहे एक सांस्कृतिक कार्यक््रम देखने गया हुआ था। रात में उसने शराब पी और सुबह करीब ४ बजे तक वह कार्यक्रम देखता रहा। इसके बाद वह तड़के अपने घर लौटा। इसके बाद उसने अपनी पत्नी बिराजोंनी बाई से तंबाखू मांगा। इस पर उसकी पत्नी ने सुबह-सुबह तंबाखू खाने…
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। (khabarbharat36) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 जून को पेण्ड्रा प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले को 44 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे।जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 1.15 बजे गौरेला विकासखण्ड के ग्राम डांइजमड़ी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां से टोनीडबरी जाकर मंदिर दर्शन के उपरांत पेण्ड्रा जायेंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 3.15 बजे पेण्ड्रा स्थित इंदिरा उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल 3.45 बजे से 4.45…
रायपुर। (khabarbharat36) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक और साहित्यकार पंडित माधवराव सप्रे की 19 जून को जयंती पर उन्हें नमन किया है। सप्रे जी को याद करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि सप्रे जी द्वारा रखी गई नींव पर ही आज छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता समृद्ध हो रही है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय और साहित्यिक चेतना को विकसित करने में भी सप्रे जी का अमूल्य योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी लेखनी ने सैकड़ों सत्याग्रहियों का मार्गदर्शन किया और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दी। सप्रे जी के रचनात्मक और मूल्यपरक लेखन ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता…
लखनऊ। (Khabarbharat36) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से अराजकता है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। स्वास्थ्य सेवाएं ध्वस्त है और बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई हैं। भीषण गर्मी और लू से आम जनता बेहाल है लेकिन भाजपा सरकार जनता को न बिजली दे पा रही है न इलाज करा पा रही है और नहीं सुरक्षा मुहैया करा रही है। गर्मी और हीटस्ट्रोक से बलिया जिला अस्पताल में 24 घंटे में 36 मौतें होना दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक घटना है। बलिया में…
कानपुर। (khabarbharat36) कर्नलगंज थाना क्षेत्र के लाल इमली मिल के पास तीन बोरियों में एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस के अनुसार, लाल इमली मिल के पास एक गली के निवासियों ने वहां तीन बोरे फेंके हुए देखे, तो पुलिस को सूचना दी। एक बोरे में कमर से नीचे का हिस्सा, जबकि दूसरे में कमर से गर्दन तक का हिस्सा और तीसरे बोरे में सिर का हिस्सा मिला। पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू की। बोरे में ब्रांडेड कपड़े भी मिले, इससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि कहीं और हत्या कर शव के टुकड़े कर बोरे…
गरियाबंद। (khabarbharat36) जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 18 मई से 15 जून 2023 तक जिला मुख्यालय गरियाबंद सहित सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में आयोजित किया गया। प्रभारी खेल अधिकारी ने बताया कि 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में विकासखण्ड मुख्यालयों एवं जिला मुख्यालय अंतर्गत कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग, योग, तीरंदाजी इत्यादि का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया गया। जिसमें जिले के लगभग 500 बालक/बालिका खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 18 मई को किया गया था,…
गरियाबंद। सहकारी समितियों के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल करने के फलस्वरूप समितियों में खाद बीज एवं अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण, इत्यादि गतिविधियां प्रभावित हुई है। वर्तमान खरीफ मौसम को देखते हुए समिति के कार्यों के संचालन के लिए सहकारी निरीक्षकों, सहकारिता विस्तार अधिकारियों, कृषि विकास अधिकारियों, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, बैंक शाखा प्रबंधक तथा पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगााकर के.सी.सी., खाद एवं बीज वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। वे सभी सहकारी समितियों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगीयों तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर के सहायता से कार्य का सम्पादन कर रहे हैं। जिन समिति प्रबंधकों द्वारा समिति का चाबी या प्रभार नहीं सौंपा…
गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए तेन्दूपत्ता प्रति मानक बोरा की राशि की दर को बढ़ाकर 4000 रूपये किया गया है। इससे जिले के 61 हजार 200 तेन्दूपत्ता तोड़ाई के कार्याे में लगे संग्राहक परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक 2500 से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रतिमानक बोरा करना ‘शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना’ लागू करने से वन आश्रित परिवारों की जिंदगी में नई रोशनी आई है। संग्राहकों को इससे अतिरिक्त लाभ हो रहा है, जिससे आय बढ़ेगी और बचत भी हो रही है। गर्मी के दिनों में…
गरियाबंद। (Khabarbharat36) लघु धान्य फसलों को बढ़ावा देने के लिए शासन द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है, जिसका असर अब जिले के किसानों के खेतों में दिखायी देने लगा है। कुछ वर्षाे पूर्व किसान अधिकांश रकबे पर धान की फसल लिया करते थे, लेकिन अब वे सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर अन्य फसलों की ओर भी आगे आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है जहां कोदो, कुटकी और रागी सहित अन्य मिलेट्स फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी और इसके वैल्यू एडिशन का काम भी किया जा रहा है। किसानों को नकदी फसल लेने…
भीषण गर्मी लू से 27 लोगों की मौत पटना। बिहार में प्रचंड लू के कारण कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अधिकांश स्थानों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। लू के कारण भोजपुर जिले में छह, रोहतास, बांका और अरवल में चार-चार, औरंगाबाद में तीन, नालंदा, जमुई, जहानाबाद, भागलपुर, गया और पटना में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शेखपुरा 45.1 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा।मौसम विभाग ने अगले…
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 शिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह शिकारी गुलेलबाज दुर्लभ इंद्रधनुषी गिलहरी का शिकार कर लौट रहे थे। पकड़े गए शिकारियों के पास से गिलहारी का कच्चा मांस व शिकार के लिए इस्तेमाल गुलेल सहित अन्य सामान बरामद किया गया। दरअसल यह शिकारी गिरहरी का मांस खाने के लिए उसका शिकार करते थे। शिकारियों 8 से ज्यादा इंद्रधनुषी गिलहरियों को शिकार किया।मुख्यत: केरल और तमिलनाडु में पाई जाने वाली इंद्रधनुषी गिलहरी (इंडियन जायंट गिलहरी) सीतानदी- उदंती अभ्यारण्य के धमतरी स्थित जंगल में भी है। यह…
लखनऊ। यूपी में माफिया डॉन की चार पत्नियों ने पुलिस को महिनों से छका रखा है। इन पकड़ने का पुलिस का हर प्रयास असफल साबित हो रहा है। चारों को विभिन्न आपराधिक मामलों में साजिशकर्ता के रूप में नामित किया गया है। मारे गए अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन (51) पुलिस की सूची में सबसे वांछित महिला है। शाइस्ता 24 फरवरी से फरार है, जब राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने दावा किया कि शाइस्ता हत्या के पीछे का मास्टरमाइंड थी, और उसने शूटरों को पैसे…
रायपुर। डीडी नगर पुलिस ने विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करने वाले आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर का रहने वाला अलोक शर्मा 16 जून को शाम करीबन 6.30 बजे डी.डी.नगर क्षेत्र अंतर्गत पासपोर्ट ऑफिस के पीछे स्थित गार्डन में घूमने गया था। जहां से वह घर वापस आ रहा था इसी दौरान गार्डन में उपस्थित एक अज्ञात व्यक्ति ने आलोक को रोका तथा कहा कि तुम्हारा विडियों बना लिया हूं तथा विडियो को एडिट कर वायरल कर दूंगा। और अगर बचना है तो मुझे 50 हजार रूपये…
मॉस्को। रूस और यूक्रेन युद्ध को एक साल से अधिक का वक्त बीत चुका है लेकिन अब लगता है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही जंग को खत्म करने के मूड में हैं। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन से जंग के बीच अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की धमकी के बीच रूस का पहला परमाणु हथियार बेलारूस पहुंच चुका है। सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच की मेजबानी करते समय रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि हथियारों का पहला जत्था बेलारूस भेज चुके हैं। वहीं, बचे हुए हथियारों को गर्मी के अंत तक पहुंचा दिया जाएगा।…
अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक घर में गोली लगने और आग लगने के बाद तीन बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। यह घटना बीती रात नौ बजे हुई। पुलिस अधिकारियों ने घर में हुई गोलीबारी का जवाब दिया, लेकिन घर में आग लग गई। बंदूक की गोली घायल एक अन्य व्यक्ति चट्टानुगा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैरियन काउंटी शेरिफ बो बर्नेट ने समाचार आउटलेट को बताया कि घरेलू कलह के कारण यह घटना हुई। मृतकों के शवों को ऑटोप्सी के लिए टेनेसी की राजधानी नैशविले…
जयपुर। राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने शनिवार देर शाम दो अलग-अलग आदेश जारी करके भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 11 अफसरों के तबादले कर दिए। इनमें 3 आईपीएस वे भी शामिल हैं जिन्हें हाल ही नव घोषित जिलों में बतौर विशेषाधिकारी लगाया गया था। कार्मिक विभाग से जारी आदेश के मुताबिक एडीजी जेल मालिनी अग्रवाल को अब एडीजी पुलिस ट्रेनिंग लगाया गया है। जबकि एडीजी सचिन मित्तल को भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के साथ-साथ साइबर क्राइम का भी जिम्मा सौंपा है। इधऱ, एडीजी विजय कुमार सिंह (वीके सिंह) से अब साइबर क्राइम भी ले लिया गया है। उनके पास…
नई दिल्ली। भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर जाएगी जहां टेस्ट के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। इस टेस्ट सीरीज के साथ ही टीम इंडिया अपनी अगले टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल की शुरुआत करेगी, लेकिन इस दौरे पर हो सकता है कि रोहित शर्मा कुछ मैचों में न दिखें। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रोहित को इस दौरे पर कुछ मैचों में आराम दिया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार रोहित आईपीएल और टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान थके हुए लग थे ऐसे में चयनकर्ता चाहते हैं कि वह कुछ मैचों के लिए आराम करें, इसलिए उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर कुछ…
कोंडागांव जिले के फरसगांव में नीलगिरी बल्ली से छिलका निकालते समय मशीन में साड़ी फंसने से एक युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बोरगांव में नीलगिरी बल्ली से छिलका निकालने का काम किया जा रहा था। तभी अचानक ट्रैक्टर और नीलगिरी छिलका निकालने वाली मशीन के बीच में लगे साफ्ट में जिला नवरंगपुर (ओडिशा) निवासी युवती संजुका नेताम (19 वर्ष) पिता स्व.चैत राम नेताम की साड़ी फंस गई, जिसके चलते युवती को गले, दोनों पैर, और सीने में गंभीर चोट आई और युवती की मौके पर ही मौत हो गई। संजुका नेताम मध्य बोरगांव निवासी नरोतम मण्डल…
कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र में एक बेटी ने अपने भाई के द्वारा अपने पिता की पीट पीटकर हत्या करने तथा रिश्तेदारों और ग्रामीणों को हार्ट अटैक से मौत बताकर पिता का अंतिम संस्कार कर देने का आरोप लगाया है। मृतक की बेटी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस ने कब्र से लाश बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना गत 7 जून की है। कोरर थानाक्षेत्र में रहने वाले बजरूराम पटेल (65 वर्ष) की अचानक मौत हो गई। जिसके बाद उसके बेटे सुनील…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा छत्तीसगढ़ का कोसरिया मरार-पटेल समाज एक मेहनत कश समाज है। जिसमें महिलाएं भी पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी बाड़ी में दिन-रात परिश्रम करती हैं। समाज में समानता का भाव है, पुरूषों के साथ महिलाओं को भी समानता का दर्जा है। यह समाज के प्रगतिशील होने की निशानी है। उन्होंने कहा कि आज किसी भी समाज की प्रगति के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। इस समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के हित में, रोजगार के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, समाज सुधार के क्षेत्र में काम…
कोरबा जिले में शाम के वक्त एक युवक उसके भाई मां और 3 अन्य परिचितों पर घर में घुसकर हत्या का प्रयास और लूटपाट की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगा हैं। जिसके तहत कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी इस मामले में पुलिस के द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस सहायता केंद्र चैतमा में प्रार्थी रघुनाथ प्रसाद यादव पिता मंगलू यादव 46 वर्ष निवासी लीमपानी, चैतमा थाना पाली ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 11 जून की रात्रि लगभग 7.30 बजे अपनी पत्नी शांति एवं पुत्र ईश्वर के साथ खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। उसी…
जिले के वनांचल क्षेत्र की आदिवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को आवेदन देकर अपने मृत पति को न्याय दिलाने की मांग की है। शिकायत पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार कोरबा जिला के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बताती में अंबिका बाई अपने तीन बच्चों के साथ निवास करती हैं। अंबिका बाई ने बताया कि उसका पति देवसिंह कंवर 13 जनवरी 2023 की रात ग्राम कमरन गौरा कार्यक्रम देखने गया था। 14 तारीख की सुबह 4 से 5 बजे के बीच ग्राम बताती निवासी दीलिप सिंह कंवर के साथ गौरा कार्यक्रम देख कर उसके घर आ गया। देवसिंह…
https://youtu.be/9Ix3K7KuOow गरियाबंद। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी,प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा , सह-प्रभारी इकबाल ग्रेवार, श्रीमती प्रियंका सारसर जी एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष गौरव मिश्रा बिंद्रानवागढ़ विधानसभा अध्यक्ष अमृत पटेल के नेतृत्व मे जननायक राहुल गांधी जी को जन्मदिन के अवसर पर स्वरूप समस्त दिनांक 16 जून 2023 से 19 जून 2023 तक राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा* के संदेश एवं मोदी सरकार की कुनीतियों ,बढ़ती बेरोजगारी ,महंगाई जैसे तमाम मुद्दों को लेकर विधानसभा स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा की आज शुरुवात हुई बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के ग्राम कोसमी से आमदी तक…
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के द्वारा गांजा नष्टीकरण के संबंध में निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरियाबंद अमित तुकाराम कांबले के द्वारा डीसीबी/डीसीआरबी प्रभारी सउनि टुकनलाल नवरत्न को नामांकित कर जिले के कुल 21 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थ गांजा के कुल 340.970 कि. ग्रा. मात्रा को नारकोटिक डिस्पोजल केन्द्र निको जायसवाल कंपनी सांकरा रायपुर में नष्टीकरण हेतु भेजा गया । ड्रग्स डिस्पोजल समिति के समक्ष गरियाबंद जिले से थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद के 06 प्रकरण, थाना मैनपुर के 11 प्रकरण, थाना राजिम के 01, थाना फिंगेश्वर के 01, थाना देवभोग…
जिले के वनांचल क्षेत्र की आदिवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को आवेदन देकर अपने मृत पति को न्याय दिलाने की मांग की है। शिकायत पत्र में दिए गए विवरण के अनुसार कोरबा जिला के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बताती में अंबिका बाई अपने तीन बच्चों के साथ निवास करती हैं। अंबिका बाई ने बताया कि उसका पति देवसिंह कंवर 13 जनवरी 2023 की रात ग्राम कमरन गौरा कार्यक्रम देखने गया था। 14 तारीख की सुबह 4 से 5 बजे के बीच ग्राम बताती निवासी दीलिप सिंह कंवर के साथ गौरा कार्यक्रम देख कर उसके घर आ गया। देवसिंह…
गरियाबंद जिले के हिराबतर एक ओर जंगल की कमी तो दुसरी तरफ भीषण गर्मी में पानी की तलाश में जंगली जानवर रिहाइशी इलाके में घुसने लगे हैं। लगातार वन अधिकार पट्टा पाने की होड़ में अंचल में जंगलों की कटाई और अवैध रूप से जेसीबी मशीन से रातों रात खेत बनाई लोग करने में लगे हैं जिससे जंगली जानवर रिहाइशी इलाके में घुसने लगे हैं। इसी क्रम में छुरा वन परिक्षेत्र के ग्राम हीराबतर में बस्ती से लगे छिंद तालाब में दिन में पानी की तलाश में एक भालू पहुंच गया। जहां पर ग्रामीण सुबह शाम तालाब में नहाने…
apradh : राजधानी रायपुर के शिवानंद नगर में दो लोगों द्वारा डंडे और पत्थर से पीट-पीटकर एक कुत्ते की बेरहमी से हत्या करने वाले दो लोगों पर खमतराई थाने में अपराध दर्ज किया गया। हैमिली जानकारी के अनुसार खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवानंद नगर सेक्टर-1 के मोहल्ले की रहवासी ललिता चौधरी ने खमतराई थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि विगत 6 साल सेे मोहल्ले में एक कुतिया आती थी। जिसका नाम भुरी रखा गया था। जिसे वह खाना खिलाती थी और उसका देखभाल करती थी। किेंतु मोहल्ले के कुछ रहवासी चिन्नी राव और निर्मल…
Fraud : रायपुर पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल विडियो के आधार पर वनरक्षक भर्ती के लिए बेरोजगारें से रकम की मांग करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला ने नौकरी लगाने के नाम पर तीन लोगों से साढ़े चार लाख रूपए की वसूली की थी। मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र रायपुर छ.ग. में वन परिक्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत साधेलाल बंजारे ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्तमान में पूरे छ.ग. राज्य में वन विभाग में शासन द्वारा सीधी भर्ती के तहत वन रक्षको की भर्ती प्रकिया से सबंधित शारीरिक परीक्षण का क्रियान्वयन किया…
20 जून तक प्रस्तुत करना होगा प्रमाण पत्र शिक्षक खबर : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती 2023 के अंतर्गत सहायक शिक्षक, शिक्षक एवं व्याख्याता की भर्ती प्रक्रियाधीन है। इस संबंध में 4 मई 2023 को विज्ञापन जारी किया गया था। इस भर्ती में राज्य शासन ने अतिथि शिक्षकों को बोनस अंक दिए जाने का निर्णय लिया है। निकट भविष्य में इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इस संबंध में सभी अतिथि शिक्षकों को सूचित किया है कि वे 20 जून 2023 तक कार्यालयीन समय में बोनस अंक हेतु अपना प्रमाण…
छत्तीसगढ़ न्यूज : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए रोजगार और आय के साधन उपलब्ध कराने के लिए गांव के गौठानों को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है जहां विभिन्न आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। योजना के तहत प्रथम चरण में प्रत्येक विकासखण्ड में दो गौठानों का चयन किया गया है ग्रामीण आजीविका पार्क में ग्रामीणों को आजीविका संवर्धन के लिए शासन की ओर से मूलभूत सुविधाएं, आधारभूत संचरना जैसे आंतरिक सड़क, विद्युत, जल एवं नाली व्यवस्था, वर्कशेड, भण्डारण, प्रशिक्षण, मार्केटिंग सपोर्ट, तकनीकी मार्गदर्शन इत्यादि उपलब्ध कराए…
CGNEWS : रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल से शुरू की गई बेरोजगारी भत्ता योजना एक सुखद सहारा बनी है। प्रदेश के ऐसे युवा जिनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने की वजह से उन्हें प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी सहित अन्य खर्चे उठाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है, इस योजना के तहत मिली राशि से वे अपनी जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं। यह योजना अनेक युवाओं के भविष्य को एक नया आयाम देने में सहायक बन गया है। मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत चैनपुर में रहने वाली सुश्री मीनू चौरसिया भी एक…
रसेला।ग्राम पंचायत कुडेरादादर के शिव तालाब में 15 वे वित्त जिला पंचायत विकास योजना अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य श्री मती केशरी नोहर धुव के अनुशंसा पर निर्मला घाट की स्वीकृति हुआ है।जिसके भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती केशरी नोहर धुव जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद अध्यक्षता श्रीमती कामिनी नेताम सरपंच विशेष अतिथि देवेन्द्र अग्रवाल पंच, श्रीमती खिलन अग्रवाल उप सरपंच,दुलारी बाई पंच,हुमनलाल,जीतेन्द्र धु्व पंच नारायण ठाकुर पूर्व सरपंच, बिरेन्द धु्व,सेवक राम साहू,कृष्णा साहू,झंवर अग्रवाल,सचिव दामोदर सोरी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
गरियाबंद इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य ने किया प्रेरित छुरा। गरियाबंद जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के मरीजों को ब्लड उपलब्ध कराकर जान बचाने लगातार प्रयास कर रहे जिले के इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी संरक्षक सदस्य समाजसेवी मनोज पटेल जिनके प्रेरणा से रक्तदान करने काफी लोग आगे आने लगे कोरोना काल से चलाया जा रहा रक्तदान जागरूकता अभियान निरंतर जारी है समाजसेवी मनोज पटेल इस अभियान को अपने जीवन का उद्देश्य बना चुके हैं मरीजों की जानकारी मिलते ही रोशन देवांगन छुरा व गंगाराम पटेल खरखरा दोनों ने मरीजों को किया रक्तदान।
हर विकासखंड मुख्यालय में बनेगा मॉडल जैत खाम रायपुर। हर विकासखंड मुख्यालय में मॉडल जैत खाम स्थापित होगा। इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सन्त महात्माओं के बताए मार्ग पर चल कर जनता के हित में लगातार काम कर रही है। यहां की सांस्कृतिक परम्परा को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उनके बताए गए मार्ग को आत्मसात कर हम जीवन…
राजिम। छत्तीसगढ़ मरार पटेल समाज के तत्कालिक प्रदेश राजेन्द्र नायक पटेल, नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तेजराम पटेल के प्रथम राजिम नगर आगमन पर राजिम राज गरियाबंद जिला की ओर से भव्य स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि राजिम राज गरियाबंद जिला के विशेष कार्यकारणी बैठक में स्वागत सम्मान अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे राजिम राज , रायपुर राज, खोल्हा राज , भाठी राज के पदाधिकारी उपस्थित हुये। उक्त अवसर पर प्रदेश पदाधिकारी शाकाम्भरी आयोग के सदस्य पवन पटेल, रामेश्वर पटेल, शंकर पटेल, शिवनारायण पटेल, शेखर पटेल, कुमार पटेल , सहित राजिम…
मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है। जीवन साथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा व त्याग से आत्म सन्तुष्टी मिलेगी। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। व्यस्त रहने के बाद भी खुद के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा। वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)आज मनोरंजन का लाभ उठाएँ, परिजनों के साथ समय आनंद पूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने…
राजधानी रायपुर पुलिस को दो अलग अलग स्थानों मे अवैध रूप से गांजे रखे हुए मिले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से 20 किलोग्राम से ज्यादा गांजा बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत पचपेड़ी नाका ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा…
छुरा। प्रतिवर्ष की शांति इस वर्ष भी नगर में निकलने वाले महाप्रभुफ भगवान जगन्नाथ भैया बलभद्र एवं बहन सुभद्रा जी की रथयात्रा 20 जून मंगलवार के लिए तैयारी 15 दिवस पूर्व से प्रारंभ हो चुकी है 15 फीट ऊंची विशाल रथ पर निकलने वाली रथयात्रा में क्षेत्र के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त नगर में पहुंचते मैं व हरिबोल के जयघोष के साथ रथ खींचते है रथ यात्रा की तैयारी में पहियों की मरम्मत,धुलाई, साफ सफाई, रंग रोगन, आसन की धुलाई एवं मरम्मत की जा रही है साथ ही रथ की सजावट के लिए फूलों…
गरियाबंद जिले के राजस्व विभाग, जिला प्रशासन, भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद में सहायक ग्रेड-03, स्टेनोटाईपिस्ट, वाहन चालक, चतुर्थ श्रेणी (भृत्य / प्रोसेस सर्वर, अर्दली, चौकीदार, फर्राश, स्वीपर के नियमित रिक्त पदों पर भर्ती की जायेगी। कार्यालय कलेक्टर से मिली जानकारी अनुसार निर्धारित योग्यताधारी अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन 01 जून से 15 जून 2023 तक आमंत्रित किया गया था, जिसे वृद्धि करते हुए 18 जून 2023 तक निर्धारित की गई है। उक्त सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन तथा अधिक जानकारी के लिए गरियाबंद जिले के वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट गरियाबंद डॉट इन का अवलोकन कर सकते हैं।

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..