Author: Khabar bharat 36

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बधेल आज जिला मुख्यालय दुर्ग में केंद्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के तत्वाधान में आयोजित रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रानी दुर्गावती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने समाज के अध्यक्ष द्वारा की गई मांगों का जिक्र करते हुए गोण्डवाना भवन दुर्ग में डोम बनाने के लिए 50 लाख रूपए की राशि की घोषणा की। मुख्यमंत्री बघेल ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि जो समाज अपने अतीत की जानकारी नहीं रखता वह विकास से दूर हो जाता है। आज आदिवासी…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ उठाया। उन्होंने अपने पोते का आधार कार्ड बनवाने के लिए मितान के टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल कर आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। जिसके बाद मुख्यमंत्री के घर मितान प्रतिनिधि जरूरी प्रक्रिया करने पहुंचे और पोते का आधार कार्ड के लिए पंजीयन किया। मुख्यमंत्री ने सुविधा मिलने से संतोष जताया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए घर बैठे प्रमाण पत्र तथा आवश्यक शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए प्रदेश की 14 नगरनिगमों में लागू ‘‘मुख्यमंत्री मितान योजना‘‘ का विस्तार करते…

Read More

बेमेतरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शनिवार को बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कन्हेरा में चंद्रनाहंू कुर्मी क्षत्रिय समाज के एक दिवसीय 52वें केंद्रीय महाअधिवेशन में शामिल हुए। समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री का पगड़ी पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कुर्मी समाज प्रारंभ से ही खेती किसानी से जुड़ा हुआ है। प्रदेश के अधिकांश लोग कृषि कार्य पर निर्भर है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा कृषकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज डॉ. खूबचंद बघेल, श्री चंदूलाल चंद्राकर और अन्य पूर्वजों का सपना…

Read More

तेंदुआ खाल के साथ चार तस्कर गिरफ्तार 6,50,000 रूपये का तेंदुआ खाल एवं दो मोटर सायकल जप्त छुरा। पुलिस की सक्रियता से फिर मिली सफलता, वन्य प्राणी तेंदुआ खाल बेचने की फिराक में निकले चार तस्करों को गिरफ्तार कर तेंदुआ खाल जप्त किया गया है। छुरा पुलिस को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम मोंगरा तरफ से चार लोग दो मोटर सायकल सीजी 04 एनजेड 8516 नीला काला रंग, सीजी 06 जीएक्स 9575 टीव्ही स्पोर्ट में वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल को एक सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरी में भरकर ग्राहक की तलाश करते हुये कोसमबुडा तिराहा के तरफ आ…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में ग्राम सुराजी योजना के तहत स्थापित किए गए गौठान अब आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सशक्तीकरण का पर्याय बन गए  हैं । गौठानों में संचालित मल्टी एक्टिविटी से रोजगार के साधन और अवसर तो बढ़ ही रहे हैं साथ ही महिलाएं अब गांव में ही रहकर अपने आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही है। ग्रामीण महिलाएं अब घर की कामकाज तक ही सीमित नहीं है बल्कि आय के साधन जुटाकर परिवार की देखरेख और आर्थिक स्वावलंबन में भरपूर मदद कर रही है। राज्य सरकार की ग्राम सुराजी योजना के तहत गांव गांव में बने…

Read More

द्विपक्षीय चर्चा में नगर के विकास के लिए मिलकर काम करने दिलाया भरोसा गरियाबंद। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने शुक्रवार को जिले के नव पदस्थ कलेक्टर आकाश छिकारा से सौजन्य मुलाकात की। मेमन ने गुलदस्ता भेंट कर नगर की ओर से उनका स्वागत भी किया। इस दौरान जिले के नए कलेक्टर छिकारा और पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के बीच नगर के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई। नगर पालिका अध्यक्ष मेमन ने उन्हें नगर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्हें शासन प्रशासन से स्वीकृत और प्रस्तावित कार्यों के बारे में बताया साथ ही…

Read More

गरियाबंद वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती विनोदिनी मिश्र के द्वारा लिखित बाल कथा संग्रह “सुनहरा कमल “का विमोचन दिनांक 24.06.2023 दिन शनिवार को आयोजित है। स्थानीय वन विभाग के आक्शन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में विवेक कृष्ण तनखा, राज्य सभा सदस्य आचार्य प्रमोद कृष्णम्, अध्यात्मीक गुरू  सतीश चंद वर्मा जी, एडोवोकेट जनरल छत्तीसगढ़ हाई कोट एवं माननीय सत्यनारायण शर्मा जी, विधायक, एवं उपाध्यक्ष भारत स्काउटस् एवं गाईडस् के हाथो विमोचन होगा। दिनांक 24.06.2023 को 3.30 बजे अतिथीगणो का गरियाबंद आगमन होगा l अधिवक्ता संघ की ओर से नरेन्द्र देवांगन अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ गरियाबंद ने जानकारी बताया की विनोदनी मिश्रा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिजों से वर्ष 2022-23 में 12,941 करोड़ रूपये का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है। यह राशि वर्ष 2021-22 की तुलना में 636 करोड़ रूपए अधिक है। वर्ष 2021-22 में कुल खनिज राजस्व 12,305 करोड़ रूपए प्राप्त हुआ था। वर्ष 2017-18 में खनिज राजस्व आय लगभग 4911 करोड़ रूपये थी, जिसकी तुलना में वर्ष 2022-23 में खनिज राजस्व आय ढाई गुना से ज्यादा है।  खनिज साधन विभाग के विशेष सचिव जे.पी. मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित जिला खनि अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। विशेष सचिव मौर्य ने बताया कि खनिज साधन विभाग द्वारा बहुमूल्य…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने कल देवभोग विकासखण्ड के विभिन्न स्थलों पर जाकर निर्माण कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने स्वामी आत्मानंद स्कूल देवभोग पहुंचकर विभिन्न कक्षाओं सहित पुस्तकालय, कम्प्यूटर लैब, कैमेस्ट्री लैब का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के बैठक व्यवस्था की जानकारी ली। इसके अलावा शिक्षकों से चर्चा कर विद्यार्थियों को अच्छे से पढ़ाई कराने के निर्देश दिये। इसे उपरांत उन्होंने सेंधमुड़ा पुल एवं कुम्हडइऱ्कला पुल के निर्माण कार्यो का जायजा लिया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि पर पुल का निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिये, जिससे लोगों को आवामन में सुविधा हो। देवभोग स्थित वन संसाधन केन्द्र…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने सुश्री पूजा बंसल को नवीन पदस्थापना स्थल में कार्यभार करने हेतु 20 जून 2023 को भारमुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब संयुक्त कलेक्टर  धनंजय कुमार नेताम को राजिम के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का प्रभार सौंपा है। बता दे कि नेताम राज्य प्रशासनिक सेवा 2016 बैच के अधिकारी है।

Read More

प्रभारी मंत्री भगत एवं विधायक शुक्ल ने नवदम्पतियों को दिया आशीर्वाद गरियाबंद जिला मुख्यालय के इन्डोर स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना अंतर्गत जिले के 43 बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ। सभी जोड़ों का धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल जिले के प्रभारी मंत्री एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। राज्य शासन द्वारा इस वर्ष से योजना अंतर्गत सहायता राशि को 25 हजार रूपये से…

Read More

बलौदाबाजार। घरेलू कामों में व्यस्त रहने वाली कई महिलाएं सफलता की नई इबारतें लिख रहीं है। इनमें बलौदाबाजार भाटापारा जिले के विकासखण्ड भाटापारा के ग्राम गुडेलिया एवं विकासखंड पलारी के ग्राम गिर्रा की महिलाएं भी शामिल हैं। जो पेवर ब्लॉक बनाकर अपनी राह मजबूत बना रही है। जिलें में इस तरह पहली बार महिलाएं पेवर ब्लॉक बनाने का काम रही है। इसकी मांग इतनी है की पूर्ति करना मुश्किल हो जा रही हैं। आदर्श ग्राम गुड़ेलिया में नारी शक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं द्वारा पेवर ब्लॉक बनाने का कार्य किया जा रहा है। ग्राम संगठन समूह की सदस्य संतोषी ध्रुव…

Read More

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और करीब पांच लाख लोग इसकी चपेट में हैं. बाढ़ की वजह से एक व्यक्ति की जान जा चुकी है. अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मपुत्र समेत राज्य की प्रमुख नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन भारी बारिश का अनुमान जताया है जिससे जलस्तर और बढऩे की आशंका है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की रिपोर्ट के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम तक बाढ़ से 4.95 लाख लोग प्रभावित थे. उदलगुरी जिले के तामुलपुर में…

Read More

श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को 4 आतंकवादियों को मार गिराया और घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में माछिल सेक्टर के काला जंगल में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई. कश्मीर जोन पुलिस ने ट्वीट किया, पीओजेके (पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर) से हमारी सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे चार आतंकवादी थलसेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर के काला जंगल में मारे गए। सुरक्षा बलों ने पिछले शुक्रवार को भी केरन सेक्टर के जुमागुंड क्षेत्र में पांच…

Read More

रायपुर।  लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं विभाग ने मानसून के छत्तीसगढ़ प्रवेश की अधिकारिक घोषणा भी कर दी है। मौसम विभाग ने मानसून आगमन की घोषणा करते हुए बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने आज दिनांक 23 जून को बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा इस समय रत्नागिरी, बीजापुर निजामाबाद, दुर्ग, डॉल्टनगंज, बक्सर और सिद्धार्थ नगर में है। मानसून के तेजी से आगे…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के सभी विधानसभाओं के दौरे कर रहे हैं। मनेंद्रगढ़ विधानसभा में भेंट मुलाकात के दौरान तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली आठ साल की नन्हीं बच्ची वर्षा मिश्रा अपने परिजनों के साथ मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने वर्षा को अपने पास बुलाया और उनके परिजनों से बात की। वर्षा के पिता मुकेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो श्रवण  बाधित है और उसे इलाज की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री बघेल ने तत्काल ही वर्षा के उचित इलाज कराने का निर्देश दिया था। हल्दीबाड़ी, चिरमिरी की रहने वाली वर्षा के इलाज के लिए…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की नवाचारी पहल रीपा की स्थापना से लघु उद्यम को बढ़ावा मिल रहा है और अधोसंरचना के निर्माण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति मिली है। रीपा जहां ग्रामीणों के लिए आजीविका का केन्द्र बना है। वहीं उद्योगों के विकास और व्यवसाय को विस्तार देने में भी मद्दगार साबित हो रही है। ग्रामीण युवा उद्यमी रोजगार प्राप्त कर गांव के आर्थिक विकास में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। रीपा से आए बड़े बदलाव से युवा उत्साहित है और शासन की इस पहल की सराहना भी कर रहे हैं। कोरबा जिले के ग्राम चिर्रा में स्थापित रीपा से यहां…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वनांचलों के नालों में कैम्पा मद से किए जा रहे भू-जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों से नालों को पुनर्जीवित करने में अच्छी सफलता मिली है। अब नालों में वर्षभर पानी रहने से यहां के रहवासियों को सिंचाई की सुविधा मिलने लगी है। जिससे यहां खेती-किसानी और मछलीपालन जैसी गतिविधियों में वृद्धि हो रही है। स्थानीय निवासियों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। सिंचाई सुविधा वाले वनांचलों के किसान भी अब खरीफ और रबी फसलों के साथ-साथ सब्जियों का उत्पादन करने लगे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर वन क्षेत्रों में प्रारंभ किए गए…

Read More

क्षेत्रीय सांसद चुन्नीलाल साहू हुए शामिल छुरा। महाप्रभु भगवान जगन्नाथ भैया बलभद्र और मैया सुभद्रा की रथयात्रा प्रति वर्ष की भांति मानस मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण शामिल हुए इससे पूर्व प्रातः 10:00 बजे मानस मंदिर में पुजारी योगेश पांडेय द्वारा छुरा राजघराने के राजा यशपेन्द्र शाह की उपस्थिति एवं मानस मंदिर के पदाधिकारियों तथा सदस्यों की उपस्थिति में भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई पश्चात रथ को फूलों की लड़ियों से सजाया गया जनरेटर के माध्यम से लाइट डेकोरेशन किया गया शाम…

Read More

गरियाबंद दर्रीपारा। दर्रीपारा सहित अंचल के विभिन्न गांवों में गुरुवार को माता पहुंचानी का लोक पर्व मनाया गया।लोगों ने इसे पारंपरिक तरीके व उत्साह के साथ मनाया। इसे जुड़वास भी कहा जाता है। लोगो ने बताया कि इस पर्व में ग्रामीण नए नए वस्त्र पहनकर शीतला मंदिर में इकट्ठा होते है।माता शीतला की पूजा अर्चना कर नीम की पत्ती, हल्दी,दही आदि से स्नान कराते हैं। इस पूजा का उद्देश्य बरसात में गांवों में फैलने वाले माता (चेचक) से बचाव है। इसके अलावा विभिन्न बरसाती बीमारियों से रोकथाम भी है।यह पर्व गुरुवार या सोमवार को ही संपन्न होता है।क्योंकि इस दिन…

Read More

अस्पताल, ऑगनबाड़ी, सड़क निर्माण, गौठान आदि का किया निरीक्षण गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने मैनपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर विकास कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने छिंदौला कुकरार मार्ग में बन रहे सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि पर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिये। इसके उपरांत उन्होंने गौरघाट के ऑगनबाड़ी केन्द्र पहुंचकर गर्भवती माताओं एवं बच्चों से मुलाकात कर गर्भवती माताओं को दिये जा रहे गर्म भोजन की जानकारी ली। तथा बच्चों को दुलारते हुए उनसे बातचीत कर उनका नाम पूछा और उन्हें टॉफियां दी। कलेक्टर ने ऑगनबाड़ी में उपस्थिति पंजी…

Read More

गरियाबंद। प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी व संस्कृति मंत्री तथा गरियाबंद जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत शुक्रवार 23 जून 2023 को गरियाबंद आयेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के प्रभारी मंत्री श्री भगत 23 जून को हेलीकॉप्टर से दोपहर 12ः30 बजे नवीन पुलिस ग्राउण्ड गरियाबंद पहुंचेंगे। उसके उपरांत वे दोपहर  12ः35 बजे गरियाबंद के विश्राम गृह पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री भगत दोपहर 01ः05 बजे विश्राम गृह गरियाबंद से इंडोर स्टेडियम प्रस्थान करेंगे तथा वे यहां आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगे।…

Read More

जिले के किसान 13 हजार से अधिक वृक्षों में वैज्ञानिक पद्धति से कर रहे लाख की खेती Gariyaband : राज्य शासन द्वारा लाख उत्पादन को भी खेती का दर्जा दिये जाने के फलस्वरूप गरियाबंद जिले के किसान लाख उत्पादन कर अधिक मुनाफा अर्जित करने की ओर अग्रसर है। गरियाबंद वन मण्डल अंतर्गत लाख की खेती को बढ़ावा देने के लिए चार क्लस्टरों का चयन किया गया है। चयनित क्लस्टरों में किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से लाख की खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत 761 किसान प्रशिक्षण पाकर 8243 कुसुम वृक्ष और 4849 बेर वृक्षों में लाख…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिले में अवैध रेत खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में  अवैध रेत परिवहन करते पाये जाने पर अलग अलग जगहों से कुल 10 वाहनों को जप्त किया गया है। इसमें 4 हाइवा, 5 ट्रैक्टर और एक अन्य वाहन शामिल है। सहायक खनिज अधिकारी ने बताया कि  राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा खनिज रेत के अवैध परिवहन पर कार्यवाही की गई है। इसके अंतर्गत ग्राम सिंधौरी से पांच ट्रैक्टरों को जप्त कर पांडुका थाने के अभिरक्षा में रखा गया है। इनमें सीजी 04-8189, सीजी 23…

Read More

 कलेक्टर छिकारा ने पंचायत उप चुनाव के मद्देनजर शुष्क दिवस किया घोषित फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के अंतर्गत 27 जून को उप चुनाव नियत होने के कारण निर्विघ्न एवं निष्पक्षता पूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आकाश छिकारा ने मतदान क्षेत्र में शराब दुकान बंद करने के लिए शुष्क दिवस घोषित किया है। इसके तहत जिले के देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान बासीन (सी.एस.2 घघ-कम्पोजिट) को मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व अर्थात 25 जून 2023 दोपहर 03ः00 बजे से मतदान दिवस 27 जून 2023 को मतदान एवं मतगणना समाप्ति उपरांत परिणाम…

Read More

पांडुका। जिला गरियाबंद के पांडुका थाना मे आज थाना में पदस्थ रहे तीन आरक्षकों की थाना स्टाफ ने ससम्मान श्रीफल व शाल भेंट कर विदाई दिया गया । थाना पांडुका के नए एएसआई गोपाल साहू जी द्वारा आरक्षक कादर अली ,विजय ठाकुर,अमरजीत कुर्रे को नए जगह पदस्थापना होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल मंगल की बधाई दिए । आरक्षक क्रमांक 361 कादर अली पांडुका से पदस्थापना पिपरछेड़ी थाना , आरक्षक 298 विजय ठाकुर पांडुका से इंदागांव और आरक्षक क्रमांक 654 अमरजीत कुर्रे पांडुका थाना से मैनपुर थाना पदस्थापना हुआ है । थाना पांडुका के समस्त स्टाफ द्वारा मिठाई…

Read More

गरियाबंद दर्रीपारा। ग्राम पंचायत खरता के आश्रित ग्राम आमागांव में एच डी एफ सी बैंक परिवर्तन समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम संस्था निवसीड के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।इस अवसर पर टिका राम नागेश सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा योगा दिवस में उपस्थित लोगों को कहा कि योग से तन ,मन ,धन सभी सुरक्षित रहता है।योगा से शाररिक स्वास्थ्य , मानसिक स्थिति शुद्ध रहता है।मनुष्य को एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए एवं स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए योग करना अति आवश्यक है।अपने जीवन की दिनचर्या में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।इस अवसर पर ग्राम संयोजक गुलशन साहू,लोमश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में…

Read More

छुरा मुडा़गांव(कोरासी)। विकासखंड मुख्यालय से 8 किलोमीटर की दूरी ग्राम गिधनी में गुरुवार को आषाढ़ के माह में ग्रामीण ठण्डाई पर्व शीतला मंदिर माता देवाला में मनाया गया जहां इस ठण्डाई पर्व पर ग्रामीण गांव की सुख शांति एवं माता के प्रकोप से बचने के लिए सभी लोगों को तेल हल्दी मिलाकर ठण्डाई नीम के पत्ती से छिड़काव करते हैं और शीतला मंदिर में माता पहुंचानी का पर्व बड़ी ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ गुरुवार को मनाया गया जिसमें गांव के शीतला मंदिर में माता जससेवा गीत गाते हुए पूरे गली भ्रमण किया गया उसके बाद पूरे गांव वाले…

Read More

Raipur : छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग प्राकृतिक सौंदर्य और संपदा से भरपूर है। छत्तीसगढ़ के प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक धरोहरों को विश्व स्तर पर पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्र भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने विशेष प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बस्तर के पर्यटन को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ एवं सीमावर्ती राज्यों से 60 राइडर्स का मोटर बाइक सर्किट तैयार कर ’देखो बस्तर सीजन 2-बस्तर ऑन बाइक आयोजन 18 और 19 जून को किया गया। यह आयोजन कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान द्वारा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल, जिला प्रशासन बस्तर एवं स्थानीय सहयोगी…

Read More

गांव के आस-पास के लगभग 4 से 6 एकड़ जमीन में किसानों को मिलने लगी सिंचाई की सुविधा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत सधवानी में अमृत सरोवर योजना के तहत लाल तालाब के उन्नयन होने से गांव में आयी समृद्धि। ग्रामवासियों को अब गांव में ही रोजगार मिलने लगा, जिससे उनके आर्थिक स्थिति में आयी सुधार। गांव वालों की मांग पर मनरेगा के तहत् वर्ष 2022-23 में 14 लाख 82 हजार रुपए स्वीकृत कर लाल तालाब का उन्नयन कार्य पूर्ण किया गया। यह तालाब लगभग 1.60 एकड़ क्षेत्र में बना है। इसकी जल भराव क्षमता लगभग 31 हजार 500 घन…

Read More

बिलासपुर। भारत योग शक्ति परिषद प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ द्वारा 21जून 2023 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “योगमय भारत – योगमय विश्व” के ध्येय वाक्य के साथ “एक विश्व – एक स्वास्थ्य” थीम पर योगाभ्यास कार्यक्रम का शहरी- ग्रामीण क्षेत्रों में सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में शुद्ध योग केंद्र के सहयोग से प्रात:काल संपन्न हुए योगाभ्यास कार्यक्रम में योग से जुड़े हुए छात्र-छात्राएं, योग प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता देकर योगाभ्यास किए। इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों के द्वारा अपने दैनिक जीवन में योग को आत्मसात कर प्रति दिन…

Read More

जयपुर। रीट-2021 पेपर लीक मामले में ईडी ने मुख्य आरोपी रामकृपाल मीणा को बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने रामकृपाल को 27 जून तक ईडी की रिमांड पर भेजा है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में पूछताछ कर रही है। इसके लिए दिल्ली के भी अफसरों के जयपुर में प्रवास करने की खबर है। सूत्रों की मानें तो ईडी के पास कुछ अहम दस्तावेज हैं, जिसके आधार पर रामकृपाल मीणा साथ शामिल लोगों से पूछताछ व कार्रवाई की जा सकती है। रामकृपाल से पूछताछ के दौरान ईडी को और…

Read More

राजिम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शासकीय रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों व विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स व छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक रूप से योग दिवस मनाया गया। प्रतिवर्ष 21 जून को समूचे देश तथा विदेशों में भी स्वस्थ जीवनशैली में योग की महत्ता और जागरूकता हेतु अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विभिन्न थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष 2023 की थीम है ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ जिसका अर्थ धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है। इस थीम पर आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती के…

Read More

गरियाबंद। श्रद्धा पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करते हुए अपने संबोधन में स्कूल की प्राचार्या श्रीमती बलजीत कौर ने कहा कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी होता है। योग का नियमित अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है। साथ ही मन को शांति एवं शक्ति प्रदान करता है योगा शिक्षिका ममता साहू ने कपालभाति, ताड़ासन, ध्रुवासन, त्रिकोणासन, वज्रासन,गोमुखासन आदि सूक्ष्म योगासन का अभ्यास करवाया तथा इनके महत्व को बतलाया ।यह कार्यक्रम स्कूल के श्रीमती बलजीत कौर (प्राचार्य), रामस्वरूप साहू, जयेश देवांगन, सोहन साहू, रुपनारायण साहू ,अजय…

Read More

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के साथ ऊर्जा पर चर्चा करने के अलावा, उन्होंने आध्यात्म पर भी बात की। मोदी ने अमेरिका की अपनी तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के तहत मंगलवार को मस्क से मुलाकात की। वो यहां विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों से भी मिले। प्रधान मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, एलन मस्क, आपसे शानदार मुलाकात हुई। हमने ऊर्जा से लेकर आध्यात्म तक के मुद्दों पर बातचीत की। मस्क ने प्रतिक्रिया दी: मोदी के साथ शानदार बातचीत। टेस्ला के सीईओ ने न्यूयॉर्क में मोदी के साथ…

Read More

नाईजीरिया, तनजानिया, और भूटान के शिक्षाविदों ने  भ्रमणस्कूली धमतरी। छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों को अत्याधुनिक तकनीकों के जरिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए कनेक्टेड लर्निंग इनीशिएटिव कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कनेक्टेड लर्निंग फार स्टेम की टीम ने गत दिनों  छत्तीसगढ़ का दौरा किया। इस टीम में नाईजीरिया, तनजानिया, और भूटान के साथ टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस के लोग भी शामिल थे। यह कार्यक्रम धमतरी जिले में लागू है। इसे टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल सांइंसेज मुम्बई द्वारा संचालित किया जा रहा है। कनेक्टेड लर्निंग इनीशिएटिव एक शैक्षणिक प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य फोकस हायर सेकेडरी के विद्यार्थियों और…

Read More

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 87 आवेदन हुए प्राप्त शासकीय योजनाओं और उसके लाभ के बारे में किया गया जागरूक गरियाबंद। लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने एवं उन्हें योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए जिला स्तरीय  जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड फिंगेश्वर के ग्राम जामगांव में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विकासखंड फिंगेश्वर सहित आसपास के अन्य गांव के लोग भी पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक हुए। शिविर में शामिल कलेक्टर आकाश छिकारा…

Read More

Gariaband : गरियाबंद जिले में बुधवार को इंडोर स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। शहरों से लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित हुए योग दिवस के कार्यक्रमों में सरकारी कर्मचारियों के साथ आमजन भी शामिल हुआ। जिला मुख्यालय पर इंडोर स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्टर आकाश छिकारा व एसपी अमित तुकाराम काम्बले के साथ डीएफ़ओ मणिवासंगन एस नशामिल हुए। इससे पूर्व योग शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर कियाकिया। यहां कलेक्टर, एसपी, डीएफ़ओ एडीएम, एडीएसएनएल एसपी व एसडीएम पार्षद रीतिक सिन्हा समेत पुलिस के जवान, स्काउट्स गाइड, महिलाएं व स्कूली छात्र-छात्राएं सहित लोगों ने योग…

Read More

आईएसबीएम विवि में खादी ग्रामोद्योग का राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सफल आयोजन छुरा। आईएसबीएम विश्वविद्यालय के तत्वाधान में खादी और ग्रामोद्योग आयोग के द्वारा राज्यस्तरीय ग्रामोद्योग विकास योजना के तहत टूलकिट, मशीनरी वितरण के कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारत में खादी आंदोलन के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुन्द लोकसभा सांसद चुन्नीलाल साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ग्रामीण अंचल में निवास करती नारी शक्ति के सशक्तिकरण के लिए खादी ग्रामोद्योग आयोग निरंतर प्रयास कर रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी…

Read More

फिगेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला व ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी सिर्रीखुर्द की संयुक्त तत्वधान में योग कराया गया शासन की मंशा अनुरूप 21 जून दिन बुधवार को समय 7:00 बजे सिर्रीखुर्द मे योग किया गया शिक्षक खोमन सिन्हा ने बताया कि हम विगत 21 जून 2015 से योग करते आ रहे हैं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 172 देशों में आज के दिन योग कराया जाता है योग से मनुष्य रोग से दूर रहता है शरीर स्वस्थ तंदुरुस्त रहता है शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता है योग करने से बड़े-बड़े बीमारी…

Read More

गरियाबंद। राहुल गांधी के जन्मदिवस पर शीला ठाकुर ने ग्रामीणो के साथ मिलकर काटे केक। बात दे कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पीपीसी सदस्य शीला ठाकुर ने राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर ग्रामीणो के बीच पहुंचकर बड़े हर्ष के साथ मनाया गया । तो वहीं बड़ी संख्या मे ग्रामीण जो है उपस्थित रहे हैं। जिससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के बीच में जन्मदिन मनाने पर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला । तो वहीं शीला ठाकुर ने संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए लोगों को…

Read More

Rajim : इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसकी थीम ‘मानवता’ (Humanity) है। इस थीम को आयुष मंत्रालय द्वारा चुना गया है। गुजरे सालों में योग दिवस की थीम थीं ‘हृदय के लिए योग’,’शांति के लिए योग’,घर पर योग और परिवार के साथ योग। योग भारतीय संस्कृति में कितना महत्व रखता है यह किसी से छिपा नहीं है। आज विश्व का हर कोना योग की तरफ मुड़ चुका है। आज योग सिर्फ कसरत ही नहीं, बल्कि एक उर्जा के रूप में भी काम करता है। आज योग दिवस के उपलक्ष्य में हमारे जीत फिटनेस एंड सेल्फ…

Read More

रायपुर। निजी जमीन में अवैध पेड़ कटाई की सूचना मिलते ही नवारायपुर वनपरिक्षेत्र एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौक पर पहुंचे यहां उन्होंने पाया की भूमि स्वामी द्वारा अपनी निजी भूमि के पेड़ों को काटा जा रहा था मौके पर गणना करने पर इन पेड़ों की संख्या 1700 पाई गई। मौके पर कटे वृक्षों की रिकार्डिंग आरंभ कराई गई। इस मामले में विस्तार से जानकारी देते हुए रायपुर वनमंडल के वनमंडलाधिकारी विश्वेश कुमार ने बताया कि ग्राम-नवागांव, तहसील-अभनपुर में प्रकाश दावड़ा एवं चिन्मय दावड़ा द्वारा निजी भूमि में कटाई कराई जा रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई।…

Read More

गरियाबंद। इन दिनों ग्रामीण इलाकों में फर्जी लोग का गिरोह भोले-भाले ग्रामीणों को सरकारी योजना जैसे श्रम कार्ड, पीएम आवास का लाभ दिलाने के नाम पर खूब वसूली का धंधा चला रहे हैं. ऐसा ही एक मामला फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम कौंदकेरा से सामने आया है. जहां कार्डों की खूब कालाबाजारी हो रही है। गांव के सरपंच गणेश डहरिया और ग्रामीणों ने बताया कि तीन महिला पिछले दो तीन दिनों से गांव में आकर शिविर लगा कर ग्रामीणों से 500 से 1500 रुपय श्रम कार्ड और पीएम आवास दिलवाने वसूली कर रहे थे, जो आज भी इसी तरह शिविर…

Read More

गरियाबंद। फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत जामगांव में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन बुधवार 21 जून को सबेरे 11 बजे से किया जायेगा। कलेक्ट आकाश छिकारा ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को शिविर में स्टॉल लगाकर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं आम लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिये हैं। यह शिविर ग्राम जामगांव के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जायेगा।

Read More

रायपुर। राज्य शासन के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग के लिए अखबार का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है। अखबार की छपाई में उपयोग होने वाली स्याही में कई खतरनाक रसायनों एवं रंजकों की मौजूदगी के मद्देनजर विभाग ने खाद्य कारोबारियों और लोगों से आग्रह किया है कि वे फूड पार्सल में छपे हुए कागजों का उपयोग न करें। यह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। बार-बार समझाईश के बाद भी यदि कोई खाद्य कारोबारी इसका पालन नहीं करता है तो खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में इसकी शिकायत की जा सकती है। खाद्य…

Read More

बिलासपुर। भारत योग शक्ति परिषद (Bharat Yoga Shakti Parishad – BYSP ) का तृतीय स्थापना दिवस Foundation Day 16 जून 2023 को “योगमय भारत  योगमय विश्व के ध्येय वाक्य के साथ राजा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर में उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बिलासपुर तथा समीपस्थ क्षेत्रों से योग से जुड़े हुए छात्र-छात्राएं, योग प्रशिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। “भारत योग शक्ति परिषद” के तृतीय स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित वक्ता डा. प्रशांत उपाध्याय ने योग के महत्व को बताया तथा अपने दैनिक जीवन में योग को अपना कर स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित किए। कार्यक्रम…

Read More

(Khabarbharat36)गरियाबंद। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सहायता राशि 25 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। इससे कई गरीब परिवारों की बेटियों की धूम-धाम से शादी करने का सपना पूरा हो रहा है। इसी तारतम्य में गरियाबंद में 23 जून को सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन शासकीय वीर सुरेन्द्र साय महाविद्यालय परिसर अंतर्गत इंडोर स्टेडियम गरियाबंद में आयोजित किया जायेगा। इस दिन 50 जोड़ो की शादी की जायेगी। वधुओं को सहायता राशि के रूप में 21 हजार रूपये का चेक भी सौपा जायेगा। शासन द्वारा शादी की अन्य…

Read More

(Khabarbharat36) गरियाबंद। जिला कार्यालय गरियाबंद में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाले जनचौपाल में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आये 70 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने सभी लोगों की समस्याएं को सुना और मौके पर उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार आवेदकों के समस्याओं को यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। जनचौपाल में आज ग्राम कुटेना के कलीराम साहू ने शौचालय निर्माण की राशि दिलाने, ग्राम हिराबत्तर की नीलकुमारी ने मूखबधिर बच्चों को पेंशन एवं शिक्षा उपलब्ध कराने, ग्राम बांजीपदर के भजन सिंह ने नवीन राशन कार्ड बनवाने, ग्राम गाड़ाघाट…

Read More