Author: Khabar bharat 36
रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेलों के लिए बेहतर हो रहे माहौल का ही असर है कि यहां पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों के बड़े आयोजन होने लगे हैं। रायपुर में जब पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट, शंतरज और बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई तो इससे न केवल छत्तीसगढ़ की एक सकारात्मक छवि पूरे विश्व में निर्मित हुई, बल्कि यहां की संस्कृति, रहन-सहन, खान-पान एवं प्राकृतिक सौंदर्य के बारे में भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानने का मौका मिला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ सरकार…
गरियाबंद-मैनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से ग्राम पंचायत डोंगरीगांव के आश्रित ग्राम केशोडार तक वन मार्ग में 1700 मीटर डब्ल्यू बी.एम मार्ग निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके बनने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में सहूलियत होगी। साथ ही उनका समय भी बचेगा। वन विभाग से मिली जानकारी अनुसार मार्ग को गणुवत्तापूर्वक बनाया जा रहा है। जिसकी कुल चौड़ाई 6.80 मीटर है, इसके मध्यम 3.80 मीटर डब्ल्यू.बी.एम. तथा दोनों ओर 1.50 मीटर का सोल्डर तैयार किया जा रहा है। वन क्षेत्र में पूरी 6.80 मीटर चौड़ाई का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग की चौड़ाई 4-5…
गरियाबंद। प्रदेश की शालाओं में उच्च स्तर की अधोसंरचनात्मक सुविधाएं विकसित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना शुरू की गई है। गरियाबंद जिले के स्कूलों को संवारने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप स्कूलों का कायाकल्प होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर परिवेश मिलेगा। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में इस योजना के तहत स्कूल भवनों को संवारने का कार्य निरंतर जारी है। इन स्कूलों में छतों को सुधारने का काम, पॉलिश, दीवारों में रंग रोगन, शौचालयों की मरम्मत के साथ साज-सज्जा का कार्य किया जा…
गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, खेल प्रतिभावों को निखारनें, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन 17 जुलाई हरेली तिहार से किया जा रहा है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के सफल आयोजन के लिए समय पूर्व सभी तैयारियां सुनिश्चित करने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय क्षेत्रों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास…
गरियाबंद। नगर के विकास के नया आयाम देते हुए कल गुरुवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन एक साथ नगर को विकास की कई नयी सौगाते देंगे इस अवसर पर श्री मेमन प्रदेस का पहला महिला व्यामशाला का लोकार्पण करेंगे इसके साथ ही नगर के सिविल लाइन में बच्चों के मनोरंजन एवं खेल कूद के लिए लगाये गये विभिन्न झूलो तथा सिविल लाइन में निर्मित पाथ वे का भी वे लोकार्पण करेंगे, नगर के सिविल लाइन में होने वाले इस लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष सभापति एवं समस्त पार्षद और एल्डर मेन भी…
गरियाबंद। Millet कलेवा (श्री अन्न) एचडीएफसी बैंक लिमिटेड परिवर्तन के तहत समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम द्वारा शुरू की गई एक अनोखी और विशेष पहल है। ये कार्यक्रम निवसीड गरियाबंद द्वारा कार्यान्वित है। Millet कलेवा (श्री अन्न) उद्यमी का उद्घाटन श्रीमती रीता यादव मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, गरियाबंद परिसर में दिनांक 05 जुलाई 2023 को किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र, गरियाबंद के सहयोग से ग्रामीण महिलाओं को श्री अन्न खाद्य व्यंजनों पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. शालू एन अब्राहम ( विषय वस्तु विशेषज्ञ सस्य विज्ञान ) व डॉ. ईशु साहू ( विषय वस्तु विशेषज्ञ उद्यानिकी विज्ञान…
गरियाबंद नगर पालिका के सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयास से नगर को करोड़ो के विकास कार्यों की सौगात मिली है। जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिला प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, एवम सांसद- विधायक, गरियाबंद के समस्त नगरवासी एवम नगर पालिका के सभी जनप्रतिनिधि की ओर से धन्यवाद एवम आभार…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों, किसानों, सरपंचों, ग्राम पटेलों, गौठान समितियों और अधिकारियों से गांव में 6 जुलाई से 17 जुलाई तक ‘रोका-छेका’ करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसून के आगमन के साथ गांवों में बोनी और रोपा का काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में फसलों की रखवाली भी जरूरी है। अब ‘रोका-छेका’ का समय आ गया है। ‘रोका-छेका’ से आवारा मवेशियों से फसलों को बचाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ‘रोका-छेका’ के लिए गांवों में मुनादी कराने तथा गौठानों में पशुओं के लिए चारे-पानी की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री बघेल आज…
राजिम। कवि लोक साहित्य परिषद की गरियाबंद इकाई के अध्यक्ष सागर कुमार शर्मा के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई कि कवि लोक साहित्य परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में साहित्य की उत्कृष्टता के आधार पर अधोलिखित 22 सम्मान एवं पुरस्कार हेतु पुस्तकें नि:शुल्क आमंत्रित हैं।जिनमें अंकुर नवोदित हस्ताक्षर सम्मान, अटल साहित्य प्रेरणा सम्मान, आचार्य द्विवेदी भाषा रत्न सम्मान, चक्रवर्ती सम्राट महापद्य नंद सम्मान, टैगोर साहित्य साधक सम्मान, दिनकर राष्ट्रीय चेतना सम्मान, दुष्यंत ग़ज़ल शिल्पी सम्मान, नरेंद्र श्रीवास्तव गीत चेतना सम्मान, नागार्जुन लोक साहित्य सम्मान, नारी नवचेतना सृजन सम्मान, निराला शब्द साधक सम्मान, पं. वासुदेव मिश्र सारस्वत सम्मान, पलाश साहित्य अनुभूति सम्मान,…
सावन महीना के पहले ही दिन स्कूली बच्चों ने दिया अच्छा संदेश छुरा। सावन लगते ही पहले दिन मंगलवार को ब्लांक मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी में ग्राम टोनहीडबरी में जमीन से निकले सुप्रसिद्ध सदियों से पुराना मंदिर टोनहीडबरी को टंकेश्वरनाथ के नाम से जाना जाता है शिवशंकर की महिमा अपरंपार है जो कि मन्नत लेकर पहुंचते हैं भोलेनाथ अवश्य पूरा करते हैं शास्त्रों में बताया गया है सावन के महीने में हम जितना भी वृक्ष लगाते हैं हमें उतना ही फल मिलते हैं खासकर बेल पत्ते चढ़ाने से भोलेशंकर प्रसन्न होते हैं इसी उद्देश्य से श्रद्धालुओं की सुविधाओं…
गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज आयोजित जनचौपाल में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर आवेदकों को उनकी समस्या के निराकरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है। इनमें से कुछ प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा की बैठक में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जनचौपाल में 135 नागरिकों ने अपनी समस्या संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये। जनचौपाल में ग्राम पाटसिवनी के अवतार सिंह ने आवास हेतु सहायता प्रदान करने, ग्राम पसौद के मानिकचंद ने बिक्री नामा जमीन की नकल प्रदान करने, ग्राम बकली के हिरदे राम सेन…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं को आमजन ख़ासकर ग्रामीण इलाक़ों व घर-घर तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग की एलईडी स्क्रीन वैन आज मंगलवार को रवाना हुई। कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय परिसर से इस एलईडी वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैन छोटे ट्रक पर बनायी गई हैं और इस पर एक बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने लोगों से योजनाओं को समझ कर लाभ उठाने की अपील की। इस मोबाइल स्क्रीन वैन के माध्यम से राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे नरवा गरवा घुरवा बाड़ी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय…
गरियाबंद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 07 जुलाई को प्रधानमंत्री द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरण का शुभारंभ किया जायेगा। कलेक्टर आकाश छिकारा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं खाद्य विभाग के समन्वय से ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन करें और हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दे। इसके अलावा आयुष्मान ग्राम सभा में केवाईसी, आयुष्मान कार्ड का वितरण, आयुष्मान कार्ड के संबंध में जन-जागरूकता तथा पीडीएस अंतर्गत राशन कार्ड के केवाईसी करें।
मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश शासकीय भवनों का पोताई गोबर पेंट से करवाये गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज आयोजित समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों में प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिये। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों द्वारा निकाले गये रिक्त पदों की भर्ती को पूरी पारदर्शिता के साथ नियमानुसार शीघ्र करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले के स्कूली बच्चों के बोर्ड परीक्षा तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में और अधिक बेहतर परिणाम लाने के लिए सभी स्कूलों में प्रत्येक सप्ताह बच्चों…
मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत घर बैठे बन रहा जरूरी शासकीय दस्तावेज गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्येक शासकीय कार्य सुनियोजित तरीके से संचालित हो रहा हैं। आमजन तक शासकीय योजनाओं को पहुँचाकर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। राज्य के नागरिकों को बिना किसी परेशानी के सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शासकीय सेवाओं को मितान के माध्यम से नागरिकों के घर तक पहुंचाने के लिए मितान योजना की शुरुआत की गई है। गरियाबंद नगर पालिका में भी…
फिंगेश्वर। प्राथमिक शाला सिर्री खुर्द में गुरु पूर्णिमा पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच टिकेश साहू अध्यक्षता पालक सदस्य अशोक बघेल एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच विजय कंडरा ने परम पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन संत सिया भुनेश्वरी शरण व्यास जी के छायाचित्र पर फूल माला अर्पित कर पूजा अर्चना किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच टिकेश साहू ने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है हम जो कुछ भी हैं किसी न किसी गुरु के द्वारा सिखाए गए कार्य एवं बताए गए ज्ञान के द्वारा ही प्रगतिशील हैं हर मनुष्य का…
छुरा। शासकीय प्राथमिक शाला व पूर्व माध्यमिक शाला टेंगनाबासा में गुरु पूर्णिमा के दिन संयुक्त रुप से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छ ग आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर थे।अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि पन्ना लाल ध्रुव ने किया।विशेष अतिथि बतौर उपसरपंच मोहेन्द्र कुमार सिन्हा, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक बीजू राम ध्रुव, हरि राम सिन्हा,प्रधान पाठक भगवान सिंह ध्रुव प्रमुख रुप से उपस्थित थे।अतिथियों के द्वारा भारत माता के व प्रथम गुरु वेद व्यास के छाया चित्र में पुजा अर्चना कर शुभारंभ मनाया गया। संचालन शिक्षक व संकुल समन्वयक यशवंत सिन्हा…
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कर्मचारी संघ के महत्वपूर्ण बैठक संघ के पदाधिकारी अध्यक्ष पतंजलि मिश्रा के अध्यक्षता में गूगल ऑनलाइन बैठक किया गया जिसमें मुख्य रूप से हड़ताल के संबंध में बिंदुवार चर्चा कर रणनीति बनाया गया। आज के बैठक में मुख्य रूप से (CGSRLM)राज्य कार्यालय से जुड़े सर के द्वारा सहयोग करने व अनिश्चितकालीन हड़ताल में जाने हेतु सर के द्वारा सहमति दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सभी जिला, ब्लॉक के साथी द्वारा शत प्रतिशत (आर पार की अंतिम लड़ाई)हड़ताल में जाने हेतु सहमति प्रदान की गई। बैठक में राज्य स्तरीय हड़ताल में जाने हेतु सभी…
फिंगेश्वर। मुस्लिम सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष याकूब खान ने वसीम खान को मुस्लिम सेवा संघ फिंगेश्वर के ब्लॉक उपाध्यक्ष पर नियुक्त किया गया है ! जिस पर ब्लॉक अध्यक्ष अब्दुल सत्तार खान और मुस्लिम समाज के लोगो द्वारा वसीम खान को बधाई दिया गया ! वही नई जिम्मेदारी मिलने पर वसीम खान ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष याकूब खान के मार्ग दर्शन पर संगठन को मजूबत करेंगे !
छुरा(रक्सी)। नगर के नवपदस्थ थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत से गुरुवार को इंडियन रेडक्रॉस संरक्षक सदस्य व समाजसेवी मनोज पटेल, संत मारुति नंदन शरण महाराज,समाजसेवी पुनितराम ठाकुर,ने भेंट की थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत को श्रीरामचरित मानस भेंटकर सौजन्य मुलाकात किया गया समाजसेवियों ने आगामी रक्तदान शिविर के संबंध में थाना प्रभारी से विशेष चर्चा की
गरियाबंद। राज्य शासन द्वारा लागू बेरोजगारी भत्ता योजना से शिक्षित बेरोजगारों को पढ़ाई और दैनिक जरूरत के कामों के लिए आर्थिक सहयोग मिल रहा हैं। साथ ही यह राशि हितग्राहियों के भविष्य निर्माण की दिशा में भी कारगर साबित हो रहा है। बेरोजगारी भत्ता योजना अंतर्गत पंजीकृत हितग्राहियों को प्रतिमाह 2500 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। साथ ही उन्हें कौशल प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिससे उनके रोजगार स्वरोजगार की नींव मजबूत हो रही है। योजनांतर्गत जिले में अभी तक 3678 हितग्राहियों को पिछले 3 महीनों में 2 करोड़ 39 लाख 85 हजार रुपए की राशि…
जिले के कलेक्टर एवं एसपी बहुत ही सरल स्वभाव से गांव के लोगों की समस्याओं को सुने पुलिस कप्तान द्वारा स्वयं गांव के स्कूली बच्चों को सकूल बैग,पुस्तक, कॉपी, कंपास, पेन तथा महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को लूंगी, छाता वितरण किए गांव के युवाओं को 10 सेट क्रिकेट किट, 10 सेट व्हालीवाल, 10 सेट फुटबॉल किट वितरण किए गरियाबंद। जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा एवं जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, CRPF 65BN A.K. Singh जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम आमामोरा में सिविक एक्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। जिले के कलेक्टर एवं एसपी को अपने बीच…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर बड़ी संख्या में शासकीय नौकरियों में युवाओं की भर्ती की जा रही हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर) के 440 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन रिक्त पदों पर नियुक्ति छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा के लिए केवल छत्तीसगढ़ की मूल निवासी महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। परीक्षा खुली सीधी भर्ती और परिसीमित सीधी भर्ती के माध्यम से ली जाएगी। खुली सीधी भर्ती के लिए कुल 220…
कोरबा। दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित दर्री डेम के पास बीती रात एक सड़क हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हादसा कल देर रात दर्री डेम के निकट हुआ है। एक कार में सवार तीन युवक काफी तेज गति से आ रहे थे। इसी दौरान वे सड़क पर बैठे मवेशियों को ठोकर मारते हुए कार सहित अनियंत्रित हो गए और सामने से आ रहे एक ट्रक से जा भिड़े। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार यश गोयल…
छत्तीसगढ़ में लघु धान्य फसलों (कोदो-कुटकी, रागी) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए संचालित छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की सराहना अन्तर्राष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान मनीला की उप महानिदेशक (फसल) तथा प्रख्यात कृषि एवं पोषण विशेषज्ञ सुश्री जोआना केन पोटाका ने की है। सुश्री पोटाका ने छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन के तहत लघु धान्य फसलों के बीज उत्पादन कार्यक्रम तथा किसानों तक बीज वितरण प्रणाली, कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता के द्वारा मिलेट प्रोसेसिंग केन्द्रों की स्थापना, राज्य सरकार द्वारा किसानों से कोदो, कुटकी, रागी आदि लघु धान्य फसलों की समर्थन मूल्य पर…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा आयोजित अर्जुन सदन के लोकार्पण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समाज के नवनिर्मित भवन अर्जुन सदन का लोकार्पण किया और साहू समाज को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि साहू समाज सदैव मेहनतकश और उद्यमी रहा है। साथ ही दान के मामले मे अग्रणी रहता है। इस समाज का छत्तीसगढ़ के निर्माण और प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सपना हमारे पुरखों ने देखा था आज पूरा होता नजर आ रहा है। आज हमारे स्वाभिमान और आत्म गौरव की झलक सभी के चेहरों…
गरियाबंद। थाना छुरा, छ०ग० शाकम्भरी सेवा संस्थान एवं ग्राम मोहराडीही व ग्राम टेगनाबांसा के ग्रामवासियों के सहयोग द्वारा ग्राम मोहराडीही में वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण किया गया। जहा थाना प्रभारी निरीक्षक भोलासिंह राजपूत एवं ग्राम सरपंच श्रीमति राजकुमारी ध्रुव एवं विशेष अतिथि संत अखिलेश्वरी शरण महराज, संत मारूती नंदन महराज, मनोज पटेल समाजसेवी, रोशन देवांगन समाजसेवी, किशोर कोठारी छुरा मौजूद थे। वृक्षारोपण के साथ साथ थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह राजपूत के द्वारा ग्रामीणों को पौध वितरण भी किया गया।
एंटीपोचिंग उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद की संयुक्त टीम ने मद्देड़ बफर रेंज में 10 आरोपियों को बाघ की खाल के साथ पकड़ा है। इंद्रावती टायगर रिजर्व में एंटीपोचिंग के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई की गई है। इंद्रावती टायगर रिजर्व बीजापुर, सामान्य वन मंडल बीजापुर और एंटीपोचिंग उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व, गरियाबंद की संयुक्त टीम ने मद्देड़ बफर रेंज में 10 आरोपियों को बाघ की खाल के साथ पकड़ा है। वन विभाग द्वारा वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर एंटीपोचिंग के संबंध में निरंतर कार्यवाही हो रही है। इसी क्रम में मद्देड़ बफर रेंज में भी वन विभाग की नजर…
एक तरफा प्यार के चलते आरोपी ने दिया घटना को अंजाम, पानी मे डुबाकर महिला की हत्या करने वाला आरोपी को गरियाबंद। थाना राजिम क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम जेन्जरा का है। जहां दिनांक 20.11.2021 को सूचक उमेन्द्र साहू पिता शत्रुघन साहू उम्र 35 साल साकिन जेन्जरा ने थाना राजिम में मर्ग कायम कराया कि इनकी पत्नी श्रीमती लोमेश्ववरी उम्र 30 साल दिनाँक 20.11.2021 को सुबह 05:30 बजे सौच के लिए नाला तरफ गयी थी जो वापस नही आने से पता तलाश दौरान मुढ़तराई मार्ग नाला के पास नाला में मृत अवस्था मे मिली कि रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 59/21…
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन, आश्रम छात्रावास, हाट-बाजार क्लीनिक, अस्पताल एवं रीपा का किया निरीक्षण कोदोमाली के घरों में पानी की समस्या को एक सप्ताह के भीतर दूर करने के दिये निर्देश आश्रम-छात्रावासों में पढ़ाई के साथ बच्चों के रहने-खाने की सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज विकासखण्ड मैनपुर के वनांचल क्षेत्र के गांवों का सघन दौरा कर जल जीवन मिशन, आश्रम -छात्रावास, हाट-बाजार क्लीनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, रूरल इंडस्ट्रियल पार्क, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं निर्माणाधीन पुल के कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी जगहों पर जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माणाधीन…
छुरा। छ ग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जनपद सदस्य स्थायी शिक्षा समिति के सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने क्षेत्रीय जनपद सदस्य दीपक चन्द्राकार के साथ छात्रावास दुल्ला के औचक निरीक्षण किया।छात्रावास दुल्ला के अधीक्षक केशव ध्रुव को पीछे जाने पर बताया कि छात्रावास के मरम्मत कार्य चल रहा है।आर ई एस के ठेकेदार के द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है।जो समय सीमा से अधिक हो गया बच्चे कहा रह कर पढाई करेंगे चिंता का विषय है। ठेकेदार के मुंशी हेमंत के माध्यम से यह कार्य कराया जा रहा है। लेट बाथ में टाईल्य नही लगा…
गरियाबंद में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का किया वर्चुअल शिलान्यास नगर पालिका क्षेत्र में मितान योजना का हुआ शुभारंभ, 14545 पर कॉल करके पा सकेंगे घर पहुंच शासकीय सेवा का लाभ शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत सभी नगरीय निकायों में एमएमयू की बढ़ेगी पहुंच जिला स्तरीय कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पालिका एवं कलेक्टर हुए शामिल गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा विभिन्न शहरी योजनाओं का विस्तार किया। उन्होंने नगरीय निकायों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास किया। साथ ही नगर पालिका क्षेत्रों में मितान योजना का विस्तार और सभी नगरीय निकायों में शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना…
दर्रीपारा।शिक्षा सत्र 2023-24 में विद्यालय के सफल संचालन के लिए शुक्रवार को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीपारा में आवश्यक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्यो के द्वारा नवनिर्मित कक्ष की पूर्णता,अध्ययन- अध्यापन के लिए विषयवार शिक्षक एवं अन्य स्टाफ की उपलब्धता एवं मांग विषयक तथा शाला में मूलभूत आवश्यकता एवं उपलब्ध संसाधन के उपयोग पर चर्चा किया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत दर्रीपारा सरपंच सुनीता नेताम,शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष नोहर देवांगन,प्रभारी प्राचार्य डी के ठाकुर ,एम के ठाकुर,सदस्य एम आर सोम,भोला राम ध्रुव,सुंदर लाल साहू,जयराम साहू,पन्नू नेताम,सुश्री एम के मिंज,सुश्री सुषमा…
छुरा। रथयात्रा के दिन अपनी मौसी के यहां गये महाप्रभु जगन्नाथ, भैया बलभद्र और सुभद्रा मैया की छप्पन भोग के साथ वापसी हुई। दोपहर से नगर के महिला मंडल द्वारा राधाकृष्ण मंदिर में भजन कीर्तन के साथ छप्पन भोग भगवान को लगाया गया इधर मानस मंदिर में महिला रामायण मंडली द्वारा भजन के साथ मानस पाठ जारी रहा दोपहर बाद पांच बजे मानस मंदिर से शिक्षक मानस परिवार एवं महिला मानस मंडली भगवान को लाने मंदिर राम जानकी मंदिर पुजारी यज्ञेश पांडेय के साथ राधाकृष्ण मंदिर पंहुचे पूजा आरती पश्चात भगवान जगन्नाथ भैया बलभद्र एव मैया सुभद्रा को…
राजिम। कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा रसायन विज्ञान में शोध छात्रा श्रीमती सुषमा शर्मा, पति अमित शर्मा को विषय राजिम क्षेत्र के चावल मिल अपशिष्टओं का लक्षण व वर्णन (Characterization of rice mill effluents of rajim region) मे पीएचडी की उपाधि प्रदान किया गया ,यह शोध डॉ. शिल्पी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया, सुषमा शर्मा सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय नवापारा राजिम में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ हैं उनकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार, इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिजनों व नगरवासियों द्वारा बधाई ,शुभकामना प्रदान किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय भवन में स्थित विभिन्न विभागीय शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने पीएमजीएसवाई शाखा, उद्योग, श्रम विभाग, निर्वाचन, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय, आबकारी शाखा, उद्यानिकी विभाग, खाद्य विभाग, खनिज शाखा आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने ठीक दस बजे सामूहिक राष्ट्रगान गायन पश्चात शाखाओं में जाकर कार्यालयीन व्यवस्था, स्थापना, कर्मचारियों की उपस्थिति एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर छिकारा ने नस्तियों के व्यवस्थित संधारण, शाखा के बाहर अधिकारी कर्मचारियों की सूची चस्पा करने एवं कार्यालय की नियमित साफ-सफाई करने…
दर्रीपारा। प्राथमिक शाला दर्रीपारा में आज शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा पहली में नव प्रवेशीय छात्रों का गुलाल लगाकर एवं मुंह मीठा कर स्वागत किया गया।शाला में उपस्थित समस्त छात्रों को पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया।इस अवसर पर प्रधान पाठक आई आर महार,शिक्षक ओंकार दीवान, शाला समिति अध्यक्ष चेतन राम ध्रुव,उपाध्यक्ष श्रीमती नीलांद्री साहू समिति सदस्य किशोर कुमार ध्रुव,भुनेश्वरी मरकाम,लक्ष्मी ध्रुव,राधा बघेल,आडेस देवांगन,निरपत यादव,गौरी बाई, हेमलता,सरिता ध्रुव,रोहाणी मंडावी उपस्थित थे।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुश्री कुमारी शैलजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार 30 जून को बेरोजगारी भत्ते की तीसरी किश्त का अंतरण युवाओं के खाते में करेंगे। 1 लाख 16 हजार 737 युवाओं को 31 करोड़ 69 लाख 60 हजार रुपए की राशि की तीसरी किश्त वितरित की जाएगी। पिछले महीने 1 लाख 5 हजार 586 हितग्राहियों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया था। इस तरह इस महीने हितग्राहियों की संख्या में 11 हजार 151 की वृद्धि हुई है। बेरोजगारी भत्ता अप्रैल और मई महीने में दिया जा चुका है। शुक्रवार को अंतरित की जाने वाली तीसरी किश्त को शामिल करें तो युवाओं के खाते में तीन महीनों…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग आदेशानुसार 28 जून को शासकीय प्राथमिक शाला बालक एवं पूर्व माध्यमिक कन्या शाला कौंदकेरा के संयुक्त तत्वावधान में 28 जून को शाला प्रवेश उत्सव त्यौहार का आयोजन कन्या शाला प्रांगण में किया गया । कार्यक्रम के शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्यादायिनी मां सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ हुआ, अतिथियों द्वारा कक्षा पहिली में नव प्रवेश लिए 08 एवं कक्षा 6वी में नव प्रवेश लिए 12 बच्चों का चंदन बदन गुलाल लगाकर स्वागत सत्कार कर नव प्रवेशी बच्चों को पेड़ा खिलाकर मुँह मीठा कराया गया साथ ही उपस्थित सभी बच्चों का भी स्वागत कर मुंह…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में संग्रहित फूड ग्रेड महुआ फूल को राज्य लघुवनोंपज संघ द्वारा विदेश में विपणन करने की महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से महुआ फूल से अतिरिक्त लाभ मिलता है। उल्लेखनीय है कि राज्य में वर्ष 2023-24 में संग्रहित 694.94 क्विंटल फूड ग्रेड महुआ फूल में से 503.65 क्विंटल फूड ग्रेड महुआ फूल का संग्रहण केवल मनेन्द्रगढ़ वनमंडल द्वारा किया गया है। इस तरह वनमंडल मनेन्द्रगढ़ फूड ग्रेड महुआ फूल संग्रहण कार्य में छत्तीसगढ़ में इस वर्ष प्रथम रैंक पर रहा। छत्तीसगढ़ में महुआ फूल की अपनी गुणवत्ता और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही नई तकनीक आदि की…
EidAlAdha: गरियाबंद में आज बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। सुबह से बकरीद की रौनक है गरियाबंद की ऐतिहासिक जामा मस्जिद में भी नमाजियों ने नमाज पढ़ी और अमन शांति की दुआ की। #EidAlAdha या बकरीद का त्योहार रमजान के 70 दिन बाद मनाया जाता है। #EidAlAdha: बकरीद इस्लाम में दूसरा बड़ा त्योहार मीठी ईद के बाद ईद उल अजहा या बकरीद इस्लाम में दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। बकरीद भी पूरी दुनिया में मनाई जाती है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार 12वें महीने में #EidAlAdha का त्योहार आता है।। इस दिन नमाज पढ़ने के बाद कुर्बानी…
गरियाबंद। जिले के पुलिस कप्तान उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देश पर जिले में अवैध गांजा, जुआ, सट्टा के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत् दिनांक 28.06.2023 को थाना छुरा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थों का परिवहन कर रहा है इसकी सूचना थाना प्रभारी छुरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रेश सिंह ठाकुर एवं एसडीओपी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक भोला सिंह के नेतृत्व में थाना छुरा एवं स्पेशल टीम के साथ कोसमबुडा तिरहा में चेकिंग के दौरान…
गरियाबंद। देवभोग रोड पेंड्रा मोड़ के पास एक मेटाडोर और मोटर सायकल सवार ज़बरदस्त भिंडत हो गई है हादसा इतना भयानक था कि मोटर सायकल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत गई है। रायपुर की ओर जा रहे मेटाडोर क्रमांक सीजी 10 ए टी ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक को टक्कर मार दी मृतक का नाम जोहन बाल्मिकी बताया जा रहा है, हादसा नेशनल हाइवे में बाज घाटी मोड के आगे पेंड्रा रोड के पास लगभग साढ़े 12 बजे हुआ वाहन के टक्कर से सिर में गंभीर चोंट आई भेजा निकल कर बाहर आ गया था।…
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मार्गदर्शन में सिनेमा को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ी फिल्म नीति 2021 के प्रारूप पत्रों का निर्धारण किया गया है। संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 13 दिसंबर 2021 को छत्तीसगढ़ फिल्म नीति का प्रकाशन राजपत्र में किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के फिल्म निर्माताओं, निर्देशक, प्रोड्यूसर, अभिनेता द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं स्थलों में फिल्म शूटिंग किये जाने का प्रावधान रखा गया है। नियमावली में दर्शायी गयी नीति के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सब्सिडी, अनुदान निर्धारित किए गए हैं। प्रपत्र में एनेक्चर 1 से…
छुरा। राजीव युवा मितान क्लब के ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन का आयोजन नगर के संस्कृति भवन छुरा में आयोजित किया गया था जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं वर्तमान विधायक अमितेश शुक्ल जी को राजीव मितान क्लब ग्राम पंचायत खैरझिटी के द्वारा गिफ्ट सप्रेम भेंटकर सम्मान दिया गया जिसमें प्रमुख रुप में राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर,कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल,पोखन ठाकुर सदस्य,उमाशंकर यादव सदस्य उपस्थित थे।
महासमुंद। मुस्कान स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल महासमुन्द में कक्षा नवमीं में पढ़ती हैं, मुस्कान बताती हैं कि फ्री में इंग्लिश मीडियम स्कूल की अच्छी पढ़ाई के कारण अब मम्मी-पापा को फ़ीस की टेंशन नहीं होती। हमें क्वालिटी एजुकेशन मिल रही है, जो पहले प्राइवेट स्कूल में महंगी फ़ीस के साथ मिलती थी। मुस्कान के पापा ऑटो चलाते हैं, उसने कहती है पहले वाले स्कूल में फ़ीस भरने में बहुत तकलीफ़ होती थी, लेकिन अब सब बहुत अच्छा है, मैं बड़ी होकर सीए बनूंगी और अपना सपना पूरा करूंगी। मुस्कान जैसे विद्यार्थी आज बेहतर माहौल में अच्छी शिक्षा प्राप्त प्राप्त…
बैंक लिंकेज से मिली आर्थिक मदद बस्तर जिले के दरभा जनपद की ग्राम पंचायत मुण्डागढ़ में रहने वाली श्रीमती सुनिता कुंजाम ने बैंक लिंकेज के माध्यम से स्वरोजगार का अवसर प्राप्त किया। अब अपने गांव में ही किराना दुकान संचालन करके अपने परिवार के साथ हंसी-खुशी के साथ जीवन यापन कर रही हैं। सुनीता ने बताया कि वर्ष 2019 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत लक्ष्मी माता महिला स्व-सहायता समूह से जुड़ी, स्वरोजगार हेतु उन्हें आरएफ, सीआईएफ एवं बैंक लिंकेज के माध्यम से आर्थिक मदद प्राप्त हुई। जिसकी सहायता से किराना दुकान का संचालन वर्ष…
कलेक्टर छिकारा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में ली समीक्षा बैठक गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन से संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने चुनाव की तैयारियां अभी से शुरू करने तथा सभी आवश्यक सुविधाओं का विकास करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शत प्रतिशत शुद्धता होनी चाहिए। नाम जुड़वाने एवं नाम कटवाने के पश्चात मतदाता के नाम में दोहराव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नाम जोड़ने की प्रक्रिया किसी भी स्तर पर…
चौबीस घंटे सक्रिय बाढ़ आपदा नियंत्रण कक्ष शुरू बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित होने पर फोन नंबर 07706-241288 पर कॉल करके दे सकते हैं सूचना बाढ़ से सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्था करे दुरुस्त कलेक्टर आकाश छिकारा ने बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक लेकर दिए निर्देश गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक ली। उन्होंने वर्तमान बारिश के मौसम को देखते हुए अत्यधिक जल भराव वाले जगहों का चिन्हांकन कर बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही वनांचलों के गांवों में रहने…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..