Author: Khabar bharat 36
रायपुर। स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम के 318 स्कूलों में 9117 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आत्मानंद स्कूलों में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए नियमावली जारी कर दी गई है। सभी पद स्कूल शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पर ही भरे जाएंगे। प्रत्येक स्कूल हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में एक सोसायटी का गठन किया गया है। इन स्कूल के संचालन हेतु गठित सोसायटी को भर्ती एवं स्कूल संचालन के अधिकार हस्तांतरित किए गए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी स्कूलों में प्राचार्य, उप प्राचार्य, व्याख्याता, प्रधान पाठक (प्राइमरी एवं मीडिल स्कूल),…
मिल रहा महिलाओं को रोजगार, दूर हो रहा कुपोषण रायपुर। महिला समूह द्वारा बनाए जा रहे मूंगफली की चिक्की से बच्चों में पोषण स्तर बढ़ाने पर भी मदद मिल रही है। यह चिक्की विटामिन-ई मैग्नीशियम से भरपूर है। दंतेवाड़ा जिले में महिला समूह द्वारा उत्पादित मूंगफली की चिक्की आंगनबाढ़ी केंद्र के बच्चों को दी जा रही है। बच्चें भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। जिला प्रशासन की पहल पर मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत महिला बाल विकास विभाग की 2 परियोजनाओं में मूंगफली चिक्की की सप्लाई की जा रही है। जल्द ही 8 परियोजनाओं में इसे लागू किया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित कोरर एक दूरस्थ क्षेत्र है। यहां के बच्चों ने कभी नहीं सोचा था कि वो एक दिन अपना असंभव सा लगने वाला लक्ष्य पूरा करेंगे। कोरर की रहने वाली शालिनी कहती हैं यदि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमर लक्ष्य योजना की शुरूआत नहीं की होती तो आज एनआईटी में पढ़ने का उनका सपना कभी पूरा नहीं हो सकता था। कहते हैं न प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती और न ही वह स्थान देखती है। वर्तमान परिवेश में प्रतिभायें पिछड़े एवं ग्रामीण ईलाकों से भी निकल रही है और अपना परिचय दे…
धमतरी। मरार (पटेल) समाज जिला ईकाई धमतरी के सभी क्षेत्रीय राज पदाधिकारी समाजिक बंधुओ की लगभग 50 से 60 सदस्यो की उपस्थिति मे जिला कलेक्टर धमतरी को छग.शासन द्वारा आदेशित ग्रामीण अंचल मे बाजारों मे पसरा शुल्क माॅफ को ग्राम पंचायत स्तर पर मरार समाज को प्राथमिकता देते हुए निर्देशित करने के लिए ज्ञापन सौपा गया। साथ ही मरार समाज की जातीय कर्म- सब्जी ब्यवसाय कर जीवन यापन करने और परिवार की लालन-पालन करने की जमीनी बातो को रखते हुए,मरार समाज की सब्जी ब्यवसायी बंधुओ के लिए पहचान पत्र जारी कर पसरा शुल्क माॅफ मे विशेष (छुट) प्राथमिकता देने की…
गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिले के सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्राचार्यो की बैठक लेकर शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए नई कार्य योजना की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत बोर्ड के परीक्षा परिणामों में सुधार लाया जायेगा। नई कार्य योजना स्कूलों के शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर फोकस रहेगा। साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों के स्कूलों में नियमित उपस्थिति भी सुनिश्चित की जायेगी। इस कार्य योजना के तहत मेधावी विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें जिला स्तर पर आवासीय विद्यालय के माध्यम से मेडिकल और इंजीनियरिंग की…
गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज सुबह नगर पालिक क्षेत्र गरियाबंद अंतर्गत विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने शहर में चल रहे प्रगतिरत कार्यो का जायजा लेकर कार्यो को जल्द पूर्ण करने के निर्देश नगर पालिका गरियाबंद के अधिकारियों को दिये। इस दौरान कलेक्टर ने शहरी गौठान, छिंद तालाब, महारिन तालाब, रावनभाठा तालाब, पौनी पसारी, मुक्तिधाम, सांई गार्डन एवं बॉलीबाल ग्राउंड का अवलोकन किया। उन्होंने तालाबों के सौंदर्यीकरण के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश दिये। साथ ही पौनी पसारी निर्माण कार्य में भी तेजी लाते हुए पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निरीक्षण…
नवापारा राजिम। गोबरा नवापारा सहित आसपास के अंचलों में स्थित होटल लॉज एवम् रेस्टोरेंट के आड़ में इन दिनों खुलेआम लड़के लड़कियों का ग्रुप बिना आधार कार्ड के अवैध कार्यों को अंजाम दे रहा हैं।नगर सहित अंचल के लाज एवं गेस्ट हाउस अय्याशी के अड्डे बन चुके है। अधिकांश बिगड़ैल युवा प्रेमी यहां आते हैं और अपनी हवस मिटाते हैं। नगर सहित अंचल के लाज एवं गेस्ट हाउस के आसपास रहने वाले इज्जतदार लोगों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। जिन्होंने इसका विरोध भी किया है।लगभग दो वर्ष पूर्व रायपुर की स्पेशल पुलिस टीम एवं गोबरा नवापारा की…
गरियाबंद। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर आ रही है अपने आप को सीआरपीएफ का (AC) एसिटेंट कमांडर कह कर किराना व्यवसाई से 92989 रूपए की ऑन लाइन ठगी कर लिया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार थाना इंदागांव निवासी रूपेश मसीह अपने किराना दुकान में बैठा था तभी उसके मो में इस नंबर से 9337344288 से फोन आया और रूपेश क्या हाल चाल है मुझे पहचाने मै इंदागांव सीआरपीएफ का कुमार शर्मा बोल रहा हूं मेरे को पैसा चाहिए मै आप के एकाउंट में पैसा डलवा रहा हूं मुझे पैसा कल निकल कर देना मुझे आप के एकाउंट में…
जिले के छुरा थाना क्षेत्र से लव जिहाद और धर्मांतरण मामले को लेकर जिन युवक – युवती की पुलिस तलाश कर रही थी वह तेलंगाना के निजामाबाद में मिले। बुधवार को दोनों को लेकर पुलिस निजामाबाद से गरियाबंद पहुंची। यहां सबसे पहले न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने उनका धारा 164 के तहत बयान कराया गया। इसके बाद शाम 5:00 दोनों के परिजनों और मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे हिंदू संगठनों को इसकी सूचना दे दी गई। परंतु खबर लिखे जाने (9 बजे ) तक दोनों के परिजन उनसे मिलने गरियाबंद नहीं पहुंचे। दोनों सिटी कोतवाली थाना गरियाबंद में ही परिजनों…
गरियाबंद। जिले में इस वर्ष समय पर अच्छी वर्षा होने से धान एवं अन्य फसलों की बोनी जोरों से चल रही है। जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध है। कृषि विभाग के उप संचालक संदीप भोई ने बताया कि जिले के सहकारी समितियों में सहकारी समितियों में 24 हजार 575 क्विंटल धान, 6.40 क्विंटल रागी (मड़िया), 28.80 क्विंटल कोदो सहित अन्य बीज पर्याप्त मात्रा में भण्डारण किया गया है। जिसमें से अब तक 18 हजार 694 क्विंटल धान बीज का वितरण किसानों को किया जा चुका है। सभी सहकारी समितियों में धान बीज के साथ-साथ अन्य फसलों…
रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अध्यक्षता में आज अटल नगर, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में छत्तीसगढ़ महिला कोष के शासी बोर्ड और आम सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा इस वर्ष 2 मई को महिला कोष की ऋण योजना अंतर्गत महिला समूहों को 4 लाख के स्थान पर 6 लाख रूपए का अधिकतम ऋण स्वीकृत करने की घोषणा और सक्षम योजना के तहत पात्रता के लिए महिलाओं की वार्षिक आय सीमा 1 लाख रूपए से बढ़ाकर 2 लाख रूपए करने की घोषणा का अनुमोदन किया गया। बैठक में वित्तीय…
रायपुर। देश को समृद्ध बनाने में युवाओं की भूमिका अहम मानी जाती है। युवाओं की क्षमता का बेहतर इस्तेमाल किया जाए तो वह राज्य तेजी से आगे बढ़ने लगता है। युवाओं को राज्य के विकास में भागीदार बनाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया, ताकि युवा क्लब से जुड़कर राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके। राजीव युवा मितान क्लब के गठन की घोषणा मुख्यमंत्री बघेल के द्वारा 12 जनवरी 2020 को राज्य युवा महोत्सव के अवसर पर की गई…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के पांडुका क्षेत्र में स्थित जतमई जो ऐतिहासिक पुरातात्विक मंदिर है, जहां अनेक देवी-देवताओं है। यहां आकर कर लोग माता जतमई के दर्शन कर और झरने का आनंद लेते हैं वहीं चारों ओर डोंगरी पहाड़ी और जंगल से घिरा हुआ मनमोहक जगह हैं। वहीं कुछ ही दुर पर माता घटारानी का दरबार है । लोग हज़ारों लाखों की संख्या में दर्शन करने आते हैं।
मोहन मरकाम हटाए गए, आदिवासी चेहरे की जगह ने आदिवासी चेहरे को मिली जगह बस्तर सांसद दीपक बैच को छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है। आदिवासी चेहरे की जगह नए आदिवासी चेहरे को जगह मिली है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शव 4 से 5 पुराना था। उसके शरीर में जोड़ के भी निशान है। इसलिए युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है मामला धरसीवा व थाना क्षेत्र का है। परसतराई और मुरेठी गांव के बीच बाड़ी नाम सेएक पर्यटन स्थान है। यह इलाका खारुन नदी से लगा हुआ है। जहां लोग घूमने के लिए आते हैं। इस बीच बुधवार सुबह लोग यहां पहुंचे थे। जहां उनकी नजर एक लाश पर पड़ी थी।जिसके बाद उन्होंने…
गरियाबंद। जिला चिकित्सालय गरियाबंद में स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करते हुए अब एक और चिकित्सा सुविधा का विस्तार किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिले के कैंसर रोगियों को अब जिला चिकित्सालय में कैंसर मरीजों की जांच, समुचित उपचार, देखभाल, स्वास्थ्य शिक्षा तथा जिले में कैंसर की रोगियों को निरंतर फालोअप किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में डॉ. रूपेन्द्र महिलांगे द्वारा कैंसर का उपचार करते हुए जिला कीमोथेरेपी सेन्टर शुरू किया गया। जिला अस्पताल गरियाबंद में कीमोथेरेपी यूनिट शुरू होने से नागरिकों को यह सुविधाएं…
छुरा। छत्तीसगढ़ी ओलंपिक 2023 24 आयोजन के संबंध में तैयारी को लेकर जनपद पंचायत छुरा के सभाकक्षा में राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी एवं विकास खण्ड छुरा के सभी व्यायाम शिक्षक का बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुन्ना लाल वर्मा,सहायक विस्तार अधिकारी हेमलाल कंवर,कयाराम यादव द्वारा लिया गया जिसमें ग्राम पंचायत स्तर पर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेल का शुभारंभ 17 जुलाई 2023 से जोन स्तर पर खेल का आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक किया जाना है। ग्राम पंचायत स्तर पर राजीव युवा मितान क्लब स्तरीय समिति गठन किया है। जिसमें सरपंच सचिव और प्रार्चाय प्रधान पाठक राजीव…
देवभोग। गरियाबंद जिला देवभोग ब्लॉक के आसरा लाज मै कुछ दिन पहले हुई बड़ी घटना रात एक बजे की बात है जो आसरा लाज में ठहरने के लिए आया था जैसे ही आसरा लाज पंहुचा तो उसे पूछ ताज किये और आधार कार्ड की मांग की पर उसके पास कोई प्रकार परिचय पत्र नहीं था फिर उस ब्यक्ति नें किसी दूसरे आदमी को फ़ोन मै बात की तो मैनेजर नें उसे ठहरने के लिए रूम 106 नंबर रूम दे दिया जब सुबह हुई रूम ऐसे ही खुला हुआ था वेटर नें जा के देखा व्यक्ति बेट के निचे मिरीत…
छुरा। आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज छुरा राज के समाजिक सामुदायिक भवन बनाने के लिए तहसील दार अंकुर रात्रे से मुलाकात कर माँग पत्र सौपे। ज्ञात हो कि सर्व आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज छुरा राज के समाजिक भवन के लिए क्षेत्रीय विधायक अमितेश शुक्ला के द्वारा भवन बनाने दस लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है। खरखरा पंचायत के सरपंच केदार ध्रुव और सचिव भीषम कोषले व समाज के सदस्य पण्डरीपानी के निवासियो के द्वारा शासकीय कचना ध्रुवा महाविद्यालय के पास लगा हुआ जमीन दिखाया गया था ।जिसे पंचायत के द्वारा प्रस्ताव देकर सामाजिक भवन निर्माण करने की बात कही गयी…
गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाले मितानिनों के हित में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस संबंध में शासन से जारी आदेश के तहत मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण योजना के अंतर्गत 2200 रुपए की राशि एक अप्रैल 2023 से प्रतिमाह मानदेय में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज जिले के मितानिनों को आदेश की कॉपी भेंट करते हुए बधाई दी। उन्होंने मितानिनों…
गरियाबंद। जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सभापति सेन द्वारा 15वृत्त से पेय जल वेवस्था हेतु एक बोर खनन तथा तथा पानी टंकी निर्माण कार्य स्वीकृत है। जिसमें एक पानी टंकी पटेल पारा घुमका चौक मे बाबूलाल तारक घर के सामने निर्माण होगा । वही दूसरा पानी टंकी का निर्माण श्याम चौक में मंजू साहू घर के सामने होगा जिससे लोगो को पानी की समस्या दुर होगी तथा शुद्ध पीने का पानी मिलेगा। वही सरपंच श्री मति सुमित्रा शंकर बंजारे ने बताया सेन के लगातार कार्य से हमारे गांव में विकास हो रहा है । सेन के द्वारा हमारे गांव में…
गरियाबंद। सुरज कम्प्यूटर एज्युकेशन प्रतिक्षण केन्द्र पांडुका के विधार्थी कल ISBM शैक्षणिक भ्रमण के लिए छुरा गया । जहां ISBM यूनिवर्सिटी के टीचर्स ने वहां के बेहतरीन शिक्षा और हॉस्टल, बस सुविधाएं एवं यूनिवर्सिटी भ्रमण कराया । जिसे वहां की अच्छी शिक्षा और नैतिक ज्ञान सौंपा गया
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाले मितानिनों के हित में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इस संबंध में मंत्रालय से जारी आदेश के तहत मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण योजना के अंतर्गत 2200 रूपए की राशि प्रतिमाह एक अप्रैल 2023 से मानदेय में वृद्धि करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस आशय का आदेश आज 10 जुलाई को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर स्थित लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…
गरियाबंद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गरियाबंद ने सुरेंद्र साय महाविद्यालय में SFS के तहत आस पास साफ सफाई कर बाबा साहब के प्रतिमा में माल्य अर्पण किया साथ ही नगर के आज़ाद चौक में स्वामी विवेकानंद जी के छाया चित्र पर तिलक वंदन कर पुजन व माल्य अर्पण का कार्यक्रम किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला संयोजक रंजन यादव उपस्थित थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभाविप के गौरव शाली 75 वर्ष के इतिहास को संक्षेप में बताया उन्होंने कहा 9 जुलाई 1949 के दिन विद्यार्थी परिषद की स्थापना बलराज मधोक जी के नेतृत्व में हुई व…
गरियाबंद। कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में मृतक के परिजन के लिए आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अमलीपदर तहसील के ग्राम कोकड़ीमाल निवासी 22 वर्षीय गीता निषाद की मृत्यु 08 सितम्बर 2022 को नदी के पानी में डूबने से होने पर उनकी माता श्रीमती गंगाबाई निषाद को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
गरियाबंद। प्रदेश में महिलाओं और बच्चों को कुपोषण और एनिमिया से मुक्ति दिलाने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत महिलाओं और बच्चों में कुपोषण को दूर करने आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पौष्टिक आहार के साथ आवश्यक स्वास्थ्य सलाह भी दिया जा रहा है। योजना से लाभान्वित होकर महिलाएं एवं बच्चे कुपोषण एवं एनिमिया से मुक्त हो रहे हैं। इसी योजना के फलस्वरूप विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम सरकड़ा की रहने वाली चुकेश्वरी बरिहा एनिमिया से मुक्त हो गई है। योजना अंतर्गत चुकेश्वरी को गर्भावस्था के दौरान आंगनबाड़ी में गर्म भोजन दिया गया। साथ ही उन्हें…
गरियाबंद। राज्य शासन द्वारा युवा प्रतिभाओं को संगठित कर एवं उन्हें उपयुक्त मंच प्रदान कर उनकी ऊर्जा का उपयोग सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास में करने के लिए राजीव युवा मितान क्लब योजना की शुरुआत की गई है। इसके माध्यम से युवा शक्ति को संगठित कर उन्हें रचनात्मक कार्यो में जोड़ा जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लबों में जुड़े युवाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यावरण एवं खेल को आगे बढ़ाने तथा जनकल्याण्कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं लोगों को इसका लाभ दिलाने विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा मितान क्लबों को प्रतिवर्ष…
शुगर फ्री लड्डू ऑनलाईन उपलब्ध कुपोषण से लड़ने में लाभकारी जशपुर। वनांचल की महिलाएं भी अपने मनपसंद स्व-रोजगार से जुड़कर आर्थिक लाभ ले रहीं है। जशपुर जिले के घोलेंग स्व-सहायता समूह की महिलाएं महुआ से स्वादिष्ट लड्डू तैयार करके ऑनलाईन विक्रय कर रही हैं। महिलाओं के हाथों से स्वादिष्ट आरोग्य महुआ लड्डू घर बैठे vedicvatica.org&amazon.in ऑनलाईन के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। बच्चों के लिए सर्वोत्तम एवं कुपोषण से लड़ने में लाभकारी भी हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) की शुरूआत की गई। जशपुर में महुआ,…
बालोद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार 10 जुलाई 2023 को बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भरदा (टटेंगा) में माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम से निर्मित बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा पूर्वान्ह 11.30 बजे प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11.55 बजे बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम टटेंगा पहुंचेंगे और वहां ग्राम भरदा (टटेंगा) में माता बिंदेश्वरी बघेल के नाम से निर्मित बिंदेश्वरी पार्क का लोकार्पण एवं मूर्ति का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम टटेंगा से दोपहर 1.20 बजे प्रस्थान कर…
शिक्षा और रोजगार का सपना हो रहा साकार धमतरी। प्रदेश में श्रमिकों की बेटियां अब अपने सपने बुन रहीं हैं और सफलता की राह में आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार की नोनी सशक्तिकरण योजना बेटियों को शिक्षित और सक्षम बनाने के लिए मददगार साबित हो रही है। योजना से मिले सहारे ने बेटियों का आत्मविश्वास बढ़ाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार, छत्तीसगढ़ के श्रमिक परिवारों की बेटियों के शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार तथा विवाह में आर्थिक सहयोग के उद्देश्य से नोनी सशक्तिकरण योजना संचालित कर रही है। धमतरी जिला मुख्यालय के गोकुलपुर वार्ड की रहने…
बिलासपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के निर्देश पर राज्य के ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल की निरंतर आपूर्ति की जा रही है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के 22 गांवों में शत-प्रतिशत घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय करने के लिए 23 करोड़ 90 लाख 14 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम पौंसरा (केकरापारा) में 201, पौंसरा (रेवधापारा) 402, चकरभाठा 580, कोरमी (आवासपारा) 533, लिमहा 488, गढ़वट 284, गिधौरी 336, मजुरपहरी (बम्हनीखुर्द) 200, मगरउछला 275, सेलर 719, गतौरी 409 और सरवनदेवरी ग्राम के 292 परिवारों को घरेलू…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के पांडु का के अंतर्गत ग्राम अतरमरा के गौठान में लंपिक बीमारी टीकाकरण का आयोजन रखा गया जिसमें सभी पशुओं को टीकाकरण किया गया
धमतरी। धमतरी जिला के कांसानाला के पास 2दंतैल हाथी विचरण का रहा है जो कि उत्तर सिंगपुर जाने की संभावना है । वन विभाग की टीम और हाथी मित्रदल गांवों में जा जाकर मुनादी कर रहे हैं कि जंगलों में ना जाये और रात्रि में सावधानी बरतें
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ कमर्चारी/अधिकारी संयुक्त मोर्चा गरियाबंद द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदशर्न व रैली निकालक कर हजारों की संख्या में प्रदेश के मुखिया के नाम अपर कलेक्टर अविनाश भोई को ज्ञापन सौप कर अपने 05 सुत्रीय मांगो को शीघ्र पूरा करने की मांग करते हुए संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न कमर्चारी संगठनों द्वारा समय-समय पर ज्ञापन, धरना, प्रदशर्न एवं आंदोलन के माध्यम से अपनी पांच सुत्रीय मांगो के संबंध में ध्यानाकृष्ट कराया जाता रहा है, किन्तु शासन द्वारा आज पयर्न्त मांगो के संबंध में कोई निणर्य नहीं लिये जाने के…
छुरा। जिला युनियन गरियाबंद में 70 समितियां कार्यरत हैं।जिसमें लगभग 40 समिति सालबीज संग्रहण का कार्य किए है संग्रहण बंद हुए एक माह हो गया है। लेकिन मजदूरी अभी तक नहीं मिला है।उक्त बातें जिला पंचायत सदस्य श्रीमती केशरी धु्व को क्षेत्रीय दौरा पर संग्राहको द्वारा बताया गया। रसेला प्रबंधक केशव यादव को पुछने पर बताया कि मेरे द्वारा आनलाईन भुगतान हेतु जिला युनियन भेजें लगभग 15 दिन हो गया है अभी तक राशि भुगतान नहीं हुआ है। गरियाबंद प्रबंधक श्रीमति भुनेश्वरी ने भी बताया कि अभी तक उनके महुआ खरीदी की राशि भुगतान नहीं हुआ है। श्रीमति…
गरियाबंद। श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद द्वारा संस्था के प्राचार्या श्रीमती बलजीत कौर के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य और शिष्टाचार पर विषेश सत्र का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, सामाजिक शिष्टाचार और अच्छे शिष्टाचार आदि विषयों पर जानकारी दी गई। इन सत्रों में, छात्रों को अपने स्वास्थ्य की देखभाल के महत्व के बारे में समझाया गया है। वे स्वच्छता के नियमों को समझें, जैसे नियमित स्नान करना, मुंह धोना और हाथों को साफ रखना। छात्रों को इसके अलावा वैज्ञानिक तत्वों के बारे में भी जागरूकता दी गई है, जो स्वच्छता के लिए उपयुक्त उत्पादों का उपयोग करने में मदद…
छुरा। नगर के विश्राम गृह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा के नेतृत्व में छुरा में बूथ चलो अभियान के ब्लॉक प्रभारी महेंन्द्र चन्द्रकार के नेतृत्व में बैठक हुआ जिसमें सेक्टर के पोलिंग बूथ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बूथ कमेटियों का गठन के बारे में बूथ कमिटी की सूची उपलब्धता के बारे में समिति के सदस्यों के बारे में बूथ कमेटी किस सेक्टर और किस जोन के अंतर्गत आता है उसके बारे में बूथ कमेटी के मतदाता सूची के बारे में बूथ लेबल में एजेंट नियुक्त करने के लिए मतदाता सूची परीक्षण करने एवं अनावश्यक नाम…
गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा खनिज के अवैध खनन और परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छुरा और राजिम विकासखंड में रेत के अवैध परिवहन पर संयुक्त कार्यवाही की गई। जिला खनिज अधिकारी श्री फागुलाल नागेश ने बताया कि ठमकाडीह जिला धमतरी से रेत का अवैध परिवहन करते दो हाईवा और बिड़ौरा से रेत परिवहन कर रहे एक हाईवा को जप्त कर राजिम पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।इसी तरह कुटेना से खनिज रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक हाईवा…
प्रदेश के पहले महिला जीम के साथ ही नवनिर्मित पाथ-वे और किड्स जोन का पालिका अध्यक्ष मेमन ने किया शुभारंभ गरियाबंद। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक साथ नगर को विकास की कई सौगाते दी। इस अवसर पर मेमन नगर के सिविल लाइन में प्रदेश के पहले महिला जिम (व्यायाम शाला) का लोकार्पण किया। एक साल पहले मेमन ने इसके निर्माण की घोषणा की थी। इसके साथ ही सिविल लाइन मैदान में बच्चों के मनोरंजन एवं खेल कूद के लिए लगाये गये विभिन्न आकर्षक झूलो तथा निर्मित पाथ-वे का भी उन्होंने उद्घाटन किया।…
गरियाबंद। अमितेश शुक्ल , प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा विधायक राजिम की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ग से नई दिल्ली में हुई मुलाकात अमितेश शुक्ल, प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री तथा विधायक राजिम अभी दिल्ली प्रवास पर है, इसी बीच दिनांक 06 जुलाई 2023 को सायं 5.45 बजे नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ग से उनके निवास पर मुलाकात हुई। यह मुलाकात लगभग 15-20 मिनट की रही, जिसमे छत्तीसगढ़ में संगठन को ताकत प्रदान करने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई।
मिलेगा 350 रूपये मासिक पेंशन, ट्राइसिकल से होगी आने-जाने में आसानी आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी भी बनाया गया गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा की तत्परता और संवेदनशीलता से दिव्यांग दयाराम को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ मिल गया है। शारीरिक अक्षमता और गरीबी से जूझ रहे दयाराम को घर पहुंच ट्रायसिकल प्रदान किया गया है। साथ ही उन्हें 350 रूपये मासिक पेंशन भी दिया जायेगा। इसके अलावा उनका आयुष्मान कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड भी बनाकर दिया गया है। शासकीय सुविधाओं का लाभ मिलने से दयाराम और…
गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने बुधवार को छुरा विकासखंड अंतर्गत विभिन्न स्थानों का दौरा कर विकास कार्यो एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल, पेयजल व्यवस्था एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिये। कलेक्टर श्री छिकारा ने छुरा ब्लॉक के ग्राम पिपराही में स्थित प्राईमरी स्कूल में पहुंचकर नवप्रवेशी बच्चों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढने और नियमित स्कूल आने की समझाईश दी। कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें खेलकूद, सामान्य ज्ञान के बारे में भी जानकारी दे। साथ ही बच्चों…
गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में मतदान केन्द्रों के स्थल, भवन एवं नाम परिवर्तन के प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र के युक्तियुक्तकरण मतदाताओं के लिए सुविधाजनक होनी चाहिए। उन्होंने अधिक दूरी वाले और अधिक मतदाताओं की संख्या वाले मतदान केन्द्रों में परिवर्तन के सुझाव भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मांगे। कलेक्टर ने दल के प्रतिनिधियों से बूथ एजेंट नियुक्त करने के लिए आग्रह किया, जिससे निर्वाचन के कार्यो के समन्वय…
मुडा़गांव(कोरासी)। शासकीय प्राथमिक शाला ओनवा में नवपदस्थ प्रधान पाठक खूबचंद सिन्हा सर का स्वागत सम्मान राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा कदम का पौधा एवं श्रीफल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया सिन्हा सर जी द्वारा कहा गया की बच्चो को हर शनिवार को सुबह स्कूल में योग कराया जाय उनकी स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दिया जाए व स्कूल प्रांगण के औषधि युक्त फलदार छाया दार पौधो का रोपण किया जाए जिससे बच्चो को भविष्य में लाभ मिल सके सिन्हा सर जी का विचार बहुत बढ़िया था उनकी सोच व आशीर्वाद से बच्चो का सर्वांगीण विकास हो सके और…
जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश गरियाबंद। स्कूल से बिना पूर्व सूचना के अनाधिकृत रूप से गायब रहने वाले शिक्षक पर निलंबन की कार्यवाही की गई है। शासकीय प्राथमिक शाला गरीबा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी सुनील राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। सहायक शिक्षक के खिलाफ स्कूल से गायब रहने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मामले का परीक्षण कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेशानुसार विकासखंड मैनपुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गरीबा में पदस्थ सहायक शिक्षक सुनील राजपूत का बिना पूर्व सूचना के…
गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा की संवेदनशीलता से गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर पूजा को स्पांसरशिप योजना का लाभ मिल गया है। इस योजना के तहत पूजा को प्रतिमाह 4 हजार रूपये मिलेंगे। कक्षा 10वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय पूजा को यह राशि उनके 18 वर्ष की आयु होने तक मिलेगी। यह राशि पूजा के पढ़ाई-लिखाई और उनकी बीमार मां के ईलाज और देखरेख में काम आयेगी। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम कसेरू में पूजा ठाकुर अपनी बीमार मां के साथ रहती है। उनकी मां श्रीमती फुलेश्वर ठाकुर मानसिक और…
गरियाबंद। कृषि विज्ञान केन्द्र गरियाबंद के तकनीकी मार्गदर्शन में 3 से 05 जुलाई तक कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जिले के छुरा, फिंगेश्वर एवं गरियाबंद विकासखण्ड के गांवों के महिला समूहों को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के तहत् अन्न (रागी, कोदो, कुटकी) की वैज्ञानिक कृषि एवं प्रसंस्करण पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही मिलेट से बनने वाले उत्पादों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष (लघु धान्य वर्ष) घोषित किया गया है। जिसके तहत भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई, दिल्ली एवं साथ ही साथ छ.ग. शासन द्वारा भी राज्य में लघु धान्य फसलों के…
दर्रीपारा। शासकीय हाई स्कूल आमदी द मे शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । जिसमे शाला के नव प्रवेशी छात्र – छात्राओं को मिठाई खिलाकर एवं गुलाल लगाकर स्वागत किया गया साथ ही पुस्तक वितरण भी किया गया इस अवसर पर ग्राम पंचायत आमदी द के सरपंच श्रीमती छतराणी देवी एवं शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री आत्मा राम ध्रुव ,सदस्य श्री मुकेश नेताम आर पालक सदस्य उपस्थित रहे साथ ही शासकीय हाई स्कूल आमदी द के प्रचार्य श्री आर एन यादव, व्याख्याता श्री कोमल सिंह दीवान, श्री लोमेश कुमार भारद्वाज, श्री निर्मल कुमार ठाकुर, प्रेरणा पाटिल मैडम सभी…
दर्रीपारा। रविवार को ग्राम खम्हारीपारा में नवनिर्मित आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज भवन का लोकापर्ण किया गया।जिसमें आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज के पदाधिकारी नवागढ़ सर्कल से श्याम लाल ध्रुव,राम सिंह ध्रुव,नंदकिशोर ध्रुव,चुन राम ध्रुव,मुकेश कुमार ध्रुव,नंद्रेश कुमार ध्रुव,रिखी राम ध्रुव,धनेश्वर ध्रुव,मनोज ध्रुव,जालम सिंह ध्रुव,कामता ध्रुव,रामनाथ ध्रुव,सुकुल राम ध्रुव,तिसराम ध्रुव,बोधिराम ध्रुव,कंवल सिंह ध्रुव,कुँवर सिंह ध्रुव,रामप्रसाद ध्रुव,नर्मदा ध्रुव,बिमला ध्रुव,मनभा ध्रुव,सोनिया ध्रुव,योगेश्वरी ध्रुव,देवकी बाई सहित बड़ी संख्या में आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज के समाजिक बंधु एवं माता बहनों तथा बच्चे उपस्थित थे।
दर्रीपारा। ग्राम पंचायत बिंद्रा नवागढ़ में शासकीय उच्चतर माध्मिक विद्यालय में पांच छात्राओं को सरस्वती योजना के तहत निः शुल्क सायकल प्रदान किया गया जिसमें प्रमुख रूप से सरपंच श्री मति लक्ष्मी बाई ध्रुव उप सरपंच रीना सिन्हा और विधालय के समस्त स्टाफ साहू सर देवांगन सर धुर्वे सर और मैडम गण उपस्थित थे।

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..