Author: Khabar bharat 36

गरियाबंद। राज्य में पुनः कांग्रेस के सरकार बनाने को लेकर बुलंद नारा के साथ क्षेत्र का सघन दौरा कर राज्य सरकार की उपलब्धियों को बता रहे है। शीला ठाकुर अपने बुथ जोड़ों अभियान पर क्षेत्र के ग्राम मंडेली, खडमा, छुरा, फिगेश्वर, राजिम, पांडुका, बोरसी, कुण्डेल, छुईहा, चरौदा, लोहसिग, बकली, भसेरा, रक्शा, गरियाबंद , पिपरछेडी, जैसे विभिन्न गांवों में पहुंच कर आम नागरिकों से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान शीला ठाकुर ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को ग्रामवासियों को जानकारी दी। भूपेश सरकार द्वारा किए जा रहे ऐतिहासिक कार्य एवं सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके…

Read More

गरियाबंद। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में छत्तीसगढ़ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023  के सत्यापन कार्य शुरू हो गये है। 01 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक घर-घर जाकर सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य किया गया था। उक्त सर्वेक्षण कार्य के उपरांत प्राप्त जानकारी का वर्तमान में सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन कार्य के लिए संगणक दलों का गठन किया गया है। दल में शामिल संगणक घर-घर जाकर सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का सत्यापन कर रहे हैं। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने आज ग्राम कोचवाय और डोंगरीगांव में जाकर सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया।…

Read More

दर्रीपारा। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का प्रथम वर्ष के अविस्मरणीय अभूतपूर्व सफलता के बाद लगातार दूसरे वर्ष छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया गया है।जिसका उद्देश्य प्रति व्यक्ति में खेल भावना को जागृत करने और छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने,युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए मुख्य तौर पर अनेकों विधाओं में पारंपरिक खेलों को रखा गया है। ब्लाँक मुख्यालय गरियाबंद के अंतर्गत ग्राम पंचायत दर्रीपारा में राजीव गांधी युवा मितान क्लब के तत्वाधान में हाईस्कूल मैदान दर्रीपारा में रविवार को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया।आप को बता दे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 के अंतर्गत…

Read More

गरियाबंद। सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों का सुबह से ही तांता लग गया। सिविल लाइन स्थित गौरीशंकर मंदिर में हजारों की संख्या में दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। कहते हैं कि सावन सोमवार में किसी भी पहर अगर भोले बाबा की आराधना की जाए, तो मां पार्वती और भोले त्रिपुरारी दिल खोलकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। आज सुबह से ही गौरीशंकर मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को सुबह से ही तांता लगा हुआ है। इसके अलावा बेलपत्र, धतुरा, भांग, बेल, फल-फूल आदि…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गौ-पालन और डेयरी उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य शासन ने अनेक कदम उठाए गए हैं। गोधन न्याय योजना प्रारंभ की गई है। इसी कड़ी में अब प्रदेश में हाट-बाजार क्लीनिक योजना की तर्ज पर मवेशियों के इलाज के लिए जल्द ही मोबाईल वेटनरी वाहन प्रारंभ किए जाएंगे। मोबाईल वेटनरी वाहन तय कार्यक्रम के अनुसार गौठानों में पहुंचेंगे जहां ग्रामीण अपने मवेशियों का इलाज करा सकेंगे। मुख्यमंत्री आज यहां अपने निवास कार्यालय में सर्व यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डेयरी…

Read More

बस्तर के सुप्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का स्थापना दिवस 22 जुलाई को तीरथगढ़ में मनाया गया। इस राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 22 जुलाई 1982 में की गई थी। इस अवसर पर कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के प्रबंधन एवं संरक्षण, इकोटूरिज्म में विशेष योगदान देने वाले इको-विकास समिति के सदस्य, जिप्सी सफारी संचालक, नेचर गाइड, मैना मित्र, मगर मित्र, पेट्रोलिंग गार्ड, मैदानी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीसीएफ मोहम्मद शहीद ने आपने उद्बोधन में विभाग के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि कांगेर घाटी में आने वाले हर पर्यटक यहां की खूबसूरती से मंत्र-मुग्ध हो…

Read More

गरियाबंद। जिले के छुरा ब्लॉक में मौजूद प्राकृतिक झरना घटारानी इन दिनों पूरे शबाब पर है। वनों की हरियाली और बारिश ने इसकी खूबसूरती को और बढ़ा दिया है। इस नजारे का लुक उठाने के लिए पूरे प्रदेश से इन दिनों यहां सैलानी आ रहे हैं। जतमई घटारानी का वाटरफॉल जंगलों से घिरा हुआ है। जंगल के बीचो बीच स्थित जतमई वाटरफॉल में 40 फीट की ऊंचाई पर पानी नीचे पत्थरों से टकराता है। घटारानी वॉटरफॉल में नीचे कुंड है, जहां पर्यटक नहाने का भी आनंद लेते हैं। इस वाटरफॉल के ऊपर माता का मंदिर है, जहां श्रद्धालु दर्शन करते…

Read More

वर्तमान में कोई भी पर्यटक बाढ़ क्षेत्र में मौजूद नहीं गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध चिंगरा पगार जलप्रपात क्षेत्र में बरसाती नाले में पानी बढ़ जाने के कारण आई बाढ़ में फंसे सभी पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। नाले में पानी बढ़ने से पर्यटको के फंसे होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर सेना की संयुक्त टीम ने पर्यटकों को बाहर निकालने त्वरित कार्रवाई किया। एसडीएम गरियाबंद श्री भूपेंद्र साहू ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में लोगों के सुरक्षा की निगरानी के लिए संयुक्त टीम मुस्तैदी से जुटे…

Read More

गरियाबंद। चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल में एक हज़ार लोगो की फँसने की खबर सामने आ रही है बारिश् और सावन महीने की वजह से चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल अपने पूरे सवाब पर है दूर दूर से सैलानी इस्का लुफ्त उठाने आ रहे पर लगतार बारिश की वजह से आज चिंगरा पगार वाटरफ़ॉल्ट से 500 मीटर पहले नाले में पानी सर से ऊपर आ गया जिसके चलते चिंगरा पगार गए पर्यटक शाम को लौटते वक़्त नाले के बाढ़ में फास गए जिन्हें सुरक्षित निकालने पुलिस और प्रशासन की टीम थाना प्रभारी राकेश मिश्रा प्रहलाद थानापति नारायण धुर्व राजेंद्र धुरवे भिखारी साहू लागतार…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शाकंम्भरी सेवा संस्थान के तत्वधान में लगातार किया जा रहा रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को शिवम कॉलेज आफ नर्सिंग गरियाबंद में रक्तदाता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया महाविद्यालय के शिक्षक अपने छात्र छात्राओं को रक्तदान के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाने इस नेक कार्य के लिए सभी को धन्यवाद कर बधाई दी वहीं कार्यक्रम में जिले के इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य मनोज पटेल व समाजसेवी भीम निषाद ने कॉलेज के सभी रक्तदाता छात्र छात्राओं का मेडल सम्मान पत्र देकर…

Read More

रायपुर। राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर स्थित अर्पण दिव्यांग स्कूल में मुख्य अतिथि ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दिव्यांग बच्चों को तीसरे सत्र के लिए तिलक लगाकर शाला प्रवेश करवाया। इस मौके पर उन्होंने नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे और पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रकाश शर्मा और स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों के कार्यों की सराहना की। इसके साथ चेयरमैन होरा ने दिव्यांग बच्चों को कॉपी और उपहार भेंट कर पांच बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्चा वहन करने की घोषणा की। प्रदेश भर के मूक-बधिर बच्चों के जीवन में उनकी ही शैली और सांकेतिक भाषा…

Read More

राजिम। शासकीय रामबिशल पांडे उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय राजिम के एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा व्याख्याता ने गत दिवस एनसीसी आर्मी विंग में अफसर प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर एएनओ सम्मेलन में सम्मान किया गया। जिसमें 27 सीजी बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सौरव कुमार, ऐडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप नायर तथा एस एम सूबेदार मेजर प्रथम सिंह के करकमलों से प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। एनसीसी का मुख्य ध्येय एकता और अनुशासन को चरितार्थ करते हुए नगर के प्रतिष्ठित रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में दशकों से संचालित एनसीसी द्वारा छात्रों को सशस्त्र बलों में कैरियर बनाने का…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का ग्राम पंचायत भेंडरी प्रांगण में हरेली पर्व के अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब भेंडरी के तरफ से 17 से 19 जुलाई तक आयोजित किया गया।खेल का सरपंच मोहनलाल साहू एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के उपस्थिति में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया ।खेल का शुभारंभ सरपंच मोहनलाल साहू एवं युवा मितान क्लब के अध्यक्ष खेमुराम साहू द्वारा गेड़ी चढ़कर किया गया।तीन दिवस में16 प्रकार के खेलों प्रदर्शन प्रतिभागियों द्वारा किया गया यह खेल 18 वर्ष,18से 40एवं 40…

Read More

गरियाबंद। जिले के संकुल केंद्र सोहागपुर अंतर्गत हरदी के स्कूल में सेवा समाप्त के बाद शिक्षक सहित छात्र-छात्राएं ने भावभीनी विदाई दी छात्र छात्राओं ने हरदी हाई स्कूल में रहे प्राचार्य रामअवतार बघेल और मिडिल स्कूल सोहागपुर में रहे प्रधान पाठक रतीराम चुरपाल का पुष्पगुच्छ गुलाल टीका नारियल श्रीफल देकर विदाई दी। विदाई सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रूप में ग्राम हरदी के सरपंच दयालाल ध्रुव,उपसरपंच ग्वाल यादव शिक्षामित्र मोतीलाल साहू शाला समिति हरदी से रूप सिंह ठाकुर,पवन ठाकुर ग्राम सुहागपुर के साला समिति से रोशन पुरी गोस्वामी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शासकीय हाई स्कूल हरदी के प्रभारी…

Read More

गरियाबंद। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी 4 बजे राजिम आगमन होगा राजिम मे कर्याकर्ता के द्वारा स्वागत किया जायेगा उसके बाद फिगेश्वर आगमन होगा छत्तीसगढ़ निषाद समाज जिला संगठन शपथ ग्रहण समापन समारोह फिंगेश्वर में सम्मिलित होगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमित जोगी प्रदेश अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ अध्यक्षता महेश देवांगन प्रदेश महामंत्री जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ विशिष्ट अतिथि उदय चरण बंजारे प्रदेश उपाध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ व प्रदीप साहू प्रदेश अध्यक्ष युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ व किरण टण्डन प्रदेश सचिव युवा मोर्चा व हरीश साहू लोकसभा अध्यक्ष युवा मोर्चा ,रमेश गोयल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग उपस्थित…

Read More

रायपुर। डॉ. अम्बेडकर वेलयफेयर सोसायटी छत्तीसगढ़ की वार्षिक आमसभा की प्रथम बैठक शनिवार 22 जुलाई को न्यू-सर्किट हाउस रायपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के कार्यक्षेत्र हेतु गठित इस सोसायटी के सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में विधिवत् निर्वाचन हुआ। डॉ. अम्बेडकर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष के पद पर बहुमत के आधार पर सेवानिवृत्त आईएएस एवं विभागीय जांच आयोग के आयुक्त दिलीप कुमार वासनीकर निर्वाचित हुए। वहीं निर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा प्रबंधकारिणी समिति के शेष पदों पर मनोनयन/निर्वाचन किया गया। इसके अंतर्गत संभागायुक्त दुर्ग श्री महादेव कावरे, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के एससी/एसटी सेल…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज शाम मत्स्य बीज प्रक्षेत्र आमदी म का आकस्मिक अवलोकन किया। कलेक्टर  छिकारा ने फार्म का निरीक्षण कर यहां मत्स्य बीज उत्पादन हेतु प्रजनक एकत्रीकरण, अण्डा एकत्रीकरण एवं स्पॉन, फ्राई, फिंगरलिंग उत्पादन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मत्स्य विभाग के सहायक संचालक श्रीमती मधु खाखा ने बताया कि वर्ष 2023-24 में मत्स्य बीज स्पॉन उत्पादन लक्ष्य के अनुरूप उत्पादन किया जा रहा है। वर्तमान में मत्स्य बीज उत्पादन का कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर छिकारा ने इस दौरान शासन की योजनाओं से किसानों को लाभान्वित किए जाने के संबंध में भी जानकारी ली।…

Read More

गरियाबंद। श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद द्वारा संस्था के प्राचार्य बलजीत कौर के मार्गदर्शन में छात्र परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना अभिभावकों एवं प्राचार्य द्वारा की गई । विद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्र संघ को विद्यालय के प्रति उनके कर्तव्यों वह जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया तथा छात्र संघ को कर्तव्यों का पूर्ण रूप से निर्वहन करने हेतु शपथ दिलाया गया सत्र 2023-24 छात्र संघ के पदाधिकारियों हेड बॉय ऋषभ साहू हेड गर्ल खुशबू सिन्हा खेल सचिव तन्मय निषाद सांस्कृतिक…

Read More

गरियाबंद। प्राथमिक शाला सिर्रीखुर्द में शनिवार को बेग लेस डे पर विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत के सरपंच टिकेश साहू अध्यक्षता जगन्नाथ ध्रुव प्रधान पाठक एवं विशेष अतिथि हरिभूमि पत्रकार भागीरथी सिन्हा पूर्व सरपंच विजय कंडरा फिंगेश्वर गायत्री परिवार की बहने श्रीमती टोपेश्वरी सिन्हा कुमारी खुशबू सिन्हा सिन्हा पालक सदस्य चुमेश वर्मा शिक्षक खोमन सिन्हा घनश्याम कंवर के द्वारा मां सरस्वती मां गायत्री की पूजा अर्चना किया गया साथ ही प्रेरणा गीत के साथ विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें बच्चों को गुरु और शिष्य की जो परंपरा प्राचीन काल…

Read More

गरियाबंद। प्राकृतिक और वनांचल क्षेत्रों से आच्छादित गरियाबंद जिले के राजिम गरियाबंद मार्ग में स्थित बारूका गांव में चिंगरापगार जलप्रपात पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। राजधानी रायपुर जाने वाले मार्ग में गरियाबंद से 13 किलोमीटर की दूरी बारूका गांव में चिंगरा पगार जलप्रपात स्थित है। यह जलप्रपात चारों दिशाओं से घनी जंगल ऊंची पहाड़ों एवं प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यह झरना कचना धुरवा एवं बारुका के जंगलों पर स्थित है, जिसकी ऊंचाई लगभग 110 फीट ऊंचा है, जो देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। चिंगरा पगार जलप्रपात की सुंदरता का आनंद लेने के लिए सैलानी छत्तीसगढ़ के…

Read More

छुरा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के लगभग पांच लाख शासकीय कर्मचारियों को चार प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता देने की घोषणा की है। भूपेश बघेल ने बुधवार को विधानसभा में चालू वित्त वर्ष के प्रथम अनुपूरक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह घोषणा की उन्होंने संविदा वेतन पर कार्यरत 37 हजार कर्मचारियों को संविदा वेतन और प्रतिशत की वृद्धि का भी ऐलान किया।इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को प्रति माह दो हजार रुपए अतिरिक्त मानदेय देने की उन्होंने घोषणा की सीएम भूपेश बघेल ने इसके अलावा पटवारियों को भी प्रति…

Read More

  गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत अब जिले के स्कूल संवरने लगे हैं। जिले में योजना अंतर्गत शाला भवन मरम्मत नवीनीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य के साथ अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत प्राथमिक शाला देवरीबाहरा,  शासकीय पूर्व प्राथमिक शाला भवन सोहागपुर और पारागांव के स्कूल भवन का जीर्णोद्धार कार्य किया गया है। जिसमें प्राथमिक शाला देवरीबहरा का 4 लाख 56 हजार रूपये की लागत से उन्नयन कार्य किया गया। पूर्व में इस भवन के छत में सीपेज की समस्या थी, जिसमें कंक्रीट वाटर…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा के पहल पर जिले के शिक्षा गुणवत्ता के साथ विद्यार्थियों के परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए उत्कृष्ट गरियाबंद अभियान की शुरूआत की है। उन्होंने आज शासकीय वीर सुरेन्द्रसाय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय गरियाबंद में शिक्षकों, संस्था प्रमुखों, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयकों सहित शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों की कार्यशाला में शिक्षा गुणवत्ता पर सुधार हेतु उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये एवं प्रेरित किया। कलेक्टर छिकारा ने जिले के शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने, विद्यार्थियों के बोर्ड परीक्षाओं में शत प्रतिशत परिणाम व आवासीय कोचिंग संस्था के माध्यम से नीट, जेईई, आईआईटी जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं में जिले के प्रतिभावान…

Read More

गरियाबंद। मित्र मंडली द्वारा आज अपने ग्रुप के सदस्य का जन्मदिन विधानिधि बहू दिव्यांग विशेष आवासीय विधालय कोकड़ी के स्कूल में जन्मदिन मनाया। कुछ इन्हीं संवेदनशीलताओं के साथ जिले के युवा आज अचानक से बहुदिव्यांग विद्यालय छात्रावास में मानसिक रुप से निशक्त बच्चों के बीच बाल दिवस मनाने पहुँच गए। ठीक से बोल, सुन और चल नहीं पाने वाले बच्चों को जब मित्रमंडली के सदस्यों के हाथों चाकलेट, मिठाईयां, मिला तो उन्हें एक अलग ही सम्बल मिला। इस दौरान दिव्यांग बच्चों की खुशियां देखते ही बन रही थी।इस अवसर पर मित्र मंडली के सदसयों ने विशेष बच्चों के साथ…

Read More

गरियाबंद। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपुर अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में आने वाले 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 19 आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाने है। रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसमें से 12 कार्यकर्ता एवं 19 आंगनबाड़ी सहायिकाओं का अनंतिम योग्यता सूची प्रकाशित कर दिया गया है। अनंतिम योग्यता सूची में किसी को दावा आपत्ति करना हो तो 31 जुलाई 2023 संध्या 5.30 बजे तक सिन्हा समाज भवन गौरधाट रोड मैनपुर के परियोजना अधिकारी कार्यालय में निर्धारित तिथि एवं समय में आकर दावा आपत्ति कर सकते है। इसके पश्चात किये गये…

Read More

तालाब पूर्णोधार का कार्य होने से अब ग्रामीणों को पानी की समस्याओं से मिली निजात गरियाबंद। प्राचीनकाल से ही तालाबों का अपना अलग ही महत्व है। इसलिए आज तालाबों में भरपूर जल का होना बहुत जरूरी है। शासन द्वारा जिले के देवभोग विकासखंड के ग्राम पंचायत डूमरबहाल के तालाब का पूर्णोधार कार्य किया गया। जिससे ग्रामीणों के नहाने-धोने की व्यवस्था के साथ-साथ जल संग्रहण क्षमता में वृद्धि, समय-समय में गांव के किसानों द्वारा सिंचाई कार्य के लिए तालाब का उपयोग तथा तालाब में मछली पालन किया जा रहा है। जिला पंचायत से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत डूमरबहाल में सामुदायिक…

Read More

गरियाबंद। प्रदेश में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सर्वभौम पीडीएस का क्रियान्वयन किया जा रहा है। गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत कोपरा निवासी श्रीमती गिरजा साहू का नया राशन कार्ड और ग्राम पंचायत डोंगरीगांव निवासी 70 वर्षीय वृद्ध एकांकी महिला भागबती बाई के नाम पर नीला राशनकार्ड जारी है। भागबती बाई वृद्ध होने से उन्हें ई-पोस डिवाईस में अंगूठा लगा कर खाद्यान्न उठाव करने में परेशानी हो रही थी। जिला प्रशासन ने उनके राशन लाने के लिए एक प्रतिनिधि नियुक्त किया है, जिसके माध्यम से अब उन्हें राशन मिलने लगेगा। जनचौपाल में कलेक्टर आकाश छिकारा को कोपरा…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा के नवाचारी और विशेष पहल पर जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत जोबा में पौध पाठशाला विकसित किया गया है। कलेक्टर छिकारा ने रूद्राक्ष और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने लाल चंदन का पौधा रोपण कर आज पौध पाठशाला का शुभारंभ किया। इस पौध पाठशाला में 5 एकड़ रकबे में 212 प्रजाति के लगभग 2600 पौधों का रोपण किया गया। पौधशाला में सजावटी, ईमारती, फलदार, औषधीय, मसाले एवं लता युक्त दुर्लभ और विशिष्ठ गुणयुक्त पौधों एवोकाडो, बॉटल पाम, चेरी, लीची, चाय, कॉफी, शहतूत, रबर, काजू, मेंहदी, नागचम्पा,…

Read More

गरियाबंद। मामला जिला गरियबांद के सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत् नगर में स्थित जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर शाखा गरियाबंद का है। जहां के शाखा प्रबंधक हरिराम ध्रुव पिता स्व0 देवसिंग ध्रुव उम्र 51 साल साकिन पैरी कॉलोनी गरियाबंद थाना व जिला गरियाबंद ने थाना आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22.06.2023 तथा 23.06.2023 को अज्ञात व्यक्ति के द्वारा शाखा के परिसर में लगे एटीएम मशीन में छेड़खानी कर 3,46,500/-रू0 आहरण कर धोखधड़ी किये हैं। जिसके बारे में सिटी कोतवाली गरियाबंद में अपराध क्रमांक 186/2023 धारा 420,120-बी, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के लोगों के संस्कृति,लोकपर्व ,आस्था और जनभावनाओं के अनुरूप खरे उतर रहे हैं..छत्तीसगढ़ के सबसे पहले त्यौहार हरेली को जिस वृहद रूप से आयोजित कर के उन्होंने छत्तीसगढ़ियों के स्वाभिमान को मह्त्व दिया है..वो छत्तीसगढ़ के संस्कृति की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है…ये विगत 15 साल के सरकार में विलुप्त हो चुकी छत्तीसगढ़ के लोकपर्व के पुनर्जीवित होने की स्वर्णिम शुरूवात है..आज हर छत्तीसगढ़िया अपने लोक कला,संस्कृति ,लोक पर्व,तीज त्योहार को अपने और नजदीक पा के प्रफुल्लित है छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री पाकर छत्तीसगढ़ की जनता को सही मायनों में अपने संस्कृति को सहेजने का मौका…

Read More

छुरा। मुख्यमंत्री बघेल ने आम नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए घर बैठे प्रमाण पत्र तथा आवश्यक शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए प्रदेश के 14 नगर निगमों में लागू मुख्यमंत्री मितान योजना को लागू किये है। लेकिन किसी भी शासकीय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भटकना पड़ता है। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में शिक्षा व जानकारी का अभाव अभी भी बरकरार है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग किसी शासकीय कार्य या प्रमाण पत्र के लिए कई दिनों तक ऑफिस के चक्कर काटते हैं।चक्कर काटने के बाद ही उनका कार्य पूर्ण हो…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में समस्त विकासखण्ड से परियोजना अधिकारी व सर्व पर्यवेक्षक बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड के सर्व सदस्य व मिशन वात्सल्य योजना व नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। कलेक्टर छिकारा ने बैठक में कहा कि बच्चों को कुपोषण से मुक्ति दिलाने के लिए आवश्यक कार्य योजना पर गंभीरतापूर्वक कार्य करें। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पौष्टिक आहारों का वितरण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से बच्चों को सुपोषित करने के कार्य योजना पर कार्य करने के…

Read More

गरियाबंद। राजिम विधायक पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए रोहित साहू, जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि विधानसभा सत्र में कम उपस्थिति वाले विधायकों की सूची में राजिम विधायक का नाम सबसे ऊपर है। साथ ही उन्होंने विधायक अमितेश शुक्ल पर अवैध रेत परिवहन में कमीशनखोरी तथा पद के दुरूपयोग का भी आरोप लगाया है, जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मो हाफिज खान ने कहा कि विधायक अमितेश शुक्ल विधानसभा में कितने दिन उपस्थित रहे, यह महत्वपूर्ण नही है।  विधायक की सक्रियता का इसी बात से पता चलता है कि विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान 02…

Read More

रायपुर। ग्रामीण महिलाओं ने आसपास के गांव में अंडे की मांग को देखते हुए। कुक्कुट पालन का काम शुरू किया जो चल निकला। बस्तर जिले के ग्राम मेंडोली में बनाए गए रीपा में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा अंडो का विक्रय किया जा रहा है। समूह द्वारा अण्डे की सप्लाई जिले के सुपोषण केन्द्रों, छात्रावासों, पोटाकेबिन, आर्मी कैम्प, स्थानीय बजारों में किया जा रहा है। इससे महिला समूहों को अच्छी आमदनी मिल रही है। ग्राम मेंडोली के गौठानों में बनाए गए महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वर्मी कम्पोस्ट, मछली पालन, कुक्कुट पालन जैसी…

Read More

गरियाबंद। नन्हीं उम्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी जूझ रहे सात वर्षीय दुर्गेश सिन्हा का अब मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना से इलाज होगा। विधायक अमितेश शुक्ला की अनुसंशा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दुर्गेश के इलाज के लिए 18 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। गरियाबंद विकासखंड के ग्राम मालगांव का 7 वर्षीय दुर्गेश सिन्हा पिता वेदप्रकाश सिन्हा नन्ही उम्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है। वर्तमान में उसका इलाज बालको कैंसर अस्पताल नवा रायपुर में चल रहा है। दुर्गेश सिन्हा के इलाज में लगभग 18 लाख रुपए का खर्च…

Read More

हाथी सहित अन्य वन्य प्राणियों की सुरक्षा और जनहानि रोकने जिले में छत्तीसगढ़ के लिए लॉन्च हुए एलीफेंट अलर्ट ऐप को एक माह पूरे हो गए। यहां ऐप बेहतर तरीके से काम कर रहा है। ऐप बनाने के बाद 3 माह में 85 हजार लोग जुड़े हैं जिन्हें हाथियों की लोकेशन मिल रही है। फेस-2 में 15 गांव में अलार्म सायरन सिस्टम लगने की तैयारी है। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से ऐप में काम चल रहा है। अभी सीतानदी – उदंती टाइगर रिजर्व में यहां सिस्टम बनेगा। इस सायरन सिस्टम के लागू हो जाने से पूरा क्षेत्र एक…

Read More

गरियाबंद। पांडुका ग्राम पंचायत अतरमरा में राजीव युवा ‌मितान क्लब द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़िया खेल गिल्ली डंडा, सांगली, कच्चे, भंवरा, दौड़, लंबी कूद,कबड्डी आदि खेल का आयोजन किया गया था। जिसका शुभारंभ जनपद पंचायत के सदस्य सुश्री बूंदा साहू, सरपंच रामअधीन ध्रुव, सचिव चेतन सोनकर, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष श्याम लाल साहू, गौठान समिति के अध्यक्ष राजू निषाद, खेमलाल यादव (गुरु जी), राजीव युवा ‌मितान क्लब के के अध्यक्ष गोवर्धन यादव, सदस्य पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी केे द्वारा किया गया। इस खेल में बच्चे से लेकर युवा भाई लोगों ने भी भाग…

Read More

गरियाबंद। गोधन न्याय योजना के तहत फिंगेश्वर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम तर्रा में गोबर खरीदी के शिकायत लेकर ग्रामीण पहुंचे जिला मुख्यालय जनचौपाल उपरोक्त विषय के संबंध में अवगत हो कि हम सब यादव समाज के मवेशी चरवाहा लीलाबाई पति पंचराम, लक्ष्मी बाई पति तिलोचन, ममता बाई पति शिवकुमार, अहिल्या बाई पति बुधियार, रमेश्वरी पति देवबंद व तेजराम पिता मिलन यादव ग्राम तर्रा निवासी है। जो कि ग्रामवासीयो का मवेशी चराकर दुध, गोबर व मेहनताना लेकर अपना जीवन यापन करते है। जो कि हम 6 माह पूर्व शासन के गोधन न्याय योजना के तहत गौठान में गोबर विक्रय किए…

Read More

धमतरी। सोमवार को हरेली मनाया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंशानुरूप सी-मार्ट व लघु वनोत्पाद विक्रय केन्द्र संजीवनी में इस बार गेड़ी बिक्री कराईं। साथ ही हरेली पर वन विभाग द्वारा जिला की आवर्ती चराई गौठानों, विभिन्न स्थानों व परिक्षेत्र के जंगलों में पौधे रोपण किया गया। कुरूद के भखारा स्थित गौठान में पौधारोपण हुआ। उत्तर सिंगपुर परिक्षेत्र अंतर्गत मगरलोड,केरेगांव,वन परिक्षेत्र के बनरौद,मारदापोटी गौठान में कुम्हड़ा पंचायत के सरपंच, पंच, स्व-सहायता समूह के सदस्यों ने पौधों का रोपण किया।बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र में सात बहना कोलियारी परिसर, कोर्रेमुडा, नगरी वन परिक्षेत्र के मुक्तिधाम में धमतरी वन परीक्षेत्र अंतर्गत झिरिया रुद्री नहरपार…

Read More

गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल मार्गदर्शन में प्रत्येक शासकीय कार्य सुनियोजित तरीके से संचालित हो रहा हैं। आमजन तक शासकीय योजनाओं को पहुँचाकर उन्हें लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। राज्य के नागरिकों को बिना किसी परेशानी के सभी शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए शासकीय सेवाओं को मितान के माध्यम से नागरिकों के घर तक पहुंचाने के लिए मितान योजना की शुरुआत की गई है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर गरियाबंद पहुंचे नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री…

Read More

मुडा़गांव(कोरासी)। ग्राम ओनवा में छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली के अवसर पर युवाओं के द्वारा एक नई पहल के तहत ग्राम के बड़े बुजुर्गो सियान के साथ महिला लड़किया,युवाओं,बालक सभी साथ मिलकर करके गौठान में, सड़क किनारे तालाब तट व मैदान में पौधारोपण किया गया। और हरेली पर्व को एक साथ मिलकर यादगार बनाया गया यहां के युवाओं का कहना है। कि पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेकर युवाओं द्वारा विशेष पहल विश्व पर्यावरण दिवस के दिनों से ही चलाया जा रहा है। जिनसे अब तक के 100 पौधारोपण कर पौधो को सुरक्षित भी किया जा चुका है…

Read More

अतरमरा गौठान में हरेली पर्व पर हर्ष और उल्लास के साथ पूजा अर्चना एवं पौंधा रोपण किया गया। गरियाबंद। ग्राम अतरमरा के गौठान में हरेली तिहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। हरेली के इस पावन अवसर पर गौठान समिति के अध्यक्ष राजू निषाद, सरपंच रामअधीन ध्रुव, सचिव चेतन सोनकर, शांन्तु यादव,खोमेश साहू,पंच माखन साहू, उत्तम ध्रुव, खुशबू ध्रुव, यशोदा साहू, हेमलता साहू पूजा अर्चना करके पौंधा रोपण किया,जिसमें ग्रामवासी उपस्थित थे।

Read More

दर्रीपारा।आज बूथ चले हम अभियान के अंतर्गत दुर्गा चौक धवलपुर मे जोन बैठक आयोजित कर जोन पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी ,बूथ पदाधिकारी का नियुक्ती गरियाबंद ब्लाक प्रभारी मो हफीज खान ने नियुक्त किया। जिसमे प्रमुख रूप से जिला महामंत्री हबीब मेमन, युवा कांग्रेस बिद्रानवागढ विधान सभा महासचिव यशवंत कुमार यादव ,युवा कांग्रेस ब्लाक सह सचिव नेपाल सोरी, ब्लाक महामंत्री हेमलाल बारले ,ब्लाक उपाध्यक्ष बिसाहू सिन्हा, युवा कांग्रेस ग्राम अध्यक्ष मोहदा नुतन मरकाम ,युवा कांग्रेस ग्राम अध्यक्ष घटौद चंदन नागेश ,सरपंच ग्राम पंचायत मोहदा महेंद्र नागेश ,सरपंच ग्राम पंचायत बेगरपाला मनराखन मरकाम, गुजरात कमलेश भूतपूर्व सरपंच मोहदा ,गणेश बघेल, मंगलू ,जगत, भिखम…

Read More

छुरा। जनजाति बालक बालिका के बेहतर शिक्षा के के लिए राज्य में 73 आवासीय एकलव्य विद्यालय संचालित है। जिसमें गरियाबंद जिला के विकास खंड छुरा के ग्राम कोसमबुडा़ में भी आदर्श एकलव्य विद्यालय संचालित है। शिक्षा सत्र के पूर्व एकलव्य विद्यालय छुरा में पालकों की व्यवस्था को लेकर एक अहम बैठक आयोजित किया गया था। बैठक छ ग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष व सक्रीय जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर समाज के अध्यक्ष कोमल सिंह ध्रुव, सरपंच व सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष कौशल सिंह ठाकुर, प्राचार्य हेमसिंह माँझी के उपस्थिति में में सम्पन्न हुआ। प्राचार्य हेमराज…

Read More

नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया कल हरेली महोत्सव एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का करेंगे शुभारंभ गरियाबंद। नगरीय प्रशासन विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया कल 17 जुलाई को हरेली महोत्सव एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेश शुक्ल करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बिन्द्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मृति ठाकुर, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम, जनपद पंचायत गरियाबंद की अध्यक्ष श्रीमती लालिमा ठाकुर, नगर…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले में स्कूली विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उनके हिचकिचाहट को दूर करने के लिए बोलेगा बचपन अभियान का शुभारंभ आज गरियाबंद विकासखण्ड के प्राथमिक शाला छिंदौला में शुभारंभ किया गया। यह अभियान जिले के 25 स्कूलों में प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन दो विद्यार्थियों के द्वारा प्रार्थना के समय अपना सम्पूर्ण परिचय देने के साथ सुविचार और प्रतिदिन अखबार या अन्य जानकारी के माध्यम से प्राप्त बड़ी खबरों के बारे में अवगत करायेंगे। कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि हम सभी के जीवन में ऐसा अवसर आता है जब हमें…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले के राजिम एवं फिंगेश्वर विकासखण्ड के विभिन्न संस्थाओं एवं निर्माण कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कोपरा निरीक्षण किया। जहां उन्होंने ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, चिकित्सक कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष, पैथोलॉजी लैब, पुरुष एवं महिला वार्ड तथा प्रसूति कक्ष, एएनसी क्लीनिक को देखा। जिसमें दवा के रख-रखाव के बारे में जानकारी लेते हुए दवा के स्टॉक का अवलोकन किया। साथ ही अस्पताल में मरीजों के लिए लगाये प्रचार सामग्री को बेहतर पाया। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई और अच्छी व्यवस्था देखकर चिकित्सा स्टॉफ…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की पारम्परिक त्यौहार हरेली हर्षोल्लास एवं धूमधाम से 17 जुलाई को मनाया जाएगा। अच्छे फसल की कामना के लिए मनाये जाने वाले हरेली तिहार के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया जाता है। हरेली तिहार में किसान कृषि उपकरणों की पूजापाठ करते है। साथ ही इस दिन बांस की बनी गेड़ी चढ़ने की भी परंपरा है। इसी परंपरा को बनाये रखने के लिए आज कलेक्टर आकाश छिकारा ने शहर में स्थित सी-मार्ट में पहुंचकर गेड़ी खरीदा। साथ ही जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव और अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने भी गेड़ी खरीदकर हरेली…

Read More

मैनपुर। गरियाबंद पुलिस की हीरा तस्कर के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही जप्ती 54 नग हीरा किमती लगभग 4 लाख रूपये गिरफ्तार आरोपी 01 सैयद हुसैन उम्र 38 वर्ष साकिन विजय वाड़ा आंध्रप्रदेश 02. कमाल खान उम्र 45 वर्ष साकिन धवलपुर थाना मैनपुर जिला गरियाबंद थाना मैनपुर एवं स्पेशल टीम की कार्यवाही । गरियाबंद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में गरियाबंद जिले मे अवैध कारोबारियों हीरा तस्कारो, अवैध गांजा, जुआ एवं सट्टा के खिलाफ कार्यवाही जारी है। दिनांक 13.07.2023 को थाना मैनपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने गरियाबंद के कृषि उपज मंडी परिसर स्थित ईवीएम वीवीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सीलबंद वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वेयरहाउस में सीसीटीवी के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था सही पाए गए। कलेक्टर ने वेयरहाउस में रखे गए निर्वाचन सामग्रियों के सुरक्षा के लिए निरंतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी टीआर देवांगन सहित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस,…

Read More