Author: Khabar bharat 36
गरियाबंद। केदार कश्यप मंत्री वन एवं जलवायु परिवर्तन छत्तीसगढ़, सुधीर अग्रवाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर छत्तीसगढ़, एम. मर्शीबेला मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर एवं वरुण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के कुशल मार्गदर्शन में गुप्त सूचना के आधार पर दिनांक 18.01.2024 को एन्टीपोचिंग टीम उदंती सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद एवं वन परिक्षेत्र सीनापाली (उड़ीसा) वनमण्डल खरियार के साथ संयुक्त टीम गठित कर उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद वन परिक्षेत्र इंदागांव (घुरवागुड़ी) बफर सीमा से 05 कि.मी. दूर उड़ीसा राज्य के ग्राम नंगलबोड़ मे (1) दिनेश मांझी पिता दुखू…
गरियाबंद। भारतीय वायुसेना भर्ती द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के केवल अविवाहित महिला एवं पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर वायु सैनिक के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन परीक्षा 17 मार्च 2024 को आयोजित की गई है। ऑनलाईन परीक्षा में शामिल होने के लिये उम्मीदवारों को 6 फरवरी 2024 तक वायुसेना के वेबसाईट डब्ल्यूडब्लयूडब्ल्यू डॉट अग्निपथवायु डॉट सीडीएसी डॉट इन में जाकर पंजीयन करना होगा। इच्छुक उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय, राज्य की शिक्षा बोर्ड, संस्था से गणित, भौतिकी एवं अंग्रेजी विषय, त्रिवर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंको एवं अंग्रेजी विषय में 50 प्रतिशत अंक सहित उत्तीर्ण या अन्य…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के तीन अस्पतालों में वैक्सीन के सुरक्षित रख-रखाव के लिए बनाए गए कोल्ड चैन पॉइंट्स हेतु आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहरपुर और केशकाल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेनूर शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कांकेर, कोंडागांव और नारायणुपर जिले के इन शासकीय अस्पतालों के कोल्ड चैन पॉइंट्स में अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन ( ISO ) द्वारा वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक के उचित, सुरक्षित एवं अनुशंसित तापमान में वैक्सीन…
गरियाबंद। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा आज गरियाबंद के कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी शामिल हुए। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी, आनंद मेला, कबाड़ से जुगाड़, पुस्तक मेला, क्विज कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने विज्ञान मेला में बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न विज्ञान मॉडल का अवलोकन किया। साथ ही कबाड़ से जुगाड अंतर्गत अनुपयोगी वस्तुओं से दैनिक जीवन में उपयोगी चीजे बनाने के प्रोजेक्ट का भी अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए विज्ञान मॉडल को…
गरियाबंद। छुरा नगर में इन दिनों चोरों का आतंक सा देखने को मिल रहा है जहां मुख्य चौराहों के व्यापारिक स्थलों से ही वाहनों की चोरी की घटनाएं निकल कर सामने आ रही है जो एक बेहद चौंकाने वाली घटना है। बीते 17 तारीख की रात को छुरा से कोमाखान रोड पर स्थित पॉवर ट्रेक्टर शो रूम सुबह खुला तो उन्होंने देखा कि शोरूम के भीतर से चोरों ने नये ट्रेक्टर को किसी तरह चालु कर शोरूम में लगे बाउंड्री वॉल को तोड़ कर चुरा ले गए थे शोरूम के मालिक सांतनु सिन्हा ने उक्त घटना कि जानकारी छुरा थाना…
श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जिले में भी जोर-शोर से गरियाबंद। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरे देश भर में जोर-जोर से की जा रही है। इसी तारतम्य में जिले में भी कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंदिर देवालयों एवं धार्मिक स्थलों को सजाया और साफ सफाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में गरियाबंद शहर से लगे गांव मरौदा के भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में साफ सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और नगर पालिका गरियाबंद के जनप्रतिनिधि तथा नागरिक…
गरियाबंद। मुख्यालय से महज लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बहेराबुडा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका आयोजन स्व तामेश्वरी , स्व मुरलीधर ,स्व केजाऊ राम, स्व सोनबती, स्व बादाम सिंह , स्व हेमिन बाई की स्मृति में किया जा रहा है। बहेराबुडा में हो रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण यज्ञ सप्ताह का कथा वाचक व्यास पीठ पर बारूला निवासी भागवताचार्य पंडित त्रिभुवन महाराज जी कर रहे हैं। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 14 जनवरी से 22 जनवरी तक किया जा रहा…
पांडुका। छत्तीसगढ़ शाकंभरी सेवा संस्थान के तत्वाधान में सर्व समाज विशाल रक्तदान शिविर ग्राम पंचायत पांडुका में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपने ग्राम पंचायत में दुजेश्वर ठाकुर सरपंच ने खुद रक्तदान कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। इसी कड़ी में अमर चंद्राकर, आकाश जैन, पुरषोत्तम चक्रधारी, चंद्रकांत चंद्राकर, हर्ष देवांगन, हरीश निषाद, तेजराम ध्रुव, खिलेश्वर सिन्हा,कुलेश्वर निषाद अपने जीवन में लोगों को रक्तदान जैसे पुण्य काम करते रहना चाहिए रक्तदान किया जाने से कई की जिंदगियां को बचाया जा सकता है। रेखराम ध्रुव आदिवासी समाजिक कार्यकर्ता व इंडियन रेड क्रॉस संरक्षक सदस्य…
गरियाबंद। आबकारी विभाग गरियाबंद की जांच कार्यवाही के दौरान अवैध 18.3 बल्क लीटर बीयर व विस्की, दोपहिया वाहन सहित जप्त किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी श्री ए.के. सिंह ने बताया कि ग्राम धारनीबहल में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग नाका लगाकर की जा रही थी। तभी दो पहिया वाहन में आता देख उसे रोककर उसके समक्ष पंचान विधिवत तलाशी लेने पर दो पहिया वाहन के पीछे सीट में सफेद रंग की बोरी में रख 24 नग किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियम बीयर और 15 नग फ्रंटलाइन व्हिस्की कुल 18.3 बल्क लीटर पाया गया। जांच के दौरान बीयर व व्हीस्की दो…
गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने गत दिवस धान खरीदी केन्द्र के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर बिन्दूवार भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिये गए थे। इस संबंध में जिले के 90 धान खरीदी केन्द्रों के नोडल अधिकारी धान उपार्जन केन्द्र जाकर धान के आवक, उठाव किए गए धान, उठाव के लिए शेष धान, लक्ष्यानुसार खरीदी, केंद्र में उचित व्यवस्था एवं धान को विपरीत मौसम से बचाने के लिए किए गए उपाय आदि का भौतिक सत्यापन कर रहे है। नोडल अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्रों में जाकर निर्धारित प्रारूप में दिए गये। जांच बिंदुओं का सत्यापन का काम पूर्ण करके जांच…
गरियाबंद। जिला पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में एवं जनपद पंचायत गरियाबंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती पदमनी हरदेल के उपस्थिति में ग्राम पंचायत कोचवाय में आओ चलें वोटर बने, मतदाता पुनरीक्षण अभियान अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के स्वीप कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता, क्विज कार्यक्रम, मतदाता शपथ, एवम मतदाता जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत गरियाबंद के बीपीएम राकेश साहू, क्षेत्रीय समन्वयक दुर्गेश साहू, ग्राम पंचायत सचिव रोशन लाल साहू, सरपंच महोदय, पंच, बिहान केडर पीआरपी मीना साहू, सक्रीय महीला मालती चुरपाल, शारदा,…
गरियाबंद। गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं विवेचना अधिकारी को नवीन कानून संशोधन लागू होने के संबंध में उप संचालक विवेक त्रिपाठी एवं लोक अभियोजन शीतल दुबे गरियाबंद के द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान नवीन कानून संहिता नागरिक संहिता व साक्ष्य अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। उक्त प्रशिक्षण के उपरांत पुलिस कप्तान द्वारा समस्त थाना प्रभारी का अपराध समीक्षा किया गया पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले के द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को महिला संबंधी अपराधों , धोखाधड़ी,…
रायपुर। Guru Govind Singh Jayanti 2024 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पण्डरी स्थित गुरुद्वारा गुरु गोबिंद नगर पहुँचकर सिखों के 10वें गुरू और खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर आयोजित प्रकाश पर्व समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गुरुद्वारा में मत्था टेककर गुरुग्रंथ साहिब की परिक्रमा की, साथ ही संकीर्तन में भी भाग लिया। इसके साथ ही गुरू वांणी भी सूनी और गुरू गोविंद सिंह जी को याद किए और उनके बताए मार्ग पर चलने की बात की। मुख्यमंत्री साय ने सिख समाज सहित प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की बधाई एवं…
गरियाबंद। गलती से रतनजोत बीज खा लेने के बाद अस्पताल में भर्ती बच्चों को देखने कलेक्टर दीपक अग्रवाल आज सुबह 5 बजे ही जिला अस्पताल पहुंच गए। कलेक्टर की संवेदनशीलता और संजीदगी कदम से सभी 7 बच्चों का बेहतर इलाज हो रहा है। साथ ही सभी बच्चों की स्थिति सामान्य है, सभी स्वस्थ्य है। उल्लेखनीय है कि बीते शाम विकासखंड मैनपुर के ग्राम बड़े गोबरा में स्थित आदिवासी बालक आश्रम के बच्चों ने शाम का खाना खाने के पश्चात गलती से रतनजोत के बीज का सेवन कर लिया था। इससे बच्चों को उल्टी और पेट दर्द संबंधी स्वास्थ्य समस्या…
गरियाबंद/छुरा। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी राव मोघे के आह्वान पर हसदेव अरण्य क्षेत्र में वनों की कटाई के विरोध में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन 16 एवं 17 जनवरी को आयोजित की गई है। जिसमें पुरे प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। जिसमें शामिल होने हेतु बिन्द्रानवागढ़ विधायक एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव हसदेव अरण्य प्रभावित जिला कोरबा एवं सरगुजा के दो दिवसीय प्रवास पर रवाना हुए हैं। इस अवसर पर खपरी, भवानीपुर,पलारी, बलौदा बाजार, भाटापारा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने भेंट मुलाकात कर स्वागत किया।…
गरियाबंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीपारा वि.ख. गरियाबंद में संकुल स्तरीय विदाई सह शिक्षक सम्मान का आयोजन किया गया, शिव प्रसाद वर्मा सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक पूर्व मा शाला कोसमी द रामजी गौतम प्रधान पाठक प्रा.शाला चिपरी एवं पदोन्नत शिक्षक भालेंद्र कुमार ध्रुव, दर्रीपारा को विदाई दिया गया। जिसके मुख्य अतिथि सम्माननीय जिला शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार निषाद थे, विशेष अतिथि श्रीमती लोकेश्वरी नेताम सभापति जिला पंचायत, महेश पटेल एपीसी समग्र शिक्षा एवं क्षेत्र के समस्त जनपद सदस्य, सरपंच गण, शिक्षकगण विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगो की उपस्थिति में विदाई सह सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी…
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जरूरतमंद परिवारों के लिए जो योजनाएं तैयार करते हैं, उसका प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करते हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ सबके प्रयास को शामिल करते हुए आगे बढ़ते हैं। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना लाई है। इसके माध्यम से हम इस वर्ग के समग्र विकास के लिए कार्य करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत तहसील बगीचा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री साय ने जशपुर जिले में पीएम जनमन योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अन्य जानकारी साझा…
NCB के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को नारकोटिक एक्ट के मामले में संपूर्ण इन्वेस्टिगेशन के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए गरियाबंद। जिले पुलिस कप्तान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में एक दिवसीय नारकोटिक एक्ट के सम्बन्ध में सेमिनार रखा गया। सेमीनार में NCB के अधीक्षक अनिल कुमार, I.O. मनीष कुमार, Sepoy नन्दिश कुमार के द्वारा PPT के माध्यम से नारकोटिक एक्टर के विवेचना, जप्ती एवं डिस्पोजल के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। उक्त सेमिनार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल एवं जिले के समस्त थाना…
गरियाबंद। केंद्रीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पूरे देश में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज गरियाबंद पुलिस द्वारा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में जागरूकता रथ के साथ पुलिस अधिकारी नपा अध्यक्ष सहित एक सैकड़ा से अधिक बाइक सवार पुलिस कर्मियों ने हेलमेट पहनकर रैली में हिस्सा लिया। केंद्रीय राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह पूरे देश में मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज गरियाबंद पुलिस द्वारा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में जागरूकता रथ के साथ एक सैकडा से अधिक बाइक सवार पुलिस कर्मियों ने हेलमेट…
गरियाबंद/छुरा। बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर निकले, जहां सर्व प्रथम लिटीपारा पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किये। तत्पश्चात वहां आयोजित सुखद सत्संग कार्यक्रम में शामिल होते हुए सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा जीत आप सभी की जीत है और इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं और सभी को मैं तहदिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। वहीं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पिपरछेड़ी पहुंचे जहां पालक एवं स्कूल स्टाफ के बैठक में शामिल होते हुए स्कूल की समस्याओं की जानकारी ली और प्रशासनिक स्तर पर जल्द ही निदान…
पांडुका। गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जिले के छुरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पांडुका के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने अस्पताल के ओपीडी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, चिकित्सक कक्ष, ड्रेसिंग कक्ष, पैथोलॉजी लैब, पुरुष एवं महिला वार्ड तथा प्रसूति कक्ष, एएनसी क्लीनिक को देखा। जिसमें दवा के रख-रखाव के बारे में जानकारी लेते हुए दवा के स्टॉक सहित अन्य सामग्रियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिलने पर कड़ी नराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अस्पताल के व्यवस्थाओं में खामियां है उसे शीघ्र सुधारे और अस्पताल में नियमित रूप से साफ – सफाई कराने…
देवभोग। गरियाबंद कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन व भंडारण पर प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा सक्रिय होकर लगातार जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में जहां ओडिशा प्रांत से धान आवक होने की संभावना होती है वहां अवैध कोचियों, बिचौलियों एवं व्यपारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी सुधीर चन्द्र गुरू ने बताया कि कल देर रात अन्तरराज्यीय चेकपोस्ट बधियामाल में ओडिशा से जिले में धान खपाने के लिए ला रहे वाहन क्रमांक सीजी 04 एमके 6750 से 60 बोरी धान जप्त किया…
कलेक्टर अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण गरियाबंद। पीएम जनमन योजना के तहत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 15 जनवरी को प्रातः 11 बजे से देश के विभिन्न क्षेत्रों के कमार, पीवीटीजी के जनजाति के लाभार्थियों के साथ वर्चुवल संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस संबंध में आज कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पोंड के अटल चौंक प्रांगण में आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थल में की जा रही आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल में लगाये जा रहे मंच, टेन्ट पंडाल,…
गरियाबंद। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल गरियाबंद में अध्ययनरत कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी कशिश सिन्हा भारत सरकार खेल प्राधिकरण वालीवाल के लिए चयनित हुई। जिससे साईं द्वारा आल इंडिया इंटर साईं वालीवाल में ब्रांज मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहे ।साथ ही 67 वें स्कूल स्तरीय नेशनल गेम त्रिचनापल्ली में भाग लेकर प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। साथ ही यह बेटी अब खेलों इंडिया में भी भाग लेकर गरियाबंद जिले का नाम रोशन करेंगी साथ ही खेल जगत में एक मुकाम हासिल करेगी। कशिश सिन्हा शुरू से ही चाहे वह पेंटिंग हो , क्राफ्ट हो, रंगोली, मेंहदी,…
गरियाबंद। बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव विजय जुलूस कार्यक्रम में शामिल होने जिला मुख्यालय गरियाबंद पहुंचे। जहां तिरंगा चौक पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे एवं पटाखे फोड़ कर भव्य स्वागत किया। वहीं विधायक को तराजू में अनाज से तौला गया, वहीं मिलने पहुंचे स्कुली छात्र छात्राओं से मुलाकात करते हुए सभी को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने व परीक्षा के लिए प्रेरित किये। तत्पश्चात कांग्रेस कमेटी भवन पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के संबोधन के पश्चात सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के लहर में भी आप सब मुझे प्रचंड बहुमत से चुनाव में जीत हासिल कराये…
गरियाबंद। भारत सरकार के लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्यम मंत्रालय ने देश में ब्लॉक स्तर पर लघु, मध्यम और सूक्ष्म उद्यमों को बौद्धिक संपदा विषय में संवेदनशील बनाने के लिए एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाने का प्रयास किया है। साथ ही प्रत्येक राज्य में आकांक्षी ब्लॉकों की पहचान की है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद बौद्धिक संपदा अधिकार केंद्र द्वारा किया जाएगा। आकांक्षी ब्लॉक गरियाबंद से इसकी शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं आकांक्षी ब्लॉक फेलो गरियाबंद द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें जीएम डीआईसी, डीईओ,…
रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब परिसर से लगे जे.आर. दानी स्कूल की छात्राओं को युवा दिवस का बड़ी सौगात मिली है। पुरानी बस्ती और सुंदर नगर की ओर से स्कूल आने वाली छात्राओं को अब बूढ़ा तालाब से लगे गेट से शाला में प्रवेश करने की सुविधा मिली है। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्वयं बूढ़ा तालाब की ओर के गेट का ताला खोलकर छात्राओं को युवा दिवस का उपहार दिया है। गौरतलब है कि दानी स्कूल की छात्राओं द्वारा लम्बे समय से स्कूल से बूढ़ा तालाब की तरफ रास्ते को खोलने की मांग की जा रही थी।…
गरियाबंद। छुरा शासकीय कचना धुरवा महाविद्यालय छुरा में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा दिवस के रूप में उत्सव मनाया गया साथ ही स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत “आओ चले वोटर बने” विषय पर क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के कुछ यादगार क्षणों के ऊपर नाटक का मंचन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री सी.एच. पटेल, श्री डी. आर. साहू, डॉ. विनित साहू, सुश्री रागिनी ठाकुर, समाजसेवी श्री शीतल ध्रुव एवं महाविद्यालय के बी.ए. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी कु. स्नेहा शर्मा,…
गरियाबंद। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र में भव्य राम मंदिर बन कर तैयार हो रहे है जहा भगवान श्री रामलला बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को 11.00 बजे से प्रारंभ हो जाएगा जिसमे सम्पूर्ण विश्व आनंदित एवं प्रफुल्लित है वही भारत भर में उत्साह का वातावरण है गांव गांव में हिंदू संगठनों के द्वारा अक्षत एवं आमंत्रण का वितरण किया जा रहा , जिसमे लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे है और प्रत्येक व्यक्ति अपने आराध्य श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा देखने को आतुर है । छत्तीसगढ़ सरकार के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर 22…
गरियाबंद। सुधीर अग्रवाल प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) रायपुर छत्तीसगढ़, एम. मर्शीबेला मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) एवं क्षेत्र संचालक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व रायपुर, वरुण जैन, उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 11.01.2024 को सायबर सेल, जिला – धमतरी (छ.ग.) के मोबाईल ट्रेस से पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 48/04 दिनांक 25.10.2023 वन्यप्राणी सांभर अवैध शिकार प्रकरण के फरार आरोपी रतीराम पिता प्रतापसिंग मंडावी, जाति गोड़, उम्र 44 वर्ष, ग्राम करलाझर को ग्राम – पेन्ड्रा (बाजाघाटी) से पकड़कर विस्तृत पूछताछ हेतु परिक्षेत्र कार्यालय दक्षिण उदंती मैनपुर लाया गया। जिसे दिनांक 12.01.2024 को ग्राम करलाझर उसके निवास ले…
रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में समग्र शिक्षा कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में समग्र शिक्षा के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत् राज्य के दूरस्थ इलाकों के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समग्र शिक्षा कार्यक्रम के तहत् स्कूलों में सूचना प्रौद्योगिकी के तहत् उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में भारत सरकार मानव संसाधन विकास मंत्रालय को प्रेषित करने…
रायपुर। आज अपने माता-पिता के साथ कुनकुरी से पहुना आयी डेढ़ साल की बच्ची भूमिका की तकलीफ देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वात्सल्य भाव छलक पड़ा। मुख्यमंत्री ने ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से जूझ रही नन्ही बिटिया के एम्स में त्वरित इलाज के निर्देश दिये। नन्ही भूमिका के पिता रमेश मरावी ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि बिटिया जन्म से ही ब्रेन नर्व में दबाव की समस्या से ग्रसित है। इस वजह से उसका शारीरिक विकास बाधित है। भूमिका को शरीर में झटके आते हैं, शारीरिक मूवमेंट बहुत कम है और वह कुछ भी बोल पाने में असमर्थ…
गरियाबंद। वर्कस्किल इंडिया कंपनी के अंतर्गत ट्रेड रिटेल छुरा के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ वस्त्रालय और भारती जनरल स्टोर छुरा का औद्योगिक भ्रमण किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ वस्त्रालय से शॉप ओनर भावेश शारडा द्वारा विद्यार्थियों को रिटेल स्टोर की गतिविधियों से अवगत कराया गया शासकीय कन्याउच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरा के विद्यार्थियों द्वारा व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत सेंटम वर्कस्किल इंडिया कंपनी के अंतर्गत ट्रेड रिटेल के विद्यार्थियों द्वारा छत्तीसगढ़ वस्त्रालय और भारती जनरल स्टोर छुरा का औद्योगिक भ्रमण किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ वस्त्रालय से शॉप ओनर भावेश शारडा द्वारा विद्यार्थियों को रिटेल स्टोर की गतिविधियों से अवगत कराया गया जिसमें रिटेल स्टोर…
फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले के शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी में महान संत ,प्रसिद्ध दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया।स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर सभी शिक्षकों, पालक चिंता राम साहू बच्चों एवं द्वारा पूजा अर्चना कर किया गया। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित भागचंद चतुर्वेदी द्वारा स्वामी विवेकानंद के महान आदर्शों के सम्बंध में कविता के माध्यम से भारत की सहजता व सभ्यता के बारे में संसार को था बताया, हे विवेकानंद आपने ही अपने भाषण से सबकों भारतीय संस्कृति से अवगत था कराया”सयुक्त राज्य अमेरिका में 1893…
गरियाबंद। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बहेराबुड़ा विकासखंड गरियाबंद में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति का बैठक प्रति माह की भांति जनवरी माह के द्वितीय सप्ताह में संपन्न हुई जिसमें प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला का एक साथ बैठक आहूत किया गया ।जिसमें प्रमुख रूप से परीक्षा पर चर्चा ,अर्ध वार्षिक परीक्षा परिणाम ,प्रतिदिन बच्चों की उपस्थिति मध्यान्ह भोजन व गणतंत्र दिवस की कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई ।उक्त बैठक में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला की शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष तिहार सिंह धुव्र, ग्राम पंचायत सरपंच मनीष ध्रुव , संस्था के प्रधान पाठक जेपी देवांगन, शिक्षक प्रेम मार्कण्डेय,…
गरियाबंद। आदिवासी विकास परिषद गरियाबंद के महासचिव नरेंद्र ध्रुव दूरस्थ वनांचाल पहाड़ी के उपर बसे ग्राम ओढ़, आमामोरा पहुंचे। शासन द्वारा चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया तथा सामाजिकजनों से मुलाक़ात की ध्रुव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि माध्यमिक शाला आमामोरा में एक मात्र शिक्षक 23 बच्चों को शिक्षा देने मजबूर हैं। शिक्षक शासकीय कार्य से जिला मुख्यालय जाना हुआ तो स्कूल मे ताला लग जाता हैं। प्राथमिक शाला भवन बेहत जर्जर होने के कारण माध्यमिक शाला भवन में दोनों विद्यालय संचालित हो रहा हैं। उन्होंने बताया कि वनांचाल क्षेत्रों में लोगों को मूलभूत सुविधा भी…
गरियाबंद। जिले के छुरा नगर के मुख्य मार्ग में मंदिरा दुकान होने से राहगीरों को रोज होती है परेशानी उस रास्ते से गुजरने वाली महिलाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं को गंदी-गंदी गाली सुनकर गुजरना भी पड़ता है दूसरी ओर सरकार द्वारा महिलाओं एवं स्कूली बच्चों को सुरक्षित रखने की बड़ी-बड़ी बात की जाती है लेकिन रोज उस मंदिरा दुकान मुख्य मार्ग से स्कूली बच्चों का आना-जाना जान का खतरा रोज बना रहता है इसके बाद भी छुरा एसडीएम द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किया गया जिले के इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी संरक्षक सदस्य मनोज पटेल ने मुख्य मार्ग से मंदिरा दुकान हटाने…
गरियाबंद। जिले में 22, 26 एवं 30 जनवरी को मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने इन तिथियों को शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेशानुसार अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तिथि 22 जनवरी, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी 2024 महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर जिले की समस्त मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने आबकारी अमले को उक्त शुष्क दिवसों में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन,…
गरियाबंद। जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन तथा हितग्राहियों को शत प्रतिशत लाभ सुनिश्चित कराने के लिए जिले में जनमन मितान बनाए गए हैं। जनमन मितान ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों को शासकीय योजनाओं के लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही योजना से लाभ लेने की प्रक्रिया में उनकी सहायता भी करेंगे। कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देश पर जनपद पंचायत गरियाबंद, मैनपुर एवं छुरा में जनमन मितान प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत हर पंचायत से दो जनमन मितान चुने गए हैं जो प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। इन सभी को पीएम…
गरियाबंद। एंजेल एंग्लो हाई स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का समापन हुआ, स्पोर्ट्स मीट के दौरान एनुअल स्पोर्ट्स में कई खेल जैसे – वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, रेस का आयोजन किया गया, जिसमे कक्षा-1 से कक्षा-12 वीं के गर्ल्स व बॉयज़ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था,बच्चों को 4 टीम में बांटा गया था, रेड हॉउस, येलो हॉउस, ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस, जिसमें से येलो हाउस के बच्चों ने उमा गोस्वामी मैम और चुलेश्वरी ध्रुव मैम के मार्गदर्शन में सबसे ज्यादा अंक (200) के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा चिराग नेताम मैम और प्राची कुटारे मैम…
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के नवनियुक्त कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल से सौजन्य मुलाकात कर अधिकारी/ कर्मचारी फेडरेशन के सदस्यों ने जिला स्तर पर निराकरण योग्य समस्याओं को अवगत कराते हुए जल्द निराकरण की मांग की। संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर गरियाबंद को पांच बिंदुओं में ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया की विगत 5 वर्षों से जिला स्तरीय परामर्श दात्रि समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित नहीं किया गया है जिससे मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों में रोष व्याप्त है, छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में कर्मचारी सदन निर्मित है उसी की तर्ज पर गरियाबंद जिले में भी कर्मचारी सदन निर्माण हेतु जमीन आवंटित करने…
गरियाबंद। जिला प्रशासन गरियाबंद की अभिनव पहल उत्कृष्ट गरियाबंद जिला के नोनीहाल छात्र.छात्राओं को 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत सफलता प्राप्त करने के उद्देश्य से कलेक्टर के द्वारा चालू की गई थी। इसके अंतर्गत प्रत्येक शनिवार को साप्ताहिक परीक्षा एवं माह के अंतिम शनिवार को मासिक परीक्षा का आयोजन जिले की सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में किया जा रहा है। फाइलों में तो यह योजना सफल दिखती है परंतु वास्तविकता कुछ और है। क्योंकि साप्ताहिक परीक्षा शनिवार को आयोजित होने के पश्चात उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कर उनके अंकों को विनोबा अप में…
गरियाबंद। नए साल में एक बार फिर वन विभाग उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के विरोध बेदखली को लेकर अभियान शुरू करने जा रही। बुधवार से विभाग उदंती अभ्यारण के रिजर्व क्षेत्र में अतिक्रमण कर कब्जा किए 33 अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध बेदखली की कार्यवाही करेगी। सुबह होते ही टीम कार्यवाई हेतु मौके पर पहुँच चुकी है, वही टीम में एक आठ माह ले दूध मुहिया बच्चे की माँ भी अपने बच्चे के साथ पहुची है। कार्यवाह के पहले वन विभाग ने अंचल के ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधि से कार्यवाही में सहयोग हेतु मार्मिक अपील की है। विभाग…
छुरा। शासन द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शिविर मंगलवार को छुरा ब्लॉक के ग्राम नवापारा (कोसमी) में आयोजित हुआ। उक्त शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य केसरी ध्रुव, जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, सरपंच एवं सरपंच संघ के अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा, नगर पंचायत छुरा के अध्यक्ष खोमन चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री रामलाल कुलदीप,जनपद सदस्य शांति नागेश,पीलूराम यादव, सीताराम सिन्हा, रमेश सिन्हा, तुलसीराम साहू,आदि शामिल हुए। इस दौरान विधायक रोहित साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज के…
सूरजपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय बिंझिया समाज के महासम्मेलन के अवसर पर सूरजपुर के जिलेवासियों को 27 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 30 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इन कार्यो पर लोकार्पण किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री द्वारा जिन कार्याें का लोकार्पण किया गया, उनमें लोक निर्माण विभाग अंतर्गत विकासखण्ड प्रतापपुर के ग्राम सरहरी से ग्राम सिंघरा के मध्य बाकी नदी में 4 करोड़ 81 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित पुल, विकासखण्ड़ रामानुजनगर में लोहरदगा नाला पर 4 करोड़ 54 लाख रूपए की…
गरियाबंद। जनचौपाल में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिले के दूर दराज से आये नागरिकों, ग्रामीणजनों की मांग, समस्याओं एवं शिकायतों को सुनकर आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर अग्रवाल ने जनचौपाल में आये ग्रामीणजनों को स्थानीय बोली के माध्यम से उनके आवेदन प्राप्त कर उनके नियमानुसार निराकरण करने के बारे में उन्हें अवगत कराया। आज के जनचौपाल में 82 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान नागरिकों ने बारी-बारी से अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किये। जनचौपाल में ग्राम लालपुर के डीहूराम निषाद ने काबिज भूमि पट्टा प्रदान करने, ग्राम अकलवारा…
गरियाबंद। राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर 2023 से लगातार की जा रही है। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने गत दिवस अधिकारियों की बैठक लेकर धान उपार्जन अवधि के दौरान ओड़िशा प्रांत से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय के लिए आने वाले धान की रोकथाम एवं कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये हैं। एसडीएम देवभोग सुश्री अर्पिता पाठक ने बताया कि विगत 3 दिनों में तीन गाड़ियां सहित लगभग 200 पैकेट धान जप्त किया गया है। इनमें दो पिकअप एवं एक ट्रैक्टर शामिल है। उन्होंने बताया कि देवभोग अनुभाग…
गरियाबंद। ज़िले के छुरा (हीराबतर) निवासी को छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन महासंघ के दायित्वों, निर्वहन एवं सक्रियता को देखते हुए प्रदेश महासचिव अखिलेश रात्रे, प्रदेश उपाध्यक्ष वेदभुषण स्नेही, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य छायाकांत भट्ट, शैलेश राजपूत, एवं रायपुर संभाग अध्यक्ष दीनदयाल साहू के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रांत के रायपुर संभाग के महासचिव पद पर नियुक्त की गई है। पत्रकार परमेश्वर राजपूत को महासचिव बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ गरियाबंद जिला संगठन के महासचिव चंद्रहास निषाद, सदस्य मनोज कुमार गोस्वामी, सत्यनारायण विश्वकर्मा, मोतीराम पटेल,पन्नु नेताम, विष्णु नेताम,पुरन नेताम, राकेश यादव, विकास ध्रुव, सहित अन्य पत्रकार साथियों के…
गरियाबंद। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13.11.2023 के करीबन 10.00 बजे मृतक नेम सिंग ध्रुव गौरा-गौरी देखने गया था ग्राम सेंदर के बाजार चीक रंगमंच के उपर कुछ लोग ताश खेल रहे थे, केशलाल साहू भी वहां मौजूद था जिसे नेमसिंग ध्रुव देखकर बोला कि ढाबा भाई जीत रहे हो क्या कहने पर केशलाल साहू उर्फ ढ़ाया एवं अन्य व्यक्तियों के द्वारा नेमसिंग ध्रुव को गाली गलौज कर हाथ मुक्का, कोहनी से मारपीट किया जिससे नेमसिंग ध्रुव का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से परिजन द्वारा शासकीय जिला अस्पताल महासमुंद ईलाज हेतु ले गये जहां डॉक्टर साहब…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में हुए शामिल गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धर्म नगरी राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने समाज के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ भगवान श्री राजीव लोचन एवं भक्त माता राजिम की पूजा अर्चना कर प्रदेश और समाज की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने जयंती समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि साहू समाज एक प्रगतिशील समाज है, हम सबको भक्त माता राजिम एवं भक्त माता कर्मा के बताए संदेशों…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..