Author: Khabar bharat 36
गरियाबंद। छुरा नगर के नेकी की दीवार 3 साल पूर्ण होने पर नगर के पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक आश्रम में जहां एक दिव्यांग कॉलेज छात्र जागेश्वर ठाकुर को समाजसेवी मनोज पटेल,सामाजिक कार्यकर्ता पुनितराम ठाकुर ने कॉपी पेन मेंडल भेंटकर सम्मान किया गया।इस मौके पर प्रमुख रुप से पोस्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रवास अधीक्षक कुलेश्वर मरकाम,छात्र परमेश्वर,संदीप,नारायन , लारक सोरी,मकुंद,अनिल निल्वंशी,चिनरंजन जागेश, भागवत,कमलेश पारव,केशराम,कमलेश ठाकुर,झंकार पानसिंग,डायमंड कैलाश प्रकाश,कृष्णा,चैतराम , राजेश सोरी,संतराम,खिलेश ठाकुर,मनीष,भुपेल मांझी, ऐश कुमार,काव्य पटेल महेन्द्र,कर्मचारी,संतोष,नोहर,भीषम आदि उपस्थित रहे।
गरियाबंद। दर्रीपारा अंचल के विभिन्न गाँवों में गणतंत्र दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया सभी गावों स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, दर्रीपारा के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में डी के ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात छात्र – छात्राओं द्वारा देश -भक्ति गीत गाकर गांव का रैली के माध्यम से भ्रम किया, मुख्य समारोह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित की गई। जिसके मुख्य अतिथि एम आर सोम, विशेष अतिथि जय राम साहू, सुन्दर लाल साहू थे , कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डी के ठाकुर ने किया, स्कूली छात्र – छात्राओं ने देश भक्ति गीत, नृत्य, भाषण…
गरियाबंद। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बहेराबुडा में 100 वर्ष से अधिक उम्र के श्रीमती फुलकुंवर चंद्राकर से ध्वजारोहण करवाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बहेराबुड़ा के सरपंच मनीष ध्रुव ग्रामवासियों को 75वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान का प्रतीक है जो हमे सद्भाव, भाइचारे और समानता के साथ रहने की सीख और अधिकार प्रदान करता हैं। हम सभी को आपसी भेदभाव और मतभेद भुलाकर एक एकजुट होकर रहना चाहिए। मनीष ध्रुव ने आगे कहा कि राष्ट्रीय पर्व का यह दिन हमे गर्व कराता है कि हमारे देश…
गरियाबंद। विगत दिनों ग्राम पंचायत हरदी में शाला विकास प्रबंधन समिति के बैठक में शाला में पढ़ाई पर चर्चा किया गया जिसमे माध्यमिक शाला हरदी के शिक्षकों के द्वारा एवं बच्चों द्वारा गणित विषय अध्यन कार्य गणित विषय के शिक्षक नही होने के कारण सुचारू रूप से नही हो पा रहा है जिस पर बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा द्वारा राजिम विधायक रोहित साहू जी को अवगत कराया जिस पर तुरन्त ही समस्या का समाधान करते हुए शिक्षक व्यवस्था कराया गया जिस पर शाला विकास प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं ग्राम वासियों द्वारा राजिम विधायक रोहित साहू को जनप्रतिनिधि…
रायपुर। मरार पटेल समाज महासंघ रायपुर जिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में आराध्य देवी मां शांकम्बरी जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी रायपुर घड़ी चौंक में बड़ी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जंयती के असवर पर प्रसादी के रूप में सब्जी वितरण किया गया। इस अवसर पर माता शाकंभरी व भगवान श्रीराम की पूजा आराधना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने बारी बारी से माता शाकम्भरी की महिमा और मरार पटेल समाज के बारे में विचार रखे। मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, विशेष अतिथि महापौर श्री एजाज ढेबर, मरार समाज…
रायपुर। धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी रायपुर के कोटा-गुढ़ियारी में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथा वाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से आशीर्वाद लिया और उन्हें राजिम कुंभ में आने का न्योता दिया। धर्मस्व मंत्री अग्रवाल गुढ़ियारी पहुंचकर अनिरूद्धाचार्य जी महाराज के भागवत कथा में शामिल हुए और उनसे आशीर्वाद लिया और आध्यात्मिक और भक्तिमय प्रवचन का आनंद लिया। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने धर्मस्व मंत्री अग्रवाल के न्योता पर सहर्ष अपनी सहमति प्रदान की और कहा कि राजिम कुंभ में जरूर आयेंगे। उन्होंने राजिम कुंभ के भव्य आयोजन की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज…
गरियाबंद। जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि साहू ने कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले के साथ परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात साहू ने जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संदेश का वाचन किया। हर्ष तथा खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे आसमान में छोड़े गये। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री साहू द्वारा शहीदों के परिजनों को शॉल…
रायपुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में आयोजित शाकम्भरी जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मां शाकम्भरी जयंती की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां शाकम्भरी का आशीर्वाद प्रदेश को मिल रहा है और आज दान पुण्य का छेर-छेरा के पर्व है जिसके पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ मरार समाज द्वारा प्रसादी के रूप में निःशुल्क सब्जी वितरण का आयोजन किया गया। ऐसी मान्यता है कि छेर-छेरा के दिन दान करने से पुण्य लाभ प्राप्त होता है और समृद्धि आती है। अच्छी…
पांडुका। गरियाबंद जिला के प्रशिद्ध पांडुका मड़ाई मेला 2024 का आयोजन1फरवरी गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है।जो 2,3,4 फरवरी तक चले गा।वर्षो से चली आ रही मान्यता के अनुसार छेरछेरा पुन्नी के बाद आने वाले गुरुवार को यह मड़ाई मेला का आयोजन होता हैं।चार दिनों तक चलने वाले इस मड़ाई मेला में हवाई झूला,ड्रैगन झूला,ब्रेक डांस,मीना बाजार,सहित विभिन्न प्रकार के दुकान आकर्षक के केंद्र होते हैं।यहां दूर दूर से मड़ाई मेला का आनंद लेने लोग आते हैं।रविवार को सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सिरकट्टी आश्रम में भीड़ उमड़ती हैं।
छुरा। आसपास के क्षेत्र के साथ-साथ मुड़ागांव में मनाया गया छेरछेरा त्यौहार। छेरछेरा त्यौहार छत्तीसगढ़ का लोक पर्व किसानों, अन्न और दान की परंपरा से जुड़ा हुआ है। पौष मास की पूर्णिमा को मनाये जाने वाला यह त्यौहार नए धान से कोठार के भर जाने का उत्सव है, इस दिन बच्चे टोलियो में घर घर जाते हैं और आवाज देते हैं, छेरछेरा, कोठी के धान ला हेरहेरा, वहीं युवाओं की टोलिया भी घूम-घूम कर नित्य करते हुए दान मांगते हैं। इस दिन अन्नपूर्णा देवी की पूजा होती है। यह त्योहार जनवरी को स्थानीय त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।…
गरियाबंद। ग्राम तर्रा में पटेल मरार समाज द्वारा मां शाकंभरी जयंती मनाई गई है। समाजजनों ने कलश यात्रा निकाली और नदी से जल लेकर सामाजिक भवन में अपने ईष्ट देवी शाकंभरी का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में दूसरे गांव के भी समाजजन शामिल हुए। समाज द्वारा हर वर्ष ग्राम तर्रा में शाकंभरी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। गुरुवार को समाजजनों ने दोपहर 12 बजे गांव के सामाजिक भवन से कलश यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। यात्रा गांव भ्रमण करते हुए पहुंची। यहां महिलाओं ने कलश में जल भरकर वापस सामाजिक…
छुरा।शासकीय प्राथमिक शाला तुमगांव में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया और इस बीच शाला में एक बालिका अध्यनरत थे।जिसको समाजसेवी मनोज पटेल ने पानी बोतल टाई बेल्ट भेंटकर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि भारत में हर साल 24 जनवरी को अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास भारत सरकार ने 2018 में की थी।इसी दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजन किया जाता है जिसमें सेव द गर्ल चाइल्ड रेशियो और बालिकाओं के स्वास्थ्य और सुरक्षित वातावरण बनाने सहित जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करना शामिल है।इस मौके पर शिक्षक शंकर यदु,शिक्षक ईश्वर…
छुरा। श्री अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर ग्राम पंडरीपानी(गोंड) में बजरंग बली मंन्दिर प्रागंण में हवन पूजन एवं विभिन्न धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम किये गये।राम अयोध्या में 500 वर्षो बाद टाल में मंन्दिर में स्थापित हुये इस बात पर लोगों में भारी खुशी है। अक्षत कलश लेकर हिन्दू समाज को न्यौता देने से लेकर हरि नाम संकीर्तन,भजन,संध्या सहित अनके धार्मिक आयोजनों का नेतृत्व कर रही था।मगर गांवों से लेकर मोहल्ले तक लोग राम राज के लिये उत्साहित दिखे हिन्दु समाज ने अपने आदर्श श्रीराम जी का महाआरती विशाल भंडारा प्रसाद वितरण कर समापन किया गया।और स्कूल के…
मुडा़गांव(कोरासी)।छुरा जनपद के ग्राम पंचायत पीपरछेडी(गायडबरी जतमाई गढ)मे मंगलवार को मैत्री मिलन(मडई मेला)समारोह का आयोजन किया गया।मडई मेला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्षा श्रीमती तोकेश्वरी मांझी छुरा,विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य द्वय श्रीमती लक्ष्मी साहू एवं श्रीमती केशरी ठाकुर,व अध्यक्षता सरपंच ग्राम पंचायत पीपरछेडी श्रीमती नीरा बिसहत राम ध्रुव ने की वही विषेश अतिथी की आसन्दी पर पुर्व सरपंच अघण सिह ठाकुर,मंडल अध्यक्ष संदीप पांडेय महामंत्रीय प्रकाश सिन्हा, गुलशन सिन्हा,उपसरपंच गोविंद राम यादव,सरपंच प्रतिनिधि बिसहत राम ध्रुव,तेजस्वी यादव संवाददाता छुरा पुनितराम ठाकुर विराजमान रहे।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी ने कहाकि हमारे ग्रामीण अंचलो मे मड़ई का…
गरियाबंद। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा ध्वनि प्रदूषण रोकने जारी निर्देश के परिपालन में जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय हॉस्पिटल, समस्त शासकीय अशासकीय शैक्षणिक संस्थान, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय, अन्य न्यायालय तथा समस्त शासकीय कार्यालय के 100 मीटर की परिधि को कोलाहल प्रतिबंधित क्षेत्र (जोन्स ऑफ साइलेंस) घोषित किया गया है। शिक्षण संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों, वृद्धजनों, निःशक्तजनों, बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य तथा लोक शांति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उक्त निर्देशों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने आज कलेक्टर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में विडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।…
गरियाबंद। जिले में हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा। पुलिस परेड ग्राउंड में सभी तैयारी कर ली गई है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरियाबंद जिले में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। समारोह सुबह 09 बजे शुरू होगा। साहू पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे एवं राष्ट्रगान गाकर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य अतिथि साहू द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। तत्पश्चात रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े जायेंगे। कार्यक्रम में परेड द्वारा…
गरियाबंद। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आज अंतिम रिहर्सल पुलिस परेड ग्राउंड में किया गया। आज सुबह कलेक्टर दीपक अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले ने पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचकर गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। सुबह बारिश के कारण अंतिम रिहर्सल नहीं किया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार अंतिम रिहर्सल दोपहर 3 बजे हुआ। अंतिम रिहर्सल में मौजूद अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण पश्चात पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। परेड कमाण्डर…
गरियाबंद। बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक जनक ध्रुव का पिपरछेडी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में औचक आगमन से ,प्राचार्य बसंत त्रिवेदी के अगुवाई में समस्त शिक्षक स्टाफ द्वारा उनका औपचारिक स्वागत किया गया,प्राचार्य बसंत त्रिवेदी से चर्चा के दौरान शालेय समस्या एवम पढ़ाई के बारे में विस्तृत जानकारी लिए,गौरतलब यह कि विधायक महोदय स्वयं जिला खेल अधिकारी के रूप में शिक्षा विभाग में अपनी सेवा प्रदान कर चुके है,खिलाड़ी बच्चो से मुलाकात कर खेल सुविधाओ के विषय पर चर्चा किए,चूंकि विधायक महोदय स्वयं एक अच्छे वॉलीबॉल के खिलाड़ी रहे हैं,ग्राम पिपरछेड़ी के युवा जनप्रतिनिधि गुलशन वर्मा (राष्ट्रीय वॉलीबॉल…
रायपुर। CG NEWS : बुधवार को प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय से ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने राज्य अतिथि गृह पहुना पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान चेयरमैन होरा ने सीएम के कहे अनुसार गुलदस्ता की जगह गुलाब के फूल भेंट किए। वहीं श्री होरा ने सीएम साय को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए उन्हें अपने व्यवसाय ग्रैंड विजन, ग्रैंड न्यूज़ और ग्रैंड ब्रॉडबैंड से अवगत कराया और ग्रैंड न्यूज़ के विस्तार को लेकर जानकारी भी…
गरियाबंद। घरेलू विद्युत तार के चपेट में आने से एक महिला की मौत और एक महिला घायल घटना के विषय में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह गरियाबंद वार्ड नंबर दो आज़ाद चौक की एक घर में लोहे की तार में कपड़ा सुखाया हुआ था परिजनों ने बतलाया घर में रहने वाली देवकी डोंगरे 35 वार्षिय और सुमन डोंगरे 25 वर्षीय तार से कपड़े निकालने के लिए गए थे उसी दौरान उक्त लोहे की तार बिधुत तार सटा हुआ था, जो कही से कट भी गया जिससे देवकी डोंगरे और सुमन डोंगरे करंट की चपेट में आ गये…
गरियाबंद/छुरा। पत्रकार उमेश राजपूत की 14 वीं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन उनके गृह ग्राम हीराबतर में सामुदायिक रंगमंच चौक पर किया गया था। जिसमें उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों एवं पत्रकारों के साथ ग्रामवासियों ने भी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात दो मिनट का मौन धारण कर आत्मशांति के लिए प्रार्थना की गई। एवं स्व. राजपूत का स्टैच्यू स्थापित करने हेतु सभी पत्रकारों एवं अतिथियों व ग्रामवासियों ने नारियल तोड़कर भूमि पुजन भी किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों एवं पत्रकारों का ग्राम वासियों ने स्वागत कर मंचासीन किये। वहीं पत्रकारों ने अपने उद्बोधन में स्व.उमेश राजपूत के हत्यारों…
दानपुन्न पर्व छेरछेरा और शाकम्भरी जयंती पर मरार पटेल महासंघ प्रतिवर्ष की भांति प्रसादी स्वरूप निःशुल्क सब्जियों का करेगा दान 25 जनवरी को दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगा कार्यक्रम रायपुर। मरार पटेल महासंघ रायपुर जिला कार्यकारिणी के तत्वाधान में आराध्य देवी मां शांकम्बरी जयंती प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में बड़ी हर्षोल्लास के साथ 25 जनवरी को मनाया जाएगा। दानपुण्य का पर्व छेरछेरा और मरार समाज की आराध्य देवी माँ शाकंभरी जंयती के असवर पर प्रसादी के रूप में निःशुल्क सब्जी वितरण किया जाएगा। शाकम्बरी जंयती के अवसर पर…
गरियाबंद। राजिम विधायक रोहित साहू के प्रयास से पांच साल बाद राजिम विधानसभा क्षेत्र के हजारो किसानो को रबी फसल के लिए सिंचाई से पानी मिलेगा। किसानों के इस मांग को पूरा करने के लिए वे लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत थे। हाल में उन्होने सीएम विष्णुदेव साय और सिंचाई मंत्री केदार कश्यप से भी इस संबंध में मुलाकात थी। उनके प्रयास से राजिम विधानसभा क्षेत्र के 45 गांवों के लगभग 7500 एकड़ खेतो में इसी सीजन से सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इससे करीब 30 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला…
*भेलवाडीह में बनेगा शाकंभरी भवन शुभ मुहूर्त में हुआ भूमि पूजन* अभनपुर। 22 जनवरी अयोध्या मे श्री राम लला के भव्य प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त पर ग्राम भेलवाडीह में 17.43 लाख शाकंभरी भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया । जहां सर्वप्रथम भगवान रामचंद्र जी की पूजा अर्चना के पश्चात भूमि पूजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले ,जनपद सदस्य राजू बारले ,सरपंच प्रतिनिधि सहदेव कोसरिया ,भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ,मरार पटेल समाज जिला अध्यक्ष ईश्वर पटेल , केजु यादव, पंडित सुखचंद बारले नरोत्तम ठाकुर ,गंगू यादव ,ननकू…
छुरा। गरियांबन्द जिला के छुरा विकासखण्ड के ग्राम रवेली निवासी शहीद राजेश कुमार के उनके माता पिता को शासकीय प्राथमिक व शासकीय माध्यमिक शाला रवेली के शाला प्रांगण में शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। सर्वप्रथम शहीद राजेश कुमार ध्रुव के छायाचित्र पर पूजा अर्चना राष्ट्रगान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। और साथ ही साथ नेताजी सुभाष चन्द्रबोस का जन्मदिवस मनाया गया।23 जनवरी 1897-18 अगस्त 1945) भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया…
गरियाबंद जिला मे रामोत्स्व मनाया गया आपको बता दे की पुरे भारत देश मे आज दिवाली जैसा माहौल देखने को नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रो में मिला जहाँ हिंदू समाज मे सभी के घर आँगन मे दिए जलाये गए, फटाका फोड़े गए और लोग इस दिन को यादगार पल मान रहे है जो की भगवान श्री राम लला का अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा की उपलक्ष में पुरे भारत देश मे रामोत्स्व बड़ा भव्य रूप से मनाया गया। इसी तरताम्य मे गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगा ग्राम कस मे निषाद समाज द्वारा भक्त गुहाराज जयंती जो 16 जनवरी को मनाया जाता…
गरियाबंद। धार्मिक नगरी अयोध्या में आज श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। इसके उपलक्ष्य में गरियाबंद जिले में भी जिलेवासियों ने भक्तिपूर्ण माहौल में खुशी मनाया। प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न होने के साथ जिलेवासियों में खुशी और उत्सव का माहौल रहा। इस अवसर पर पूरा जिला राममय हो गया। जगह-जगह पर प्राण-प्रतिष्ठा की खुशी मनाने, विभिन्न कार्यक्रमों, भक्तिमय भजन-किर्तन का आयोजन किया गया। जिले के सभी मंदिर देवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। साथ ही पुष्प और रंग बिरंगी लाइटों से मंदिरों की साज सज्जा, नगर, चौक-चौराहों तथा गलियों को केसरिया तोरण व ध्वज के साथ सजाया गया।…
रायपुर। अयोध्या में हो रही श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सवेरे राजधानी रायपुर स्थित दूधाधारी मठ पहुंचकर राम-दरबार का दर्शन किया। उन्होंने गौ माता की भी पूजा-अर्चना कर उन्हें भोग लगाया। श्री रामलला महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय वहीं शामिल होकर वर्चुअल माध्यम से अयोध्या में हो रही प्राण-प्रतिष्ठा के दर्शन करेंगे। शिवरीनारायण के लिए रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री सुबह दूधाधारी मठ पहुंचे थे। उन्होंने मठ में भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि शांति और…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शिवरीनारायण पहुंचने पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय का पहला जांजगीर-चांपा जिला आगमन है। मुख्यमंत्री श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के साथ ओम माथुर, महंत रामसुंदर दास भी पहुंचे। सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। हेलीपेड पर सांसद गुहाराम अजगल्ले, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरवंश, संभागायुक्त बिलासपुर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले से भगवान राम का बहुत करीब से नाता है। यहां प्रभु श्रीराम ने वनवास का अधिक समय बिताया है, मान्यता है यहां प्रभु श्री राम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे। यहां एक पेड़ ऐसा है जिसके पत्तों की आकृति दोने के सामान है, माता शबरी ने इसी दोने में राम लक्ष्मण को बेर रख कर खिलाए थे, इस वट वृक्ष का वर्णन सभी युगों में मिलने के कारण इसे अक्षय वट वृक्ष के नाम से जाना जाता है। जांजगीर-चांपा जिले की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण को गुप्त प्रयाग कहा जाता है। यहां तीन नदी,…
रायपुर। श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े 500 वर्षों के इतिहास की गाथा की प्रस्तुति आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस ग्राउंड में दी गई। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन एवं संस्कृति, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में छत्तीसगढ़ संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर राजधानी की जनता ने गाथा श्रीराम मंदिर की संगीतमय लाइव प्रस्तुति का आंनद लिया। यहां मुम्बई से आए श्री मोहित शिवानी के हृदय बैंड ने गाथा प्रस्तुति के क्रम में 500 साल पहले आक्रांताओं द्वारा मंदिर तोड़े जाने और इसके बाद से शुरू श्रीराम जन्मभूमि को मुक्त कराने के संघर्ष…
रायपुर। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा है कि किसानों को भरपूर उत्पादन लेने के लिए भूमि की उर्वरता को संरक्षित रखना चाहिए। इसके लिए उन्हें फसल अवशेष प्रबंधन के साथ ही रासायनिक खादो पर निर्भरता कम करते हुए अधिक से अधिक जैविक खादो का उपयोग करना चाहिए। इसके अलावा उन्हें फसल चक्रण भी अपनाना होगा। यह जानकारी छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद्, रायपुर एवं फार्मर्स फर्स्ट परियोजना, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में राजनांदगांव के पं. शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसन्धान केंद्र सुरगी में आयोजित कार्यशाला में दी गई। इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के…
चंदखुरी। अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर चंदखुरी स्थित कौशल्या धाम में 22 जनवरी की संध्या को रामोत्सव का भव्य आयोजन होगा। संस्कृति और पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और सांसद सुनील सोनी के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार मानस गायन और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे भव्य रामोत्सव का आयोजन माता कौशल्या धाम परिसर में शाम 5ः30 बजे से प्रारंभ होगा। इस मौके पर विशेष डाक टिकिट विमोचन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक कलाकार राकेश तिवारी…
रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्य के नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों के प्रबोधन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि सीखने की ना कोई उम्र होती है और ना इसके लिए कभी समय खत्म होता है और जीवन के अंत तक सीखते रहना ही सफलता का मूल मंत्र होता है। उन्होंने कहा कि विधायक के रूप में चुनकर आने वाले लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि वे एक परंपरा के वाहक हैं। शाह ने कहा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली एवं संसदीय प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल का महत्व, प्रश्नों के प्रकार, आधे घंटे की चर्चा, विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने विधायकों को बजट, बजट बनाने की प्रक्रिया, उसके प्रकार तथा निर्धारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी…
रायपुर। 150 साल पहले हमारे पूर्वजों ने बता दिया था कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा शुक्ल पक्ष एकादशी से त्रयोदशी के बीच होगी। 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है। उसकी तिथि हमारे पूर्वजों ने पहले ही बता दी थी। हमारा मेला भी इसी तिथि में भरता है और अद्भुत संयोग है कि श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा इस समय हो रही है। पता नहीं क्या है इस तारीख में जो पंडित बता रहे हैं वही हमारे पूर्वजों ने भी बताई। ये राम ही बताएंगे यह बात सक्ती जिले…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बोर्ड फ़ॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (बीवीसीआई)द्वारा आगामी 22 फरवरी से 3 मार्च तक देहरादून में इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें पहली बार छत्तीसगढ़ की टीम भी सहभागी बनेगी। छत्तीसगढ़ की टीम में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की वेटरन क्रिकेट टीम के इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग में शामिल होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।…
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव की उपस्थिति में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व नगरीय प्रशासन विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की। चौधरी एवं साव ने बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में नगरीय निकायों के अधोसंरचना, स्मार्ट सिटी रायपुर बिलासपुर, राजकीय राजमार्गों के निर्माण व रखरखाव एवं अमृत मिशन जैसी विभिन्न योजनाओं के बजट तथा अनुदान को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान जल की गुणवत्ता की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, जल जीवन मिशन डैश बोर्ड एवं राज्य…
मुड़ागांव (कोरासी)। गरियाबंद जिले के विकासखंड छुरा अंतर्गत 16 गांव समिति के सहयोग से 19 जनवरी से प्रारंभ का आज तीसरा दिन खोपलीपाट पावन धाम दशकों से खचाखच भरा रहा। इस पावन धाम में दूर दराज से आए हुए श्रद्धालु व अनेकों लोग मेला पर घूमने आते हैं। खोपलीपाट पवन धरा धाम पर झूला रेचोली बच्चों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस पावन धरा धाम को तीर्थ स्थल का दर्जा देने की मांग सामाजिक कार्यकर्ता रेखराम ध्रुव, खुमनसिंग ध्रुव व अन्य युवाओं ने छत्तीसगढ़ शासन से अपील की है।
योजनाओं के गंभीरता पूर्वक संचालन कर हितग्राहियों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत सभा कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर अग्रवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर समीक्षा की। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभागीय जानकारी कलेक्टर के समक्ष दी गई। जिसमे कलेक्टर ने गरियाबंद एवं मैनपुर ब्लॉक में विशेष रूप से सुपोषण योजना को संचालित करने के निर्देश दिए। जिससे कुपोषित बच्चों एवं महिलाओं को सुपोषित किया…
गरियाबंद। श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरे देश भर में जोर-जोर से की जा रही है। इसी तारतम्य में जिले में भी कार्यक्रम की तैयारी के लिए मंदिर देवालयों एवं धार्मिक स्थलों को सजाया जा रहा है, साथ ही मंदिरों की साफ सफाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में आज स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत नगर पालिका गरियाबंद के द्वारा शीतला मंदिर परिसर गरियाबंद में साफ सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने मंदिर प्रांगण का साफ सफाई…
गरियाबंद। 22 जनवरी को देश के तीर्थ नगरी अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में होने वाले श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। देश के सभी धार्मिक तीर्थ स्थल और मंदिरों में विशेष साज सज्जा और रंग रोगन का कार्य किया जा रहा है। मंदिरों में व्यापक पैमाने में लाइटिंग और दीप प्रज्ज्वलन की भी तैयारी है। इसके पहले बीते 14 जनवरी से 21 जनवरी तक स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। 22 जनवरी को श्री राम लाल के स्थान के अवसर पर सभी मंदिरों में धार्मिक और भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन भी…
छुरा। अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा भारत देशवासियों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार के रूप में मनाया जाएगा। देश के ऐतिहासिक 22 जनवरी अयोध्या जैसे सभी अपने-अपने घरों को अयोध्या बनाने का प्रयास करें सभी के जीवन में खुशियां आए समाज सेवी मनोज पटेल ने प्रभु राम रामचंद्र से किया मनोकामना।
गरियाबंद। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस शुभ अवसर पर प्रदेश में उत्सव का वातावरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “स्वच्छ तीर्थ अभियान“ का आगाज किया है। धार्मिक व पवित्र स्थलों को साफ और कचरा मुक्त रखने, मंदिरों और प्रमुख तीर्थ स्थलों में कचरा प्रबंधन एवं साफ सफाई की व्यवस्था करने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत जिले में भी स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिरों और धार्मिक स्थलों का साफ सफाई किया जा रहा है। साथ ही मंदिर देवालयों को रंग रोगन कर…
कोपरा। समाज के प्रति निष्ठा और सहयोग भाव को देखते हुए उरेन्द्र साहू ग्राम लोहरसी को जिला साहू संघ गरियाबंद द्वारा युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया एवं समाज के वरिष्ठजनों द्वारा उरेन्द्र साहू को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया, जिसमें नारायणलाल साहू जिला अध्यक्ष, अनुशासन साहू युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, हरीश साहू, रोशन साहू उपस्थित रहें। मै जिला साहू संघ गरियाबंद का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूं एवं विश्वास दिलाता हूं, कि उक्त पद पर रहते हुए मैं समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूंगा और साहू समाज के विकास में…
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। इससे जनमानस में अपार हर्ष का माहौल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा रामलला दर्शन की घोषणा से प्रदेश सहित जिलेवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। लोगों ने कहा कि इस पहल के माध्यम से प्रदेश वासियों को राम जन्म भूमि के दर्शन का सौभाग्य मिलने जा रहा है। इसी संबंध में गरियाबंद निवासी परस देवांगन ने कहा कि राज्य शासन द्वारा रामलला दर्शन योजना की शुरुआत करना बेहद ही सराहनीय पहल है साथ ही स्वागत करने योग्य है। यह…
221 वीं वाहिनी केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल के नेतृत्व में किया गया कार्यक्रम दर्रीपारा। एफ /211 वाहिनी केंद्रीय रिर्जव पुलिस बल कैप दर्रीपारा जिला गरियाबंद में नक्सल विरोधी अभियान हेतु तैनात है। इस समवाय द्वारा समय-समय पर समाज सेवा व जन कल्याण हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है । इसी क्रम में जिला मुख्यालय गरियाबंद से 30 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम बोइरगांव में शनिवार को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के श्री संजीव रंजन कमांडेड 211 बटालियन के दिशा- निर्देशानुसार श्री रंजन कुमार बहाली द्वितीय कमान…
रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन और खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने आज नगर पालिका अम्लेश्वर महादेव वाटिका के मंदिर प्रांगण में झाड़ू लगाकर लोगों को सफाई का संदेश दिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। मंत्री श्री वर्मा ने भगवान महादेव की पूजा कर राज्य के लोगों के लिए सुख,शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने राज्य के निवासियों से अपील की है कि अपने आस-पास के मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
गरियाबंद। देवभोग विकासखंड के सभी 54 पंचायतो में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचने का क्रम चल रहा है । प्रतिदिन पंचायतो में केंद्र सरकार की योजनाओं से युक्त संकल्प यात्रा का ग्रामीणों में अच्छा प्रभाव पड़ेगा। देवभोग विकासखंड के ग्राम पंचायत करलागुड़ा में विकसित संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र की सभी योजनाओं को पंचायत के अंतिम छोर में बैठे ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। झाखरपारा मंडल महिला मोर्चा महामंत्री बनिता साहू ने बताया कि यह यात्रा पूरे जिले के सभी पंचायत के साथ पूरे राज्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पूरे गांव…
गरियाबंद। शाकंभरी समाज छुरा क्षेत्र द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां शाकंभरी शक्ति पीठ ग्राम लोहझर में बड़े ही धूमधाम के साथ नवरात्र पर्व प्रथम दिवस कलश यात्रा जस गीत उमंग एवं उत्साह के साथ गाते हुए ग्राम लोहझर में गली भ्रमण के साथ ग्राम के देवी-देवताओं को श्रीफल भेंट कर आमंत्रित कर,वापस शाकंभरी शक्तिपीठ में शाकंभरी समाज छुरा क्षेत्र,विभिन्न क्षेत्र खोल्हाराज उड़ीसा , नर्राराज,कुसमी राज,बकमा राज,कौड़िया राज,बारापाली राज, नांदगांव राज,खल्लारी राज, अभनपुर राज, रायपुर राज, महासमुंद, गरियाबंद,रायगढ़, जगदलपुर,कांकेर, धमतरी,नगरी-सिहावा,बलौदा बाजार एवं मरार पटेल समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश, जिला,राज, तहसील के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं के द्वारा 234 मनोकामना…

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com
मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..