Author: Khabar bharat 36

गरियाबंद/ विदित हो की आगामी 26 अप्रैल को महासमुंद में लोकसभा निर्वाचन होना है। लोकतंत्र में मतदाता सबसे अहम भूमिका निभाने वाले होते है। जिसे विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को साकार रूप मिलता है। और एक समावेशी सरकार का निर्माण किया जाता है । इसी क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है । महासमुंद लोकसभा अंतर्गत गरियाबंद,महासमुंद,धमतरी में नादिर कुरैशी जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी गरियाबंद ने जिले के समस्त मतदाताओं से शतप्रतिशत मतदान हेतु विनम्र अपील की है।

Read More

सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराने की दी शुभकामनाएं गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 26 अप्रैल को जिले के 573 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। इसमें 4 लाख 60 हजार 139 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी तारतम्य में गरियाबंद के कृषि उपज मंडी परिसर में मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित कर मतदान दलों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर दीपक अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने आज सुबह विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ के दूरस्थ…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत आगामी 26 अप्रैल को होने जा रहे मतदान कार्य के मद्देनजर 24 अप्रैल को सायं 06 बजे से 26 अप्रैल को सम्पूर्ण दिवस तक शुष्क दिवस घोषित करते हुए उक्त समयावधि में सभी प्रकार की शराब दुकानें बंद रखने के आदेश दिए है। मतगणना दिवस 04 जून को भी मतगणना स्थल क्षेत्रों की सभी मदिरा दुकानें सम्पूर्ण दिवस के लिए रहेगी बंद इसी प्रकार मतगणना तिथि 04 जून को मतगणना स्थल क्षेत्रों की समस्त मदिरा दुकानों को सम्पूर्ण दिवस के लिए पूर्णतः बंद रखने के आदेश…

Read More

विवाह में वर-वधू को छत्तीसगढ़ी कलाकार ने भेंट किए आम के पौधे गरियाबंद/छुरा। आम तौर पर शादी समारोह में रुपए और अन्य उपहार देने का रिवाज है। आपको बता दें कि छुरा विकास खण्ड के खरखरा निवासी मनोज पटेल छत्तीसगढ़ी कलाकार व उनके साथी उमेश, आकाश, लेखु के टीम ने स्वच्छ पर्यावरण ही जीवन है की भावना को लेकर अभियान चलाया हुआ है। वे नवविवाहित वर वधू को उपहार की बजाय आम के पौधे थमाये हैं। वर वधू को भेंट किए आम का पौधा छत्तीसगढ़ी कलाकार मनोज पटेल वर-वधू ने इस उपहार की प्रशंसा कर, उनकी पूरी जिम्मेदारी से रखवाली…

Read More

गरियाबंद। रामनवमी पर्व पर दर्रीपारा में बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसके मुख्यातिथि जनपद सदस्य खिलेश्वरी आयाम, अध्यक्षता अहिल्या बाई सोम, विशिष्ट अतिथि  ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता नेताम ने किया। जिसकी तैयारी जोरशोर किया गया था। भगवा रंग के तोरण पताकों एवं गुब्बारे से पुरे गली को सजाया गया था। वही गांव में डी जे व भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महिला, पुरुषों व बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल हुए। दर्रीपारा में रामनवमी पर्व में धूमधाम से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई वही मनहरण बाल मंडली के द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया। शाम को…

Read More

थाना छुरा पुलिस टीम की कार्यवाही छुरा। जिला गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, शराब व अन्य नशीले पदार्थों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिले के पुलिस कप्तान के द्वारा नशे के विरूद्ध पुलिस की एक विशेष अभियान “नया सवेरा” योजनान्तर्गत नशीली पदार्थों/अवैध गांजा तस्करो पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा- निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर एवं एसडीओपी गोपाल वैश्य के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डी०एस०पी प्रवीण भारती थाना प्रभारी थाना छुरा के नेतृत्व में थाना…

Read More

Gariaband। गरियाबंद जिला प्रशासन व जिला पुलिस लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए गरियाबंद पुलिस अलर्ट मोड पर है. पुलिस फ्लैग मार्च के जरिये चुनाव में गड़बड़ी करने वालों को संदेश दे रही है. ये फ्लैग मार्च आचार संहिता के पालन को लेकर पुलिस लाइन से निकाला गया. इसकी अगुवाई गरियाबंद कलेक्टर और एसपी ने की पुलिस लाइन से निकाले गए इस फ्लैग मार्च में करीब दो सौ से अधिक प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे. जिले में लोकसभा आम निर्वाचन स्वतंत्र, शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से सम्पन्न कराने के…

Read More

Gariaband। आगामी रामनवमीं के त्योहार पर शहर में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक ओर रामभक्त शहर को सजाने में जुटे हैं तो वहीं दूसरी ओर सर्व हिंदू संगठनों ने शोभायात्रा में शामिल होने वाले दलों को प्र​शिक्षण देना शुरू कर दिया है। रामनवमी को लेकर शहर में जोर शोर के साथ तैयारी चल रही है। रामनवमी को लेकर राम भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। आचार संहिता का पालन करते हुए रामभक्तों द्वारा शोभायात्रा की अनुमति ली जाएगी। जिसको लेकर रामभक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। रामनवमी को लेकर विभिन्न अखाड़ा कमेटियां…

Read More

देवभोग। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधासनभा अंतर्गत ग्राम गुरुजीभाठा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भाजपा कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों ने गजमाला के साथ जोशीला स्वागत किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि मैं आपके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने आशीर्वाद लेने आया हूं। 26 अप्रैल को आप कमल के बटन दबाए और महासमुंद लोकसभा की प्रत्याशी श्रीमती रूपकुमारी चौधरी को जिताए। आपका समर्थन सीधा प्रधानमंत्री…

Read More

Raipur। रायपुर के अघरिया महिला समाज सेवा समिति ने डंगनिया स्थित एक हॉस्टल में प्रात: 8 से 9 बजे तक योग, जुम्बा और मेडिटेशन का सत्र का आयोजित किया। जिसमें हॉस्टल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र में उन्हें अपने दैनिक जीवन में योग, मेडिटेशन से होने वाले फ फायदों के बारे में भी बताया गया। समिति द्वारा समय समय पर वृक्षारोपण, योग तथा अन्य हितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं। अघरिया महिला समाज सेवा समिति ने किया योग कार्यक्रम का संपादन अघरिया समाज सेवा समिति के अध्यक्ष देव चरण पटेल, महिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू पटेल, सचिव श्रीमती…

Read More

फिंगेश्वर। गरियाबंद जिले में चैत शुक्ल 01 प्रतिपदा से 17 अप्रैल रामनवमीं तक चैत नवरात्र पर्व का शुभारंभ नगर की मौलीमाता मंदिर सहित अंचल के गांव गांव के दैवीय मंदिर के साथ साथ मॉ रमईपाठ, मॉ जतमई, मॉ घटारानी में हो गया। आज दोपहर शुभ मुहुर्त में नगर की मौली मंदिर में मंदिर समिति के ट्रस्टीयों श्रद्धालुजनों एवं गणमान्य नागरिकों ने ज्योत प्रज्जवलित कर ज्योत जंवारा स्थापित किया गया। इसी प्रकार अंचल की आस्था एवं विश्वास की प्रतीक मॉ घटारानी, मॉ जतमई धाम एवं मॉ रमईपाठ में भी मंदिर समिति के सदस्यों, आस्थावान ग्रामीणों, मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित करवाने वाले श्रद्धालुओं…

Read More

गरियाबंद। जिले के ग्राम खोखमा के गाय बैल का चरवाहा से खबर मिला कि इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1243 पहाड़ी के नीचे जंगल मे एक भालु मरा हुआ है, जिसकी जबड़ा फटा हुआ और आगे के दोनो पैर का नाखुन भी नहीं है, सूचना मिलते ही सुशील सागर वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर अपने स्टॉफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दिया। चूंकि मादा भालु का उम्र लगभग डेढ़ दो साल का पोटाश बम से शिकार करने का शंका हो रहा है, इस कारण उपनिदेशक उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद …

Read More

गरियाबंद। लोकसभा निर्वाचन के तहत जिलेवासियों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करने विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मतदाता जागरूकता अभियान में जिले की महिलाओं ने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में गरियाबंद जिले का नाम दर्ज कराया। जिले की लगभग 1 लाख महिलाओं ने निर्धारित समय में अपने मतदाता पहचान पत्र के साथ सेल्फी लेकर रिकॉर्ड कायम किया। गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के छत्तीसगढ़ हेड श्रीमती सोनल राजेश शर्मा ने इस बड़ी उपलब्धि के लिए कलेक्टर दीपक अग्रवाल को कलेक्टर सभाकक्ष में मीडिया की मौजूदगी में प्रोविजनल प्रमाण पत्र और मेडल…

Read More

सीतापुर। थाना सीतापुर पुलिस द्वारा हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया है।  पुलिस के मुताबिक़ 8 अप्रैल को मामले का प्रार्थी माधो राम निवासी कतकालो डूमरपारा थाना सीतापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 अप्रैल को गांव के मोहल्ले में नोहर साय के घर दशकर्म कार्यक्रम आयोजित था, उसी दौरान प्रार्थी के बड़े पिताजी आरोपी रेगतु और उसकी बड़ी मां सखापति दोनों शराब के नशे में थे। पत्नी की बेरहमी से हत्या, शराब के नशे में, आरोपी गिरफ्तार दोनों के बीच आपसी विवाद निर्मित हुई, इस कारण आरोपी रेगतु राम…

Read More

Raipur। आपको बता दे कि रायपुर राजधानी में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार जिला रायपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में समस्त प्रकार के वाहनों सहित संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 08.04.2024 को थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत स्थित टोल नाका पास थाना मंदिर हसौद पुलिस एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। 16 लाख रूपए के साथ, बस में…

Read More

Surajpur ।जिले के जयनगर थाना अंतर्गत ग्राम पहाड़गांव में मामूली विवाद पर पुत्र ने पिता पर राड़ से जानलेवा हमला कर हत्या कर दिया। सिर में आई गंभीर चोट के बाद घायल को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। रेफर किए जाने पर रायपुर ले जाते समय रास्ते में घायल की मौत हो गई। पुत्र ने पिता को सड़क हादसे में घायल होना बताया था। पुलिस पूछताछ में मामले का खुलासा हो गया और पुलिस ने पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पहाड़गांव निवासी राजेन्द्र सिंह (60) की इलाज के लिए रायपुर ले जाते समय…

Read More

janzgir Champa। जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक संतोष साहू एवं उसके भाई योगेश साहू को किन्ही अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है जांजगीर थाना में पदस्थ उप निरीक्षक भवानी सिंह के द्वारा बताया गया। किन्ही अज्ञात व्यक्ति के द्वारा भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक एवं उसके भाई योगेश साहू को गंभीर रूप से चाकू मार कर घायल किया गया है जिसे अभी तुरंत जिला अस्पताल जांजगीर भेजा गया है और आरोपियों की पतसाजी जारी है अभी इस…

Read More

रायपुर। कानूनी अधिकारों के माध्यम से महिला बंदियों को सशक्त करने और उन्हें उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करने के उ‌द्देश्य से, हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (HNLU) के प्रो बोनो क्लब ने एक महत्वपूर्ण जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस आयोजन का आयोजन रायपुर केंद्रीय जेल में 6 अप्रैल 2024 को किया गया था। इस जागरुकता शिविर का आयोजन प्रो बोनों के संयोजक डॉ प्रवेश कुमार राजपूत और कानूनी सहायता और सामाजिक सेवा समिति की संयोजक डॉ कौमुदी छल्ला के सहयोग से किया गया। इस जागरुकता शिविर में पो बोनी क्लब के आठ छात्री ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और…

Read More

गरियाबंद। शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने टीचर्स एसोसिएशन व बी एड सहायक शिक्षको को दिया भरोसा शिक्षा विभाग के सभी रिक्त पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया होगी शीघ्र शुरू बीईओ के पद पूर्ति नियम में संशोधन की गुंजाइश पदोन्नति संशोधन पीड़ित शिक्षकों के लंबित वेतन का होगा भुगतान सीधी भर्ती और पदोन्नति  के 50- 50 प्रतिशत के रेशियों का होगा पालन. छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा से चर्चा में शिक्षामंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बी.एड प्रशिक्षित सहायक शिक्षको के हित में सुप्रीम कोर्ट में छ.ग. शासन द्वारा पक्ष रखा जाएगा, शिक्षको की सेवा सुरक्षा करेंगे.शिक्षा विभाग…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मांडव ऋषि आश्रम बाबाकुटी में बोरसी परिक्षेत्र साहू समाज के द्वारा कृष्ण पक्ष पापमोचनी एकादशी के दिन भक्त माता कर्मा की जयंती कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें ग्राम चैतरा, सेन्दर, परसटठी, बारुला, खुटेरी, खुडियाडिही, बहेरापाल, बिजली, बोरसी के सभी पदाधिकारी गण ग्रामीण अध्यक्ष सचिव सभी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुरुआत में माता कर्मा की पुजा पाठ हवन किया गया उसके पश्चात् आगंतुक सामाजिक जनों के लिए माता कर्मा की खिचड़ी प्रसाद भोग भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में पंडवानी गायिका वेदवती की प्रस्तुति बहुत ही आनंदमयी रही। साहू समाज के मिडिया प्रभारी एवं दिव्यांग…

Read More

सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गरियाबंद। लोकसभा निर्वाचन 2024 सफलतापूर्वक संपन्न कराने जिले में सभी तैयारी जारी है। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज राजिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राजिम नगर के 11 मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शा.प्रा.शा. नवीन भवन राजिम भाग अ, ब एवं स, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) राम बिसाल पाण्डे उच्च. माध्य. विद्यालय राजिम कक्ष क्रमांक 1 एवं 2, कन्या प्रा. शाला भवन राजिम भाग अ एवं ब, शा.प्रा.शा. भवन दमोवा पारा राजिम, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) राम बिसाल पाण्डे उच्च. माध्य. विद्यालय राजिम एवं देवी सम्पत् शा.उ.मा.शाला…

Read More

MP: राजधानी भोपाल में महिला की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने महिला नर्स की हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दीपक कटियार ने पुलिस को काफी घुमाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ने सारे राज खोल दिए। पुलिस की जांच में सामने आया की आरोपी दीपक व मृतिका तृप्ति अस्पताल में काम के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आए थे। महिला का पति राजू सुन्दरम केरला में रहता और उसका कभी कभार आना-जाना होता था। महिला का एक 11 साल का बालक भी है। आरोपी…

Read More

गरियाबंद/राजिम। फिंगेश्वर राजिम प्रमुख मार्ग पर आज देर शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सरगी नाला के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग क़ायम कर विवेचना में लिया गया है। वहीं एक और दूसरी घटना में बिजली खंभे से टकराकर बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बोरसी व फिंगेश्वर सरगी नाला प्रमुख मार्ग पर सड़क किनारे से लठपथ पड़े युवक को देख ग्रामीणों ने 108 वाहन को सूचना दी. इसके बाद पुलिस…

Read More

गरियाबंद। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन को सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को निजी चैनल IBC24 के द्वारा नवा रायपुर के मेफेयर होटल में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश की कई महत्वपूर्ण हस्ती की मौजुदगी में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के अनेक समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी थीं। उन्होंने सभी समाजसेवियों का सम्मान करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया साथ ही प्रशस्ति पत्र भी…

Read More

कार्यवाही मे थाना मैनपुर पुलिस टीम की रही अहम भूमिका गरियाबंद। आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर जिला गरियाबंद क्षेत्र अंतर्गत अवैध कारोबारियों हीरा, गांजा, शराब, जुआ, सट्टा एवं वन्य प्राणी तीन महिला गांजा तस्कर पर शिंकजा कसते हुये गांजा परिवहन करने वालों के ताक में पुलिस द्वारा निरंतर जागरूक होकर अवैध कार्यवाही रोकने हेतु पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर बाजी लाल सिंह के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मैनपुर शिव शंकर हुर्रा द्वारा टीम गठित कर टाउन पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था। यूपी की…

Read More

Raipur। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशन तथा सहायक एआरओ पुष्पेन्द्र शर्मा एवं तहसीलदार सीता शुक्ला के संयुक्त मार्गदर्शन में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में कम मतदान प्रतिशत वाले दूरस्थ अंचल के मतदान केंद्रों को चिन्हित करते हुए स्वीप टीम के द्वारा लांजा एवं खोरसी में जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वीप टीम ने मतदाता जागरूकता गीतों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शत् प्रतिशत मतदान का संदेश देते हुए प्रलोभन फ्री मतदान की शपथ करवाई। कहा 86 साल के इतवारी, मतदान अवश्य करेंगे वहीं ग्राम लांजा निवासी 86 वर्षीय इतवारी कोसले ने अपनी लंबी…

Read More

Pune। कोरेगांव पार्क में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुणे क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए छह युवतियों को बचाया है, चार युवतियां थाईलैंड की हैं। इस मामले में स्पा मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पैसे का लालच दिखाकर देहव्यापार कराने की बात सामने आई है। मैनेजर शाहरुख अहमद चौधरी (उम्र 27, निवासी जाधवनगर, मुंडवा मूल निवासी जुनिजान टी. जिला हुजई, असम) और स्पा मालिक सुरेंद्र जगन्नाथ पाटिल (उम्र 32, निवासी सुखवानी रॉयल सोसाइटी, विमाननगर) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सेक्स…

Read More

MP: एक सुसाइड मामला सामने आया है, जहां एक तरफा प्यार में युवक ने युवती को गोली मार दी। इतना ही नहीं युवक ने युवती के मौसेरे भाई को भी गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। वहीं कुछ देर बाद आरोपी युवक ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। इंदौर पूरा मामला शहर के भंवर कुंआ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक तरफा प्यार में युवक ने युवती और उसके भाई को गोली मार दी। वहीं कुछ देर बाद आरोपी युवक ने खुद को भी गोली मार कर जान दे दी। घटनाक्रम स्वामीनारायण…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर। पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत न्योता भोजन के निर्देशानुसार शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही (फिंगेश्वर) में कृष्ण कुमार साहू द्वारा अपने माता स्व. सुरूज बाई साहू के वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम पर पूर्ण न्योता भोज दिया। शासन के निर्देशानुसार दिये गये मीनू अनुसार पूर्ण न्योता भोज के तहत बच्चों को चांवल, दाल, सब्जी, पनीर, मटर, आलू, खीर, मूंग बड़ा, फल, केला, अंगूर, सेब मिठाई जलेबी परोसा गया। भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियां ही खुशियां झलक रही थी और इस अवसर पर प्राचार्य कुमानसिंह धु्रव ने कहा कि यह पोषण शक्ति निर्माण योजना बच्चों के लिए वरदान साबित होगा।…

Read More

गरियाबंद/कोपरा। प्रयास पब्लिक स्कूल कोपरा के छात्रा कु. अदीति साहू का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए चयन हुआ है। छात्रा के पिता संतोष कुमार साहू कन्या प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक, संकुल समन्वयक पाण्डुका हैं एवं उनकी माता श्रीमती कुसुम साहू भी शिक्षिका है। जिसका लाभ अदिती को जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन के लिए सहयोग मिला है। छात्रा के नवोदय विद्यालय में चयन होने पर जनपद पंचायत फिगेंश्वर के उपाध्यक्ष योगेश साहू ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अदिती का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होना हमारे लिए बहुत ही गौरव की…

Read More

गरियाबंद। फिंगेश्वर क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को अकेली पाकर दुष्कर्म की घटना की अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ग्राम बोरसी के रहने वाले आरोपी चिंतामणी साहू पिता नारायण साहू उम्र 32 वर्ष ने उसे अकेली पाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देकर घटना की…

Read More

यह मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र बरौद से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना बरौद क्षेत्र में महुआ पेड़ में रस्सी से झुलती मिली युवक जिससे क्षेत्र आसपास में सनसनी फैल गई । ग्रामीणों की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुच कर शव का पंचनामा भरकर मर्ग कायम करते हुए जाँच में जुट गई है वही शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है । पेड़ लटकी मिली युवक की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी पुलिस जुटी जांच में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। बताये…

Read More

बता दें की यह घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कसैया डिपा निवासी नाबालिग युवती प्रीति बैरागी पिता फकीर चंद उम्र 17 वर्ष ने कमरे के पंखे पर साड़ी का फंदा लगाकर लटकी आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है । पंखे पर लटकी हुई मौत का कारण अज्ञात बताया जा रहा है । वही घरघोड़ा ने शव पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल दिया है पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। घरघोड़ा पुलिस का कहना है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होगा। पंखे पर लटकी मिली नाबालिग…

Read More

गरियाबंद/राजिम। बीते मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास के द्वारा चुनाव अभियान के दौरान दिए गए विवादास्पद बयान पर राजनीति गरमा गई है। पीएम मोदी को लेकर उन्होंने कहा था कि उनके खिलाफ लाठी पकड़ने वाला, मुड़ फोडने वाला आदमी चाहिए, और ये आदमी भूपेश बघेल हो सकते हैं, देवेंद्र यादव हो सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष के इस बयान का राजिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रोहित साहू ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए पलटवार किया है।मामले को लेकर भाजपा विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रदेश के वरिष्ठ नेता जो केंद्रीय मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं और…

Read More

गरियाबंद/छुरा। रसेला क्षेत्र के ग्राम रूवाड़ और चिंगरमाल की गांव से जंगल तक की दुरी मात्र एक किलोमीटर है ग्रामीण सुबह से महुआ का फूल इकट्ठा करने जाते हैं। वहां गांव के ही समीप पेड़ पर चढ़ा हुआ तेंदुआ देखकर ग्रामीण डर कर तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सुचना दिये। जिसके बाद वन विभाग के आलाधिकारी मौके के लिए रवाना हुए। पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में लगातार रिहाइशी इलाके में तेंदुआ देखा जा रहा है,जिससे ग्रामीणों में दहशत का महौल है। कुछ दिन पहले ही इसी क्षेत्र के कुड़ेरादादर में तेंदुआ ने एक गाय के बछड़े को…

Read More

कार्यवाही मे सिटी कोतवाली गरियाबंद एवं सायबर टीम की रही अहम भूमिका गरियाबंद। आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर जिला गरियाबन्द क्षेत्रांन्तर्गत् अवैध कारोबारियों (हीरा, गांजा, शराब, जुआ, सट्टा एवं वन्य प्राणी तस्करों पर) शिंकजा कसते हुये गांजा परिवहन करने वालों के ताक में पुलिस द्वारा निरंतर जागरूक होकर अवैध कार्यवाही रोकने हेतु पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के दिशा निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद गोपाल वैश्य के मार्ग दर्शन पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक कृष्णा प्रसाद जागड़े द्वारा टीम गठित कर एवं सायबर टीम गरियाबंद के द्वारा पेट्रोलिंग के दौरान…

Read More

गरियाबंद/छुरा। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों और नेताओं का दौरा शुरू हो गया है। और सभी राजनीतिक दल अपने सांसद प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। लोगों के बीच अपने सरकार के योजनाओं और कार्यों को गिनाने में पीछे नहीं हैं। इसी क्रम में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव रसेला क्षेत्र के दर्जनों गांवों में लोगों से भेंट मुलाकात करने हेतु पहुंचे। जहां सर्व प्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसेला का निरीक्षण करते हुए वहां की सुविधाओं और कार्यों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों की सराहना करते…

Read More

गरियाबंद/राजिम। ग्राम पंचायत देवरी  में वर्षों से नाली निर्माण की बाट जोह रहे ग्रामीणों को राजिम विधायक रोहित साहू के प्रयासों से सौगात मिली है। विधायक रोहित साहू ने गत दिनों देवरी में जिला पंचायत निधि से नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया था जो अब बनकर पूरी तरह तैयार हो गया है। नाली निर्माण की सौगात मिलने पर ग्रामवासियों ने हर्ष प्रकट करते हुए विधायक रोहित साहू का उनके निवास पहुँचकर आभार व्यक्त किया। विधायक रोहित साहू के प्रयासों से मिली नाली निर्माण की सौगात विधायक का आभार प्रकट करने वालों में सरपंच भागवत साहू, पूर्व सरपंच नंदकुमार साहू,…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023-24 का परिणाम आ चुका है,जिसमें नगर में संचालित जुपिटर पब्लिक स्कूल फिंगेश्वर की प्रज्ञा साहू पिता भुनेश्वर साहू एवं माता श्रीमती हेमलता साहू ग्राम दर्रीपार का चयन हुआ है। यह प्राइमरी स्तर की अत्यंत प्रतियोगी एवं कठिन परीक्षा होती है।इसमें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 75 सीट एवं नगरीय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए 25ः सीट आरक्षित होती है। प्रवेश परीक्षा में जुपिटर पब्लिक स्कूल फिंगेश्वर से प्रज्ञा साहू का हुआ चयन नगर जुपिटर पब्लिक स्कूल के संचालक जितेन्द्र साहू, शिक्षक रूपेश्वरी साहू,ओमलाता साहू,रश्मि साहू, धनेश्वरी मार्कण्डेय, पूजा निषाद, मनीषा ठाकुर, प्रियंका…

Read More

गरियाबंद/फिंगेश्वर। अवैध रेत माफियाओं के द्वारा कई महीनो से महानदी की सीना छलनी करने का कारोबार चल रहा था। रेत माफिया द्वारा बेखौफ तरीके से पर्यावरणीय नियमों की धज्जियां उड़ाते एवं शासन के राजस्व को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर बिना किसी भय के अवैध रेत खनन का कार्य एवं ओवर लोडिंग रेत परिवहन का कार्य किया जा रहा था। आज गरियाबंद जिले और रायपुर जिले के खनिज विभाग और राजस्व विभाग के संयुक्त टीम ने  गरियाबंद जिले के परसदा जोशी और रायपुर जिले के चंपारन महानदी तट पर अवैध रेत खनन स्थल पर जाकर नदी के किनारे से…

Read More

Korba। एसईसीएल दीपका में सिक्योरिटी के पद पर पदस्थ एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से व्यक्ति के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। आपको बता दें कि मामला हरदीबाजार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मंगतराम कोरवा (31 साल) और उसके दोस्त सुमरन सिंह (29) के साथ बाइक पर किसी काम से हरदी बाजार क्षेत्र की ओर गया हुआ था। आज रविवार की दोपहर वापस लौटते समय…

Read More

गरियाबंद। छुरा विकास खंड अन्तर्गत ग्राम मडेली के शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला मडेली (संकुल केन्द्र खड़मा) में मानस सम्मेलन के पावन अवसर पर मडेली निवासी श्रीमती केजई साहु एवं उनके सुपुत्र गोविन्द साहु, डीयर राम साहु, लाल जी साहू व उनके समस्त परिवार के द्वारा पूर्ण न्योता भोज दिया गया। जिसमे खीर पूड़ी, चावल, दाल, सब्जी परोसा गया। विद्यालय के समस्त छात्र छात्राओं ने बहुत ही उत्साह, उमंग के साथ न्यौता भोज की आनंद लुत्फ उठाया। न्योता भोज का लुफ्त उठाया,खीर पूड़ी चावल दाल सब्जी का बच्चे न्योता भोज कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक, के.एस.यदु, सहायक शिक्षक…

Read More

अचानक आग लगी आग काबू में नहीं था जलकर महिला की मौत पति बेटा गंभीर रूप से घायल  बिलासपुर। रविवार देर शाम अचानक घर में आग लगने से महिला की जलकर मौत हो गई। जबकि उसका 5 साल का बेटा और पति गंभीर रूप से घायल है। उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब डेढ़-दो घंटे में आग पर काबू पाया। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दयालबंद निवासी मुन्ना कश्यप अपने दो बेटे रोहित, रोमी, रोमी की पत्नी और पोते के साथ रहता है। उसके मकान में देर…

Read More

जिले में चर्चित सेक्स स्कैंडल मामले में एसपी सदानंद कुमार ने एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की पांच स्पेशल टीम बनाकर आरोपियों की धड़पकड़ शुरू करवा दी है। इसी कड़ी में नामजद आरोपियों के घरों की तलाशी के दौरान आज पुलिस ने एक आरोपी को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं तीन अन्य फरार आरोपी फरार है, बलौदाबाजार एसडीओपी निधि नाग ने बताया कि सेक्स स्कैंडल मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। वर्तमान समय में चार आरोपियों के घर की तलाशी ली गई है। जिसमें…

Read More

गरियाबंद /शोभा। जिला पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर व एसडीओपी मैनपुर बजी लाल सिंह के मार्गदर्शन में नशे के विरूद्ध एक विशेष अभियान “नया सवेरा” योजनान्तर्गत अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने पिलाने व अन्य नशीली पदार्थों पर कार्यवाही किया जा रहा है। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी थाना शोभा के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने रखकर परिवहन के करते पाये जाने थाना शोभा एवं अन्य स्टाफ को हमराह लेकर धर पकड़ की कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले आरोपी 01. रामदेव…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अंतर्गत पूर्ण-अपूर्ण, प्रगतिरत, निर्माण कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिविल लाईन स्थित उद्यान विकास कार्य, सांई उद्यान में पुष्पवाटिका निर्माण कार्य अंतर्गत लेंड स्केपिंग, प्ले एरिया विकास कार्य, सोलर लाइट, शौचालय, जल प्रदाय व्यवस्था, बाउंड्रीवाल एवं गेट निर्माण, गजिबों निर्माण, इंडोर स्टेडियम का समतलीकरण एवं हाई लाइट मास्क लगाने, महरीन डबरी, छिंद तालाब, नया तालाब एवं रावनभाठा स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण के कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी स्थलों का साफ-सफाई नियमित रूप से कराएं। सिविल लाईन स्थित गार्डन में अनावश्यक पड़े…

Read More

गरियाबंद पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल गरियाबंद/मैनपुर। पुलिस कप्तान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले  के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक जितेन्द्र चन्द्राकर एवं एसडीओपी बाजी लाल सिंह अनुविभाग मैनपुर के मार्ग दर्शन में थाना मैनपुर पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी को 24 घण्टा के अन्दर गिरफ्तार कर आरोपी द्वारा चुराये गये सोना-चांदी के जेवर को बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ने थाना मैनपुर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 30.06.2022 से 01.07.2022 के दरम्यानी दिन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में रखे…

Read More

गरियाबंद। जिले के मैनपुर ब्लॉक अंतर्गत आदिवासी बालक आश्रम तौरेन्गा में शनिवार सुबह एक छात्र को सांप काटा तीसरी कक्षा के छात्र ओमप्रकाश सोरी को आनन फानन मैनपुर अस्पताल लाया गया , जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। छात्र की तबियत सामान्य स्थिर है। जिससे माना जा रहा है कि सांप जहरीला नही होगा। किन्तु घटना से बच्चे के माता पिता बेहद चिंतित हो गये थे। आश्रम अधीक्षक महेश नेताम के अनुसार घटना के वक्त वे अपने घर में थे। जानकारी मिलते ही छात्र को लेकर मैनपुर अस्पताल पहुंचे। अधीक्षक नेताम के…

Read More

गरियाबंद/ छुरा। आज भी पूरा ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षा एवं जागरूकता के अभाव होने से कई तरह के हथ कंधे अपनाते फिरते रहते हैं और दूसरी ओर अस्पताल एवं आयुर्वेदिक इलाज से सफलता नहीं मिलने की वजह से व्यावसायिक रूप से काले घोड़े का नाल का वास्ता देकर सीधे-साधे ग्रामीण काले घोड़े के नाल की अंगूठी बढ़चढ़कर खरीदते दिखें जिसका ताजा उदाहरण छुरा मुख्यालय के साप्ताहिक बाजार में बजरंग चौक दीक्षित कांप्लेक्स परिसर के सामने इस अंगूठी को खरीदने में सुबह से शाम तक ताता लगा रहा। वहीं छोटे-छोटे बच्चों को बुरे सपने नहीं दिखने एवं शांति का प्रतीक और…

Read More

गरियाबंद। फिंगेश्वर नगर की अतिप्राचीन, अंचलवासियों की कुलदेवी मॉ मौलीमाता सहित आस-पास के गांव गांव की देवी मंदिरों में चैत नवरात्र की तैयारियॉ प्रारंभ हो गई है। इस वर्ष चैत नवरात्र 9 अप्रैल मंगलवार से 17 अप्रैल बुधवार तक 9 दिनों का होगा। नगर की मौलीमाता मंदिर में क्वार नवरात्र में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मनोकामना ज्योति प्रज्वलित करते है परंतु चेत नवरात्र में यहॉ मात्र ट्रस्ट की ही ज्योत रखी जाती है। जबकि अंचल की सुप्रसिद्ध एवं आस्था की प्रतीक मॉ रमईपाठ, मॉ घटारानी, मॉं जतमई आदि दैवीय मंदिरों में चैत नवरात्र के अवसर पर हजारों की संख्या…

Read More