Author: Khabar bharat 36

मैनपुर। गरियाबंद जिले में गर्मी शुरू होेते ही जंगल में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है।ग्रामीण क्षेत्रों बीते कुछ हफ्ते में गर्मी से पारा 31 डिग्री तक पहुंच गई है ऐसे में जंगल में आग लगने की घटना सामने आ रही है। हालांकि आग बुझाने के लिए वन अमला सक्रिय है लेकिन फिर भी ग्रामीण क्षेत्रों के जंगलों में आगजनी से वनों को नुकसान होना स्वाभाविक है और जिन कारणों से आग लगा रहे हैं, उन कारणों को लेकर जागरूकता नहीं आ पा रही है। इस वजह से छोटी से तीली ही भयंकर आग जगलो में फैल…

Read More

आरोपी कोमल नागेश पिता भुनेश्वर नागेश उम्र 40 वर्ष साकिन कोयबा के कब्जे से अवैध छिंद रस (ताड़ी) की कुलमात्रा 09 बल्क लीटर बरामद गरियाबंद जिले पिछले लगातार कुछ दिनों से वृत्त देवभोग में अवैध ताड़ी विक्रय की शिकायत प्राप्त हो रही थी जिसके परिपालन में आबकारी आयुक्त श्रीमति आर. संगीता मैडम, प्रबंध संचालक श्याम धावड़े सर तथा कलेक्टर दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में उपायुक्त आबकारी अनिमेष नेताम से प्राप्त निर्देशानुसार गरियाबंद जिले की आबकारी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही ( सघन गश्त) के दौरान आरोपी कोमल नागेश पिता भुनेश्वर नागेश, उम्र-40 वर्ष साकिन कोयबा थाना इंदगांव के नास्ता दुकान…

Read More

गरियाबंद। पंचायत चुनाव के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिला गरियाबंद के छुरा विकासखंड मतदान केंद्र क्रमांक 72 शासकीय प्राथमिक शाला, कुकदा में तैनात पीठासीन अधिकारी छगन लाल शोनेन्द्र मतदान के दौरान शराब के नशे में धुत पाए गए। मतदान प्रक्रिया के प्रारंभ होने के बाद ही शोनेन्द्र नशे की हालत में मतदान केंद्र में सो गए, जिससे मतदान प्रभावित हुआ। प्रशासन को मामले की जानकारी मिलने पर चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें यह पुष्टि हुई कि उन्होंने निर्वाचन कार्य के दौरान शराब का सेवन किया था। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस लापरवाही और…

Read More

18 फरवरी को सांस्कृतिक मंच पर दिखेगी लोक गीतों की छटा राजिम। राजिम कुंभ कल्प मेला के मुख्य मंच पर 18 फरवरी को स्टार नाईट अनुराग शर्मा की प्रस्तुति होगी। इसी मंच पर देवेंद्र कुमार देशमुख लोकमंच की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह चुम्मन प्रसाद दर्शेना मानस गान की प्रस्तुति देंगे। इसी तरह 12 बजे से स्थानीय मंच पर हीरा बाई चक्रधारी सुआ नृत्य, चिरंजीवी हलधर कत्थक ग्रुप, कन्हैया लाल ब्यास पंडवानी, रमादत्त जोशी लोकगीतों की छटा बिखेंगे। नाथूराम साहू द्वारा मानस गायन, रामावतार चंद्राकर लोक मंच, लखनलाल घिवडोंडे सतनाम भजन, मकसुदन राम साहू गीत संगीत, हेमंत साहू जगराता…

Read More

नगरीय निकाय निर्वाचन का मतगणना शनिवार 15 फरवरी को मतगणना कार्य एक राउंड में होगी समाप्त सभी नगरीय निकाय के लिए 15-15 टेबल में ईवीएम की गणना की जायेगी गरियाबंद। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत जिले के 6 नगरीय निकायों जिसमें एक नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत में 11 फरवरी को मतदान सफलतापूर्वक संपादित किया गया। नगरीय निर्वाचन के तहत वोटिंग के पश्चात शनिवार 15 फरवरी को मतगणना कार्य किया जाएगा। इसके लिए मतगणना पर्यवेक्षण एवं मतगणना सहायकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के…

Read More

सुरक्षा बैंड में है, नन्हे बच्चों के परिजनों का नाम और मोबाइल नंबर गरियाबंद/राजिम। कुंभ कल्प मेला के शुरुवाती दिनों से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ शुरू होने लगती है। सुरक्षा की दृष्टिकोण को देखते हुए मेले में तैनात सुरक्षा बलों के द्वारा एक अनोखी पहल का शुरूआत किया जिसका नाम है सुरक्षा बैंड यह सुरक्षा बैंड नन्हे बच्चों के लिए हैं जो अपने परिवार के साथ मेले में घूम के लिए आए हैं। सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों के द्वारा सुरक्षा बैंड में बच्चों के परिजनों का नाम , पता के साथ…

Read More

जांजगीर-चांपा। जिला प्रशासन की सक्रियता और महिला एवं बाल विकास विभाग की तत्परता से जांजगीर-चांपा जिले में पखवाड़े भर में कुल 14 बाल विवाह रोके गए, जिससे नाबालिग बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो गया। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में जांजगीर-चांपा जिले में बाल विवाह की रोकथाम का अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस विभाग के समन्वय से विभिन्न गांवों में इन बाल विवाहों को रोका गया। इस अभियान के तहत 13 फरवरी 2025…

Read More

गरियाबंद। जिला प्रशासन के द्वारा उर्वरक के अवैध परिवहन, कालाबाजारी / मुनाफाखोरी रोकने तथा शासन द्वारा निर्धारित दर पर कृषकों को उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। तदानुक्रम में कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के जिला स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विकासखण्ड फिंगेश्वर के साहू खाद भंडार कौन्दकेरा, गायत्री कृषि केन्द्र कौन्दकेरा, नीरज कृषि केन्द्र बोरसी, प्रदीप कृषि केन्द्र बोरसी, प्रकाश खाद भंडार बासीन, गुरुकृपा कृषि केन्द्र बासीन, संतोष खाद भंडार बासीन, मुकेश कृषि केन्द्र पोखरा एवं महादेव कृषि सलाह केन्द्र बकली का औचक निरीक्षण किया गया।…

Read More

गरियाबंद पुलिस द्वारा की तत्परता से ग्राम कोपरा पैरावट में लगी आग पर काबू पाया गया पैरावट में लगी आग से आस-पास के घरों को हो सकता था नुकशान पैरावट में लगी आग को बुझाने के लिए राजिम मेला में तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ी को तत्काल रवाना कर आग में पाया गया काबू गरियाबंद। पांडुका थाना प्रभारी पाण्डुका उप निरीक्षक जय प्रकाश नेताम को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम कोपरा के साहू पारा में एक किसान वाल्मिकी साहू के पैरावट में आग लग गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को घटना…

Read More

100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्त    आबकारी विभाग मुंगेली की बड़ी कार्रवाई मुंगेली। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में लोरमी विकासखंड के ग्राम शिकारीडेरा परसवारा में आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई कर 100 लीटर कच्ची शराब और 2400 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में शराब के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त राजेश जायसवाल ने बताया कि टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर…

Read More

  31 पेटी एम.पी. मदिरा एवं स्विफ्ट कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार   आबकारी विभाग दुर्ग ने अवैध शराब परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई दुर्ग। नगर निगम एवं पंचायत चुनावों के मद्देनजर अवैध शराब के अवैध परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य में आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी की टीम ने 07 फरवरी आरोपी पुकेश्वर खरे उर्फ नानू के कब्जे से मध्यप्रदेश की 31 पेटी गोवा स्पेशल मदिरा बरामद की, जिसकी कुल कीमत 2,01,500 रूपए आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को…

Read More

बीजेपी प्रत्याशी रिखी राम यादव सोशल मीडिया और जनसंपर्क में आगे गरियाबंद। चुनावी माहौल में लगातार बढ़ती सरगर्मी के बीच बीजेपी के नगर अध्यक्ष प्रत्याशी रिखी राम यादव सोशल मीडिया प्रचार में आगे निकलते दिख रहे हैं। जहां अन्य दल भी डिजिटल प्लेटफार्मों पर प्रचार कर रहे हैं, वहीं रिखी राम यादव की टीम सोशल मीडिया मैनेजमेंट में बढ़त बनाए हुए है। घर-घर जनसंपर्क में जुटे रिखी राम यादव चुनाव प्रचार के दौरान रिखी राम यादव जनता से सीधा संपर्क कर रहे हैं। वे नगर के हर गली-मोहल्ले, कॉलोनियों और बाजारों में जाकर लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं। उन्होंने…

Read More

नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस की मजबूत पकड़ गरियाबंद नगर निकाय चुनाव अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जहां कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गेंदलाल सिन्हा अपनी सोशल इंजीनियरिंग और विकास के एजेंडे के चलते मतदाताओं के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं। चुनावी अभियान के आखिरी दिन उन्होंने वार्ड नंबर 1, 2, 7 और 15 में घर-घर जनसंपर्क किया। इस दौरान जनता का जबरदस्त समर्थन मिला, जिससे उनके पक्ष में माहौल और मजबूत होता दिख रहा है। विकास पर केंद्रित कांग्रेस का घोषणापत्र कांग्रेस ने नगर विकास को प्राथमिकता…

Read More

गरियाबंद। नगर पालिका चुनाव अब अपने अंतिम पडाव पर आ चुका है, कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गेंदलाल सिन्हा ने आज वार्ड क्रमांक 4 , 5 एवं 6 मे धुंआधार प्रचार कर आम जनमानस से अपने लिए जीत का आशीर्वाद लिया। क्या पुरुष, क्या महिलाएं ,क्या युवा सभी न एक स्वर से गेंदलाल सिन्हा को अध्यक्ष बनाने के लिए जी जान से जुटे हुए है, उनका एक ही नारा, गेंदलाल बने अध्यक्ष हमारा ,के साथ पूरी मेहनत और लगन के साथ नगर मे उनके साथ जनसंपर्क कर रहे है। कल पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल के रोड शो ने…

Read More

थाना राजिम का बड़ी कार्यवाही गरियाबंद। नया सवेरा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारी के दिशा निर्देश मे समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र मे गांजा, शराब ,जुआ,सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे राजिम थाना प्रभारी अमृत लाल साहू को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति अपने स्कूटी जुपिटर मे देशी मदिरा मसाला शराब रखकर अवैध धन अर्जित करने के उद्देश्य से बिक्री हेतु परिवहन कर रहे है। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी व स्टाफ के साथ कृषि उपज मंडी पथर्रा रोड स्टेडियम के सामने रेड की कार्यवाही करते हुए दोनों व्यक्तियों को पकड़ा…

Read More

ऑल इंडिया संपादक संघ ने 15 राज्यों में किए प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त, प्रकाश कुमार यादव को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी रायपुर । ऑल इंडिया संपादक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन कुमार और राष्ट्रीय सचिव सतीश कुमार आर्या के द्वारा 15 राज्यों में प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है इसमें महाराष्ट्र राज्य से पवन गायकवाड़, उत्तराखंड राज्य से गोपाल सिंह गौतम, मध्यप्रदेश राज्य से सुरेन्द्र मेहरा, झारखंड से शंकर यादव, बिहार से भवेश कुमार मंडल, राजस्थान से भैरूलाल माली, हरियाणा से बृजेन्द्र कुमार, छत्तीसगढ़ से प्रकाश कुमार यादव, उत्तर प्रदेश से विजय कुमार, उड़ीसा से आशुतोष नाईक, गुजरात से अमरजीत निषाद,…

Read More

गरियाबंद। बुधवार को भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए घोषणा पत्र की घोषणा की। जिला भाजपा कार्यालय में पूर्व कृषि मंत्री चंद्र शेखर साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा पत्र की विभिन्न बिंदुओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं, युवाओं, गरीबो सहित सभी वर्ग के विकास और नगर के विकास के लिए भाजपा क्या काम करेगी इसकी विस्तृत जानकारी दी। पूर्व मंत्री साहू ने बताया कि भाजपा की सरकार बनेगी तो नजूल भूमि में जो लोग है उन्हे पट्टा मिलेगा। आवास बनाने की प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए केवल उनका बिजली बिल, समेकित कर का रसीद होना जरूरी…

Read More

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता एवं भाजपा नेता राजेश अवस्थी का निधन, गरियाबंद में ली अंतिम सांस गरियाबंद। छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता एवं भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेश अवस्थी का रविवार रात 11:28 बजे गरियाबंद जिला अस्पताल में निधन हो गया। रविवार को वे भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने गरियाबंद पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद वे अपने मित्रों के साथ रुके थे, तभी अचानक सीने में दर्द की शिकायत होने पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां…

Read More

भारी समर्थकों के साथ बोले धनेश्वरी चेमन साहु – मेरा नहीं जनता की होगी जीत फिंगेश्वर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में जनपद पंचायत क्रमांक 19 तर्रा से प्रत्याशी श्रीमती धनेश्वरी चेमन साहु अपना नामांकन दाखिल किया। उनके नामांकन दाखिल करने के बाद स्थानीय क्षेत्र में भारी उत्साह देखा गया। इस प्रत्याशी की दावेदारी ने न केवल राजनीति में हलचल मचा दी है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। नामांकन दाखिल करने के बाद धनेश्वरी चेमन साहु ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जनता…

Read More

देशी मदिरा मसाला शराब 40 नग का कुल 07 लीटर के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल राजिम। गरियाबंद जिले में नया सवेरा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश मे समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना छेत्र गाँजा, शराब ,जुआ,सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे राजिम थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिला की दो व्यक्ति अपने प्लेटिना मोटर सायकल कमांक CG04-PM-0145 मे भारी मात्रा में शराब रखकर बिकी हेतू अवैध धन अर्जित करने के उदेश्य से ग्ग्रहको का इंतज़ार कृषि उपज मंडी के पीछे कर रहे है। सूचना पर थाना…

Read More

एक महिला कच्ची महुआ शराब 15 लीटर के साथ गिरफ्तार सम्पूर्ण कार्यवाही थाना गरियाबंद गरियाबंद। नया सवेरा अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश मे समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्र में गाँजा, शराब ,जुआ,सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे गरियाबंद थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव को मुखबिर से सूचना मिला की एक महिला ग्राम पंडरीपानी(जोबा )मे घर के आंगन मे अवैध रूप से धन अर्जित करने के उद्देश्य से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखी है। जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी व हमराह स्टाफ के साथ रेड की कार्यवाही करते हुए…

Read More

गरियाबंद। सरपंच प्रत्याशी उर्मिला मिलऊ नेताम ने ग्राम पंचायत कोचवाय में नामांकन दाखिल किया।सरपंच प्रत्याशी ग्राम पंचायत कस उर्मिला मिलऊ नेताम सहित भारी संख्या में समर्थक नामांकन रैली में शामिल हुए।क्षेत्र के सोहगपुर,कस,  गजईपुरी में सरपंच प्रत्याशी उर्मिला मिलऊ नेताम बड़ी संख्या में समर्थक रैली निकालते हुए ग्राम पंचायत कोचवाय पहुचे और विधिवत नामांकन दाखिल किया गया।उर्मिला मिलऊ नेताम बहुत मजबूत दावेदार के रूप में उभरे है और अपने निर्वाचन क्षेत्र सोहगपुर,कस,गजईपुरी में सघन जन संपर्क कर रहे है और उनको भारी जन समर्थन भी मिल रहा है। उर्मिला मिलऊ नेताम पुरे क्षेत्र के बहुत ही सम्मानित परिवार से…

Read More

गरियाबंद पुलिस द्वारा धमतरी के अवैध गांजा तस्कर को 08 किलोग्राम गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार छुरा। गरियाबंद जिला वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में समस्त थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत गांजा, शराब, जुआ ,सट्टा पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन मे आज दिनांक 31.01.2025 को छुरा थाना प्रभारी दिलीप मेश्राम को मुखबिर से सूचना मिला की उड़ीसा राज्य से कोसमी दुल्ला मार्ग से होते हुए छुरा की ओर एक सोल्ड पल्सर मे अवैध गांजा बिक्री हेतु ले जाने की सूचना पर मुखबिर द्वारा बताये गए स्थान पर थाना प्रभारी व हमराह स्टाफ के…

Read More

सुरक्षा बलों को नुकसान पंहुचाने की नीयत से नक्सलियों के द्वारा आईईडी प्लांट कर रखे अलग-अलग जगहों पर आईईडी को सुरक्षा बलों द्वारा किया गया निष्क्रिय उपरोक्त कार्यवाही जिला बल गरियाबंद ई-30 एवं 65 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही गरियाबंद। जिला गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है इसी दौरान थाना मैनपुर क्षेत्रातंर्गत ग्राम भालूडीग्गी एवं बेसराझर के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 30.01.2025 को जिला बल गरियाबंद ऑपरेशन टीम ई-30 एवं 65 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त टीम भालूडिग्गी एवं बेसराझर के मध्य जंगल में अभियान पर रवाना…

Read More

जिला आबकारी टीम गरियाबंद द्वारा ग्राम बरेठिन कोना , पैरी नदी किनारे जंगल  2 गैस भट्टी, महुआ लाहन लगभग 5000kg तथा अवैध हाथभट्टी कच्ची मदिरा 210 बल्क लीटर बरामद गरियाबंद। मदिरा विनिर्माण की सूचना पर सघन पतासाजी कर संयुक्त कार्रवाही करने पर जंगल में अलग अलग जगहों पर मदिरा विनिर्माण हेतु प्रयुक्त 2 गैस भट्टी, महुआ लाहन लगभग 5000kg तथा अवैध हाथभट्टी कच्ची मदिरा 210 बल्क लीटर बरामद किया गया जिसमें उड़नदस्ता रायपुर द्वारा 1 तथा गरियाबंद आबकारी टीम जिला गरियाबंद द्वारा 1 प्रकरण कायम किया गया। जिला कलेक्टर गरियाबंद दीपक अग्रवाल के दिशा निर्देशन पर जिला आबकारी अधिकारी रघुवरसिंह…

Read More

गरियाबंद नगर निकाय चुनाव: भाजपा ने जारी की गरियाबंद जिले की अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की सूची, देखें आपके वार्ड से कौन है उम्मीदवार गरियाबंद। जिले के सभी नगरीय निकायों के लिए भाजपा ने अपने अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर दी है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने सभी प्रमुख नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने इन चेहरों पर जताया भरोसा इस बार भाजपा ने युवा नेतृत्व और अनुभवी कार्यकर्ताओं का संतुलन बनाते हुए प्रत्याशी चयन किया है। जिले के विभिन्न…

Read More

आपसी जमीन विवाद को लेकर फावड़ा से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी को गरियाबंद पुलिस ने किया गिरफ्तार गरियाबंद। थाना इंदागांव में आपसी जमीन विवाद पर फावड़ा से प्राणघातक हमला करने की सूचना मिलने पर गरियाबंद वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा थाना प्रभारी इंदागांव को उक्त प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर करने के संबंध में निर्देश दिया गया। दिये गये निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी इंदागांव उप निरीक्षक जितेन्द्र विजयवार के द्वारा ग्राम सागड़ा घटना स्थल पहुच कर पीडित बृजलाल को प्राथमिक उपचार हेतु हास्पिटल पहुचाकर प्रकरण में आरोपी परमेश्वर यादव एवं पिताम्बर यादव को समक्ष गवाहन के…

Read More

गरियाबंद पुलिस द्वारा 19 प्रकरणों में 332 किलो गांजा मादक पदार्थ, 06 नग गांजा पौधा एवं 858 नग नशीली टैबलेट का किया नष्टीकरण गरियाबंद। जिला गरियाबंद के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के 19 मामलो मे कुल 332.180 किलोग्राम मादक पदार्थ, 06 नग गांजा का पौधा, 858 नग नशीली टैबलेट की विधिसम्मत नष्टीकरण की कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट अधिनियम में निहित प्रावधान के अंतर्गत नियमानुसार जायसवाल निको स्टील पावर प्लांट रायपुर के फर्नेस मे मादक पदार्थों को जलाकर की गयी। उपरोक्त नष्टीकरण की कार्यवाही केंद्रीय गृह मंत्रालय, नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो व पुलिस मुख्यालय के निर्देशो का पालन सुनिश्चित करते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण…

Read More

तीन साल बाद गरियाबंद में मड़ाई मेला का भव्य आयोजन, ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह गरियाबंद। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक मड़ाई मेला की रंगत एक बार फिर गरियाबंद में लौट रही है। तीन साल बाद 27 फरवरी से तीन दिवसीय मड़ाई मेला का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसे लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है। इस मेले को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है, जहां ग्रामीण अपनी मेहनत और फसल कटाई के बाद उत्सव के रूप में इसे मनाते हैं। इस आयोजन के लिए गरियाबंद कृषक पंचायत मड़ाई समिति के सदस्यों ने जिला प्रशासन, कलेक्टर, एसडीएम, सीएमओ और थाना…

Read More

शराब माफियाओं में मची खलबली  महासमुन्द। जिला पुलिस द्वारा आचार संहिता लागू होने के बाद शराब के अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है 24 घंटे में ही 55 प्रकरण दर्ज कर 55 लोगों पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है बड़ी कार्रवाई बसना थाना क्षेत्र में की गई है। जहां ग्राम अखराभांठा में कोख सिंह और गणेश बारीक नामक आरोपियों के कब्जे से 250 लीटर अवैध हाथभट्ठी निर्मित अवैध महुआ शराब बरामद किया गया है। जप्त महुआ शराब की कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है, आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम…

Read More

गणतंत्र दिवस समारोह 2025 : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण रायपुर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इस अवसर पर राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण, सांसदगण और विधायकगण मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे। केन्दीय राज्य मंत्री तोखन साहू कोरबा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव रायगढ़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बस्तर, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह दुर्ग, मंत्री रामविचार नेताम सूरजपुर, मंत्री दयालदास बघेल महासमुंद, मंत्री केदार कश्यप दंतेवाड़ा,…

Read More

पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में महिला/पुरूष नक्सली ढेर, इंसास, एस.एल.आर.सहित भारी मात्रा में आटोमैटिक व अन्य हथियार बरामद। जिला गरियाबंद के थाना मैनपुर क्षेत्रान्तर्गत (कुल्हाडीघाट) भालूडीग्गी पहाडी के मध्य जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ अभी तक जारी है। घटनास्थल से अभी तक 14 नक्सलियों के शव के साथ 14 आटोमैटीक/अन्य हथियार बरामद किया गया है। मुठभेड़ में संभवतः सेंट्रल कमेटी मेम्बर के साथ उसकी प्रोटेक्शन टीम, उडिसा स्टेट कमेटी के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के अंतर्गत एस०डी० के० एरिया कमेटी एवं इंदागांव एरिया कमेटी की माओवादी मारे गये है। गरियाबंद। (कुल्हाडीघाट) भालूडीग्गी पहाडी में नक्सली सदस्यों की उपस्थिति की आसूचना पर ई-30 गरियाबंद, कोबरा-207, सीआरपीएफ-65…

Read More

कुल्हाड़ीघाट जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक करोड़ ईनामी सहित 15 का शव बरामद  गरियाबंद। जिले में 20 नक्सलियों के एनकाउंटर की खबर है। 15 के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी के शव और हथियार मिल चुके हैं। इसमें 1 करोड़ ‌का इनामी जयराम उर्फ चलपति भी मारा गया है। रविवार की रात मुठभेड़ शुरू हुई। मंगलवार की सुबह नक्सलियों को मारने की बड़ी खबर आई। मुठभेड़ अभी खत्म नहीं हुई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे जवानों की बड़ी कामयाबी बताया है। छत्तीसगढ़- गरियाबंद ओडिशा बॉर्डर पर स्थित भालू डिग्गी…

Read More

मुठभेड़: मैनपुर थाना अभी तक मुठभेड़ जारी है अब तक 10 से अधिक महिला / पुरुष नक्सलियों के शव बरामद मृत नक्सलियों में माओवादियों के सीनियर कैडर शामिल, जिनकी शिनाख्त की जा रही है l SLR Rifle जैसे automatic weapons सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद l नक्सल विरोधी सर्च अभियान में गरियाबंद ऑपरेशन ग्रुप E30,कोबरा 207, crpf 65 एवं 211 बटालियन, sog नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी कुल्हाड़ीघाट क्षेत्र में रवाना हुई थी। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के मध्य दिनांक 19/01/2025 के शाम से रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की…

Read More

राजधानी के प्रयास बालिका विद्यालय में कम्प्यूटर लैब उद्घाटन छात्रावास के किचन आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित   रायपुर। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि बेटियां आज चार-दीवारी से बाहर निकलकर सपना गढ़ने में लगी हैं, कहते हैं कि जो पसीने से भीगते हैं वह इतिहास बदलते हैं। श्री नेताम आज राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित बालिका प्रयास आवासीय विद्यालय में आयोजित नवादिम कम्प्यूटर लैब का शुभारंभ अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके प्रयास विद्यालय में पढ़कर एमबीबीएस के लिए चयनित हुए विद्यार्थियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने विद्यार्थियों…

Read More

राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में विधायक रोहित के आमंत्रण को पं. धीरेन्द्र ने किया स्वीकार राजिम। आगामी माह में 12 से 26 फ़रवरी तक आयोजित राजिम कुंभ (कल्प) में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेन्द्र शास्त्री को भी आमंत्रित किया गया है। राजिम कुंभ (कल्प) में कथा वाचन एवं दरबार लगाने हेतु आमंत्रित करने के लिए छग शासन की ओर से राजिम विधायक रोहित साहू को शासन के प्रतिनिधि के रूप में अधिकृत किया गया था जिसके तारतम्य में विधायक रोहित साहू ने मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले स्थित बाबा बागेश्वर धाम पहुँचकर पं. धीरेन्द्र शास्त्री से सौजन्य…

Read More

सम्पूर्ण कार्यवाही थाना फिंगेश्वर पुलिस टीम गरियाबंद। वरिष्ठ अधीकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गांजा, शराब, जुआ सट्टा पर कडी कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिये थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी निरीक्षक पवन वर्मा को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति लाल रंग के स्विफ्ट डिजायर क्रमांक CG 05 J 0711 कार में अवैध मादक पदार्थ रखकर फिंगेश्वर की ओर आ रहे है, जिसकी सूचना तस्दीक पर पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पहुच कर मुखबीर से बताये गये संदेही वाहन को थाना फिंगेश्वर के मेन रोड के पास नाकाबंदी कर रोककर उक्त…

Read More

शाकंभरी महोत्सव में बेटा पढ़ाओ, समाज बचाओ का दिया संदेश अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर क्षेत्र के ग्राम भेलवाडीह में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मां शाकंभरी महोत्सव मनाया गया । जिसमें भव्य कलश यात्रा के साथ ग्राम में भ्रमण , हवन पूजन पश्चात प्रसाद स्वरूप सब्जी वितरण कर शाकाहार का संदेश दिया। जिसमें मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक इंद्रकुमार साहू, अध्यक्षता ईश्वर पटेल जिलाध्यक्ष विशेष अतिथि मधुसूदन पटेल, प्रमुख सलाहकार मधुसूदन पटेल, सचिव धर्मेन्द्र पटेल ,सरपंच प्रतिनिधि सहदेव कोसरिया रहे। इस अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने कहा मरार समाज एक मेहनतकश समाज है और अपने मेहनत के दम…

Read More

राजिम। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक अंतर्गत ग्राम सुरसाबांधा मे सरपंच पद के लिए गौतम साहु ने ताल ठोंका है। मालूम हो कि ग्राम पंचायत सुरसाबांधा के आरक्षण की प्रकिया पूरी हो गई है। इसमें ओबीसी मुक्त है। आरक्षण प्रक्रिया तय होने के बाद चुनावी माहौल बन गया है। ग्राम सुरसाबांधा के युवाओं की लगातार मांग पर गौतम साहु ने सरपंच प्रत्याशी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। सरपंच पद की दावेदारी करने से युवाओं में खासा उत्साह का माहौल है। श्री साहू लगातार युवाओं से जुड़े हुए हैं साथ ही उनकी छवि मिलनसार व्यक्तित्व की है,…

Read More

जनपद पंचायत फिंगेश्वर क्रमांक 19 तुर्रा, सुरसाबांधा, कुरूसकेरा श्रीमति धनेश्वरी चेमन साहू चुनावी मैदान में इस प्रबल दावेदार राजिम। गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर जनपद पंचायत त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव को लेकर उम्मीदवारों में उथल पुथल मची हुई थी। वही प्रत्याशी अपनी दावेदारी को लेकर लोगो से मेल जोल बात चीत का सिलसिला शुरू कर दिया था। चर्चा का विषय यह रहा की पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी एसटी/एससी/ ओबीसी/ सामान्य वर्ग को लेकर कही महिला आरक्षण तो कही पुरुष आरक्षण को लेकर राजनीति की मैदान में उतरने को लेकर जी तोड़ मेहनत में लग गए थे। लेकिन त्रिस्तरीय…

Read More

गरियाबंद ब्रेकिंग न्यूज: राजिम क्षेत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां तालाब में तैरती हुई एक लाश मिली है। यह घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में हुई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सुरसाबांधा और श्यामनगर के बीच स्थित एक तालाब में सोमवार शाम को एक तैरती हुई लाश मिली। यह खबर जैसे ही गांव में फैली, लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया। मृतक की पहचान ग्राम के ही कोटवार अनिल टांडिया के रूप में हुई है, जो…

Read More

गरियाबंद पुलिस द्वारा लगातार इण्ड टू इण्ड कार्यवाही करते हुए थाना राजिम के गांजा के प्रकरण में फरार आरोपी समीर खान को किया गया गिरफ्तार राजिम। गरियाबंद पुलिस लगातार इण्ड टू इण्ड कार्यवाही करते हुए गांजा के अवैध प्रकरण में संलिप्त आरोपियों को कर रही है गिरफ्तार । उक्त प्रकरण में पूर्व में दिनांक 09.12.2024 को थाना राजिम द्वारा 13 किलो अवैध गांजा के साथ दो आरोपी गेवेन्द्र साहू पिता राजूलाल साहू उम्र 18 साल सा0 खम्हरियाभाठा नियर शनिदेव मंदिर के पास चिखली रोड जुनवानी भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग विधि संघर्षरत बालक। उक्त दोनों आरोपी को गाड़ी के…

Read More

गरियाबंद पुलिस द्वारा इण्ड टू इण्ड विवेचना करते हुए 04 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार  महिला आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर आरोपी अश्वनी को बेचकर (उत्तर प्रदेश) तक खपाती थी गांजा गरियाबंद/ मैनपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध गांजा, शराब, जुआ सट्टा पर कडी कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश दिए थे जिसके परिपालन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर हुर्रा को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति ग्राम धवलपुर चौक नेशनल हाईवे 130 सी के पास अपने अपने बैग में अवैध मादक पदार्थ रखकर ग्राहक का इंतजार करते खड़े…

Read More

वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने पुसौर विकासखण्ड में विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण रायपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखण्ड अंतर्गत बाघाडोला, नवापारा-अ एवं छपोरा में 70 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों सहित सभी वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। ग्रामीण अंचलों में जनसुविधाओं के विस्तार हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। अधोसंरचना विकास के कार्य तेजी से आगे बढ़ाएं जा रहे है। वित्त मंत्री…

Read More

गरियाबंद: कोपरा में अध्यक्ष पद ओबीसी मुक्त के लिए आरक्षित, चुनावी मुकाबला हुआ दिलचस्प गोरेलाल सिन्हा की दावेदारी सबसे मजबूत गरियाबंद। जिले के नगर पंचायत कोपरा में इस बार अध्यक्ष पद ओबीसी मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है। रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया के तहत यह आरक्षण तय हुआ। इस फैसले ने चुनावी मैदान को और दिलचस्प बना दिया है, क्योंकि अब इस वर्ग के उम्मीदवारों के बीच मुकाबला तेज हो गया है। कौन बनेगा कोपरा का पहला अध्यक्ष? यह कोपरा नगर पंचायत का पहला चुनाव है, और जनता के साथ-साथ उम्मीदवार भी इस…

Read More

गरियाबंद। बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या के बाद गरियाबंद के पत्रकारों में शोक और आक्रोश का माहौल है। जिले के पत्रकारों ने शनिवार को तिरंगा चौक में एकत्र होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री से हत्यारों को कठोर सजा दिलाने की मांग की। पत्रकारों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की अपील की। पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की रात से लापता थे। उनकी अचानक हुई गुमशुदगी के बाद परिजनों और पत्रकारों में चिंता थी। 3 जनवरी को उनका शव बीजापुर जिले में एक ठेकेदार के कैंपस स्थित…

Read More

राजिम, छुरा, फिंगेश्वर तरफ से आने वाली गाड़ियां गुरूकुल कॉलेज में होगी पार्क मैनपुर, देवभोग एवं पारागांव तरफ की गाड़ियां देवभोग रोड़ में कन्या छात्रावास के सामने होगी पार्क गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गरियाबंद जिले में प्रवास कार्यक्रम 05 जनवरी 2025 को प्रस्तावित है। इस संबंध में मुख्यमंत्री प्रवास के दौरान कार्यक्रम स्थल में शामिल होने वाले लोगों के गाड़ियों के पार्किंग के लिए रूट चार्ट जारी किया गया है। साथ ही पार्किंग स्थल बनाया गया है। राजिम तरफ से एनएच के माध्यम से आने वाली गाड़ियां मालगांव चौक से कोचवाय मोड़ तक आते हुए कोकड़ी, तवंरबाहरा…

Read More

सूरजपुर। प्रेमनगर निवासी दिलीप कोसले ने यह मामला थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया, अज्ञात व्यक्ति के द्वारा ग्राम भगवानपुर जामपारा में लगे ट्रांसफार्मर को पोल से उतार कर उसके अंदर का कापर वायर को निकालकर ले गया जिससे बिजली विभाग को 80 हजार रूपये का क्षति हुआ है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 124/24 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। वहीं दूसरे मामले में प्रेमनगर निवासी सतेन्द्र कुमार ने दिनांक 27.12.24 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि अज्ञात चोर के द्वारा दिनांक 25.12.2024 को ग्राम खजूरी में लगे ट्रांसफार्मर को पोल से निकालकर क्षतिग्रस्त कर दिया…

Read More

कलेक्टर के निर्देशानुसार अवैध खनिज पर हो रही लगातार कार्यवाही खनिजों के अवैध परिवहन करते हुए 04 हाईवा वाहन जप्त गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, भण्डार एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज अमला द्वारा 23 दिसम्बर रात्रि में 04 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते जप्त किया गया। रात्रि में फिंगेश्वर सूखानदी रेत खदान से 02 हाइवा को जप्त किया गया। हाईवा कमांक सीजी 04 एनके 5588 चालक लाला यादव निवासी रकरी जिला रीवा मालिक चंद्र कमल सिंघानिया निवासी टाटीबंध रायपुर को…

Read More

रायपुर। माता शाकंभरी देवी और इष्ट देव राजा रामचंद्र जी के असीम कृपा से कर्मचारी प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ मरार पटेल महासंघ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान सह करियर गाइडेंस समारोह का आयोजन रविवार, 29 दिसंबर 2024, को सहीद स्मारक भवन, रायपुर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उड़ान पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि प्राप्त और अपने योगदान से समाज को गौरवान्वित करने वाले व्यक्तियों को माता सावित्रीबाई फुले एवं महात्मा ज्योतिबा फुले सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य: 1. शिक्षा का प्रोत्साहन:…

Read More