Author: Khabar bharat 36

विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपनाएं – मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री साय स्वदेशी जागरण मंच की अखिल भारतीय कार्यकारिणी परिषद की बैठक में हुए शामिल रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग के गठन की घोषणा की है। यह आयोग राज्य में उद्यमशीलता की संस्कृति को मजबूत करेगा और रोजगार सृजन की संभावनाओं का अध्ययन करेगा। इसके तहत युवाओं के कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण के लिए कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने यह घोषणा आज राजधानी रायपुर स्थित अग्रसेन धाम में स्वदेशी जागरण…

Read More

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वछाग्राहियों का हुआ सम्मान जनपद अध्यक्ष सोहन लाल ध्रुव की मुख्य आतिथ्य मे फुलकर्रा मे कार्यक्रम संपन्न गरियाबंद। ग्राम पंचायत फुलकर्रा में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वछाग्राहियों दीदियों को साड़ी व श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच चुड़ामणी दीवान ने कहा कि नारी शक्ति से समाज खुशहाल और संपन्न हो रहा है। नारी शिक्षित होकर आजीविका गतिविधि संचालित कर आर्थिक रुप से सक्षम हो रही है। सामाजिक सहभागिता, जनसेवक, एवं शिक्षा के क्षेत्र मे नारी शक्ति सदैव आगे हैं। जनपद पंचायत गरियाबंद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोहन लाल ध्रु् ने कहा…

Read More

छिंदौला का उपसरपंच बना युवा नेता अमृत पटेल विकास कार्यों एवं मूल सुविधाएं देंगे जोर गरियाबंद। छिंदौला ग्राम पंचायत में अमृत पटेल उपसरपंच पद के लिए 15 में से 13 मत पर जीत हासिल कर दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की, शिक्षित सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व की वजह से वे गांववासियों की पहली पसंद बना। यूथ कांग्रेस बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के अध्यक्ष अमृत पटेल ग्राम पंचायत छिंदौला के नवनिर्वाचित उपसरपंच बनने पर सरपंच श्रीमती फूलन ध्रुव , वरिष्ठ पंचगण सेवाराम पटेल,रूक्मणी बाई,राजकुमार दिवान,सावित्री यादव,रमेश ध्रुव,डोंगे दिवान, घनश्याम हलबा,भानी बाई ध्रुव,सौहाद्री बाई ध्रुव,धात्री सहारा,लेखिन ध्रुव,गणेशी ध्रुव,उमा सोनवानी ऋषि पटेल हार्दिक…

Read More

उपसरपंच बनीं टिलोसरी सहिस, गांववासियों का जताया आभार गरियाबंद। संयुक्त जिला कार्यालय स्थित ग्राम पंचायत डोंगरीगांव की टिलोसरी सहिस ने उपसरपंच पद पर जीत हासिल कर अपनी लोकप्रियता साबित की है। शिक्षित, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर गांववासियों की पसंद बनीं। टिलोसरी सहिस ने जीत के बाद सभी मतदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा की तरह गांव के विकास और जनसेवा के लिए तत्पर रहेंगी। उनका कहना है कि वे ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरी उतरने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम…

Read More

युवा नेता संजू साहू ने रचा लगातार दूसरी बार उपसरपंच का लगातार का इतिहास गरियाबंद। जिला मुख्यालय से लगा हुआ ग्राम पंचायत कोकड़ी उपसरपंच का चुनाव में युवा चेहरो ने बड़ी जीत दर्ज हासिल किए है, अपना लोकप्रियता का लोहा मनवा दिया है नेता संजू साहू ग्राम पंचायत कोकड़ी के लगातार दूसरी बार उपसरपंच बना है, घोषणा होते ही समर्थकों का बधाई देने के लिए भीड़ उमड़ गया संजू साहू ने पुनः जनसेवा करने का काम करूंगा करके भारी संख्या में ग्रामवासीयों उपस्थित रहे।

Read More

घरघोड़ा : बीजेपी की ऐतिहासिक हार ! 9 पार्षदों के बावजूद उपाध्यक्ष पद गंवाया, कांग्रेस ने खेली मास्टरस्ट्रोक बाजी… रायगढ़। जिले के घरघोड़ा में बीजेपी को ऐसी शिकस्त मिली है, जिसने पार्टी की साख को धूल में मिला दिया। नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुनाव में बीजेपी के पास बहुमत होने के बावजूद कांग्रेस ने ऐसी चाल चली कि सत्ता की बाजी पलट गई। 15 में से 9 पार्षदों वाली बीजेपी अपने ही गढ़ में धाराशायी हो गई और कांग्रेस ने 9 वोट बटोरकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीजेपी के बहुमत के बावजूद…

Read More

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उन्हें किया नमन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत भी उपस्थित रहीं।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी न केवल प्रखर राष्ट्रवादी थे, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के दृढ़ रक्षक भी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक…

Read More

उद्योगनगरी बिरगांव स्कूल में शिक्षक अभिभावक की हुई बैठक रायपुर। धरसीवा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला उद्योगनगरी बिरगांव में अभिभावक शिक्षक बैठक का आयोजन हुआ यह बैठक आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य कदम+ रायपुर द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न छात्र संबंधित गतिविधियों के बारे में चर्चा करना एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के बारे में अभिभावक को अवगत कराना एवं बच्चे स्कूल में रहने के अनुभव को के बारे में जानने के लिए एवं बच्चों की पढ़ाई से संबंधित विभिन्न रणनीति तय करने के साथ-साथ बच्चों के नियमित उपस्थिति को बनाए रखने के लिए तथा बच्चों की शैक्षणिक प्रगति…

Read More

बजट में ई -वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री साय के प्रति किया आभार प्रकट रायपुर। बजट में ई – वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष श्री अमर परवानी के नेतृत्व में आज शाम मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वित्तीय वर्ष 2025 – 26 के बजट में व्यापारियों को राहत देने…

Read More

राजस्व प्रकरणों का तेजी से करें निराकरण – कलेक्टर अग्रवाल मुआवजा प्रकरणों का गंभीरतापूर्वक करें निराकरण जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती के साथ करें कार्यवाही गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग के अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व अधिकारियों के प्रत्येक प्रकरणों के निराकरणों के स्थिति की बारिकी से जानकारी ली। कलेक्टर ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 का क्रियान्वयन एवं अद्यतन प्रगति, सम्पूर्ण राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति, भू-अर्जन, कृषि भूमि का गैर कृषि भिन्न प्रयोजन हेतु व्यवर्तन एवं पुनः निर्धारण प्रकरण, अभिलेख कोष्ठ में…

Read More

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारी का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रदाय किया गया शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा , अति0 पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर, एस.डी.ओ.पी. गरियाबंद निशा सिन्हा की उपस्थिति में राजिम कुम्भ कल्प मेला एवं नगरीय निकाय, त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में कड़ी मेहनत एवं लगन के साथ ड्यूटी कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। ज्ञात हो कि दिनांक 12.02.2025 से 26.02.2025 तक राजिम कुम्भ कल्प मेला 2025 का आयोजन हुआ था। इस दौरान इतने चुनौतीपूर्ण कार्य एवं इतने दिनों तक लगातार अपने कर्तव्य को…

Read More

 गाड़ी में पेट्रोल भरवाकर फरार हुआ चालक, CCTV में कैद हुई घटना बिलासपुर। जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कमल फूल के झंडे लगी एक सफेद मारुति डिजायर कार में पेट्रोल भरवाने के बाद चालक बिना भुगतान किए फरार हो गया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। कैसे हुई वारदात? घटना 6 मार्च सुबह 4:45 बजे की है। सुभाष पेट्रोलियम, जो बिलासपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर स्थित है, वहां एक सफेद मारुति डिजायर कार पहुंची। चालक ने पेट्रोल पंप कर्मी को फुल टैंक भरने के लिए कहा।…

Read More

खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर जेसीबी मशीन सहित 03 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर जप्त बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश में बिलासपुर खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। चकरभाटा, रहँगी, मस्तूरी, मल्हार, चिल्हाटी जोंधरा, उदयबंध, अमलडीहा एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई तथा बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध गिट्टी के 01हाइवा, मुरुम के 02 हाइवा, मिट्टी ईट के 01 ट्रेक्टर मामलों सहित कुल 04 मामलो पर कार्यवाही करते हुए 03 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर जप्त कर थाना…

Read More

गरियाबंद। चुनावी वादे अक्सर कागजों तक ही सीमित रह जाते हैं, लेकिन ग्राम पंचायत कोकड़ी के सरपंच चुम्मन ध्रुव ने यह साबित कर दिया कि अगर नीयत साफ हो तो किए गए वादों को निभाया भी जा सकता है। पंचायत चुनाव के दौरान चुम्मन ध्रुव ने घोषणा पत्र जारी कर संकल्प लिया था कि यदि वे सरपंच निर्वाचित होते हैं, तो गांव की बेटियों की शादी में 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता देंगे। अब उन्होंने अपने इस वादे को अमलीजामा पहनाते हुए ग्राम की बेटी वर्षा ध्रुव की शादी में स्वयं उपस्थित होकर उसे 1,000 रुपये नगद भेंट किए।…

Read More

सुरक्षा बलों को अपनी ओर आते देख समान छोड़ कर भागे नक्सली उपरोक्त कार्यवाही जिला बल गरियाबंद ई-30, एस.टी.एफ, कोबरा 207 वाहिनी एवं धमतरी डी.आर.जी. की संयुक्त कार्यवाही माओवादिओं से गरियाबंद पुलिस का अपील हिंसा का मार्ग छोड़ समाज के मुख्यधारा से जुड़े और अपनों के बीच खुशहाल जीवन के लिए शासन के आत्मसमर्पण निती का उठाये लाभ जिला गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान नगरी एरिया के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर दिनांक 04.03.2025 को जिला बल गरियाबंद ई-30, एस.टी.एफ. सी.आर.पी.एफ. कोबरा 207 वाहिनी…

Read More

रायपुर। धरसीवा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला अछोली में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के बच्चों ने भाग लिया और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चित्रकला प्रतियोगिता में 52 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चो की प्रतिभा को निखारना और उनके छुपे हुए कला कौशल को उजागर करना, सिखने की क्षमता में वृधि करना, बच्चो में कौशलात्मक विकास करना। समारोह आयोजित कर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। जिसमे में प्रथम स्थान पर एकता साहू द्वितीय स्थान पर नर्गिस माहेश्वरी और तृतीय स्थान पर प्रियांशु निषाद विजेता रही। मौके…

Read More

राजिम। नगर पंचायत राजिम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश यादव अपने पूरे पार्षदों के साथ सुबह-सुबह नगर की समस्याओं को जानने के लिए निकल पड़े। उनके साथ नगर पंचायत के सरकारी अमला मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, इंजीनियर, सफाई दरोगा सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षदों ने सर्वप्रथम त्रिवेणी संगम, वाटर फिलटर केंद्र, वार्ड क्रमांक 02, 09, 11 और 12 मे जाकर पानी और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया,, साथ ही नगर के नागरिकों से मिलकर बारी बहुमत से जिताने के लिए धन्यवाद, आभार व्यक्त भी किया, साथ ही नगर मे जहां पर फैली गंदगी को…

Read More

बैंकिंग से संबंधित बैठक एवं शिकायतों का निवारण 10 मार्च को फिंगेश्वर में गरियाबंद। त्रैमासिक सार्वजनिक बैठक का संचालन एवं शिकायत निवारण के संबंध में सोमवार 10 मार्च 2025 को जनपद पंचायत फिंगेश्वर में दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक बैठक रखी गई है। लीड बैंक अधिकारी ने बताया कि इस बैठक में आम व्यक्ति से संबंधित विभिन्न बैंकिंग नीतियों और विनियमों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए रिजर्व बैंक के एलडीओ, क्षेत्र में मौजूद और अन्य हितधारकों के समन्वय से जिले में जनवरी – मार्च 2025 तिमाही के लिए त्रैमासिक सार्वजनिक बैठक किया जायेगा,उन्होंने सर्व संबंधितों…

Read More

पटवारी सहित अन्य पर अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के दिये निर्देश   गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने तहसील गरियाबंद अंतर्गत ग्राम पारागांवडीह में शासकीय पट्टे के भूमि को सक्षम प्राधिकारी के अनुमति के बगैर विक्रय-अंतरण किये जाने के प्रकरण में महत्वपूर्ण फैसला दिया है। उन्होंने अंतरण को छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 165 (7-ख) के उल्लंघन पाये जाने पर शून्य एवं अकृत घोषित करते हुए उक्त भूमि को पूर्व की भांति शासन के अधीन किये जाने का आदेश जारी किया है। साथ ही विवेचना के आधार पर पटवारी मनोज खरे व मनेश्वर सिंह ठाकुर के अलावा गोपाल राम एवं नितेश…

Read More

छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा महापौर एवं पार्षदो का सम्मान समारोह 9 मार्च, मुख्य अतिथि होंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव  रायपुर। छत्तीसगढ़िया वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ द्वारा रायपुर नगर निगम के महापौर सहित पार्षदो का सम्मान समारोह का आयोजन 9 मार्च को चंद्राकर छात्रावास परिसर सुंदर नगर महादेवघाट रोड, डगनिया रायपुर में अपरान्ह 3 बजे रखा गया है। इस समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव होंगे। अध्यक्षता महासंघ के अध्यक्ष शेखर वर्मा करेंगे। अध्यक्ष वर्मा ने बताया है कि आगामी 5 साल तक शहर सरकार के इन पार्षदो के द्वारा विकास व निर्माण…

Read More

टीम इंडिया की जीत से गूंजा तिरंगा चौक, ढोल-नगाड़ों संग फैंस ने किया जश्न, 2023 का हिसाब चुकता, अब चैंपियंस ट्रॉफी भी हमारी, गरियाबंद में फाइनल का बेसब्री से इंतजार गरियाबंद। चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत के बाद गरियाबंद में जश्न की लहर दौड़ गई। तिरंगा चौक पर फैंस ने जमकर ढोल नगाड़ों के साथ नाच-गाना किया, मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर खुशी मनाई। भारत माता के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। टीम इंडिया ने लिया बदला, अब ट्रॉफी हमारी होगी – अजय रोहरा ‘अज्जू जश्न में शामिल क्रिकेट प्रेमी अजय…

Read More

कलेक्टर अग्रवाल ने बस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना गरियाबंद। समग्र शिक्षा के तहत् समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले जिले के दिव्यांग बच्चे 05 एवं 06 मार्च को स्व. बी. आर. यादव खेल परिसर बहतराई सीपत रोड बिलासपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसी तारतम्य में कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से 20 बच्चों एवं उनके पालकों सहित संबंधित स्टॉफ को ले जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर के लिए रवाना किया। साथ ही दिव्यांग बच्चों को चॉकलेट प्रदान कर कार्यक्रम में शामिल होने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी…

Read More

कलेक्टर अग्रवाल ने सुनी लोगों की समस्याएं जनदर्शन में मिले 20 आवेदन गरियाबंद। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आये। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जनदर्शन मे आए सभी लोगों की समस्याएं को सुना। साथ ही समस्याएं के निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। जनदर्शन में 20 आवेदन प्राप्त हुए, जनदर्शन में ग्राम नागाबुड़ा के लखन ने मुआवजा की राशि दिलाने, ग्राम मजरकट्टा के अंकित सोनी ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने, ग्राम जंगलधवलपुर की देवकी बाई यादव ने प्रधानमंत्री आवास प्रदान करने एवं ग्राम परसुलीडीह की…

Read More

कलेक्टर अग्रवाल ने समय सीमा की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश गरियाबंद। कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली, साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले में अवैध शराब की खरीदी बिक्री से संबंधी प्रकरणों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को उनकी टीमों को सक्रिय कर लगातार निरीक्षण करने एवं प्राप्त शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध शराब की खरीदी…

Read More

संगठन की एकजुटता और बेहतर रणनीति से भाजपा की ऐतिहासिक जीत गरियाबंद। जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनपद पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पहली बार जिले की पांचों जनपद पंचायतों पर भाजपा का कब्जा हुआ है, जिससे कांग्रेस पूरी तरह हाशिए पर चली गई है। इसमें फिंगेश्वर में श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू, गरियाबंद में सोहन लाल ध्रुव, छुरा में श्रीमति मीरा ठाकुर, मैनपुर में श्रीमती मोईना नेताम और देवभोग में श्रीमति पद्मलया निधि अध्यक्ष बने है। खास बात है कि फिंगेश्वर, मैनपुर और देवभोग में भाजपा समर्थितों ने निर्विरोध जीत दर्ज की है।…

Read More

साय सरकार का आम बजट: नई बोतल में पुरानी शराब, जनता को सिर्फ निराशा – हरमेश चावड़ा गरियाबंद। साय सरकार का दूसरा आम बजट पेश होते ही जनता और विशेषज्ञों की राय आना चालू हो गयी है वही काँग्रेस नेता हरमेश चावड़ा ने कहा कि बजट को लेकर जनता में निराशा का माहौल देखने को मिला। बजट का पूरा खाका यह संकेत दे रहा है कि सरकार एक बार फिर ऋण लेने की तैयारी में है, लेकिन जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। बजट में क्या है खास और क्या है गायब? 1.…

Read More

पांच स्कूलों में 24 अतिरक्त कक्ष निर्माण के लिए 1 करोड़ 83 लाख 12 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी गरियाबंद। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल के मांग पर लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर द्वारा जिले के विभिन्न शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में 1 करोड़ 83 लाख 12 हजार रूपये के 24 अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत ने बताया कि इनमें गरियाबंद विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रीपारा, सड़क परसुली, फुलकर्रा एवं धवलपुर में 5-5 अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए प्रत्येक हेतु 38 लाख 15 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई। इसी…

Read More

गांव के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के साथ नशे से दूर करने को कहा छोटे बच्चों को स्कूल बैग एवं ग्रामीणो का दैनिक जरूरत के समाग्री विवरण किये गरियाबंद। सिविक एक्शन के दौरान गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा अपने टिम के साथ नक्सल प्रभावित ग्राम मोहंदा पहुंचे वहां के लोंगो से रूबरू होते हुए हाच-चाल जाने ग्राम मोहंदा के लोग पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर बहुत प्रसन्न हुए। गांव के लोग अपनी एवं गांव की समस्या हो बताए जिसका समाधान करने का अवश्वासन दिये। इस बीच छोटे – छोटे स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, बुजर्गो…

Read More

सब मिलकर करेंगे ग्राम पंचायत का विकास ग्राम पंचायत कसेरू में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरियाबंद। जनपद पंचायत गरियाबंद के ग्राम पंचायत कसेरू 03 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कसेरू में सफलता पूर्वक शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया सर्वप्रथम छतीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच,पंच को ग्राम पंचायत सचिव टोकेश गजेन्द्र सिंहा ने शपथ दिलाई और ग्रामीणों के उपस्थिति में यहां आयोजन किया गया जिसमें नवनिर्वाचित सरपंच खिलेश्वर ठाकुर सहित 12 पंचों के पदाधिकारी ने शपथ लिया। ग्राम पंचायत…

Read More

आरोपी द्वारा मोबाइल नंबर से आधार लिंक करने के बहाने लोगों का बायोमैट्रिक मशीन से अंगूठा लगवा कर 65 हजार रूपये का किया धोखाधड़ी किसी भी च्वाईस सेंट या व्यक्ति से पैसा लेन-देन करने के पश्चात् अपने खाता का जांच जरूर करें गरियाबंद। वरिष्ठ अधिकारियो के दिए गए जांच के निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी शोभा के द्वारा प्राप्त शिकायत पर विधिवत जांच करते हुए दोषी पाये गये आरोपी के विरूद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना के दौरान आरोपी तुलेश सिन्हा निवासी मोहदा (धवलपुर) को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार किया गया। सियाराम मंडावी पिता मंडल…

Read More

महासमुंद। भाजपा के सक्रिय सदस्य किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने विधानसभा अध्यक्ष एवं हम सबके प्रेरणा स्रोत डॉ. रमन सिंह से रायपुर में भेंट किया। इस अवसर पर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के निगम चुनाव में ऐतिहासिक प्रचंड जीत पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रदेश की जनता की आवाज को मजबूती मिली है और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण स्तंभ ने नई ऊंचाइयाँ प्राप्त की हैं। उनकी कार्यशैली और दूरदृष्टि हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

Read More

नशीली सीरप एवं गोलीयों सहित दो आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीली सीरप एवं टेबलेट कीमती 15636 रूपये जप्त भिलाई। दुर्ग जिले में नशे के अवैध सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाने हेतु,  पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा नशे के सौदागरों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देश प्राप्त हुये थे, तथा कार्यवाही हेतु ए.एन.टी.एफ. टीम गठित किया गया था। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  सुखनंदन राठौर , ए.एन.टी.एफ. हेड अधिकारी एवं उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम)  हेम प्रकाश नायक, नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग  अजय सिंह  के मार्गदर्शन में सहायक उप निरीक्षक गुप्तेश्वर यादव एसीसीयू एवं थाना प्रभारी…

Read More

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: सुकमा में दो नक्सली ढेर, 60 दिनों में 67 हार्डकोर नक्सलियों  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की लड़ाई निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है, जहां सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हो गए। वहीं, बस्तर रेंज में बीते 60 दिनों के भीतर 67 हार्डकोर नक्सली मारे गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, निष्ठा और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में…

Read More

रायपुर। सरोना स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने एवं उनमें कलात्मक अभिरुचि का विकास करने के उद्देश्य से विज्ञान और कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । प्रदर्शनी का शुभारंभ वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेविका मेघा तिवारी और डिप्टी नर्सिंग सुप्रीनटेनडेटं (एम्स) जक्का प्रदीप कुमार, मिरियाला रवि चंद्रा,मावीला सतीश और ए.जी.एम (चैतन्य टेक्नो स्कूल )आर. आई.कट्टा साई कुमार  एवम तनुश्री  दास ने किया। मेघा तिवारी ने कहा प्रत्येक विद्यार्थी के लिए विद्यालय पढ़ाई के साथ उनकी प्रतिभा…

Read More

हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी को सात साल की सजा ,अपर सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला गरियाबंद। अपर सत्र न्यायालय ने हत्या की कोशिश करने के एक मामले में आरोपी के खिलाफ दोषसिद्ध होने पर सजा सुनाया है। अपर सत्र न्यायाधीश तजेश्वरी देवी देवांगन ने थाना छुरा के एक प्रकरण की सुनवाई करते हुए आरोपी थनवार निषाद निवासी रानीपरतेवा, थाना–छुरा को दोषसिद्ध पाते हुए भा.दं.संहिता की धारा 307 के तहत सात साल का सश्रम कारावास एवं एक हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रार्थी भोजराम साहू ने घटना थाना छुरा में…

Read More

  श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम बलौदाबाजार। गिरौदपुरी धाम में इस वर्ष तीन दिवसीय गुरूदर्शन मेला का आयोजन 4 से 6 मार्च 2025 तक होगा। मेला आयोजन समिति की बैठक धर्मगुरु गुरुबालदास साहेब की अध्यक्षता में जिला पंचायत बलौदाबाजार के सभागार में संपन्न हुई, जिसमें मेले की तैयारियों और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राजमाता गुरु प्रवीण माता जी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, राजमहंतगण, पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े, कलेक्टर दीपक सोनी, एसएसपी विजय अग्रवाल सहित अन्य…

Read More

गरियाबंद ईडी की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया गरियाबंद। प्रदेशभर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के खिलाफ आज कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। गरियाबंद में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा और ईडी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस नेताओं को ईडी का डर दिखाकर दबाना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसके खिलाफ डटकर खड़ी रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बस्तर में लोहा निकालने के लिए फैक्ट्री लगवाने जा…

Read More

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित कर ससम्मान विदाई  गरियाबंद।  पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर, उप पुलिस अधीक्षक गरिमा दादर, उप पुलिस अधीक्षक गोपाल वैश्य, रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर के द्वारा गरियाबंद पुलिस में सेवा देते हुए सूबेदार, उप निरीक्षक एवं उप निरीक्षक स्पेशल ब्रांच में चयनित पांच पुलिस जवानों को उनके अग्रिम उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गरियाबंद पुलिस से विदाई दी गई। ज्ञात हो कि सूबेदार उप निरीक्षक संवर्ग 2021 में चयनित पुलिस जवान जो गरियाबंद पुलिस में आरक्षक के पद पर सेवा दे…

Read More

रायपुर। राजधानी में सार्वजनिक स्थानों पर केक काटने को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। हाल ही में कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं पर इसी वजह से कार्रवाई की गई थी, और अब खुद महापौर मीनल चौबे के बेटे मेहुल चौबे का सड़क पर केक काटने का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो ने विवाद को जन्म दे दिया है और अब इस मामले में कार्रवाई की मांग भी उठने लगी है। महापौर ने स्वीकार की गलती, मांगी माफी : महापौर मीनल चौबे ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैंने वीडियो देखा है, यह मेरे…

Read More

ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन  गरियाबंद। डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवकों की अखिल भारतीय स्तर पर कुल 21 हजार 413 पदों पर शेडयूल जनवरी 2025 के तहत ऑन लाइन भर्ती के सम्बन्ध में विभाग की वेब साईट के माध्यम से अधिसूचना जारी की गयी है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में डाक/आरएमएस संभाग रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग, सरगुजा, राजनांदगांव, आरपी के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों के कुल 637 रिक्त पद के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदन डाक विभाग के वेबसाइट के माध्यम से 03 मार्च 2025 तक ऑनलाइन…

Read More

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल/हायर सेकेण्डरी की मुख्य परीक्षा एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ हो गई है। 1 मार्च को हायर सेकेण्डरी की हिन्दी विषय की परीक्षा आयेाजित की गई। कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोचवाय एवं सड़क परसुली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर परीक्षा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ए.के. सारस्वत भी मौजूद थे। हायर सेकेण्डरी की हिन्दी पाठ्यक्रम की परीक्षा में कोचवाय के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र में 86…

Read More

मैनपुर। ब्लॉक के ग्राम पंचायत गौरघाट में विकास के कई कार्य किए गए हैं। उदाहरण के लिए, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत,गोपालपुर पंचायत में व्यक्तियों के लिए बंजर/परती भूमि का समतलीकरण कार्य पूरा किया गया है। साथ ही ब्लाक मैनपुर के ग्राम पचायत गौरघाट में विकास के कई कार्य हुए हैं। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए कई समितियों का ब्लाक मैनपुर के ग्राम पचायत गौरघाट में विकास के कई कार्य हुए हैं। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए कई समितियों का गठन किया जाता है, जिनमें…

Read More

मैनपुर। हरे भरे पेड़ यदि जिंदगी देते हैं तो सूखे पेड़ जान भी ले सकते हैं। नगर में सडक किनारे सूखे पेड़ घटनाओं को निमंत्रण देते खड़े हैं, लेकिन इस ओर ना तो वन विभाग और न ही स्थानीय प्रशासन और न ही विद्युत विभाग ध्यान दे रहा। कभी भी गिर सकते है यह सूख चुके पेड़, सड़क किनारे चल रहे राहगिरों के लिए खतरा बना हुआ हैं। जहा पर सुखा पेड़ खड़ी है वही मैनपुर का साप्ताहिक बाजार भी लगता है, जहा सुबह से शाम तक लोगो की आवाजाही रहती है। ऐसे में इस सूखे के गिरने का…

Read More

मैनपुर। ब्लाक मैनपुर के ग्राम पंचायत मैनपुरकला के वार्ड क्रमांक 1 में वार्ड पच भास्कर नेताम 25 वर्षों से जीत हासिल कर रहे हैं। इस त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार भी पच भास्कर नेताम ने जीत हासिल किया हैं। उनके जीत के पीछे उनकी लोकप्रियता और कार्यशैली का ही परिणाम है कि वे 25 वर्षों से जीत हासिल कर रहे हैं। हालांकि पंचवर्षीय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी भी प्रबल दावेदारी करते हैं मगर उनकी साफ छवि और वार्ड के विकास मे अहम भागीदारी उनकी जीत कर प्रमुख कारण हैं। भास्कर नेताम ने अपने वार्ड पर…

Read More

रायपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले गरियाबंद जिले के तेज़-तर्रार पत्रकार इतेश सोनी को ‘बेस्ट न्यूज़ कवरेज चिन्हारी’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ‘चिन्हारी फिल्म फेयर अवार्ड शो’ में छत्तीसगढ़ के पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम 26 फरवरी, महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साहू, पद्मश्री विधायक अनुज शर्मा, और राज्य के कई प्रतिष्ठित कलाकार व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पत्रकारिता जगत के लिए गर्व का क्षण इस अवसर पर इतेश सोनी ने आयोजकों योगेश्वरआनंद…

Read More

गरियाबंद। फिंगेश्वर विकासखंड अंतर्गत ग्राम बासीन स्थिति शराब भट्ठी में चोरी की सूचना मिलने पर मामले की संवेदनशीलता को संज्ञान में लेते हुए थाना प्रभारी फिंगेश्वर को प्रकरण की विस्तृत जाँच कर आरोपी की पतासाजी हेतु निर्देश दिये जिसके परिपालन में थाना प्रभारी फिंगेश्वर निरीक्षक पवन वर्मा के द्वारा टीम गठित कर मामले के जांच कर रहे थे। जांच के दौरान दो संदेही आरोपी साधुराम साहू एवं राजेश दीप को मामले के संबंध मे पुछताछ करने पर दोनो एक साथ मिल कर शराब दुकान में चोरी कराना बताया। दो अरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध…

Read More

मैनपुर। विद्युत विभाग द्वारा गरियाबंद मैनपुर एवं देवभोग के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल वसूली के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। निर्धारित तिथि तक बिल भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किए जा रहे हैं। अफसरों ने कहा कि बिल वसूली अभियान निरंतर जारी रहेगा। विद्युत विभाग के अनुसार, गरियाबंद संभाग में 52,000 उपभोक्ताओं पर लगभग 58 करोड़ रुपये की बकाया राशि है। इसे वसूलने के लिए विभाग द्वारा चरणबद्ध कार्रवाई की जा रही है। 45 उपभोक्ताओं के कनेक्शन स्थायी एवं अस्थायी रूप से विच्छेदित किए गए। 81 उपभोक्ताओं से बकाया राशि की…

Read More

गरियाबंद। जिला मुख्यालय गरियाबंद में प्रति तीन वर्ष में आयोजित होने वाले मड़ाई मेला इस बार 28 फरवरी से गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने मड़ाई मेला में लोगों के सुव्यवस्थित आवागमन के लिए गाड़ियों के पार्किंग के लिए रूट चार्ट जारी किया गया है। साथ ही पार्किंग स्थल बनाया गया है। जिसमें राजिम मार्ग तरफ से आने वाली गाड़ियां मिनी स्टेडियम में पार्क होगी। इसी प्रकार छुरा मार्ग से आने वाली गाड़ियां गोपाला प्लाट में, देवभोग तरफ से आने वाली गाड़ियां कृषि उपज मंड़ी एवं मणी कंचन केन्द्र, पारागांव तरफ से आने…

Read More

गरियाबंद। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत जिले में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न होने पर मतदान कार्य संपादित एवं संपन्न कराने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, मास्टर ट्रेनर, सुरक्षाकर्मियों, पुलिस बल के जवानों सहित जिले के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में मतदान कराने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ मतदान सुचारू ढंग से संपन्न कराने में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का भली-भांति निर्वहन किया, वहीं सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी सुरक्षा…

Read More

कलश यात्रा के साथ हरदीभाठा मे शिव महापुराण कथा का आयोजन मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर से लगे ग्राम हरदीभाठा स्थित शिव मंदिर प्रांगण सुभाष चौक मे श्री राम सेना हिन्दु युवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासियों के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर दिनांक 25 फरवरी मंगलवार से 27 फरवरी गुरूवार तक समय दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक त्रि दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया है। इस शिव महापुराण कथा में कथावाचक पंडित नंदकिशोर चौबे के मुखारविंद से कथा का वाचन किया जाएगा इस कथा का शुभारंभ 25 फरवरी दिन मंगलवार को…

Read More