Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां सेना का वाहन खाई में गिर गया है। इस दुर्घटना में 4 जवान शहीद हो गए हैं। साथ ही 9 जवान घायल भी हुआ हैं। ये जानकारी सेना के अधिकारियों की तरफ से दी गई है। खबर मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दुर्घटना में घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। (Army Vehicle Accident)

खानी टॉप इलाके में हुआ हादसा
बता दें कि यह हादसा भदेरवाह के खानी टॉप इलाके में हुआ है। यहां सेना का एक वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके बाद आननफानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार सेना के जवान घायल हो गए। जबकि 4 इतनी बुरी तरह घायल हुए कि उनकी जान नहीं बच सकी। वे शहीद हो गए। (Army Vehicle Accident)
घायल जवानों को करना पड़ा एयरलिफ्ट
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के तुरंत बाद, सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम इलाके और प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायल जवानों को तुरंत मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद में इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके उन्हें उधमपुर ले जाया गया। (Army Vehicle Accident)
Also read – CG BREAKING : इस्पात फैक्ट्री में गंभीर हादसा, 6 मजदूरों की मौत; 4 की हालत गंभीर
Army Vehicle Accident: जम्मू-कश्मीर में दुखद घटना – सेना की गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिरी, 4 जवान शहीद, 9 घायल

200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन
सेना के अधिकारी के मुताबितक, खाई में गिरी गाड़ी बुलेट प्रूफ है। उसमें कुल 17 जवान सवार थे। वह ऊंचाई पर मौजूद पोस्ट पर जा रहे थे, तभी ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया और वाहन नीचे 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। उन्होंने बताया कि 9 अन्य जवानों को जख्मी हालत में बचाया गया। उनमें से 3 को गंभीर चोटें आई हैं। उनको उपचार के लिए उधमपुर सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। (Army Vehicle Accident)
Also read – Nandyal Bus Accident: आधी रात बस बनी आग का गोला, 3 यात्रियों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत; कई झुलसे



