Alcohol Banned: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले की लोहरसी ग्रामसभा ने महिलाओं की सुरक्षा और गांव की शांति को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। ग्रामसभा ने संपूर्ण बस्ती पारा क्षेत्र में शराब पीने और गाली-गलौज पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम ग्रामीणों से लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर उठाया गया है, जहां महिलाओं का कहना था कि शराबी लोग रात भर शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों के लिए घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। इस फैसले के जरिए ग्रामसभा ने शांति और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम पहल की है। (Alcohol Banned)

Also read – हैरान करने वाला खुलासा: इंसानी ब्लड बैग में मिली हजार लीटर बकरी का खून, रेड में हुआ बड़ा खुलासा
ग्रामसभा में फैसला लिया गया कि गांव में कोई भी ग्रामीण शराब पीते पकड़ा गया या गाली-गलौज करते पकड़ा गया तो उसे 5100 रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा। यह राशि बस्ती फंड में जमा होगी। जुर्माने की राशि नकद वसूली जाएगी और इसका उपयोग गांव के विकास कार्यों में किया जाएगा। इतना ही नहीं शराब पीने की सूचना देने वाले को 2100 रुपए का इनाम भी मिलेगा यह प्रोत्साहन राशि बस्ती फंडे से दी जाएगी। (Alcohol Banned)

Alcohol Banned: छत्तीसगढ़ के इस जिले में शराब पीने पर लगेगा 5100 रुपये का जुर्माना, सूचना देने वालों को मिलेगा इनाम
गांव सरपंच राकेश साहू के मुताबिक, उन्होंने शपथ लेने के बाद ग्राम लोहरसी को गांजा मुक्त कराने का संकल्प लिया था। उन्होंने थाना, कलेक्ट्रेट और क्राइम ब्रांच की मदद से इसपर काम किया और अब गांव लगभग गांजा मुक्त हो गया है। (Alcohol Banned)



