- Chhattisgarh
- No Comment
केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रसार व लाभ देने जन जन तक निकली विकसित संकल्प यात्रा

गरियाबंद। देवभोग विकासखंड के सभी 54 पंचायतो में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंचने का क्रम चल रहा है । प्रतिदिन पंचायतो में केंद्र सरकार की योजनाओं से युक्त संकल्प यात्रा का ग्रामीणों में अच्छा प्रभाव पड़ेगा। देवभोग विकासखंड के ग्राम पंचायत करलागुड़ा में विकसित संकल्प यात्रा के दौरान केंद्र की सभी योजनाओं को पंचायत के अंतिम छोर में बैठे ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। झाखरपारा मंडल महिला मोर्चा महामंत्री बनिता साहू ने बताया कि यह यात्रा पूरे जिले के सभी पंचायत के साथ पूरे राज्य में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पूरे गांव में यात्रा का रथ पहुंचेगा।
जहां केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जानकारी देने के लिए सभी विभाग के स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी माहिया कराया जा रहा है। ताकि कोई भी व्यक्ति इससे वंचित न रह जाए।
बनीता साहू ने बताया कि मोदी सरकार ने अब तक कई सारे महत्वपूर्ण जन कल्याण कारी योजना का लाभ अब तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोडा है।
उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा आउटरीच गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का एक राष्ट्रव्यापी अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य उन कमजोर लोगों तक पहुंचाना जो विभिन्न योजनाएं के तहत पात्र है लेकिन अभी तक लाभ नहीं उठाया है। इस यात्रा का प्रमुख रूप से उद्देश्य योजनाओं के बारे में जानकारी का प्रसार और जागरूकता पैदा करना है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झाखरपारा मंडल महिला मोर्चा महामंत्री बनिता साहू विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी सीताराम यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष खीरलाल नागेश शंकर लाल नागेश महेंद्र निधि लिंगराज दास महिला मोर्चा अध्यक्ष योगिनिता माझी होरीलाल साहू भगवानो बेहेरा संजय साहू पदलोचन मरकाम आलिया मरकाम मीना वैष्णव आदि उपस्थित थे।