रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ स्ट्रांग रूम का किया अवलोकन

रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ स्ट्रांग रूम का किया अवलोकन

 

गरियाबंद। मंगलवार को राजिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने गरियाबंद पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों से मुलाक़ात की। इस दौरान प्रत्याशी रोहित साहू ने पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए आम जनता के रुझान के बारे में जानकारी ली। रोहित साहू ने कृषि उपज मंडी स्थित स्ट्रांग रूम का पदाधिकारियों के साथ शाम 5 बजे सीआरपीएफ की निगरानी वाले स्ट्रांग रूम का बाहर से अवलोकन किया। यहां उन्होंने सुरक्षा में लगे सीआरपीएफ जवानों से सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की तथा सीसीटीवी व बाहर स्क्रीन का निरिक्षण किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष पारस ठाकुर,पूर्व जिला महामंत्री रिखीराम यादव,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू, किशोर साहू, संजू साहू मौजूद रहे।
जवानों ने उन्हें बताया कि स्ट्रांग रूम के चारों ओर जवानों की तैनाती की गई है। किसी को आने जाने की अनुमति नहीं है।स्ट्रांग रूम के बाहर मंडी परिसर में चारों ओर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए है, जिससे स्ट्रांग रूम पर नजर रखी जा रही है।

Related post

जिले में कालाबाजारी मुनाफाखोरी रोकने कृषि केन्द्रों का औचक निरीक्षण

जिले में कालाबाजारी मुनाफाखोरी रोकने कृषि केन्द्रों का औचक…

  गरियाबंद। जिला प्रशासन के द्वारा उर्वरक के अवैध परिवहन, कालाबाजारी / मुनाफाखोरी रोकने तथा शासन द्वारा निर्धारित दर पर कृषकों…
गरियाबंद पुलिस द्वारा की तत्परता से ग्राम कोपरा पैरावट में लगी आग पर काबू पाया गया

गरियाबंद पुलिस द्वारा की तत्परता से ग्राम कोपरा पैरावट…

  गरियाबंद पुलिस द्वारा की तत्परता से ग्राम कोपरा पैरावट में लगी आग पर काबू पाया गया   पैरावट में लगी…
100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्त 

100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन…

100 लीटर कच्ची शराब व 2400 किग्रा महुआ लाहन जब्त    आबकारी विभाग मुंगेली की बड़ी कार्रवाई मुंगेली। जिले में अवैध…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *