मोदी की गारंटी पर भरोसा बरकरार रखने के लिए मतदाताओं का आभार

मोदी की गारंटी पर भरोसा बरकरार रखने के लिए मतदाताओं का आभार

Listen to this article

गरियाबंद। फिंगेश्वर चुनाव कार्य में पूरी तन्मयता से जुटे भाजपा कार्यकर्ता बोधनराम साहू, मनीष हरित, राजू साहू, चन्द्रशेखर साहू, संतोषी श्रीवास्तव, पद्मा यदु आदि ने दूसरे चरण के मतदान के बाद मोदी की गारंटी के प्रति भरोसा बरकरार रखने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने जिस उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया है उससे साबित हो गया है कि मतदाताओं ने भाजपा सरकार पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि भाजपा भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और मतदाताओं से किए अपने वादे निभाएगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसान, मजदूर, आदिवासी, युवाओं और महिलाओं सहित सभी वर्गो का ख्याल रखा उसी की वजह से जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिला है। उन्होंने युवाओं के उत्साह एवं महिलाओं द्वारा मोदी की घोषणा पर विश्वास जताते हुए भारी मतदान किया है उससे राजिम विधानसभा में भाजपा की विजय पताका फहरना निश्चित है।

Related post

झाखरपारा अवैध धान तस्करो के खिलाफ कार्यवाही नही प्रशासन की मंशा पर सवाल

झाखरपारा अवैध धान तस्करो के खिलाफ कार्यवाही नही प्रशासन…

Listen to this article   गरियाबंद। धान तस्करी में अव्वल झाकरपारा के बड़े बड़े धान तस्करो के खिलाफ अब तक कोई…
धान के अवैध परिवहन पर थाना छुरा की कार्यवाही ग्राम नवाडीह मे 02 पिकअप भरे धान को किया गया जप्त

धान के अवैध परिवहन पर थाना छुरा की कार्यवाही…

Listen to this article   गरियाबंद। शासन के मंशानुसार प्रदेश के किसानो को अधिक से अधिक लाभ मिले इसी परिप्रेक्ष्य में…
रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ स्ट्रांग रूम का किया अवलोकन

रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं के साथ स्ट्रांग रूम का…

Listen to this article   गरियाबंद। मंगलवार को राजिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने गरियाबंद पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *