भाजपा मंडल गरियाबंद की बैठक में प्रत्याशी रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं से मांगा सहयोग

भाजपा मंडल गरियाबंद की बैठक में प्रत्याशी रोहित साहू ने कार्यकर्ताओं से मांगा सहयोग

Listen to this article

 

गरियाबंद। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा मंडल गरियाबंद की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक आहूत की गई जिसमें पश्चिम बंगाल के प्रवासी विधायक सुशांत घोष उपस्थित रहे। गौरतलब हो कि भाजपा मंडल गरियाबंद के लगभग 28 पोलिंग बूथ राजिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं जिसकी बैठक शुक्रवार को आहूत की गई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने प्रत्याशी रोहित साहू का स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने सभी कार्यकर्ताओं से इन 28 पोलिंग बूथों में भाजपा को बढ़त बनाने के साथ ही राजिम विधानसभा में परिवर्तन का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने आगे कहा कि परिवर्तन का शंखनाद माँ दन्तेश्वरी के चरणों में प्रणाम अर्पित कर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी निकल चुकी है जिसे अंतिम परिणाम पर पहुंचाने की जिम्मेदारी राजिम विधानसभा के कार्यकर्ताओं की है जो यहाँ की जनता के आशीर्वाद से पूरा होगा। इस दौरान प्रमुख रूप से,जिला महामंत्री अनिल चन्द्राकर,रिखीराम यादव,बलदेव सिंह हुंदल,पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप भोसले,जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, बिंदु सिन्हा,तनु साहू,भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष हरित,भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री युगल समदरिया,नेहरू साहू, किशोर यादव,प्रतीक तिवारी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आनंद ठाकुर,सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related post

मोदी की गारंटी पर भरोसा बरकरार रखने के लिए मतदाताओं का आभार

मोदी की गारंटी पर भरोसा बरकरार रखने के लिए…

Listen to this article गरियाबंद। फिंगेश्वर चुनाव कार्य में पूरी तन्मयता से जुटे भाजपा कार्यकर्ता बोधनराम साहू, मनीष हरित, राजू साहू,…
विकसित छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प भाजपा ने लिया-भाजपा नेत्रियॉ

विकसित छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प भाजपा ने लिया-भाजपा नेत्रियॉ

Listen to this article   गरियाबंद। फिंगेश्वर भाजपा नेत्रियों संतोषी श्रीवास्तव, पद्मा यदु, शांति कोसरे, सीमा कोसरे, भुनेश्वरी साहू, अनिता शर्मा…
भाजपा के घोषणा पत्र का असर जनता में भी देखने को मिला : बृजमोहन अग्रवाल

भाजपा के घोषणा पत्र का असर जनता में भी…

Listen to this article   रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कैलाशपुरी पटवा पारा बूढ़ा तालाब वीरभद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *