
छुरा। आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज सर्कल छुरा और गुजरा सर्कल जिला गरियाबंद के संयुक्त समन्वय बैठक आश्रित ग्राम कोसमबुडा़ में रखी गयी थी।
सामाजिक बैठक के मुख्य अतिथि छ ग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष व ध्रुव गोड़ समाज के संरक्षक नीलकंठ सिंह ठाकुर थे। सभापति गुजरा सर्कल के अध्यक्ष बाला राम ध्रुव उपसभापति छुरा सर्कल के अध्यक्ष कोमल सिंह ध्रुव ने किया। विशेष अतिथि बतौर दोनों सर्कल के उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव सलाहकार प्रमुख रुप से उपस्थित थे। सभा का संचालन समाजिक युवा नेता उत्तम ध्रुव ने किया।मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज समरसता स्थापित करने के लिए है। धन गया तो कुछ गया, शरीर गया तो बहुत कुछ गया और चरित्र गया तो सब कुछ गया। इस लिए समाज अच्छे मानव निर्माण करने का फैक्टरी है। समाज बनाने का काम करती है न कि बिगाड़ने का । स्थिति और परिस्थिति के अनुसार निर्णय लेकर फैसला लेती हैं। जिसमे उनका भविष्य छुपा होता है।रास्ता बटने वालों को सही दिशा देने का का काम करती है समाज ,कहा। सचिव मोती राम ध्रुव ने दोनो सर्कल के युवक युवती के मध्य उपजे वैचारिक मत भेद को पढ़कर सुनाया। समाज गंगा के द्वारा गहन चिंतन मनन कर दोनों पक्षों को समझा बुझा कर एक सूत्र में पिरोया और दाम्पत्य सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया गया।अध्यक्ष कोमल सिंह ध्रुव,और बाला राम ध्रुव ने नव दाम्पत्य जोडे को मार्ग दर्शन देकर आशीर्वाद दिया।सभा का संचालक उपाध्यक्ष रमेश ध्रुव ने किया। आभार का प्रदर्शन जिला सास्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी गिरिवर ध्रुव ने किया।इस मौके पर समाज के प्रमुख जनों में उद्धो राम ध्रुव, सेवक राम ध्रुव,बृजलाल, देवनारायण ध्रुव, राम प्रसाद, जगदेव, रेवा राम ध्रुव, रामजी ध्रुव, हेमू,रमेश, साधु राम ध्रुव सहित बडी़ संख्या में दोनो सर्कल के समाजिक पदधारी एवं स्वजाति बंधुगण उपस्थित थे।