दुर्ग संभाग में धुआधार प्रचार प्रसार जारी राज अध्यक्षों का मिल रहा पूरा सहयोग
रायपुर। कोसरिया मरार पटेल समाज के लिए आगामी 28 मई को चुनाव की तिथि जारी हो चुका है प्रदेशाध्यक्ष के लिए अभनपुर निवासी ईश्वर पटेल और कार्यकारी अध्यक्ष के लिए खैरागढ़ निवासी कन्हैया पटेल का प्रचार प्रसार बड़े जोरों से चल रहा है इसी कड़ी में प्रदेश के दुर्ग संभाग में मरार समाज के राज अध्यक्षों के द्वारा आपार जनसमर्थन मिल रहा है। आने वाले दिनों में डोर-टू-डोर प्रचार प्रसार किया जायेगा। गौरतलब है कि 45 राज अध्यक्ष एवं प्रदेश जिला राज पदाधिकारियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष के लिए ईश्वर पटेल जिला अध्यक्ष रायपुर एवं कार्यकारी अध्यक्ष के लिए कन्हैया पटेल खैरागढ़ राज अध्यक्ष जिलाध्यक्ष गांव जिला अध्यक्ष राजनांदगांव प्रत्याशी के रूप में प्रस्तावित किया गया पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से जनसमर्थन मिल रहा है ईश्वर पटेल एवं कन्हैया पटेल के समर्थन में महासमुंद जिला दुर्ग जिला बालोद जिला धमतरी जिला रायपुर जिला के राज अध्यक्ष गण समर्थन हेतु सघन दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में विभिन्न राजों में बैठकों का दौर संपन्न हो चुका है। प्रदेशाध्यक्ष प्रत्याशी ईश्वर पटेल ने कहा कि समाज को नया दिशा एवं पहचान देने समाज के विकास के लिए राज अध्यक्षों के बीच अपनी बातें रख रहे है। इस अवसर पर बिशेश्वर पटेल प्रदेश संरक्षक, ब्रह्मदेव पटेल प्रदेश संरक्षक, त्रिपुरारी पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष, तुकाराम पटेल अध्यक्ष नांदगाँव राज, कपील पटेल अध्यक्ष जी जामगाव राज, मनराखन पटेल अध्यक्ष अभनपुर राज, वेदप्रकाश पटेल नादगाँवराज कोषाध्यक्ष, नरेंद पटेल पूर्व बकमा राज अध्यक्ष, पुरुषोत्तम पटेल अध्यक्ष नर्रा राज, दिनेश पटेल अध्यक्ष कुसमी राज, रमेश पटेल जी कुसमी राज संरक्षक, शगुन पटेल अध्यक्ष धमतरी राज, बलराम पटेल अध्यक्ष सोरर राज, पुनीत राम पटेल, सचिव सोरर राज कैलाश नाथ पटेल अध्यक्ष सिब्दी राज, सियाराम पटेल अध्यक्ष डोडी लोहारा राज वेदलाल पटेल महासचिव डौंडी लोहारा राज, श्रीमती सरोज पटेल अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ डौंडी लोहारा राज, दयाराम सूर्यवंशी संरक्षक संबलपुर राज, दीपक पटेल युवा अध्यक्ष संबलपुर राज, कुबेर पटेल उपाध्यक्ष सिब्दी राज, द्वारिका पटेल महामंत्री सिब्दी राज, संतराम पटेल कोषाध्यक्ष सिब्दी राज, रतन पटेल संरक्षक डौंडी लोहारा राज, गौतम पटेल कोषाध्यक्ष डौंडी लोहारा राज, घनश्याम पटेल युवा अध्यक्ष डौंडी लोहारा राज, बुधलाल पटेल संगठन मंत्री डौंडीलोहारा राज, परसराम पटेल एराम रतन पटेल बंसीलाल पटेल सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।