केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 65 वीं बटालियन के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन
- गरियाबंदछत्तीसगढ़
- February 8, 2023
- 294
दर्रीपारा। जिला मुख्यालय गरियाबंद से लगभग 55 किलोमीटर दूर ग्राम ओंड़ में मंगलवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल डी / 65 वीं बटालियन कैम्प के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसका शुभआरम्भ श्री विवेकानन्द सिंहा बिशेष पुलिस महानिदेशक नक्सल अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस, श्री आरिफ शेख पुलिस महानिरीक्षक रेंज रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस, श्री साकेत कुमार सिंह पुलिस महानिरीक्षक के०रि०पु०बल छत्तीसगढ़ सेक्टर,श्री अमित तुकाराम कांबले वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जिला गरियाबंद,श्री संजय कुमार सिंह पुलिस उप महानिरीक्षक के०रि०पु०बल रेंज रायपुर श्री विजय कुमार सिंह, कमाण्डेंट 65वीं बटालियन, श्री संजीव रंजन कमाण्डेंट 211 वीं बटालियन, श्री डेनियल एल. उप कमाण्डेंट 65वीं बटालियन श्री पी. वैरवनाथन उप कमाण्डेंट 65वीं बटालियन श्री चव्हन गनेश वी सिंह सहा0 कमाण्डेंट 65वीं बटालियन के०रि०पु०बल की उपस्थिति में कराया गया। जिसमें ग्राम ओढ़ के ग्रामीणों एवं बच्चो द्वारा हिस्सा लिया गया। इस मौके पर ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों को कम्बल, साड़ियां, मच्छरदानी तथा लुंगी, गाम्छा एवं के अतिरिक्त खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी सामान का भी वितरण किया गया है। इस अवसर पर श्री विजय कुमार सिंह, कमाण्डेंट 65 वीं वाहिनी ने नक्सलियों द्वारा की जारही गति विधियों के संबंध में अवगत कराते हुए आस-पास के ग्रामीणों को भयमुक्त जीवन यापन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया एवं साथ ही उन्होंने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए स्थानीय ग्रामीणों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त वाहिनी कमाण्डेंट महोदय ने अवगत कराया कि ऐसे कार्यक्रम जहां एक ओर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं स्थानीय जनता ग्रामीणों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने में सहायक है। वहीं दूसरी और नक्सलियों द्वारा की जा रही गतिविधियों को भी उजागर करने में कारगर है सिविक एक्शन प्रोग्राम के आयोजन का मुख्य लक्ष्य स्थानीय जनता के साथ मिलकर क्षेत्र में हो रही नक्सली गतिविधियों को समाप्त करने तथा अमन,चैन एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। इस अवसर पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के उच्चाधिकारियों तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अन्य जवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।