पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक-बिल्हा धरमलाल कौशिक के अनुशंसा पर लोक निर्माण विभाग से स्वीकृत हुआ करोड़ो का सड़क निर्माण कार्य
- छत्तीसगढ़बिलासपुर
- October 14, 2022
- 326
बिल्हा : पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक-बिल्हा धरमलाल कौशिक ने अपने अथक प्रयासों से एक बार फिर बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लिये करोड़ो के सड़क निर्माण हेतु लोक निर्माण विभाग से स्वीकृति दिलवाई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने तीन दिन के अतंर्गत क्षेत्र को लगभग 27 करोड़ की स्वीकृति दिलवाई है। इस दौरान उन्होनें एक बार फिर क्षेत्र के दो महत्वपुर्ण सड़क मार्ग भोजपुरी से दगोरी पहुंच मार्ग हेतु 6 करोड़ 21 लाख रूपये एवं बिल्हा से बरतोरी अमलडीहा पहुंच मार्ग हेतु 6 करोड़ 38 लाख रूपये की स्वीकृति दिलवाई। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने हाल ही में अपने अथक प्रयासों से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र को कई अहम विकासकार्यों हेतु लगभग 15 करोड़ की स्वीकृति दिलावाई। जिसमें प्रत्येक किसान के लिये कुटीर निर्माण हेतु लगभग 2 करोड़ 52 लाख की स्वीकृति दिलावाई। साथ ही बिलासपुर जिले के 10 सड़क मार्ग के नवीनीकरण के कार्य हेतु 12 करोड़ 43 लाख की स्वीकृति दिलवाई। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्य़क्ष धरमलाल कौशिक ने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सड़क मार्ग का निर्माण प्रारंभ किया जायेगा। उन्होनें कहा कि इसी तरह क्षेत्र एवं प्रदेश के विकास के लिये हम हमेसा अग्रसर रहेगें औैर आने वाले समय में क्षेत्र को इससे भी बड़ी सौगात दिलाने के लिये अपने प्रयास जारी रखेंगे।
There is no ads to display, Please add some