गरियाबंद: नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा अवैध रूप से शराब, गांजा तस्करी व बिक्री पर लगाम लगाने एवं प्रभावि कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में मुखबीर एवं पेट्रोलिंग सक्रिय किये थे। जो दिनांक 26.04.2025 को थाना प्रभारी देवभोग को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सुपेबेड़ा में एक व्यक्ति अपने घर बाड़ी में उड़िसा प्रांत का डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब रख कर बिक्री कर रहा है।
मुखबीर द्वारा बताये गये सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ के घटना स्थल रवाना हो कर संदेही आरोपी के घर बाडी को घेराबंद कर रेड कार्यवाही किये। जिसके कब्जे से अवैध रूप से उड़िसा प्रांत का डबल लाल घोड़ा छाप कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु छीपाकर रखे 36 लीटर किमती 4500 रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्ज पुलिस लिया गया। आरोपी का नाम पता पुछने पर अपना नाम अरविंद कुमार क्षेत्रपाल पिता तुलाराम क्षेत्रपाल उम्र 45 वर्ष साकिन सुपेबेड़ा थाना देवभोग का होना बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) छ0ग0 आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रमांक 112/2025 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 27.04.2025 को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल ग्राम केकराजोर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर धन लाभ अर्जित करने के लिए महुआ शराब रखकर पैदल आने की सूचना पर थाना से हमराह स्टाफ के घटना स्थल रवाना हो कर संदेही आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 35 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 3500 रूपयें को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम तोरण नागेश पिता ईश्वर नागेश उम्र 22 वर्ष साकिन केकराजोर थाना देवभोग का बताया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) छ0ग0 आब0 एक्ट का पाये जाने से अपराध क्रमांक 113/2025 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त दोनो प्रकरणों में कुल जुमला 71 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 8000 रूपयें को आरोपीगण से जप्त कर आरोपीगणों के द्वारा छ0ग0 आबकारी एक्ट के तहत् अपराध घटित करना पाये जाने पर पृथक-पृथक अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान आबकारी एक्ट में दिये गये निहीत प्रावधानो के अनुसार कार्यवाही कर आरोपीगण अरविंद कुमार क्षेत्रपाल, तोरण नागेश को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना देवभोग पुलिस टीम का विशेष भूमिका रही।