जिले में शुरू हुआ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के सत्यापन कार्य

जिले में शुरू हुआ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के सत्यापन कार्य

Listen to this article

गरियाबंद। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में छत्तीसगढ़ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023  के सत्यापन कार्य शुरू हो गये है। 01 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक घर-घर जाकर सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य किया गया था। उक्त सर्वेक्षण कार्य के उपरांत प्राप्त जानकारी का वर्तमान में सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन कार्य के लिए संगणक दलों का गठन किया गया है। दल में शामिल संगणक घर-घर जाकर सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का सत्यापन कर रहे हैं। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने आज ग्राम कोचवाय और डोंगरीगांव में जाकर सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संगणकों द्वारा ऑनलाईन एप्प के माध्यम से भरी जा रही जानकारियों का अवलोकन किया। अपर कलेक्टर ने सत्यापन कार्य को त्रुटिरहित और निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश सत्यापन दल में शामिल अधिकारी-कर्मचारियों को दिये। इस दौरान उप संचालक पंचायत श्रीमती पदमनी हरदेल एवं ईडीएम मिथिलेश देवांगन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के सत्यापन में परिवार की सामान्य जानकारी, आवासीय स्थिति, शौचालय, निवास एवं राशन कार्ड आदि की जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन दल को प्रशिक्षण भी दिया गया है। सत्यापन कार्य का ऑनलाइन एप्प एवं हार्ड कापी में भी प्रविष्टी की जा रही है। साथ ही डाटा सत्यापन के पश्चात परिवार के आवास एवं सत्यापन दल का फोटो भी अपलोड किया जा रहा है। सत्यापनकर्ता को सत्यापन के लिए सर्वे डाटा के अनुसार परिवारों की सूची पोर्टल में जनपद लॉगिन के अंतर्गत प्रदान किया गया है। जिसमें प्रत्येक परिवार का विवरण उपलब्ध है। सर्वेक्षण कार्य के सत्यापन के लिए गठित दलों में पटवारी एवं ग्राम पंचायत सचिवों को भी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Related post

स्वच्छता ही सेवा अभियान, माँ बेटे को नाले कि सफ़ाई करते देख लोग स्वत: ही जुड़ते गए और कारवाँ बनता गया, छगन ने कहा स्वच्छ मेरा गरियाबंद

स्वच्छता ही सेवा अभियान, माँ बेटे को नाले कि…

Listen to this article   Swachhata Hi Seva Abhiyan : 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 154वीं जयंती मनाई जाएगी. इससे…
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गरियाबंद के द्वारा आज गरियाबंद जिला मुख्यालय मैं सोपा ज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गरियाबंद के द्वारा आज…

Listen to this article   गरियाबंद। तमिलनाडु के मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र उदय निधि स्टालिन ने सनातन धर्म…
Gariyaband: विशेष पिछड़ी जनजाति भुंजिया बहुल गांव मौहाभांठा से शुरू हुआ स्वस्थ जच्चा सुरक्षित बच्चा अभियान

Gariyaband: विशेष पिछड़ी जनजाति भुंजिया बहुल गांव मौहाभांठा से…

Listen to this article गरियाबंद। कलेक्टर आकाश छिकारा की विशेष पहल से जिले में आज से स्वस्थ जच्चा सुरक्षित बच्चा अभियान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *