चिंगरापगार में सभी पर्यटको को प्रशासन की संयुक्त टीम ने सकुशल निकाला बाहर
- गरियाबंद न्यूजछत्तीसगढ़
- July 23, 2023
- 416
वर्तमान में कोई भी पर्यटक बाढ़ क्षेत्र में मौजूद नहीं
गरियाबंद। जिले के प्रसिद्ध चिंगरा पगार जलप्रपात क्षेत्र में बरसाती नाले में पानी बढ़ जाने के कारण आई बाढ़ में फंसे सभी पर्यटकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। नाले में पानी बढ़ने से पर्यटको के फंसे होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर सेना की संयुक्त टीम ने पर्यटकों को बाहर निकालने त्वरित कार्रवाई किया।
एसडीएम गरियाबंद श्री भूपेंद्र साहू ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र में लोगों के सुरक्षा की निगरानी के लिए संयुक्त टीम मुस्तैदी से जुटे रहे। नाले में पानी कम होने के साथ ही सभी लोगों को एक-एक कर सुरक्षित जगह पर निकाला गया। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में कोई भी पर्यटक मौजूद नहीं है, सभी सकुशल बाहर निकाल लिए गए हैं।
There is no ads to display, Please add some