Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • खेल
    • गरियाबंद
    • छत्तीसगढ़
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • Contact
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»छत्तीसगढ़»26 नदियों के तट पर लगाए गए 15 लाख से अधिक पौधे
    छत्तीसगढ़

    26 नदियों के तट पर लगाए गए 15 लाख से अधिक पौधे

    Khabar bharat 36By Khabar bharat 36October 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रायपुर / छत्तीसगढ़ में चालू वर्षा ऋतु 2022 के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 26 विभिन्न नदियों के तट पर लगभग 15 लाख 41 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 01 हजार 400 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित होंगे, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र होगा।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य किया गया। इनका रोपण कैम्पा तथा विभागीय मद सहित नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत किया गया है। नदी तट रोपण कार्यक्रम के तहत चालू वर्ष के दौरान शामिल नदियों में शिवनाथ, फुलकदेई, केंदई, लीलागर नदी, महानदी, हसदेव, आगर, रेड नदी, मेघानाला, झींका नदी, मोरन, सोंढूर, बांकी नदी, गलफुला, हसदो नदी, नेउर नदी, केवई, खटम्बर, भैसुन, चूंदी, भवई नदी, बनास नदी, रांपा नदी तथा भुलू नदी आदि शामिल हैं।
    प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख संजय शुक्ला ने बताया कि इनमें से बिलासपुर वृत्त अंतर्गत बिलासपुर, मरवाही, कोरबा, धरमजयगढ़ तथा जांजगीर-चांपा वन मंडल स्थित 8 नदियों के 263 हेक्टेयर रकबा में 2 लाख 89 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इसी तरह कांकेर वृत्त अंतर्गत 4 नदियों के 19 हेक्टेयर रकबा में 20 हजार 595 पौधे तथा रायपुर वृत्त अंतर्गत 2 नदियों के 29 हेक्टेयर रकबा में 31 हजार 900 पौधों का रोपण किया गया है। इसके अलावा सरगुजा वृत्त अंतर्गत सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया तथा मनेन्द्रगढ़ वन मंडल स्थित 12 नदियों के 1 हजार 76 हेक्टेयर रकबा में 11 लाख 84 हजार पौधों का रोपण किया गया है।

    वृक्षारोपण
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Khabar bharat 36
    • Website
    • X (Twitter)

    Related Posts

    CG News : टिकट विवाद में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, 7 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

    May 29, 2025

    मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में हुए शामिल

    May 29, 2025

    Coal levy scam : सुप्रीम कोर्ट से रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक

    May 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    kk ads
    ads
    संपर्क

    प्रधान संपादक : मोती राम पटेल
    गरियाबंद(Chhattisgarh)
    फोन : 8839902510
    ईमेल : patelmoti521@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    WhatsApp us

    हमारे ग्रुप से जुड़े