
छुरा। मुड़ागाँव में नव युवाओं ने बड़ी शांति पूर्वक होली की इस पर्व को मनाया। और पूरे प्रदेश में होली की धूम नजर आ रहा है। होलिका दहन का दिन फागुन मास की पूर्णिमा पर पड़ता है, और यह हिंदू नव वर्ष का अंतिम दिन भी होता है। रंगो का उत्सव होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक, और पारंपरिक त्यौहार है। होली आपसी प्रेम सद्भावना एवं भाईचारे का त्यौहार है। परिवार को समाज से जोड़ ने के लिए होली जैसे पर्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। होली उन त्योहारों में से एक है जो सभी धार्मिक, भेदभाव को भूलाकर खेला जाता है। यह त्यौहार भाईचारे और समानता के संदेश को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर श्री समेश्वर यदु, खुमनसिंह ध्रुव, योगेंद्र, भोला, अनिल,नवेंद, सेवक,मिंकेतन, देवचरण, फामेश, कुंजदिवान,मिथुन, दिनेश, रेखराम ध्रुव सभी नवयुवक होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।