स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा 2025 में लहराया परचम, ऐश्वर्या साहू ने जिले में पाया नौवां स्थान

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया।

कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 90% रहा। इसमें ऐश्वर्या साहू ने 93% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान तथा जिले में नौवां स्थान प्राप्त किया। वहीं दिव्या साहू ने 92.30% के साथ द्वितीय तथा पारुल पांडेय ने 90% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य उल्लेखनीय छात्र-छात्राओं में सार्थक सिंह छत्रि (89.80%), अंजलि कर (85.50%) और सुभाषिनी निर्मलकर (84.50%) शामिल हैं।

कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 86% रहा। दीपिका साहू ने 88% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रीति राव कधारे 84% अंकों के साथ द्वितीय और टेमेश ध्रुव 81% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इनके अतिरिक्त रूपाली सिन्हा (79.20%) तथा तुषार वर्मा (78.60%) ने चौथा व पांचवां स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार बौद्ध ने सभी विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने इस सफलता में योगदान देने वाले शिक्षकों के परिश्रम की सराहना की और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *