गरियाबंद। मुख्यालय से लगभग 50 कि ०मी० से दूर अति दुर्गम घने जंगल पहाड़ से अच्छादित घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस उपमहानिरीक्षक(परिचालन) केरिपुबल रेंज रायपुर के दिशा निर्देश पर 65 वी वाहिनी के नवीन एफ ओ बी ग्राम ओढ़ पोस्ट मैनपुर ज़िला गरियाबंद में विजय कुमार सिंह कमांडेंट 65 वी वाहिनी एवं विक्रम कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, के नेतृत्व में दिनाक 26/11/2023 को सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस मौके पर डेनियल एल, उप कमांडेंट गणेश चौहान सहायक कमांडेंट डी/65 बटालियन और वाहिनी के जाबांज जवानों के साथ साथ 275 से अधिक ओढ़, अमलौर, हथौड़डीह व अमामोरा के ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की जिसमे महिलाएँ, बुजुर्ग, छात्र वा युवा जनो ने एक त्योहार की तरह मनाया जिसके दौरान गर्म कम्बल, साड़ी, बर्तन, लूंगी, गमछा, चप्पल, मच्छरदानी, अतिरिक्त खाद्य सामग्री वा अन्य कृषि उपयोगी जरूरत के समान का वितरण किया गया। इस अवसर पर दुर्गम क्षेत्र में अपने पास CRPF को देख कर उनके चेहरे पर मुस्कान भयमुक्त जिंदगी झलक रही थी। ग्रामीणों द्वारा बताया गया की अब हमे भी ऐसा महसूस हो रहा हैं कि हमारे यह लाइट,रोड, मूलभूत सुविधाएं मिल जायेगी।हमारे बच्चो का भविष्य अच्छा होगा। जिसमे कमांडेंट 65 वी वाहिनी श्री विजय कुमार सिंह द्वारा ग्रामीणों को संबोधित कर हौसला अफजाई के साथ साथ हर संभव मदद की प्रतिबद्धता भी जाहिर की गई।