जगदलपुर। बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा। केशलूर क्षेत्र के आस-पास लगातार मोबाईल दुकान में चोरी होने की रिपोर्ट, थाना कोड़ेनार व परपा में दर्ज की गयी। जिस तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अति. पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्ग दर्शन एवं एस.डी.ओ.पी. केशलूर विश्व दीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी परपा दिलबाग सिंह एवं थाना प्रभारी कोड़ेनार मोहम्मद तारीक के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।
सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी सहायता के आधार पर संदेहीयों की पता तलाश करते आरोपी अजय हपका और एक विधि से संघर्षरत बालक को पूछताछ हेतु पकड़ा गया। जिन्होने अपना जुर्म कबूल किया। जिनके निशानदेही पर चोरी किए गये मोबाईल, स्मार्ट वॉच, इयरफोन किमती लगभग 2,50,000/-रूपये का सामान आरोपीयों से जप्त किया गया। गिरोह का एक सदस्य संघर्षरत बालक फरार है। जिसकी पता साजी जारी है। गिरफ्तार आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड में न्यायलय भेजा जा रहा है।
महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी –
निरीक्षक- दिलबाग सिंह, मोहम्मद तारीक
उनि- गणेश राम बोरझरिया, बलबीर सिंह सिसोदिया
सउनि- अजीत सिंह, पन्नालाल कुंजाम
प्र.आर.- संजय मुड़मा, संतोष नाग, योगेश उईके
आरक्षक – गोबरू राम कश्यप, सुरेश आचला