
राजिम न्यूज- नव वर्ष के पावन अवसर पर पटेल मरार समाज का नगर स्तरीय महिला प्रकोष्ठ का बैठक पटेल धर्मशाला राजिम में सम्पन्न हुवा। जिसमे सर्व प्रथम समाज की आराध्य देवी माँ शाकाम्भरी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिसमें जिसमे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल ,राज अध्यक्ष तेजराम पटेल, सचिव नारायण पटेल, संरक्षक कैलाश पटेल, दामोदर पटेल नगर अध्यक्ष शीतल पटेल व सचिव संजु पटेल की उपस्थिति में महिला प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अध्यक्ष दीपिका पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष शांति पटेल , सचिव प्रभा पटेल, कोषाध्यक्ष रेणुका पटेल, उपाध्यक्ष कलिन्द्री पटेल, संगठन मंत्री गीता पटेल, सह सचिव अरुण पटेल, संरक्षक पूर्णिमा पटेल को मनोनीत किया गया। उक्त अवसर जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने सभी नव नियुक्त महिला पदाधिकारियो को नववर्ष बधाई शुभकामनाएं देते हुये कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है, महिलाये ही समाज को सही दिशा व दशा दिखा सकता है, समाज मे महिलाओं की भागीदारी से ही समाज का विकास सम्भव है, समाज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिये महिलाओं की उपस्थिति व भागीदारी जरूरी है।
सभा को राज अध्यक्ष तेजराम पटेल व सचिव नारायण पटेल ने भी सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो को बधाई शुभकामनाएं देते हुये कहा कि नर नारी एक गाड़ी के दो पहिया है, इसलिये समाज के पुरुषों के साथ महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित होनी जरूरी है। समाज का विकास महिलाओं के हर सामाजिक कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने व सहयोग करने से ही सम्भव है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शांति पटेल, नन्दनी पटेल, सुमन पटेल, कचरा पटेल, जमुन पटेल, सोना पटेल, मालती पटेल, गीता पटेल सहित सैकड़ो महिलाये उपस्थित हुये।



