
फिंगेश्वर: फिंगेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचायत रक्शा में भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर ग्रामवासी बच्चे बुजुर्ग महिला व भीम रेजीमेंट जिला इकाई गरियाबंद के साथियों द्वारा गाजे बाजे के साथ विशाल सविधान रैली निकालकर भारतीय संविधान अमर एवम् महापुरुषों की जय कारा लगाते हुए ऊल्लास के साथ गांव भ्रमण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चंद्रशेखर साहू जी (जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद ) विशिष्ट अतिथि दुजलाल बंजारे जी (बीएसपी जिलाध्यक्ष गरियाबंद)
भीम रेजीमेंट गरियाबंद जिलाध्यक्ष छबि साहू जी मनी राम साहू (जिला कार्य. अध्यक्ष )जीवराखन बांधे (रायपुर जिला अध्यक्ष) राम सिंग घृतलहरे (घमतरी अध्यक्ष) चंद्रकांत कुर्रे( कार्य अध्यक्ष) योगेश साहू(अन्य पिछड़ा वर्ग युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष) कुंजलाल मारकंडे (जिला महासचिव) गुरचरण सोनवानी(जिला संयोजक) डॉ फागलाल खूंटे (जिला प्रभारी) चंपेश्वर ध्रुव(सरपंच पाटसिवनी छुरा) ज्ञानिक दास मानिक पूरी कमल मांडले (छुरा ब्लॉक अध्यक्ष) भागचंद बंजारे( ब्लॉक संयोजक) जित्तू मांडले (छुरा ब्लॉक कार्य कोषाध्यक्ष ),गोकुल रात्रे(सदस्य )उपस्थित साथियों व जनसमूह ने सामूहिक रूप से सविधान वाचन कर बाबा साहब को #माल्यार्पण करते शुरुवात की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन ( प्रदेश प्रभारी भीम रेजीमेंट छत्तीसगढ़) प्रकाश चंदनिहा द्वारा जिसमे उन्होंने सविधान में निहित #मूल्यों को बारीकी से रखते हुए अतिथियों से उद्बोधन कराया।
प्रथम वक्तय में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने आजादी के बाद भारत देश को चलाने में नियम कानून(सविधान) की आवश्यकता को गम्भीरता से रखते हुए आज वर्तमान समय में प्रत्येक घर में सविधान जैसे महान #ग्रंथ को पठन पाठन कर अपने अधिकारों जानने की अपील किए इसी कड़ी में दूजलाल बंजारे जी ने गांव में नागरिकों के मौलिक अधिकार भारतीय संविधान अनुच्छेद एवम् शिक्षा की महत्व पे सारगर्भित चर्चा की। वही भीम रेजीमेंट गरियाबंद जिला अध्यक्ष छबि साहू ने देश में सविधान निर्माता बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के उन तमाम संघर्षो तकलीफों को स्मरन करते हुए सविधान क्या है? #सविधान बनाए जानें की जरूरत क्यों पड़ी विभिन्न सवालों से आम जन को रूबरू की।
कार्यक्रम सफल बनाने में ब्लॉक ईकाई भीम रेजीमेंट फिंगेश्वर के अमृत निषाद, राजू साहू, सोम रात्रे, बिसाहू राम ध्रुव तोपेश्वर पाटले अजय साहू रिखी राम दीपक चंदनीहा राम कुमार निषाद हेम कुमार ध्रुव राकेश भारती सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक शोभा राम साहू जी( ग्राम पटेल) कृपा राम साहू (पंच )खिलावन चंदनीहा जी सरोज राव माहडिक का विशेष योगदान रहा ।



