गरियाबंद : प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गरियाबंद अंतर्गत भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान के तहत द्वितीय दिवस पदयात्रा का आयोजन किया गया।जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंह साहू के नेतृत्व में सर्वप्रथम काँग्रेस भवन में सभी वरिष्ठजनों व कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस भवन से पदयात्रा प्रारम्भ हुई जो कि जिसमें कांग्रेस नेताओं ने हाथों में तिरंगा थामे हुए देशभक्ति गीतों की धुन पर पदयात्रा को अग्रसर किया जो कि ग्राम आमदी, ग्राम सढौली, ग्राम कुर्रुभाठा भ्रमण किए जहां ग्रामीणों ने पदयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान गौरव ग्राम सढौली में शहीद भृगुनन्दन चौधरी तथा शहीद कलेश्वर चौधरी की प्रतिमा पर सभी कांग्रेस जनों ने माल्यार्पण कर नमन किया। तदुपरांत रैली ग्राम चिखली पहुँची जहाँ आमसभा के रूप में समाप्त हुई,वहीं चिखली में ही बुजुर्गों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया।
इस दौरान संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंह साहू ने कहा कि* यह आजादी का गौरव पदयात्रा है जो तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के वीर सपूतों का स्मरण करने का अवसर है।
बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा पदयात्रा प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि* कांग्रेस पार्टी ने आजादी की लड़ाई के समय से ही तिरंगे को आत्मसात कर इसे आजादी का प्रतीक माना। इस तिरंगे झंडे ने ही देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया जिसका श्रेय कांग्रेस पार्टी को जाता है।
आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा कि* तिरंगा हमारी आन बान शान है। 9 अगस्त के दिन ही गाँधीजी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो अभियान छेड़ा था इसलिए आजादी के 75 साल पूरे होने पर 9 अगस्त के दिन को ही कांग्रेस पार्टी ने पदयात्रा के लिए चुना जो सबको जोड़ने का कार्य करेगी।इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेस जन सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें प्रमुख रूप से नीरज ठाकुर,सुरेश मानिकपुरी,हाफिज खान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रेम सोनवानी शहर कांग्रेस अध्यक्ष,मुकेश रामटेके,अमित मिरी,नसीब बेग,गूँजेश कपिल,सविता गिरी,प्रतिभा होमने,नंदिनी त्रिपाठी,शीला ठाकुर,कल्याणी ठाकुर,ममता ठाकुर, भानु सिन्हा,अमृत पटेल,घनश्याम ओगरे,सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
भारत जोड़ो पदयात्रा के दूसरे दिन कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा
Related Posts

संपर्क
गरियाबंद (Chhattisgarh)
फोन : 8839902510
ईमेल : patelmoti521@gmail.com

मोती राम पटेल
प्रधान संपादक
Important Pages
Disclaimer
khabarbharat36.com is a web portal edited from Moti Ram Patel of Gariaband district. The aim of khabar bharat36 is to deliver true news to the readers. For which a team of experienced journalists is working with us. News, articles, advertisements published in the web portal are written by journalists and compiled by the publisher. The publisher, printer, owner, editor have no responsibility for this. The judicial area is Gariaband district..
© 2025 khabarbharat36. Designed by Nimble Technology.