गरियाबंद। रामनवमी पर्व पर दर्रीपारा में बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसके मुख्यातिथि जनपद सदस्य खिलेश्वरी आयाम, अध्यक्षता अहिल्या बाई सोम, विशिष्ट अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच सुनीता नेताम ने किया। जिसकी तैयारी जोरशोर किया गया था। भगवा रंग के तोरण पताकों एवं गुब्बारे से पुरे गली को सजाया गया था। वही गांव में डी जे व भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें महिला, पुरुषों व बच्चों ने बड़ी संख्या में शामिल हुए।

दर्रीपारा में रामनवमी पर्व में धूमधाम से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई
वही मनहरण बाल मंडली के द्वारा रामायण पाठ का आयोजन किया गया। शाम को महिलाओं ने अपने – अपने घर से आरती ले कर भगवान श्रीराम जी की महाआरती में शामिल हुए। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।




