
गरियाबंद। जनपद पंचायत गरियाबंद परिसर में जिला गरियाबंद के कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में एवं जिला पंचायत के सीईओ श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में बिहान कैंटीन का शुभारंभ किया गया,कलेक्टर महोदय की निर्देश में पूरे गरियाबंद जिले के सभी विकासखण्डों में समूह द्वारा कैंटीन का प्रारंभ किया गया जिससे महिला समूह को रोजगार मिल सके एवं उनके आय मे वृद्धि हो सकें । जनपद पंचायत में सरपंच सचिव पंच के प्रशिक्षणव मीटिंग में छत्तीसगढ़ी व्यंजन आसानी से मिल सके , आज के कार्यक्रम में जनपद पंचायत गरियाबंद के सीईओ नरसिंग ध्रुव , अतिरिक्त सीईओ पैकरा सर जिला कार्यक्रम प्रबंधक रमेश वर्मा पतंजल मिश्रा , अमर सिह, जनपद पंचायत गरियाबंद से बीपीएम राकेश साहू, यंग प्रोफेशनल पंकज कुटारे, क्षेत्रीय समन्वयक दुर्गेश साहू, प्रफुल देवांगन, पीआरपी मीना साहू, ज्योति साहू, पूर्णिमा यादव, नविनो यादव व केडर उपस्थित थे।



