Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • खेल
    • गरियाबंद
    • छत्तीसगढ़
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • Contact
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»गरियाबंद»पदोन्नत प्राथमिक शाला प्रधान पाठक टी./ई.संवर्ग का पदांकन में हो रहे विलंब से आक्रोशित शिक्षक संवर्ग ने दिया धरना प्रदर्शन का अल्टीमेटम
    गरियाबंद

    पदोन्नत प्राथमिक शाला प्रधान पाठक टी./ई.संवर्ग का पदांकन में हो रहे विलंब से आक्रोशित शिक्षक संवर्ग ने दिया धरना प्रदर्शन का अल्टीमेटम

    Khabar bharat 36By Khabar bharat 36January 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Gariaband — छ.ग. शासन द्वारा वन-टाइम रिलेक्सेशन के तहत जिला गरियाबंद में सहायक शिक्षक एल.बी., टी. व ई. संवर्ग प्राथमिक शाला प्रधानपाठक पद पर 3अक्टूबर को पदोन्नति आदेश तो जारी कर दिया गया,परंतु 2 माह से भी अधिक समयावधि व्यतीत हो जाने के बाद भी पदांकन नही किया गया है।इससे जिले भर के सभी शिक्षक संवर्ग को आर्थिक क्षति हो रही है, साथ ही भविष्य में ई. संवर्ग को पदोन्नति वरिष्ठता में कनिष्ठ हो जाएंगे। पदांकन के सम्बंध में जिला शिक्षाअधिकारी से वस्तु स्थिति की जानकारी समय समय पर ली गई परंतु हर बार केवल आश्वासन ही मिलता रहा, समुचित निर्णय और पदांकन के लिए कॉउंसलिंग तिथि जारी नही होने के कारण 16 जनवरी को जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर धरना प्रदर्शन का अल्टीमेटम दिया गया।जिसके तहत 18 जनवरी 2023 तक पदोन्नत प्राथमिक शाला प्रधानपाठक का कॉउंसलिंग तिथि जारी नही होने की स्थिति में 20 जनवरी को जिला मुख्यालय गरियाबंद (गांधी मैदान) में धरना प्रदर्शन करेंगे। उक्त धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन गरियाबंद के जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर,प्रांतीय संगठन मंत्री यशवंत बघेल,प्रांतीय सह सचिव विनोद सिन्हा,प्रांतीय संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू, प्रांतीय आईटी सेल गिरीश शर्मा, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ गीता शरणागत, जिला संयोजक भुवन यदु, जिला कोषाध्यक्ष नंद कुमार रामटेके, जिला सचिव सुरेश केला, उपाध्यक्ष सलीम मेमन,जमशीर कुरैशी, मनोज तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र सोनवानी गरियाबंद,हुलस साहू फिंगेश्वर, संतोष साहू छुरा,धबलेश्वर बेहरा देवभोग,गोविंद पटेल मैनपुर, ब्लॉक सचिव गरियाबंद संजय यादव, किरण साहू, सनत यादव, आर.एस.कंवर जिला महामंत्री, इरफान कुरैशी, केशव सेन,लता ध्रुव, ईश्वरी सिन्हा, लक्ष्मी ध्रुव, महेंद्र प्रधान, रामचरण दीवान, भूपेंद्रपूरी गोश्वामी, संजीव सोनटके, भगवंत कुटारे, यशवंत नाग, खेमराज यादव, उमेश निर्मलकर, नारायण निषाद,दिनेश निर्मलकर आदि ने किया है।

    Breaking Gariaband Gariaband News khabarbharat36 पदोन्नति प्रधान पाठक शिक्षक खबर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Khabar bharat 36
    • Website
    • X (Twitter)

    Related Posts

    CG News : टिकट विवाद में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, 7 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

    May 29, 2025

    Coal levy scam : सुप्रीम कोर्ट से रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक

    May 29, 2025

    रायपुर: टेंडर खत्म, नौकरी संकट में स्वास्थ्य मितान; तीन महीने से वेतन भी नहीं मिला

    May 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    kk ads
    ads
    संपर्क

    प्रधान संपादक : मोती राम पटेल
    गरियाबंद(Chhattisgarh)
    फोन : 8839902510
    ईमेल : patelmoti521@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    WhatsApp us

    हमारे ग्रुप से जुड़े