
राजिम- पटेल मरार समाज राजिम नगर के तत्वावधान में 6 जनवरी छेरछेरा पर्व के दिन समाज की आराध्य देवी माँ शाकाम्भरी जयंती धूमधाम से मनाया जावेगा। जिसके उपलक्ष्य में नगर के ह्रदय स्थल में निःशुलन सब्जी वितरण का आयोजन किया जावेगा। साथ ही सामाजिक सम्मेलन, प्रतिभावान छात्र छात्राओं व बुजुर्गों का भी सम्मान किया जावेगा। जिसमे मुख्य रूप में शाकाम्भरी आयोग के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राम कुमार पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र नायक पटेल, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मति जितेंद्र रेखा सोनकर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, जिला पंचायत सदस्य चंद्र शेखर साहू, रोहित साहू, समाज के जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल, सहायक प्राध्यापक राम किशोर पटेल, प्रदेश महामंत्री तेजराम पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिपुरारी पटेल, पूर्व नगर अध्यक्ष पवन सोनकर, वरिष्ठ पत्रकार श्याम किशोर शर्मा, कामेश्वर गोश्वामी समाज के संरक्षक व कोषाध्यक्ष कैलाश पटेल,सलाहकार दामोदर पटेल, आशाराम पटेल, पार्षद सूरज पटेल, पूर्व पार्षद भुखन पटेल, नगर अध्यक्ष शीतल पटेल आदि मुख्य रूप में उपस्थित रहेंगे। उक्त सम्बंद में जानकारी देते हुये समाज के जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की आराध्य देवी माँ शाकाम्भरी की जयंती धूमधाम से मनाया जावेगा, साथ ही बस स्टेंड में 11 बजे निशुल्क सब्जी वितरण , 1 बजे सामाजिक सम्मेलन व प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान, व 3 बजे भव्य शोभायात्रा समाज द्वारा निकाला जावेगा। जिसमे समाज के लोग हजारों की संख्या में उपस्थित रहेंगें।