गरियाबंद:-अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व जनपद सदस्य मोहम्मद सफीक ने एक कथन मे कहा कि भूपेश बघेल सरकार के महत्वाकांक्षी योजना छत्तीसगढ़ के चार चिन्हारी नरूवा,गरूवा,घुरवा,बाड़ी जैसे महत्त्वपूर्ण योजना के अन्तर्गत लावारिस कहलाते वाली गौ माताओं की रक्षा, किसानों की फसल सुरक्षा, एवं गोबर से खाद बनाकर जैविक खेती को प्रोत्साहित करने,गौठान एवं रूरल इंण्डस्ट्रीयल पार्क (रीपा) के माध्यम से,गांव की महिलाओं को रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। एक तरफ भूपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए धान खरीदी केन्द्रों का निर्माण कर 2640/-रूपये मे किसानों का धान खरीदी किया गया।आगामी खरीफ फसल मे 15 क्विंटल से 20 क्विंटल धान खरीदने के भूपेश बघेल सरकार द्वारा घोषणा किया गया है।जो किसानों के लिए एक वरदान साबित होगा। एक तरफ भाजपा के द्वारा प्रदेश के किसानों को भड़काने एवं गुमराह करने के लिए गौठान एवं धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं,और निरीक्षण के नाम पर भ्रष्टाचार के ढ़ोग कर रहे है। भूपेश बघेल सरकार के महत्त्वपूर्ण योजनाओं से तिलमिलायी हुई है। भाजपा द्वारा 15 वर्ष लोगों को गौमाता के नाम पर सिर्फ धोखा दिया है। असली गौ माता के सेवा करने वाला भूपेश बघेल सरकार है।