Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • खेल
    • गरियाबंद
    • छत्तीसगढ़
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • Contact
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»गरियाबंद»नपा अध्यक्ष गफ्फू बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दुर्ग संभाग प्रभारी
    गरियाबंद

    नपा अध्यक्ष गफ्फू बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दुर्ग संभाग प्रभारी

    Khabar bharat 36By Khabar bharat 36January 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद – भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने गुरुवार को अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी, स्थाई आमंत्रित सदस्य व संभाग प्रभारी की घोषणा की। इसमें जिलें से अल्पसंखयक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवम वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन को मोर्चा का स्थाई आमंत्रित सदस्य मनोनित करते हुए उन्हें दुर्ग संभाग का प्रभारी बनाया गया है। ज्ञात हो कि श्री मेमन प्रदेश के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के करीबी माने जाते है। अपने नियुक्ति पर उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद सहित सभी बड़े नेताओं का आभार जताया हैं।

    इस अवसर पर नवनियुक्त दुर्ग प्रभारी गफ्फू मेमन ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह इसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा को मजबूत करते हुए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करेंगे तथा आने वाले चुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग का लाभ भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में मिले इसके लिए भी भरसक प्रयास करेंगे।

    इधर श्री मेमन के नियुक्ति पर जिले के भाजपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायक डमरूधर पुजारी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला प्रभारी डॉ लक्ष्मी वर्मा, राजिम विधानसभा प्रभारी दीपक महस्के, पूर्व विधायक गोवर्धन सिंह मांझी, संतोष उपाध्याय, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, पुनित राम सिन्हा, बलदेव सिंह हुंदल, मुरलीधर सिन्हा, भीखु भाई मयाणी, पूर्व जिपं अध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन, अनूप भोसले, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, रिखीराम यादव, गरियाबंद मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष आसिफ मेमन, मुकेश दासवानी, विकास साहू, रिजवान मेमन, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयाणी, वंश गोपाल सिन्हा, बिंदु सिन्हा, विष्णु मरकाम, प्रह्लाद ठाकुर, गुलेश्वरी ठाकुर, तनु साहू, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, प्रीति गणवीर, आनंद ठाकुर, नूतन देवांगन, धनराज विश्वकर्मा, भीम साहू, सेवक निषाद सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है।

    khabarbharat36
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Khabar bharat 36
    • Website
    • X (Twitter)

    Related Posts

    CG News : टिकट विवाद में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, 7 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

    May 29, 2025

    Coal levy scam : सुप्रीम कोर्ट से रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक

    May 29, 2025

    रायपुर: टेंडर खत्म, नौकरी संकट में स्वास्थ्य मितान; तीन महीने से वेतन भी नहीं मिला

    May 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    kk ads
    ads
    संपर्क

    प्रधान संपादक : मोती राम पटेल
    गरियाबंद(Chhattisgarh)
    फोन : 8839902510
    ईमेल : patelmoti521@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    WhatsApp us

    हमारे ग्रुप से जुड़े