छुरा नगर में गायत्री महिला मंडल एवं गायत्री परिवार के तत्वाधान में चल रहे 9 दिवसीय संगीतमय शिव महापुराण कथा के तृतीय दिवस पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू जी का आगमन कथा स्थल पर हुआ। सर्वप्रथम सांसद द्वारा व्यासपीठ की पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात व्यास मंच से सांसद का स्वागत अभिनंदन पंडित तिलक दुबे महाराज जी द्वारा किया गया तत्पश्चात आयोजन समिति की ओर से अशोक मिश्रा द्वारा उन्हें श्रीफल एवं मंत्र चादर देकर तिलक लगाकर अभिनंदन किया। सांसद के साथ जनपद अध्यक्ष श्रीमती तोकेश्वरी मांझी का स्वागत सम्मान गायत्री महिला मंडल अध्यक्ष कमला सारस्वत द्वारा व नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर का स्वागत अभिनंदन गायत्री परिवार की ओर से केशव प्रसाद साहू के द्वारा किया गया। सांसद चुन्नीलाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि उनके व उनके परिवार के ऊपर भगवान भोलेनाथ जी की कृपा वर्षों से बरस रही है उन्होंने अपनी माता के स्वास्थ्य पर भोलेनाथ जी की कृपा का प्रत्यक्ष अनुभव बताएं। भगवान भोलेनाथ को सरल सहज कृपा करने वाले देव बताए जो एक लोटा जल और एक बिल्व पत्र चढ़ाने पर मनोवांछित फल प्रदान करते है। गायत्री परिवार की ओर से अभिनंदन पत्र एवं मांग पत्र सांसद महोदय जी को भेंट किया गयाl विदित हो कि नगर में प्रथम बार शिव महापुराण की कथा गायत्री परिवार एवं नगर वासियों के सहयोग से 14 जनवरी से 22 जनवरी तक आयोजित किया गया है कार्यक्रम का संचालन व आभार श्रीमती आरती गुप्ता ने किया कार्यक्रम में प्रभु लाल सिन्हा शीतल ध्रुव पुखराज ठाकुर हेमंत साहू तिजउ राम साहू ईश्वर साहू नारद साहू सुखित देवांगन दुष्यंत साहू संध्या यादव सरस्वती सिन्हा खुशबू रानी ठाकुर मेनका साहू घासीन साहू लतिता साहू कमला यदु ऊषा कंवर अनामिका साहू रीटा कोठारी मंगली निषाद खिलेश्वरी सोम राजकुमारी ध्रुव मीना यादव ओंकार शाह यशपेंद्र शाह गोपाल निषाद ललित वर्मा हीरालाल साहू महेश सचदेव हरेश सचदेव सहित भारी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।