Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Home
    • खेल
    • गरियाबंद
    • छत्तीसगढ़
    • दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • Contact
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»गरियाबंद»छुरा : मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ ग्राम सोरिद मे महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी को लघु फिल्म के माध्यम से दिखाया गया
    गरियाबंद

    छुरा : मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ ग्राम सोरिद मे महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी को लघु फिल्म के माध्यम से दिखाया गया

    Khabar bharat 36By Khabar bharat 36October 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    गरियाबंद : छुरा विकासखंड के ग्राम सोरिद में गुरुवार को महिलाओं से संबंधित कानूनी जानकारी को लघु फिल्म के माध्यम से दिखाया गया। राज्य महिला आयोग द्वारा निशुल्क और त्वरित न्याय दिया जा रहा है जिसमे 2 अधिवक्ता आपकी समस्याओं को सुनेंगे, न ही वकील का खर्चा लगेगा न कोई फीस लगती है ।इसमें वाटसअप काल नंबर और QR कोड दिया जा रहा है जिसे आप अपने फोन में सेव करके रख सकते है। फोन में फोटो खींच कर इसे ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचा सकते है । महिलाओं के अधिकार एवं जागरूकता के लिए मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को विगत दिनों राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक, सदस्य डॉ अनिता रावटे ने गरियाबंद में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। गरियाबंद जिले में अलग अलग जगहों पर अलग अलग विकासखंड में वीडियो दिखाकर लघु फिल्म के माध्यम से भ्रूण हत्या, लड़कियों की स्कूली शिक्षा, महिलाओं घरेलू हिंसा ,छोटे बच्चो का अपहरण और शोषण , पॉस्को एक्ट आदि के प्रति लोगो को जागरूक किया जा रहा है। ग्राम सोरिद में 20/10/22 को यह कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमे स्कूली बच्चे किशोरी, गर्भवती शिशुवती एवम अन्य महिलाए साथ ही साथ सोरिद सेक्टर की सभी कार्यकर्ता मधु पीली रामहिन रेखा सुषमा सहित 24 आगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित हुई। कार्यक्रम की शुरुवात श्री मति पुष्पा देवी सिन्हा जनपद सदस्य सभापति स्वच्छ भारत मिशन द्वारा किया गया ।पर्यवेक्षक खिलेश्वरी साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गांव की महिलाओं और किशोरियों को अपना कानूनी अधिकार समझने में मदद होगी। यह रथ अभी छुरा विकासखण्ड में घूम कर जागरूकता अभियान चलाएगी।।

    महतारी न्याय रथ
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Khabar bharat 36
    • Website
    • X (Twitter)

    Related Posts

    CG News : टिकट विवाद में भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, 7 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

    May 29, 2025

    मुख्यमंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नागरिक अभिनंदन समारोह में हुए शामिल

    May 29, 2025

    Coal levy scam : सुप्रीम कोर्ट से रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया को अंतरिम जमानत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक

    May 29, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    kk ads
    ads
    संपर्क

    प्रधान संपादक : मोती राम पटेल
    गरियाबंद(Chhattisgarh)
    फोन : 8839902510
    ईमेल : patelmoti521@gmail.com

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    WhatsApp us

    हमारे ग्रुप से जुड़े