
मुडा़गांव(कोरासी) राजीव युवा मितान क्लब के तत्वधान में छुरा ब्लाक ग्राम पंचायत खैरझिटी के आश्रित ग्राम गिधनी में छत्तीसगढिया ओलंपिक खेलकूद का आयोजन 7 अक्टूबर दिन शुक्रवार को स्कुल मैदान में किया गया उक्त खेल के तहत 100 मीटर दौड़,लम्बी कूद,महिलाओं के लिए रस्सी खींच,लंगडी़ दौड़,खो खो,पीटकूल भंवरा,गिल्ली डंडा,कबड्डी,गेडी़ बाटी,फुगरी,रस्सा खींच इत्यादि खेलों का आयोजन किया गया।इस खेल में ग्राम की महिलाओं, पुरुष,युवा,वर्ग,बुजुर्ग,ने विशेष रुचि लिया खेल भाग लेकर अपना प्रतिमा दिखाई।जिसमें प्रमुख रुप से ग्राम पंचायत के सचिव नागवंशी दीवान, उपसरपंच उमानसिंह ठाकुर नोहर पटेल शिक्षक,रामू ठाकुर पंच,कातुक ठाकुर,कोमल ठाकुर,महेत्तर ठाकुर,नीलकंण्ठ,व राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष पुनितराम ठाकुर,सदस्य पोखन ठाकुर,उमाशंकर यादव,जोहन यादव,यादराम ठाकुर,उमेश,श्रावण,विजय,लोकेश,नागेन्द्र,ठंकेश्वर, रोहन,टंकेश,नरोत्तम,सहित बडी़ संख्या में खिलाडी़ व ग्रामीण जन उपस्थित थे।