
गरियाबंद : नीलम सिक्योरिटी सर्विस प्लेसमेंट एजेंसी बिलासपुर के द्वारा नगर पालिका गरियाबंद में विगत 1 वर्ष से सफाई कार्य का टेंडर दिया गया है साथ ही आगामी 3माह के लिए और कार्य करने नगरपालिका, PIC से प्रस्ताव पारित किया गया है।
जहां एक तरफ सफाई ठेकेदारों को लाभ दिया जा रहा है वही सामान्य वेतन में कार्य करने वाले पालिका के सफाई कर्मचारी नल जल कर्मचारी ऑफिस कर्मचारियों को प्रति माह मिलने वाली 9000₹ मासिक वेतन समय पर नहीं दिया जाता इतनी महंगाई के बावजूद सभी प्लेसमेंट कर्मचारी इस प्रकार त्यौहार के अवसर में भी पालिका के रूखे व्यवहार को लेकर नाराज हैं जहां एक तरफ नगरपालिका के शासकीय कर्मचारियों को प्रतिमा समय पर वेतन मिल जाता है वहीं दूसरी तरफ गरीब प्लेसमेंट कर्मचारियों को वेतन के लिए 3से महीना 4 महीना का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है नगर पालिका प्रशासन में इन प्लेसमेंट कर्मचारियों की समस्या सुनने कोई जवाबदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं है गरीब मजदूर को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है यह बहुत ही निंदनीय है जिन कर्मचारियों के बदौलत गरियाबंद नगर स्वच्छ सुंदर हो रहा है उन्हीं कर्मचारियों को साल भर के इतने बड़े-बड़े त्योहारों पर अपने अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़नी पड़ रही है मुकेश रामटेके ने बताया कि इसी प्रकार ठेकेदार और नगर पालिका प्रशासन के द्वारा प्लेसमेंट कर्मचारियों के साथ अन्याय होता रहा और आगामी 1 सप्ताह के अंदर कर्मचारियों को उनका हक मेहनताना नगर पालिका प्रशासन नहीं दे पाएगी तो उनके हक की आवाज को लेकर कर्मचारियों के साथ पालिका प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करने की दी चेतावनी।



