बीजापुर के कर्रेगुट्टा क्षेत्र में ऑपरेशन “ब्लैक फॉरेस्ट-2” के दौरान मुठभेड़
सुरक्षाबलों ने कार्रवाई में 5 नक्सलियों को किया ढेर
नक्सल विरोधी अभियान, सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन के तहत बड़ी सफलता
Bijapur Naxal Encounter : कर्रेगुट्टा क्षेत्र में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन “ब्लैक फॉरेस्ट-2” के दौरान आज एक बड़ी मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए है। यह कार्रवाई जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान, सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन के तहत की गई है। (Bijapur Naxal Encounter)
Also read – छत्तीसगढ़ सरकार ने दिखाई सख्ती, धान उठाव में सुस्ती के कारण मार्कफेड के DMO किशोर चंद्रा हटाए गए
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को इस सफलता की सूचना दे दी गई है। (Bijapur Naxal Encounter)

Bijapur Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन ‘ब्लैक फॉरेस्ट-2’ के तहत 5 नक्सली मार गिराए
सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च और सैनिटाइजेशन अभियान जारी रखा है। मुठभेड़ के दौरान और बरामदगी से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी प्रतीक्षित है। यह कार्रवाई क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे लगातार अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है और स्थानीय सुरक्षा बलों की तत्परता और तैयारियों को दर्शाती है। (Bijapur Naxal Encounter)
Also read – Bilaspur Gunpoint Loot Case: सराफा कारोबारी से लूटपाट, 4 संदिग्ध गिरफ्तार, पुलिस आज शाम करेगी खुलासा



