Cambodia-Thailand War: कंबोडिया और थाईलैंड के बीच चल रहे संघर्ष में एक बार फिर चीनी हथियारों की विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं। एक चीनी रॉकेट लांचिंग के दौरान विस्फोट हो गया, जिसमें कंबोडियाई सैनिक शिकार बन गए। यह हादसा कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर हुआ, जब कंबोडियाई सैनिक थाईलैंड के खिलाफ चीनी रॉकेट लांच कर रहे थे। लांच के दौरान रॉकेट फट गया, जिससे 8 कंबोडियाई सैनिकों की जान चली गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और अब चीनी हथियारों की विश्वसनीयता को लेकर नए विवाद उठ रहे हैं। (Cambodia-Thailand War)
चीन निर्मित रॉकेट में लांचिंग के दौरान ही विस्फोट
बताया जा रहा है कि चीन निर्मित MLRS टाइप 90B रॉकेट लॉन्च के दौरान ही फट गया। यह घटना कंबोडिया-थाईलैंड सीमा के बिलकुल पास हुई। घटना उस वक्त हुई जब कंबोडियाई सैनिक चीन निर्मित MLRS टाइप 90B को थाईलैंड पर लॉन्च कर रहे थे। मगर इसी दौरान वह फट गया, जिसमें कम से कम 8 कंबोडियाई सैनिक मारे गए। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद चीनी हथियार फिर सवालों के घेरे में आ गए हैं।
🇰🇭🇹🇭 8 CAMBODIAN SOLDIERS KILLED AFTER CHINESE ROCKET LAUNCHER BLOWS UP IN BORDER FIGHT
A Chinese-made MLRS Type 90B exploded during a launch near the Cambodia-Thailand border, killing at least 8 Cambodian troops.
Both countries have been trading rocket and artillery fire for… pic.twitter.com/gwWKw8jftG
— Mario Nawfal (@MarioNawfal) December 26, 2025
लाइव लांचिंग के दौरान विस्फोट से टूटा कंबोडिया का भरोसा
यह विस्फोट लाइव लॉन्च के दौरान हुआ और पूरा ट्रक क्रू के सामने आग की लपटों में घिर गया। इस घटना ने कंबोडिया का चीन पर से भरोसा तोड़ दिया है। कंबोडिया और थाईलैंड के बीच यह लड़ाई दक्षिण पूर्व एशिया में वर्षों में देखी गई सबसे तीव्र सीमा झड़पों में से एक बन रही है। इस संघर्ष में अब हथियार खुद ही खराब हो रहे हैं। यह घटना 2025 में कंबोडिया और थाईलैंड के बीच चल रहे सीमा संघर्ष का हिस्सा प्रतीत होती है, जहां कंबोडियाई सेना द्वारा उपयोग किए जा रहे चीनी टाइप 90B रॉकेट सिस्टम में बार-बार विस्फोट की खबरें आई हैं। इसमें दिसंबर 2025 में कई मामले दर्ज हुए हैं।(Cambodia-Thailand War)
Also read – छत्तीसगढ़ पुष्प खेती : खेतों में अब सिर्फ धान नहीं, फूल भी उगा रहे हैं किसान
जिनपिंग के हथियार फिर हुए फुस्स… कंबोडिया-थाईलैंड युद्ध में चीनी रॉकेट फटा, 8 सैनिकों की मौत

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी फेल हुए थे चीनी हथियार
ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी जंग में चीनी हथियार फेल साबित हुए हैं। मई में भारत-चीन संघर्ष के दौरान भी पाकिस्तान द्वारा भारत पर लांच किए गए चीनी हथियार फैल साबित हुए थे। इनमें चीनी मिसाइलें, ड्रोन और अन्य हथियार शामिल थे। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई चीनी हथियार भारत में निर्धारित टारगेट तक पहुंचने से पहले ही फुस्स हो गए थे। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन और उसके हथियारों की भारी बेइज्जती हुई थी। अब थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष के दौरान भी चीनी हथियार फेल साबित हुए हैं।
क्या ही कंबोडिया-थाईलैंड विवाद
बता दें कि दोनों देश विवादित भूमि को लेकर रॉकेट और तोपखाने की गोलाबारी कर रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 बार युद्ध विराम समझौता कराया, लेकिन नवीनतम युद्धविराम समझौता टूट चुका है। इसके बाद से फिर से सीमा पर तनाव बना हुआ है। हालांकि वायरल हो रहा वीडियो नवंबर-दिसंबर 2025 में कंबोडिया-थाईलैंड के बीच हुए संघर्ष के दौरान का ही बताया जा रहा है। दोनों पक्षों में लगातार गोलाबारी और सीमा पार हमलों के बीच दर्जनों लोग मारे गए हैं और 5 लाख से अधिक लोग पहले ही इलाका छोड़ चुके हैं।(Cambodia-Thailand War)



